logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज के मौसम ने बदला मिज़ाज: निचलौल में आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि निचलौल । बुधवार को क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज़ आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज़ रही कि कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। बाजारों में भी अचानक आई इस बारिश से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों ने जल्दी-जल्दी अपनी दुकानें बंद कर दीं, वहीं राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। तेज़ हवा और बारिश के कारण कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

8 hrs ago
user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
आशुतोष मिश्र संवाददाता
Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
8 hrs ago

आज के मौसम ने बदला मिज़ाज: निचलौल में आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि निचलौल । बुधवार को क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज़ आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज़ हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज़ रही कि कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। बाजारों में भी अचानक आई इस बारिश से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों ने जल्दी-जल्दी अपनी दुकानें बंद कर दीं, वहीं राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। तेज़ हवा और बारिश के कारण कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by RAM ADHARE Verma
    1
    Post by RAM ADHARE Verma
    user_RAM ADHARE Verma
    RAM ADHARE Verma
    Insurance Agent Maharajganj, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Breaking - कुशीनगर - कैलोरी किचेन रेस्टोरेंट में लगी आग - रेस्टोरेंट के किचेन में लगी भीषण आग - रसोई एरिया में लगी आग से मचा हड़कंप - पुलिस और स्थानीय लोगों के घंटों कड़ी मशक्कत से बुझी आग - रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया - फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर - पड़रौना कोतवाली के नगर में स्थित है कैलोरी किचेन रेस्टोरेंट
    1
    Breaking - कुशीनगर 
- कैलोरी किचेन रेस्टोरेंट में लगी आग 
- रेस्टोरेंट के किचेन में लगी भीषण आग
- रसोई एरिया में लगी आग से मचा हड़कंप
- पुलिस और स्थानीय लोगों के घंटों कड़ी मशक्कत से बुझी आग
- रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
- फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर 
- पड़रौना कोतवाली के नगर में स्थित है कैलोरी किचेन रेस्टोरेंट
    user_Anurag tiwari
    Anurag tiwari
    Khadda, Kushi Nagar•
    11 hrs ago
  • Post by Neeraj Saha Journalist
    1
    Post by Neeraj Saha Journalist
    user_Neeraj Saha Journalist
    Neeraj Saha Journalist
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • पडरौना,कुशीनगर ।तेज हवाओं के झोखे के साथ हुई मूसलाधार बारिश से पडरौना क्षेत्र में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.लोगों ने बताया कि यह चक्रवात एक घंटे से अधिक का था, लेकिन जनपद मे भारी भरकम क्षति पहुंचाई है. इस दौरान कई लो जख्मी भी हुए हैं. पडरौना क्षेत्र ग्रामीण इलाकों में लगभग चार बजे के करीब आंधी-तूफान के साथ भीषण चक्रवात जैसा आया, जिसने ग्रामीणों के अंदर डर का माहौल पैदा कर दिया। पडरौना क्षेत्र के आसपास एक घंटे के लिए आए चक्रवाती हवाओं का कहर देखा गया, जिसमें पडरौना से कुशीनगर जाने वाले मुख्य मार्ग को चक्रवाती हवाओं ने बाधित कर दिया. हवाओं के झोखे से पेड़ जड़ से उखड़ कर रोड पर गिर गए, हाईटेंशन विद्युत पोल और तार भी जमीन पर गिर गए, जिससे विद्युत सेवा ठप हो गयी है.।
    4
    पडरौना,कुशीनगर ।तेज हवाओं के झोखे के साथ हुई मूसलाधार बारिश से पडरौना क्षेत्र में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.लोगों ने बताया कि यह चक्रवात एक घंटे से अधिक का था, लेकिन जनपद मे भारी भरकम क्षति पहुंचाई है. इस दौरान कई लो जख्मी भी हुए हैं. पडरौना क्षेत्र ग्रामीण इलाकों में लगभग चार बजे के करीब आंधी-तूफान के साथ भीषण चक्रवात जैसा आया, जिसने ग्रामीणों के अंदर डर का माहौल पैदा कर दिया। 
पडरौना क्षेत्र के आसपास एक घंटे  के लिए आए चक्रवाती हवाओं का कहर देखा गया, जिसमें पडरौना से कुशीनगर जाने वाले मुख्य मार्ग को  चक्रवाती हवाओं ने बाधित कर दिया. हवाओं के झोखे से पेड़ जड़ से उखड़ कर रोड पर गिर गए, हाईटेंशन विद्युत पोल और तार भी जमीन पर गिर गए, जिससे विद्युत सेवा ठप हो गयी है.।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Times of Uttar Pradesh
    1
    Post by Times of Uttar Pradesh
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तेज बारिश के कारण बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया और कुछ दुकानों में भी पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। अचानक बदले मौसम के चलते राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना तैयारी के निकले लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए। तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां भी टूटकर गिर गईं। मौसम के इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी।
    3
    कुशीनगर क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
हालांकि, तेज बारिश के कारण बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया और कुछ दुकानों में भी पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
अचानक बदले मौसम के चलते राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना तैयारी के निकले लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए। तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां भी टूटकर गिर गईं।
मौसम के इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी।
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🎓 यूपी बोर्ड 2026 के छात्रों के लिए जरूरी सूचना! अगर आपने हाईस्कूल या इंटरमीडिएट परीक्षा दी है और आपकी मार्कशीट में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो या अन्य विवरण में कोई गलती है, तो अब उसे सुधारने का आखिरी मौका है। 📅 अंतिम तिथि: 6 मई 2026 सुधार के लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें। सभी संशोधन डीआईओएस द्वारा सत्यापित किए जाएंगे। #UPBoard2026 #BoardUpdate #MarksheetCorrection #maharajganjnews || Maharajganj News || Up Board Update
    1
    🎓 यूपी बोर्ड 2026 के छात्रों के लिए जरूरी सूचना!
अगर आपने हाईस्कूल या इंटरमीडिएट परीक्षा दी है और आपकी मार्कशीट में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो या अन्य विवरण में कोई गलती है, तो अब उसे सुधारने का आखिरी मौका है।
📅 अंतिम तिथि: 6 मई 2026
सुधार के लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें। सभी संशोधन डीआईओएस द्वारा सत्यापित किए जाएंगे।
#UPBoard2026 #BoardUpdate #MarksheetCorrection  #maharajganjnews || Maharajganj News || Up Board Update
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Neeraj Saha Journalist
    1
    Post by Neeraj Saha Journalist
    user_Neeraj Saha Journalist
    Neeraj Saha Journalist
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • शाम करीब 6 बजे अचानक आई तेज बारिश और आंधी ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों पर जलभराव हो गया और घरों व दुकानों के सामने पानी भर गया। हालत यह हो गई कि ग्राहकों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जलभराव के कारण व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ, वहीं आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शराब की दुकान के सामने भी पानी भरने से ग्राहक अंदर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। लगातार करीब 4 घंटे बाद पानी धीरे-धीरे कम हुआ, लेकिन तब तक लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। इस दौरान बिजली कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया, जिससे अंधेरे में फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार तेज बारिश में यही स्थिति बन जाती है। उन्होंने नगर पालिका से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस समस्या से राहत मिल सके।
    1
    शाम करीब 6 बजे अचानक आई तेज बारिश और आंधी ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों पर जलभराव हो गया और घरों व दुकानों के सामने पानी भर गया। हालत यह हो गई कि ग्राहकों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जलभराव के कारण व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ, वहीं आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शराब की दुकान के सामने भी पानी भरने से ग्राहक अंदर तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
लगातार करीब 4 घंटे बाद पानी धीरे-धीरे कम हुआ, लेकिन तब तक लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। इस दौरान बिजली कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया, जिससे अंधेरे में फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार तेज बारिश में यही स्थिति बन जाती है। उन्होंने नगर पालिका से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस समस्या से राहत मिल सके।
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.