बिछुआ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर छात्र-छात्राओं को बाँटे गए बैग, बच्चों के चेहरे पर दिखी मुस्कान बिछुआ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नावांकुर संस्था मानव जल कल्याण सेवा समिति बिछुआ ने सेक्टर क्रमांक 1 में बिछुआ की संस्था में बच्चों को कालेज बैग वितरित किए गए। समिति सचिव मनोज जैन द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "बाबा साहेब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार माना था। इन बैगों के साथ हम बच्चों को यह संदेश देना चाहते हैं कि पढ़ाई से ही समाज आगे बढ़ेगा।" इस अवसर पर लगभग 50 बच्चों को कॉलेज बैग दिए गए। समिति सचिव ने बाबा साहेब का उनका प्रसिद्ध संदेश "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" खूब प्रकाश डाला। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में छात्रों ने बाबा साहेब के जीवन पर आधारित कविता और भाषण भी प्रस्तुत किए। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम हिमाचल कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया जिसमें जिला सामान्य बाग श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वय दीपक गेडाम जी के मार्गदर्शन में किया गया।
बिछुआ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर छात्र-छात्राओं को बाँटे गए बैग, बच्चों के चेहरे पर दिखी मुस्कान बिछुआ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नावांकुर संस्था मानव जल कल्याण सेवा समिति बिछुआ ने सेक्टर क्रमांक 1 में बिछुआ की संस्था में बच्चों को कालेज बैग वितरित किए गए। समिति सचिव मनोज जैन द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "बाबा साहेब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार माना था। इन बैगों के साथ हम बच्चों को यह संदेश देना
चाहते हैं कि पढ़ाई से ही समाज आगे बढ़ेगा।" इस अवसर पर लगभग 50 बच्चों को कॉलेज बैग दिए गए। समिति सचिव ने बाबा साहेब का उनका प्रसिद्ध संदेश "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" खूब प्रकाश डाला। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में छात्रों ने बाबा साहेब के जीवन पर आधारित कविता और भाषण भी प्रस्तुत किए। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम हिमाचल कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया जिसमें जिला सामान्य बाग श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वय दीपक गेडाम जी के मार्गदर्शन में किया गया।
- कच्चा मकान मिठाई खिलाने तक के पैसे नहीं MP Board 1oth के रिजल्ट में अभय ने किया टॉप,1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आज शहर के प्रतिष्ठित स्कूल भगवान श्रीचंद स्कूल के विद्यार्थी स्कूल प्रबंधक ओर टीचर्स फ़िल्म बच्चा गैंग देखने पहुंचे । स्कूल प्रवंधक डॉ बरखा बेदी से फ़िल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने भारत सरकार से मांग कर डाली की इस फ़िल्म को टैक्स फ्री कर सभी बच्चों के देखने के लिए अनिवार्य करना चाहिए ।1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के द्वारा पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में लगातार हो रही बाघ की घटनाएं को देखते हुए वन विभाग के विरोध मे विशाल जन आंदोलन किया गया।, बिछुआ नगर में बुधवार को पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में लगातार हो रहे बाघ के हमलों के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, वन विभाग के खिलाफ धरना बिछुआ क्षेत्र में बाघ के लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हाल ही में बाघ के हमले में महेंद्र पिता शंभु मांडेकर, दिनेश पिता पूसू मांडेकर और बलराम पिता फकीरा डहरिया की दर्दनाक मृत्यु हो गई।इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड बिछुआ में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर घोर लापरवाही करने का विरोध किया गया । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेंच नेशनल पार्क के बिछुआ रेंज कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बाघ के हमलों को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और मृतकों के परिजनों को उचितमुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से चौरई विधानसभा के विधायक सुजीत सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक कांग्रेस पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे, अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू, ब्लॉक महासचिव विपिन उईके, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रिंकू पटेल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कड़ोपे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहस पटेल, बंसी उईके, पूसू उईके, शेषराव उईके, युवराज देशमुख,जितेंद्र राजपूत, प्रेमसिंग उईके, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश उईके, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरती शर्मा, सरपंच शंकर इनवाती, गोविंद इनवाती, जित्तू इनवाती, सुरेश कुमरे, सुखदयाल धुर्वे, अरूण उइके, सचिन मर्सकोले, क्षितिज मिश्रा, वीरपाल इनवाती, अनिल डेहरिया, नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गोनेकर, राजेश साहू, सियाराम साहू, संतलाल उइके, सत्यम साहू, युवराज ठाकुर, अर्जुन यादव, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता खौसे, अनिता पहाड़े, सिंधु परतेती, प्राची मांडेकर, रेवती मांडेकर धूपवतीगोनेकर, शांति बलानी, अनारकली ढोंके, सरिता मांडेकर रेखा मांडेकर इंद्रा मांडेकर, सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बाघ के हमलों पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।1
- Post by Rintu Khan1
- *गेहूं खरीदी को लेकर किसानों को ना हो कोई परेशानी* *गेहूं खरीदी में किसानों को न हो किसी प्रकार की परेशानी_भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिव सनोडिया ने की अपील*1
- पांढुर्णा:-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुए हादसे के बाद मुआवजे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिवार को फिलहाल 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है, लेकिन इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राशि बेहद कम है और पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि वे इस कठिन समय में संभल सकें।1
- Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के फ़िल्म निर्माता इंद्रजीत सिंह बैस व वंशमणि शर्मा द्वारा निर्मित फ़िल्म बच्चा गैंग देखने के लिए स्कूलों में लगी होड़ स्कूल प्रबंधक एक हफ्ते पेहले से अपनी बुकिंग करा रहे हैं फ़िल्म देखने के बाद बच्चों में काफी उत्साह हैं ।1