logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धर्मसिंह वाला में जल जीवन मिशन फेल, 3.80 करोड़ खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंचा पानी धर्मसिंह वाला में जल जीवन मिशन फेल, 3.80 करोड़ खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंचा पानी राठी कंस्ट्रक्शन के निर्माण पर सवाल, टैंक में पहली बार पानी डालते ही हुआ लीकेज, कागजों में बनी समिति सादुलशहर/श्रीगंगानगर। ग्राम पंचायत धर्मसिंह वाला (पंचायत समिति सादुलशहर) में जल जीवन मिशन के तहत किए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्य सवालों के घेरे में आ गए हैं। भारत सरकार की “हर घर जल” योजना के अंतर्गत यहां लगभग 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से वाटर ओवरहेड टैंक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण कराया गया, लेकिन इसके बावजूद आज तक ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, राठी कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाए गए वाटर ओवरहेड टैंक की हालत बेहद खराब है। टैंक में केवल एक बार पानी डाला गया, लेकिन उसी दौरान उसमें सीपेज (लीकेज) शुरू हो गया। इसके बाद से आज तक टैंक में दोबारा पानी नहीं भरा गया। वहीं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य निर्माण कार्य बिना उद्घाटन के ही जर्जर हालत में पड़े हैं। मामले की ग्राउंड रिपोर्ट में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। जलदाय विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर बीएमडब्ल्यू (ग्राम जल एवं स्वास्थ्य समिति) और यूजर ग्रुप का गठन किया गया था, लेकिन जब समिति में शामिल बताए गए लोगों से बात की गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही यह बताया गया कि उनका नाम समिति में क्यों जोड़ा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराजगी और रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। यह मामला लापरवाही, घटिया निर्माण कार्य और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है और ग्रामीण अपने मूल अधिकार “पानी” से वंचित हैं। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें: पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो जल्द से जल्द कार्यों को दुरुस्त कर हर घर तक पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

23 hrs ago
user_Fast News Rajasthan (FNR)
Fast News Rajasthan (FNR)
Court reporter गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मानवता की अनूठी मिसाल: दुल्लापुर केरी में डेरा प्रेमी राजकुमार इंसा ने शमशान भूमि को दिया डी-फ्रीजर, ग्रामीणों ने जताया आभार।
    1
    मानवता की अनूठी मिसाल: दुल्लापुर केरी में डेरा प्रेमी राजकुमार इंसा ने शमशान भूमि को दिया डी-फ्रीजर, ग्रामीणों ने जताया आभार।
    user_Vinod Rajput
    Vinod Rajput
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    39 min ago
  • Post by Duc News Rajsthan चैनल
    1
    Post by Duc News Rajsthan चैनल
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • धर्मसिंह वाला में जल जीवन मिशन फेल, 3.80 करोड़ खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंचा पानी राठी कंस्ट्रक्शन के निर्माण पर सवाल, टैंक में पहली बार पानी डालते ही हुआ लीकेज, कागजों में बनी समिति सादुलशहर/श्रीगंगानगर। ग्राम पंचायत धर्मसिंह वाला (पंचायत समिति सादुलशहर) में जल जीवन मिशन के तहत किए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्य सवालों के घेरे में आ गए हैं। भारत सरकार की “हर घर जल” योजना के अंतर्गत यहां लगभग 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से वाटर ओवरहेड टैंक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण कराया गया, लेकिन इसके बावजूद आज तक ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, राठी कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाए गए वाटर ओवरहेड टैंक की हालत बेहद खराब है। टैंक में केवल एक बार पानी डाला गया, लेकिन उसी दौरान उसमें सीपेज (लीकेज) शुरू हो गया। इसके बाद से आज तक टैंक में दोबारा पानी नहीं भरा गया। वहीं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य निर्माण कार्य बिना उद्घाटन के ही जर्जर हालत में पड़े हैं। मामले की ग्राउंड रिपोर्ट में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। जलदाय विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर बीएमडब्ल्यू (ग्राम जल एवं स्वास्थ्य समिति) और यूजर ग्रुप का गठन किया गया था, लेकिन जब समिति में शामिल बताए गए लोगों से बात की गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही यह बताया गया कि उनका नाम समिति में क्यों जोड़ा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराजगी और रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। यह मामला लापरवाही, घटिया निर्माण कार्य और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है और ग्रामीण अपने मूल अधिकार “पानी” से वंचित हैं। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें: पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो जल्द से जल्द कार्यों को दुरुस्त कर हर घर तक पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    धर्मसिंह वाला में जल जीवन मिशन फेल, 3.80 करोड़ खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंचा पानी
राठी कंस्ट्रक्शन के निर्माण पर सवाल, टैंक में पहली बार पानी डालते ही हुआ लीकेज, कागजों में बनी समिति
सादुलशहर/श्रीगंगानगर।
ग्राम पंचायत धर्मसिंह वाला (पंचायत समिति सादुलशहर) में जल जीवन मिशन के तहत किए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्य सवालों के घेरे में आ गए हैं। भारत सरकार की “हर घर जल” योजना के अंतर्गत यहां लगभग 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से वाटर ओवरहेड टैंक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण कराया गया, लेकिन इसके बावजूद आज तक ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, राठी कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाए गए वाटर ओवरहेड टैंक की हालत बेहद खराब है। टैंक में केवल एक बार पानी डाला गया, लेकिन उसी दौरान उसमें सीपेज (लीकेज) शुरू हो गया। इसके बाद से आज तक टैंक में दोबारा पानी नहीं भरा गया। वहीं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य निर्माण कार्य बिना उद्घाटन के ही जर्जर हालत में पड़े हैं।
मामले की ग्राउंड रिपोर्ट में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। जलदाय विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर बीएमडब्ल्यू (ग्राम जल एवं स्वास्थ्य समिति) और यूजर ग्रुप का गठन किया गया था, लेकिन जब समिति में शामिल बताए गए लोगों से बात की गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही यह बताया गया कि उनका नाम समिति में क्यों जोड़ा गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराजगी और रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
यह मामला लापरवाही, घटिया निर्माण कार्य और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है और ग्रामीण अपने मूल अधिकार “पानी” से वंचित हैं।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए
दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
जल्द से जल्द कार्यों को दुरुस्त कर हर घर तक पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Fast News Rajasthan (FNR)
    Fast News Rajasthan (FNR)
    Court reporter गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • kya sachmuch Desh mein Jo halat chal rahe hain vah Gambhir hai
    2
    kya sachmuch Desh mein Jo halat chal rahe hain vah Gambhir hai
    user_Majer Singh
    Majer Singh
    विजयनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • 🕉️🚩गणपति संकट मोचन 151 🚩 विघ्नहर्ता की छत्रछाया में। ✨ सफ़र की शुरुआत, बप्पा के नाम के साथ। रक्षक: संकट मोचन 151। 🔱 ⛳🙋🙏💐🇮🇳🌏 🚩गणपति संकट मोचन मंदिर 151 🚩 नजदीक सच धर्म कांटा वाली गली नोहर रोड ऐलनाबाद सिरसा जिला हरियाणा🚩⛳🙋🙏💐🇮🇳🌏 सहयोग अपने अनुसार 9680880015
    1
    🕉️🚩गणपति संकट मोचन 151 🚩
विघ्नहर्ता की छत्रछाया में। ✨
सफ़र की शुरुआत, बप्पा के नाम के साथ।
रक्षक: संकट मोचन 151। 🔱
⛳🙋🙏💐🇮🇳🌏
🚩गणपति संकट मोचन मंदिर 151 🚩
नजदीक सच धर्म कांटा वाली गली नोहर रोड ऐलनाबाद सिरसा जिला हरियाणा🚩⛳🙋🙏💐🇮🇳🌏 सहयोग अपने अनुसार 9680880015
    user_Sandeep Kumar
    Sandeep Kumar
    Actor ऐलनाबाद, सिरसा, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • Post by Balogar Malaksar
    1
    Post by Balogar Malaksar
    user_Balogar Malaksar
    Balogar Malaksar
    Farmer भानीपुरा, चूरू, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by @RavinderNadhori
    1
    Post by @RavinderNadhori
    user_@RavinderNadhori
    @RavinderNadhori
    Voice of people फतेहाबाद, फतेहाबाद, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • Post by Vinod Rajput
    1
    Post by Vinod Rajput
    user_Vinod Rajput
    Vinod Rajput
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.