logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनरेगा बदलाव के विरोध में जशपुर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सैकड़ों कार्यक धान बेचें को लेकर उमेश पटले ने दिया बयान

4 hrs ago
user_सच आप तक
सच आप तक
Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

मनरेगा बदलाव के विरोध में जशपुर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सैकड़ों कार्यक धान बेचें को लेकर उमेश पटले ने दिया बयान

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • खरसिया विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने जिला मुख्यालय जशपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने मनरेगा की स्थिति, किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। 🎥 क्या कहा उमेश पटेल ने? 👉 देखिए Jashpur Times की Ground Report जशपुर Jashpur Times – सच सब तक।
    1
    खरसिया विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने जिला मुख्यालय जशपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने मनरेगा की स्थिति, किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी।
🎥 क्या कहा उमेश पटेल ने?
👉 देखिए Jashpur Times की Ground Report
जशपुर
Jashpur Times – सच सब तक।
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • 7089057916
    1
    7089057916
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • संघर्षों की जीत: सिलाई गुमटी संचालक की मेधावी बेटी प्रीति ने 93.71 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की पिता की प्रेरणा से हासिल किया मुकाम अम्बिकापुर: कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों तो गरीबी कभी सफलता के आड़े नहीं आती। इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है अम्बिकापुर की सुश्री प्रीति रवि ने। प्रीति ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) में 93.71 परसेंटाइल हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। ​असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुईं क्वालीफाई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी परिणामों में प्रीति ने ‘कंप्यूटर साइंस एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन’ विषय में शानदार प्रदर्शन किया। इस सफलता के साथ ही प्रीति अब विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए शैक्षणिक रूप से पात्र हो गई हैं, साथ ही उन्होंने पीएचडी के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। ​पिता की सिलाई की गुमटी और प्रीति का संघर्ष प्रीति के घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन उन्होंने कभी अपनी गरीबी को सपनों के आड़े नहीं आने दिया। उनके पिता, श्री राजदेव रवि, शहर के स्कूल रोड में एक छोटी सी सिलाई की गुमटी चलाते हैं। इसी छोटी सी दुकान की सीमित कमाई से उन्होंने न सिर्फ घर का खर्च चलाया, बल्कि अपनी बेटी की शिक्षा में भी कोई कमी नहीं रहने दी। ​पिता की मेहनत बनी प्रेरणा अपनी इस उपलब्धि पर भावुक होते हुए प्रीति ने बताया कि उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत उनके पिता हैं। प्रीति के अनुसार, “मैंने अपने पिता को कड़ी धूप और मुश्किल परिस्थितियों में छोटी सी गुमटी में मेहनत करते देखा है, उन्हीं के परिश्रम को देखकर मुझे प्रेरणा मिली कि मैं पढ़-लिखकर उनका नाम रोशन करूँ।” प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के त्याग और अपने गुरुजनों द्वारा दी गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दिया है। ​प्रीति की इस सफलता से क्षेत्र के छात्रों में हर्ष का माहौल है और यह उन सभी बच्चों के लिए एक मिसाल है जो संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मानते हैं।
    1
    संघर्षों की जीत: सिलाई गुमटी संचालक की मेधावी बेटी प्रीति ने 93.71 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की पिता की प्रेरणा से हासिल किया मुकाम
अम्बिकापुर: कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों तो गरीबी कभी सफलता के आड़े नहीं आती। इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है अम्बिकापुर की सुश्री प्रीति रवि ने। प्रीति ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) में 93.71 परसेंटाइल हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है।
​असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुईं क्वालीफाई
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी परिणामों में प्रीति ने ‘कंप्यूटर साइंस एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन’ विषय में शानदार प्रदर्शन किया। इस सफलता के साथ ही प्रीति अब विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए शैक्षणिक रूप से पात्र हो गई हैं, साथ ही उन्होंने पीएचडी के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
​पिता की सिलाई की गुमटी और प्रीति का संघर्ष
प्रीति के घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन उन्होंने कभी अपनी गरीबी को सपनों के आड़े नहीं आने दिया। उनके पिता, श्री राजदेव रवि, शहर के स्कूल रोड में एक छोटी सी सिलाई की गुमटी चलाते हैं। इसी छोटी सी दुकान की सीमित कमाई से उन्होंने न सिर्फ घर का खर्च चलाया, बल्कि अपनी बेटी की शिक्षा में भी कोई कमी नहीं रहने दी।
​पिता की मेहनत बनी प्रेरणा
अपनी इस उपलब्धि पर भावुक होते हुए प्रीति ने बताया कि उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत उनके पिता हैं। प्रीति के अनुसार, “मैंने अपने पिता को कड़ी धूप और मुश्किल परिस्थितियों में छोटी सी गुमटी में मेहनत करते देखा है, उन्हीं के परिश्रम को देखकर मुझे प्रेरणा मिली कि मैं पढ़-लिखकर उनका नाम रोशन करूँ।” प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के त्याग और अपने गुरुजनों द्वारा दी गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दिया है।
​प्रीति की इस सफलता से क्षेत्र के छात्रों में हर्ष का माहौल है और यह उन सभी बच्चों के लिए एक मिसाल है जो संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मानते हैं।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • Post by Manmohan Babu
    1
    Post by Manmohan Babu
    user_Manmohan Babu
    Manmohan Babu
    लैलूंगा, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • सिसई : *दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के बीच निशुल्क सहायक उपकरण दिये जाने हेतु मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन* सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के द्वारा संचालित "एपिड योजना" के तहत दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण दिये जाने हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग व वृद्धजन प्रखंड कार्यालय परिसर आकर शिविर में अपना आवेदन जमा किये। शिविर के माध्यम से कुल 632 आवेदन प्राप्त किया गया है जिसमें दिव्यांगों से 70 और वृद्धजनों से 562 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर सभी दिव्यांग और वृद्धजनों को एक सप्ताह बाद निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जायेगा।
    4
    सिसई : *दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के बीच निशुल्क सहायक उपकरण दिये जाने हेतु मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन*
सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के द्वारा संचालित "एपिड योजना" के तहत दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण दिये जाने हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। 
प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग व वृद्धजन प्रखंड कार्यालय परिसर आकर शिविर में अपना आवेदन जमा किये। 
शिविर के माध्यम से कुल 632 आवेदन प्राप्त किया गया है जिसमें दिव्यांगों से 70 और वृद्धजनों से 562 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर सभी दिव्यांग और वृद्धजनों को एक सप्ताह बाद निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जायेगा।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    पत्रकार सिसई, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव को मद्देनजर रखते जिला प्रशासन की ओर से बक्सीडीपा में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
    1
    नगर निकाय चुनाव को मद्देनजर रखते जिला प्रशासन की ओर से बक्सीडीपा में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों को लेकर जशपुर में सियासी पारा तेज हो गया है। केंद्र सरकार के फैसलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत कलेक्ट्रेट घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने रणजीता स्टेडियम के पास आमसभा का आयोजन किया, जहां केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला गया। आमसभा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री उमेश पटले ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों से रोजगार छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस ने मनरेगा के तहत 200 दिन काम की गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान, 400 रुपये न्यूनतम दैनिक मजदूरी और प्रस्तावित सभी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर, कलेक्ट्रेट घेराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के इंतजाम किए थे।
    1
    मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों को लेकर जशपुर में सियासी पारा तेज हो गया है। केंद्र सरकार के फैसलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत कलेक्ट्रेट घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने रणजीता स्टेडियम के पास आमसभा का आयोजन किया, जहां केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला गया। आमसभा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री उमेश पटले ने किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों से रोजगार छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कांग्रेस ने मनरेगा के तहत 200 दिन काम की गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान, 400 रुपये न्यूनतम दैनिक मजदूरी और प्रस्तावित सभी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इधर, कलेक्ट्रेट घेराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के इंतजाम किए थे।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सिसई : *ट्रैक्टर और स्कूटी की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल* सिसई (गुमला)। सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव बाजार मोड़ के पास ट्रैक्टर और स्कूटी की आमने सामने टक्कर होने पर स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक अरंगी तरफ से एक स्कूटी में सवार होकर सिसई की ओर आ रहे थे जैसे ही बरगांव बाजार मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रेक्टर से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चला रहे अरंगी गांव निवासी 21 वर्षीय मुकेश महली, पिता खेलावन महली का दाहिना पैर टूट गया है। वहीं बड़काडीह घाघरा निवासी मणेश महली (23) पिता धर्मा महली व अरंगी गांव निवासी पवन महली (22) पिता तारकेश्वर महली को मस्तक, कंधा एवं पैर में हल्की चोटें लगी है।तीनों युवक घाघरा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और किसी काम से सिसई आ रहे थे। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के बाद तत्काल तीनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक मुकेश महली को बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है वहीं दो युवकों का ईलाज रेफरल अस्पताल सिसई में किया जा रहा है।
    4
    सिसई : *ट्रैक्टर और स्कूटी की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल*
सिसई (गुमला)। सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव बाजार मोड़ के पास ट्रैक्टर और स्कूटी की आमने सामने टक्कर होने पर स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक अरंगी तरफ से एक स्कूटी में सवार होकर सिसई की ओर आ रहे थे जैसे ही बरगांव बाजार मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रेक्टर से भिड़ंत हो गई।
जिसमें बाइक चला रहे अरंगी गांव निवासी 21 वर्षीय मुकेश महली, पिता खेलावन महली का दाहिना पैर टूट गया है। वहीं बड़काडीह घाघरा निवासी मणेश महली (23) पिता धर्मा महली व अरंगी गांव निवासी पवन महली (22) पिता तारकेश्वर महली को मस्तक, कंधा एवं पैर में हल्की चोटें लगी है।तीनों युवक घाघरा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और किसी काम से सिसई आ रहे थे। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
दुर्घटना के बाद तत्काल तीनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक मुकेश महली को बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है वहीं दो युवकों का ईलाज रेफरल अस्पताल सिसई में किया जा रहा है।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    पत्रकार सिसई, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by कृष्णा कुमार साहु
    1
    Post by कृष्णा कुमार साहु
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.