*“थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को चोरी गई 01 अदद स्कूटी (एक्टिवा) सहित गिरफ्तार किया गया।”* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान—चिह्नित अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित/वारंटी/जिलाबदर अपराधियों की तलाश, अवैध शराब, शस्त्र, अफीम/चरस के निर्माण व बिक्री की रोकथाम तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं गश्त के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई थाना कोतवाली पर दिनांक 25.04.2026 को समय 23:23 बजे वादी श्री राहुल वाजपेई पुत्र श्री रामजी लाल बाजपेई, निवासी मोहल्ला बिजलीपुरा, वंका घाट, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा प्रस्तुत लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 120/26, धारा 303(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध वादी की ग्रे रंग की स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नं0 UP27AB 9391) चोरी होने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अथक प्रयासों के फलस्वरूप मुकदमा पंजीकृत होने के मात्र 09 घंटे 55 मिनट के भीतर ही दिनांक 26.04.2026 को समय 09:18 बजे मुखबिर की सूचना पर नई गौशाला से लगभग 50 मीटर आगे दाहिनी ओर खेतों के बीच बनी पगडंडी से अभियुक्तगण—1.फैसल पुत्र मो0 आरिफ, निवासी अंटा चौराहा, पानी की टंकी के सामने, मोहल्ला बिजलीपुरा, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 18 वर्ष 2.गुफरान पुत्र लतीफ, निवासी मोहल्ला मिश्रीपुर, थाना आरसी मिशन, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा (रजिस्ट्रेशन नं0 UP27AB 9391) बरामद की गई । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*“थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को चोरी गई 01 अदद स्कूटी (एक्टिवा) सहित गिरफ्तार किया गया।”* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान—चिह्नित अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित/वारंटी/जिलाबदर अपराधियों की तलाश, अवैध शराब, शस्त्र, अफीम/चरस के निर्माण व
बिक्री की रोकथाम तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं गश्त के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई थाना कोतवाली पर दिनांक 25.04.2026 को समय 23:23 बजे वादी श्री राहुल वाजपेई पुत्र श्री रामजी लाल बाजपेई, निवासी मोहल्ला बिजलीपुरा, वंका घाट, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा प्रस्तुत लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 120/26, धारा 303(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध वादी की ग्रे रंग
की स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नं0 UP27AB 9391) चोरी होने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अथक प्रयासों के फलस्वरूप मुकदमा पंजीकृत होने के मात्र 09 घंटे 55 मिनट के भीतर ही दिनांक 26.04.2026 को समय 09:18 बजे मुखबिर की सूचना पर नई गौशाला से लगभग 50 मीटर आगे दाहिनी ओर खेतों के बीच बनी पगडंडी से अभियुक्तगण—1.फैसल पुत्र मो0 आरिफ, निवासी अंटा चौराहा, पानी की टंकी के सामने, मोहल्ला बिजलीपुरा,
थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 18 वर्ष 2.गुफरान पुत्र लतीफ, निवासी मोहल्ला मिश्रीपुर, थाना आरसी मिशन, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा (रजिस्ट्रेशन नं0 UP27AB 9391) बरामद की गई । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
- Post by HS TV1
- जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम में शासन द्वारा स्वीकृत राज्य सेक्टर की 109 सड़कों एवं 11 नालों/जल निकास कार्यों की प्रगति, लोहारो चौराहा और हीट वेव से बचाव की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर पेयजल और गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां हॉट मिक्स से सड़क निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण से पहले और बाद में फोटो व वीडियोग्राफी कराने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जल निकासी हेतु नाला निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मई तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए और निर्माण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा। लोहारो चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिनों में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और अंडरग्राउंड विद्युत लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को सैटलाइट बस अड्डे पर हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए। हीट वेव से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण कराने तथा पाइपलाइन से सप्लाई हो रहे पानी की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर में सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने और 10 से अधिक भैंस पालने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- शाहजहांपुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए। इस्लामिया इंटर कॉलेज पर सबसे लंबी कतार इस्लामिया इंटर कॉलेज के बाहर गेट से लेकर अंटा चौराहा की तरफ जाने वाला मार्ग पर लंबी कतारें लगी रहीं। पहली शिफ्ट में लगभग 480 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, जबकि दूसरी शिफ्ट में भी लगभग 480 संख्या रही। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अभ्यर्थी सिर पर रूमाल और अंगोछा रखकर लाइन में खड़े नजर आए। अन्य केंद्रों पर भी समान स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग में भी अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखने को मिली। यहां पहली और दूसरी शिफ्ट में लगभग 384-384 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज में लगभग 480 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। घायल अभ्यर्थी भी नहीं डिगे परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का जज्बा भी देखने को मिला। एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसका हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था, पैर, हाथ और सिर पर पट्टियां बंधी होने के बावजूद वह परीक्षा देने पहुंचा। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त पुलिस प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होती रही, जिससे शहर में किसी तरह की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।1
- गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता1
- जनपद शाहजहाँपुर थाना कोतवाली पर दिनांक 19.04.2026 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 112/2026, धारा 69/351(3) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया =================== उक्त प्रकरण में आरोप है कि अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव निवासी शाहपुर, थाना टुंडला, जनपद फिरोजाबाद द्वारा वादिनी को विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा ==================== बाद में विवाह से इंकार कर दिया गया। साथ ही अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा वादिनी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। ==================== मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव निवासी नंगला भाहू, थाना दक्षिणी, जनपद फिरोजाबाद, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 24.04.2026 को समय 23:40 बजे सर्विलांस सेल, जनपद शाहजहाँपुर से प्राप्त लोकेशन के आधार पर बरेली मोड़, थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। ================= अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। ( रिज़वान खान की रिपोर्ट )3
- गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, बैरियर तोड़ होमगार्ड को किया घायल समृद्धि न्यूज़ जलालाबाद जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना जलालाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्टरगंज के पास शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बैरियर की चपेट में आने से होमगार्ड की एक आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के अवैध संचालन को रोकने के लिए प्रशासन ने टोल प्लाजा के पास मजबूत लोहे का बैरियर लगा रखा है। शुक्रवार रात यहाँ होमगार्ड का जवान मदनपाल ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन एक्सप्रेसवे की ओर आता दिखाई दिया। मदनपाल ने टॉर्च की रोशनी से गाड़ी को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय लापरवाही से गाड़ी बैरियर की तरफ दौड़ा दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे का भारी बैरियर उखड़ गया और सीधे मदनपाल के चेहरे पर जा लगा। इस हादसे में मदनपाल की एक आंख बुरी तरह फट गई, जिससे उन्हें दिखाई देना बंद हो गया है।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4
- Post by विवेक मिश्र1
- जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत कटरा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सहायक निर्वाचन निदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश तथा अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि दिनांक 05 मई को प्रातः 07:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतगणना दिनांक 07 मई को प्रातः 08:00 बजे से विकास खण्ड तिलहर में की जाएगी। बैठक में इस बार उपनिर्वाचन के दौरान पहली बार Facial Recognition Based Voter Identification System (FRS) के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह अत्याधुनिक एआई आधारित प्रणाली मतदान प्रक्रिया को और अधिक विश्वसनीय एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें भारतीय जनता पार्टी से विजय मोहन मिश्रा, कांग्रेस से राजनीश मिश्रा, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद शहनवाज तथा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से दानिश जीशान खान शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में FRS तकनीक के प्रयोग का समर्थन किया और इसे निष्पक्ष चुनाव की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। ⸻ FRS एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित FRS (Facial Recognition Based Voter Identification System) एक एआई आधारित आधुनिक तकनीक है, जिसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। इस प्रणाली के माध्यम से मतदाताओं की पहचान का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा, जिससे फर्जी एवं दोहरे मतदान की संभावना को प्रभावी रूप से रोका जा सके। मतदान के दिन मतदाता को पूर्व की भांति अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसके आधार पर मतदान अधिकारी मतदाता सूची में नाम का सत्यापन करेंगे। इसके पश्चात FRS एप्लिकेशन के माध्यम से पहचान पत्र की फोटो एवं मतदाता की लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी, जिनका आपस में मिलान कर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित मतदाता द्वारा पूर्व में कहीं अन्य स्थान पर मतदान न किया गया हो। FRS मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉइड आधारित है, जिसमें मतदान अधिकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से लॉगिन करेंगे। एप में बूथ की जानकारी, मतदाता सूची एवं अन्य आवश्यक विवरण पूर्व से उपलब्ध रहेंगे। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा निर्धारित समय पर “Start Poll” विकल्प के माध्यम से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। मतदाता की पहचान के लिए SVN नंबर, नाम अथवा मतदाता क्रमांक के आधार पर विवरण खोजा जाएगा। सत्यापन के दौरान यदि फोटो का मिलान सफल होता है तो मतदाता को आगे मतदान हेतु भेजा जाएगा, जबकि असंगति की स्थिति में पीठासीन अधिकारी द्वारा आवश्यक जांच कर निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई मतदाता दोबारा मतदान का प्रयास करता है, तो FRS प्रणाली द्वारा उसे चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया जाएगा। एप में उपलब्ध “Reports” सेक्शन के माध्यम से मतदान से संबंधित समस्त आंकड़ों—जैसे कुल मतदान, फोटो मिलान की स्थिति, डुप्लीकेट प्रयास, टेंडर वोट एवं मतदान से मना करने के प्रकरण—की निगरानी भी की जा सकेगी। ⸻ डेटा सुरक्षा एवं गोपनीयता राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि समस्त डेटा आयोग के सुरक्षित सर्वर पर निर्धारित मानकों के अनुरूप संरक्षित रखा जाएगा। डेटा की गोपनीयता, सुरक्षा एवं अखंडता सुनिश्चित की जाएगी तथा इसे किसी अन्य एजेंसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा और न ही किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाएगा। ⸻ मतदाताओं से अपील जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने वैध पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचें, नई तकनीक पर विश्वास रखें एवं अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।1