कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में भड़पुरा मोड़ बंबा पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का सीएनजी टैंक जोरदार धमाके के साथ फट गया और गाड़ी में भीषण आग लग गई। कार के भीतर फंसे दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे गाड़ी के अंदर ही जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डेरापुर थाना पुलिस और दमकल के जवानों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार सवारों की पहचान कानपुर नगर के तात्या टोपे नगर निवासी ओम शुक्ला और उनके चालक गुरप्रीत सिंह टिल्लो के रूप में हुई है। ओम शुक्ला कानपुर में बाइक और कार का सर्विस सेंटर चलाते हैं। वे रविवार को अपने चालक गुरप्रीत के साथ अपनी वॉक्सवैगन वेंटो कार से गाड़ी के पार्ट्स और मरम्मत का सामान खरीदने दिल्ली गए थे। दिल्ली से खरीदारी करने के बाद जब वे रात करीब 1 बजे वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर से दोनों के बुरी तरह जले हुए शव बरामद हुए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कार डिवाइडर से टकराई थी, जिससे उसका सीएनजी टैंक फट गया और भीषण आग लगने के कारण दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी मौत हो गई।
कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में भड़पुरा मोड़ बंबा पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का सीएनजी टैंक जोरदार धमाके के साथ फट गया और गाड़ी में भीषण आग लग गई। कार के भीतर फंसे दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे गाड़ी के अंदर ही जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डेरापुर थाना पुलिस और दमकल के जवानों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार सवारों की पहचान कानपुर नगर के तात्या टोपे नगर निवासी ओम शुक्ला और उनके चालक गुरप्रीत सिंह टिल्लो के रूप में हुई है। ओम शुक्ला कानपुर में बाइक और कार
का सर्विस सेंटर चलाते हैं। वे रविवार को अपने चालक गुरप्रीत के साथ अपनी वॉक्सवैगन वेंटो कार से गाड़ी के पार्ट्स और मरम्मत का सामान खरीदने दिल्ली गए थे। दिल्ली से खरीदारी करने के बाद जब वे रात करीब 1 बजे वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर से दोनों के बुरी तरह जले हुए शव बरामद हुए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कार डिवाइडर से टकराई थी, जिससे उसका सीएनजी टैंक फट गया और भीषण आग लगने के कारण दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी मौत हो गई।
- कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में 13 वर्षीय ऋषि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में मातम छा गया है। हादसे के वक्त ऋषि घर पर अकेला था और उसके माता-पिता विष्णु और पूजा धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। दोपहर में स्कूल से लौटे उसके सात वर्षीय भाई रितेश ने ऋषि को दरवाजे की चौखट से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। इस बात की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर दौड़े और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक ऋषि की मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच तथा आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।2
- कानपुर देहात | पत्रकार: इकबाल अहमद अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सिकंदरा में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी कानपुर देहात | पत्रकार: इकबाल अहमद अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सिकंदरा में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात पटेल चौक पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन रात करीब 9 बजे किया गया। सपा नेताओं का कहना था कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भी कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन में सपा नेता पवन कटिहार, विधायक पद के पूर्व/भावी प्रत्याशी अनुज कटिहार, राशिद नेता, रामू एवं श्यामू ब्रदर्स सहित पार्टी के कई वरिष्ठ और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान पटेल चौक पर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गरमा गया। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- कानपुर देहात के नगर पंचायत सिकंदरा स्थित तहसील के पटेल चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में, तथा देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर रात 8:00 बजे से यह प्रदर्शन प्रारंभ किया गया। सिकंदरा में तहसील प्रशासन के अंतर्गत इस विद्रोह प्रदर्शन का असर देखा जा रहा है, जहाँ सपा के कार्यकर्ता और दिग्गज नेता एकजुट होकर लगातार विरोध जता रहे हैं।2
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित पटेल चौक चौराहे पर समाजवादियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'अखिलेश यादव को रिहा करो' की मांग करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। इसी लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके चलते समाजवादियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पटेल चौक पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।1
- कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के भीखनपुर निवासी 9 वर्षीय सत्य प्रकाश ने गलती से तेजाब पी लिया, जिससे उसकी आंत बुरी तरह झुलस गई है। इस हादसे के बाद ढाई महीने से मासूम मुंह से एक निवाला तक नहीं खा पाया है। अब इलाज कर रहे कुलवंती अस्पताल ने बच्चे का उपचार जारी रखने के लिए सिर्फ 10 दिन का समय दिया है। इस विकट स्थिति में मासूम और उसके परिजन प्रशासन के पास पहुंचे हैं और डीएम व सीएम से इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं।1
- कानपुर देहात के राजपुर सिकंदरा स्थित अमराहट गांव में एक 7 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। अमराहट कैनल द्वितीय प्रोजेक्ट की सूखी नहर में जब ग्रामीणों ने इस मगरमच्छ को देखा, तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अमराहट कैनाल पंप के पास सूखी नहर में विशाल मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय अमराहट थाना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी महेश कुमार ने वन विभाग की टीम को इस संबंध में सूचित किया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस विशालकाय मगरमच्छ को पास में ही स्थित यमुना में सुरक्षित छुड़वा दिया।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमराहट कैनाल पंप द्वितीय चरण की नहर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जाने वाले किसान भी मगरमच्छ को देखकर सहम गए और इलाके में अन्य मगरमच्छों के होने की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अमराहट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमराहट थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भविष्य में भी कोई जंगली जीव दिखाई देने पर उसे स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचित करें।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अमराहट कैनाल पंप द्वितीय चरण की नहर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों और खेतों की ओर जाने वाले किसानों में हड़कंप मच गया। इलाके में अन्य मगरमच्छों के होने की आशंका से ग्रामीण काफी सहम गए और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना अमराहट थाना पुलिस को दी, जिसने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमराहट थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की मदद से रेस्क्यू कराया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भविष्य में कोई जंगली जीव दिखने पर वे उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।2