आज सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पीपल चौक पर किए जा रहा है प्रदर्शन में सफाई कर्मियों की मांग शीघ्र पू मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार एवं कर्मचारी संघ द्वारा नगर पालिका/ नगर परिषद/ ग्राम पंचायत के कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के निराकरण के संबंध में आज दिनांक 7 /9/ 2026 दिन सोमवार को पीपल चौक पर अयोध्या प्रसाद रावत बबलू रावत ने सफाई कर्मचारियों की बिंदुवार समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा कर्मचारी हित में कोई कार्रवाई नहीं की गई/ भारतीय जनता पार्टी के शासन प्रशासन में सफाई कर्मचारियों की यह दुर्दशा पर अयोध्या प्रसाद रावत ने अपने उद्बोधन में कहां की समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है भारतीय जनता पार्टी के प्यारे मोहन मुख्यमंत्री महोदय शीघ्र समस्या को हाल करें अन्यथा आगे यह भव्य रूप आंदोलन का आकार होगा....
आज सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पीपल चौक पर किए जा रहा है प्रदर्शन में सफाई कर्मियों की मांग शीघ्र पू मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार एवं कर्मचारी संघ द्वारा नगर पालिका/ नगर परिषद/ ग्राम पंचायत के कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के निराकरण के संबंध में आज दिनांक 7 /9/ 2026 दिन सोमवार को पीपल चौक पर अयोध्या प्रसाद रावत बबलू रावत ने सफाई कर्मचारियों की बिंदुवार समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा कर्मचारी हित में कोई कार्रवाई नहीं की गई/ भारतीय जनता पार्टी के शासन प्रशासन में सफाई कर्मचारियों की यह दुर्दशा पर अयोध्या प्रसाद रावत ने अपने उद्बोधन में कहां की समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है भारतीय जनता पार्टी के प्यारे मोहन मुख्यमंत्री महोदय शीघ्र समस्या को हाल करें अन्यथा आगे यह भव्य रूप आंदोलन का आकार होगा....
- पत्रकार अतुल तिवारी के बेटे अनंत तिवारी के जन्मदिन पर शिक्षकों का सम्मान, गुरुजनों के योगदान को किया नमन अनंत तिवारी के जन्मदिन पर शिक्षकों का सम्मान नर्मदापुरम। आईबीसी 24 न्यूज़ चैनल के के पत्रकार अतुल तिवारी के बालक अनंत तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज में शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षकों का सम्मान कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं। शिक्षकों ने भी अनंत तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और वर्तमान समय में शिक्षकों की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर अनंत तिवारी को शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाने की पहल निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। शिक्षकों के सम्मान से न केवल गुरुजनों का उत्साह बढ़ता है, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कारों के प्रति सकारात्मक संदेश भी जाता है। इस अवसर पर पत्रकार अतुल तिवारी ने एवं उनके बच्चे धर्मपत्नी उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हमारे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- नागरिकों के सहयोग से प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, पुलिस अधीक्षक ने सहयोगियों का सम्मान नागरिकों के सहयोग से प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, पुलिस अधीक्षक ने सहयोगियों का सम्मान नर्मदापुरम। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस और नागरिकों की साझेदारी अब प्रमुख स्थानों पर दिखाई देने लगी है। समाजसेवियों, व्यापारियों और नागरिकों के सहयोग से शहर में 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और घटनाओं की जांच में पुलिस को मदद मिल रही है।पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित सम्मान समारोह में कैमरे लगवाने में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और संस्थाओं का सम्मान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इंदिरा चौक, एसपीएम पुलिया, रविशंकर मार्केट, बसंत टॉकीज तिराहा, अमर चौक, लश्कर चौक, बंगाली कॉलोनी, बस स्टैंड, सर्किट हाउस चौराहा और राम जानकी मंदिर सहित कई स्थान अब सीसीटीवी निगरानी के दायरे में हैं। पुलिस के अनुसार, फुटेज से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान करने तथा घटनाओं से जुड़े सुराग जुटाने में मदद मिल सकती है।समारोह में व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों का माला पहनाकर तथा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामूहिक प्रयास जारी रखने की बात कही।पुलिस ने शहरवासियों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाने में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और संस्थाओं का सम्मान करते पुलिस अधिकारी।1
- महाकाल की राजसी सवारी निकली धूमधाम से। उज्जैन के संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने किया पूजन। महाकाल की राजसी सवारी निकली धूमधाम से। उज्जैन के संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने किया पूजन।1
- रातापानी टाइगर रिजर्व से बाहर निकलकर ओबेदुल्लागंज के पास बरेली-जबलपुर नेशनल हाईवे (NH-45) पर टाइगर (बाघ) का मूवमेंट देखा गया है। हाल ही में ओबेदुल्लागंज टोल प्लाजा और बंसल कॉलेज के पास रात के समय इस बाघ को सड़क पार करते और चहलकदमी करते हुए देखा गया। इस मार्ग से गुजर रहे राहगीरों (बरेली जा रहे एक परिवार) ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा और वन विभाग के निर्देशयह पूरा क्षेत्र रातापानी अभयारण्य से सटा हुआ है, इसलिए यहाँ अक्सर वन्यजीवों का मूवमेंट बना रहता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरों और डॉग स्क्वॉड की मदद से बाघ की ट्रैकिंग कर रही है। प्रशासन ने इस मार्ग और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए निम्नलिखित सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं ओबेदुल्लागंज से मंडीदीप हाईवे पर रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक टाइगर दिखा। इसे निशिता पेट्रोल पंप और राजहंस ढाबे के पास देखा गया। वाहन चालकों ने इसका वीडियो भी बनाया। यह घटना पास के एक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसमें टाइगर मंडीदीप की ओर जाता दिख रहा है। टाइगर दिखने की डीएफओ हेमंत रैकवार, एसडीओ शिवहरे और दाहोद रेंज अधिकारी राम गोविंद राय के निर्देश पर टीम लगातार तलाशी कर रही है। टीम को बंसल कॉलेज और सीमेंट कंक्रीट फैक्ट्री के पास टाइगर के पंजों के निशान मिले हैं।1
- इटारसी में प्रशासनिक रफ्तार! पुलिया निर्माण के 12 दिन पूरे, अब रास्ता खोलने और गड्ढे भरने की मांग | Itarsi Update इटारसी में वायरल वीडियो का असर ऐसा हुआ कि प्रशासन ने ताबड़तोड़ काम तो कर दिया, लेकिन जनता की मुश्किलें अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं! गोल्डन गार्डन के सामने वाली पुलिया को बने 12 दिन हो चुके हैं—कंक्रीट पक्की होने के लिए 8-10 दिन बंद रहना लाजिमी था, लेकिन अब वक्त आ गया है कि बैरिकेड्स हटाकर रास्ता खोला जाए और वहाँ पड़ा मलबा साफ किया जाए। वहीं दूसरी तरफ, न्यास कॉलोनी में भी वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात पाइपलाइन तो बदल दी गई, लेकिन खुदा हुआ गड्ढा वैसे ही खुला छोड़ दिया गया है, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। 'इटारसी अपडेट' के इस खास रिपोर्ट में देखिए कैसे शानदार काम के बाद भी छोटी-छोटी लापरवाहियां जनता को परेशान कर रही हैं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! #ItarsiUpdate #ItarsiNews #NagarpalikaItarsi #ItarsiPulya #MadhyaPradeshNews #LocalNews #ItarsiUpdates #PublicIssues इटारसी में प्रशासनिक रफ्तार! पुलिया निर्माण के 12 दिन पूरे, अब रास्ता खोलने और गड्ढे भरने की मांग | Itarsi Update इटारसी में वायरल वीडियो का असर ऐसा हुआ कि प्रशासन ने ताबड़तोड़ काम तो कर दिया, लेकिन जनता की मुश्किलें अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं! गोल्डन गार्डन के सामने वाली पुलिया को बने 12 दिन हो चुके हैं—कंक्रीट पक्की होने के लिए 8-10 दिन बंद रहना लाजिमी था, लेकिन अब वक्त आ गया है कि बैरिकेड्स हटाकर रास्ता खोला जाए और वहाँ पड़ा मलबा साफ किया जाए। वहीं दूसरी तरफ, न्यास कॉलोनी में भी वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात पाइपलाइन तो बदल दी गई, लेकिन खुदा हुआ गड्ढा वैसे ही खुला छोड़ दिया गया है, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। 'इटारसी अपडेट' के इस खास रिपोर्ट में देखिए कैसे शानदार काम के बाद भी छोटी-छोटी लापरवाहियां जनता को परेशान कर रही हैं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें! #ItarsiUpdate #ItarsiNews #NagarpalikaItarsi #ItarsiPulya #MadhyaPradeshNews #LocalNews #ItarsiUpdates #PublicIssues1
- सड़क हादसों से बचाने के लिए 200 गौ माताओं को पहनाए गए रिफ्लेक्टर रेडियम बेल्ट- सोहागपुर (नर्मदापुरम) ग्राम -बमारी निवासी NSUI ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुमित सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्च करने के बजाय मित्रों के संग आकर सड़क पर आवारा घूम रही लगभग 200 गौ माताओं को रिफ्लेक्टर रेडियम बेल्ट पहनाए ताकि रात्रि के समय वाहनों की लाइट में यह बेजुबान दूर से दिख जाए और सड़क हादसों/ दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सकें। सुमित ठाकुर ने बहुत ही पुण्य व सराहनीय कार्य किया जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। इसके साथ ही आपने राम रहीम रोटी बैंक में भी आकर जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा, गरीबों को स्वादिष्ट भोजन कराकर जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त की।1
- बस में अकेली बैठकर सोहागपुर पहुंची 8 साल की बच्ची, पुलिस ने परिजनों को सौंपा बस में अकेली बैठकर सोहागपुर पहुंची 8 साल की बच्ची, पुलिस ने परिजनों को सौंपा सोहागपुर। नर्मदापुरम के कोठी बाजार स्थित समाधि मंदिर क्षेत्र की करीब 8 वर्षीय बच्ची परिजनों को बिना बताए बस में बैठकर सोहागपुर पहुंच गई। घटना दोपहर 12 बजे के लगभग की बताई जा रही है बस स्टैंड पर बच्ची को अकेले घूमते देख एक प्रधान आरक्षक ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारीद गिरीश त्रिपाठी के निर्देश पर आरक्षक विवेक बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम प्रियांशी विश्वकर्मा बताया और अपनी नानी के गोपालपुर कलमेश्वरा में रहने की जानकारी दी। पुलिस ने नानी श्यामाबाई विश्वकर्मा से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया और बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया। थाने में करीब 30 मिनट रही बच्ची से पुलिस ने बातचीत की और पढ़ाई सहित अन्य जानकारी ली। भूख लगने पर सहायक उप निरीक्षक गणेश राय ने उसे खाना और लड्डू खिलाए। पुलिस ने परिजनों को बच्चों का विशेष ध्यान रखने और उन्हें अकेला नहीं छोड़ने की समझाइश दी।1
- आज सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पीपल चौक पर किए जा रहा है प्रदर्शन में सफाई कर्मियों की मांग शीघ्र पू मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार एवं कर्मचारी संघ द्वारा नगर पालिका/ नगर परिषद/ ग्राम पंचायत के कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के निराकरण के संबंध में आज दिनांक 7 /9/ 2026 दिन सोमवार को पीपल चौक पर अयोध्या प्रसाद रावत बबलू रावत ने सफाई कर्मचारियों की बिंदुवार समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा कर्मचारी हित में कोई कार्रवाई नहीं की गई/ भारतीय जनता पार्टी के शासन प्रशासन में सफाई कर्मचारियों की यह दुर्दशा पर अयोध्या प्रसाद रावत ने अपने उद्बोधन में कहां की समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है भारतीय जनता पार्टी के प्यारे मोहन मुख्यमंत्री महोदय शीघ्र समस्या को हाल करें अन्यथा आगे यह भव्य रूप आंदोलन का आकार होगा....1