Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज से संकल्प से समाधान जनता चौपाल की शुरुआत की इंदौर शहर की समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज से संकल्प से समाधान जनता चौपाल की शुरुआत की है पहला चौपाल वार्ड 74 में आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और अपने मुद्दे सीधे महापौर के सामने रखे
एस. एस. न्यूज सर्विस
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज से संकल्प से समाधान जनता चौपाल की शुरुआत की इंदौर शहर की समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज से संकल्प से समाधान जनता चौपाल की शुरुआत की है पहला चौपाल वार्ड 74 में आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और अपने मुद्दे सीधे महापौर के सामने रखे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप अस्पताल को भेट की एम्बुलेंस* इंदौर :- आज 10 फरवरी को मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री शंकरदयाल विजयवर्गीय जी (काकाजी) की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा दिए गए सेवा और समर्पण के संस्कारों को आगे बढ़ाने का विनम्र प्रयास किया। इसी भाव से श्री शंकरदयाल विजयवर्गीय पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से इंदौर के बाणगंगा स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल को एंबुलेंस भेंट की। इस मौके पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय एवं परम पूज्य संत जन भी उपस्थित थे। इस मौके पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे दादाजी स्व शंकरदयाल जी विजयवर्गीय काफी पुण्य आत्मा थे। मील में मजदूरी करते थे, किंतु फिर भी उस समय अगर हमारे मोहल्ले में किसी घर में मृत्यु होती थी तो वह ₹100 अस्ति संचय का जो खर्च होता था वो देते थे यह उनका नियम था। महाराणा प्रताप अस्पताल गरीब बस्तियों के बीच स्थित अस्पताल है पहले भी क्षेत्रीय विधायक श्री कैलाश विजयवर्गीय ने वहां दौरा किया था और बहुत सारे सुधार कार्य हम उसमें ला रहे हैं , अस्पताल से एक एंबुलेंस की मांग हमसे की गई थी और हमने एक एम्बुलेंस आज अस्पताल को भेट की।1
- इंदौर के बेटमा में स्थित लिलीडिपुरा में बूचड़खाने के निर्माण कार्य का टेंडर नगर निगम ने बिना जांच के अपराधियों को कैसे सौंपा ? आखिर किसकी मिलीभगत है इसमें ? इंदौर नगर निगम आखिर कैसे अनदेखा कर सकती है , इसी को लेकर सर्व हिंदू समाज ने इंदौर कलेक्टर से इस बूचड़खाने को 10 दिन में बंद करवाने की गुहार लगाई है अगर यह बंद नहीं किया जायेगा तो हिंदू समाज ने यह चेतावनी देते हुए कहा है की वह खुद इस को तोड़ देगी, हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में ऐसे कई खुलासे हुए हैं जो नगर निगम की पोल खोलते हैं अगर पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो यू ट्यूब चैनल पर देखे @malwabol241
- इंदौर में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर एक महिला को झांसे में लेकर लाखों की ठगी कर ली। निजी कंपनी में कार्यरत महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसे कुछ महीने पहले क्रेडिट कार्ड मिला था, जिसका वह इस्तेमाल नहीं कर रही थी। इसी दौरान एक युवक का फोन आया, जिसने खुद को बैंक कर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड बंद करने की बात कही। आरोपी ने लिंक भेजकर OTP मांगा और भरोसा दिलाया कि इससे कार्ड बंद हो जाएगा। OTP मिलने के बाद ठगों ने महिला के नाम से लोन उठा लिया। लोन की राशि महिला के खाते में आई और फिर उसी खाते से 6 लाख 82 हजार रुपये दो अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या OTP को साझा न करें।1
- खंडवा जिले में अवैध शराब की बिक्री का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चोरी-छिपे कच्ची व जहरीली शराब बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब का निर्माण और सप्लाई की जा रही है, जिससे प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।1
- इंदौर शहर की समस्याओं का स्थल पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज से संकल्प से समाधान जनता चौपाल की शुरुआत की है पहला चौपाल वार्ड 74 में आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और अपने मुद्दे सीधे महापौर के सामने रखे1
- सनातन में हर चीज संभव है सनातन में सोना भी बनाया जा सकता है संतों के भक्ति में शक्ति है1
- Post by Vishal Jadhav1
- भोपाल के जंबूरी मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश में पहली बार पूरे साल को ‘किसान कल्याण वर्ष–2026’ के रूप में मनाने की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्रैक्टर चलाया और 1100 से अधिक ट्रैक्टरों की महा-रैली में किसानों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों की आय बढ़ाने के लिए 16 विभागों को जोड़कर काम करने की घोषणा की गई। खेती के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण से अतिरिक्त आय पर ज़ोर दिया गया। सोलर पंप से बिजली खर्च कम करने, 25 गायों पर ₹40 लाख तक की योजना, सरसों को भावांतर योजना में शामिल करने की तैयारी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसे फैसले बताए गए। इसके साथ ही नर्मदा–केन बेतवा जैसी परियोजनाओं से 25 जिलों में 16 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई, मंडियों के आधुनिकीकरण और नई भर्तियों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पूरे साल चलेगा, जिसमें किसान सम्मेलन, प्रशिक्षण और योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।1