मनरेगा बदलाव के विरोध में जशपुर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सैकड़ों कार्यक मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों को लेकर जशपुर में सियासी पारा तेज हो गया है। केंद्र सरकार के फैसलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत कलेक्ट्रेट घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने रणजीता स्टेडियम के पास आमसभा का आयोजन किया, जहां केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला गया। आमसभा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री उमेश पटले ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों से रोजगार छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस ने मनरेगा के तहत 200 दिन काम की गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान, 400 रुपये न्यूनतम दैनिक मजदूरी और प्रस्तावित सभी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर, कलेक्ट्रेट घेराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के इंतजाम किए थे।
मनरेगा बदलाव के विरोध में जशपुर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सैकड़ों कार्यक मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों को लेकर जशपुर में सियासी पारा तेज हो गया है। केंद्र सरकार के फैसलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत कलेक्ट्रेट घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने रणजीता स्टेडियम के पास आमसभा का आयोजन किया, जहां केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला गया। आमसभा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री उमेश पटले ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों से रोजगार छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस ने मनरेगा के तहत 200 दिन काम की गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान, 400 रुपये न्यूनतम दैनिक मजदूरी और प्रस्तावित सभी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर, कलेक्ट्रेट घेराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के इंतजाम किए थे।
- धान बेचें को लेकर उमेश पटले ने दिया बयान1
- खरसिया विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने जिला मुख्यालय जशपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने मनरेगा की स्थिति, किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। 🎥 क्या कहा उमेश पटेल ने? 👉 देखिए Jashpur Times की Ground Report जशपुर Jashpur Times – सच सब तक।1
- सरगुजा/ लखनपुर मे शिक्षकों की मनमानी समय से पूर्व स्कूल की छुट्टी , बच्चों ने लगाया आरोप सरगुजा जिले का आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है किसी न किसी मामले को लेकर शिक्षा विभाग हमेशा सुर्खियों में रहता है। समय से पूर्व शिक्षकों के द्वारा स्कूलो के छुट्टी करने का मामला सामने आया है जहां बच्चों ने आरोप लगाया है कि प्रतिदिन दोपहर3 बजे से 3:30बजे तक स्कूल की छुट्टी शिक्षकों के द्वारा कर दी जाती है। दरअसल पुरा मामल विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम लवजी के शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय माध्यमिक शाला का है। 6 फरवरी दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे शिक्षकों के द्वारा स्कूलों की समय से पूर्व छुट्टी कर दी गई। वही ग्रामीणों और बच्चों ने का आरोप लगाया है प्राथमिक शाला में शिक्षक शिक्षिका पदस्थ है।प्रतिदिन इसी तरह शिक्षकों के द्वारा समय से पूर्व स्कूलों की छुट्टी कर दी जाती है। इससे पूर्व भी विकासखंड के कई स्कूलों ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां कार्रवाई के नाम पर नोटिस जारी कर खाना पूर्ति कर दिया जाता है अब देखने वाली बात होगी की शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करते हैं या फिर नोटिस जारी कर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दिया जाएगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी देव प्रसाद गुप्ता से कार्यालय में मुलाकात करने पहुंचे तो पता चला कि वह मीटिंग में अंबिकापुर चले गए हैं जिस कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।1
- 70890579161
- Post by Manmohan Babu1
- सिसई : *दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के बीच निशुल्क सहायक उपकरण दिये जाने हेतु मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन* सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के द्वारा संचालित "एपिड योजना" के तहत दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण दिये जाने हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग व वृद्धजन प्रखंड कार्यालय परिसर आकर शिविर में अपना आवेदन जमा किये। शिविर के माध्यम से कुल 632 आवेदन प्राप्त किया गया है जिसमें दिव्यांगों से 70 और वृद्धजनों से 562 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर सभी दिव्यांग और वृद्धजनों को एक सप्ताह बाद निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जायेगा।4
- मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों को लेकर जशपुर में सियासी पारा तेज हो गया है। केंद्र सरकार के फैसलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत कलेक्ट्रेट घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने रणजीता स्टेडियम के पास आमसभा का आयोजन किया, जहां केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला गया। आमसभा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री उमेश पटले ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों से रोजगार छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस ने मनरेगा के तहत 200 दिन काम की गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान, 400 रुपये न्यूनतम दैनिक मजदूरी और प्रस्तावित सभी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर, कलेक्ट्रेट घेराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के इंतजाम किए थे।1
- संघर्षों की जीत: सिलाई गुमटी संचालक की मेधावी बेटी प्रीति ने 93.71 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की पिता की प्रेरणा से हासिल किया मुकाम अम्बिकापुर: कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों तो गरीबी कभी सफलता के आड़े नहीं आती। इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है अम्बिकापुर की सुश्री प्रीति रवि ने। प्रीति ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) में 93.71 परसेंटाइल हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुईं क्वालीफाई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी परिणामों में प्रीति ने ‘कंप्यूटर साइंस एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन’ विषय में शानदार प्रदर्शन किया। इस सफलता के साथ ही प्रीति अब विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए शैक्षणिक रूप से पात्र हो गई हैं, साथ ही उन्होंने पीएचडी के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। पिता की सिलाई की गुमटी और प्रीति का संघर्ष प्रीति के घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन उन्होंने कभी अपनी गरीबी को सपनों के आड़े नहीं आने दिया। उनके पिता, श्री राजदेव रवि, शहर के स्कूल रोड में एक छोटी सी सिलाई की गुमटी चलाते हैं। इसी छोटी सी दुकान की सीमित कमाई से उन्होंने न सिर्फ घर का खर्च चलाया, बल्कि अपनी बेटी की शिक्षा में भी कोई कमी नहीं रहने दी। पिता की मेहनत बनी प्रेरणा अपनी इस उपलब्धि पर भावुक होते हुए प्रीति ने बताया कि उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत उनके पिता हैं। प्रीति के अनुसार, “मैंने अपने पिता को कड़ी धूप और मुश्किल परिस्थितियों में छोटी सी गुमटी में मेहनत करते देखा है, उन्हीं के परिश्रम को देखकर मुझे प्रेरणा मिली कि मैं पढ़-लिखकर उनका नाम रोशन करूँ।” प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के त्याग और अपने गुरुजनों द्वारा दी गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दिया है। प्रीति की इस सफलता से क्षेत्र के छात्रों में हर्ष का माहौल है और यह उन सभी बच्चों के लिए एक मिसाल है जो संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मानते हैं।1
- सिसई : *ट्रैक्टर और स्कूटी की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल* सिसई (गुमला)। सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव बाजार मोड़ के पास ट्रैक्टर और स्कूटी की आमने सामने टक्कर होने पर स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक अरंगी तरफ से एक स्कूटी में सवार होकर सिसई की ओर आ रहे थे जैसे ही बरगांव बाजार मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रेक्टर से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चला रहे अरंगी गांव निवासी 21 वर्षीय मुकेश महली, पिता खेलावन महली का दाहिना पैर टूट गया है। वहीं बड़काडीह घाघरा निवासी मणेश महली (23) पिता धर्मा महली व अरंगी गांव निवासी पवन महली (22) पिता तारकेश्वर महली को मस्तक, कंधा एवं पैर में हल्की चोटें लगी है।तीनों युवक घाघरा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और किसी काम से सिसई आ रहे थे। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के बाद तत्काल तीनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक मुकेश महली को बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है वहीं दो युवकों का ईलाज रेफरल अस्पताल सिसई में किया जा रहा है।4