*फतेहगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 22 लाख कीमत के 101 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद,असली मालिकों को सौंपे* *फतेहगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 22 लाख कीमत के 101 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद,असली मालिकों को सौंपे* जिला क्राइम ब्यूरो रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* फतेहगढ़ सर्विलांस सेल की सक्रियता से गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, सर्विलांस टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 101 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई। सर्विलांस टीम ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं थाना क्षेत्रों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। आमजन ने भी इस सराहनीय कार्य के लिए फतेहगढ़ पुलिस की प्रशंसा की। सर्विलांस टीम की मेहनत लाई रंग सर्विलांस सेल की टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी और मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की। टीम में प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद हो सके। बरामदगी का विवरण कुल मोबाइल फोन: 101 अनुमानित कीमत: करीब 22 लाख रुपये पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में भरोसा बढ़ा है और गुम हुए मोबाइल मिलने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।
*फतेहगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 22 लाख कीमत के 101 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद,असली मालिकों को सौंपे* *फतेहगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 22 लाख कीमत के 101 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद,असली मालिकों को सौंपे* जिला क्राइम ब्यूरो रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* फतेहगढ़ सर्विलांस सेल की सक्रियता से गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, सर्विलांस टीम ने
विभिन्न कंपनियों के कुल 101 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई। सर्विलांस टीम ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं थाना क्षेत्रों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार
पर मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। आमजन ने भी इस सराहनीय कार्य के लिए फतेहगढ़ पुलिस की प्रशंसा की। सर्विलांस टीम की मेहनत लाई रंग सर्विलांस सेल की टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी और मेहनत
के बल पर यह सफलता हासिल की। टीम में प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद हो सके। बरामदगी का विवरण कुल मोबाइल फोन: 101 अनुमानित कीमत: करीब 22 लाख रुपये पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में भरोसा बढ़ा है और गुम हुए मोबाइल मिलने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।
- थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।5
- बाइक की टक्कर से दो युवक घायल, एक गंभीर नवाबगंज नगर के मुहल्ला नया गनीपुर निवासी राजीव कुमार उर्फ अंजू ठेली लगाकर पानी बतासे बेचने का काम करता है। मंगलवार देर रात राजीव कुमार अपनी ठेली लेकर चौराहे से घर लौट रहा था। राजीव जैसे ही नवाबगंज फर्रूखाबाद मार्ग पर स्थित मंडी के निकट पहुंचा। उसी दौरान नवाबगंज की ओर से तेज गति से आए बाइक सवार ने राजीव की ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजीव कुमार उर्फ अंजू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। इस दौरान राजीव कुमार की ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। और उसमें रखे पानी बतासे भी सड़क पर गिरकर बर्बाद हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन राजीव कुमार को उपचार हेतु फर्रुखाबाद ले गए। उधर बाइक सवार युवक को भी परिजनों ने नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायल बाइक सवार युवक क्षेत्र के गांव हमीरपुर बांगर का बताया गया3
- “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?” बाराबंकी से बड़ी खबर सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी? पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी4
- Post by Irshad sheikh1
- जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरखार मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 25 देसी शराब के क्वार्टर नाजायज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रत्नेश पुत्र राम औतार, निवासी ग्राम ऊजरा मऊ थाना राजेपुर, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।3