logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूसलाधार बारिश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उतरे मंडलायुक्त, भीगते हुए लिया जायजा; बच्चों की सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश बस्ती। सोमवार को मूसलाधार बारिश के बीच मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने तहसील हर्रैया के बाढ़ प्रभावित सुविखा बाबू क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बारिश और जलभराव की परवाह किए बिना प्रभावित इलाकों में पैदल भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत परखी तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। मंडलायुक्त रेनकोट पहनकर तथा अन्य अधिकारी छाते के सहारे कीचड़ और जलभराव वाले रास्तों से होकर ग्रामीणों तक पहुंचे। उन्होंने मौके पर नावों की उपलब्धता, कटान की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में आवश्यकता के अनुसार नावों की संख्या बढ़ाई जाए और नाव संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी ग्रामीण को आवागमन में परेशानी न हो। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, एंबुलेंस की तैनाती तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं की चेकलिस्ट तैयार रखने और स्वच्छ पेयजल के लिए क्लोरीन की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन बाढ़ की स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान मंडलायुक्त ने राहत सामग्री के वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहने पाए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर मंडलायुक्त ने विशेष सख्ती दिखाई। उन्होंने निर्देश दिया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में नाव से स्कूल आने-जाने वाले प्रत्येक बच्चे को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य किया जाए। इसके लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाते हुए बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने भी राजस्व टीम को पूरी तरह सक्रिय रहने तथा बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक आवश्यक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, सहायक अभियंता बाढ़ एस.बी. सिंह, संजय शुक्ला समेत लेखपाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बारिश के बीच प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बारिश के बीच अधिकारियों के इस जमीनी निरीक्षण और मानवीय संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने सराहना की।

19 hrs ago
user_आनंद धर द्विवेदी
आनंद धर द्विवेदी
Local News Reporter हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago
cae25ab8-11fa-4b5b-8fb2-7d0105e5a9ea

मूसलाधार बारिश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उतरे मंडलायुक्त, भीगते हुए लिया जायजा; बच्चों की सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश बस्ती। सोमवार को मूसलाधार बारिश के बीच मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने तहसील हर्रैया के बाढ़ प्रभावित सुविखा बाबू क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बारिश और जलभराव की परवाह किए बिना प्रभावित इलाकों में पैदल भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत परखी तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। मंडलायुक्त रेनकोट पहनकर तथा अन्य अधिकारी छाते के सहारे कीचड़ और जलभराव वाले रास्तों से होकर ग्रामीणों तक पहुंचे। उन्होंने मौके पर नावों की उपलब्धता, कटान की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में आवश्यकता के अनुसार नावों की संख्या बढ़ाई जाए और नाव संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी ग्रामीण को आवागमन में परेशानी न हो। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, एंबुलेंस की तैनाती तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं की चेकलिस्ट तैयार रखने और स्वच्छ पेयजल के लिए क्लोरीन की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन बाढ़ की स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान मंडलायुक्त ने राहत सामग्री के वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र परिवार राहत सामग्री से वंचित न रहने पाए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर मंडलायुक्त ने विशेष सख्ती दिखाई। उन्होंने निर्देश दिया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में नाव से स्कूल आने-जाने वाले प्रत्येक बच्चे को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य किया जाए। इसके लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाते हुए बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने भी राजस्व टीम को पूरी तरह सक्रिय रहने तथा बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक आवश्यक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी, सहायक अभियंता बाढ़ एस.बी. सिंह, संजय शुक्ला समेत लेखपाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बारिश के बीच प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बारिश के बीच अधिकारियों के इस जमीनी निरीक्षण और मानवीय संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने सराहना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज 26 तारीख है पानी बहुत बरस रहा है कल वहां कल भी बरसेगा पानी बारिश कि कल सब मुसलमान को त्यौहार है इतना तेज पानी बरस रहा है
    1
    आज 26 तारीख है पानी बहुत बरस रहा है कल वहां कल भी बरसेगा पानी बारिश कि कल सब मुसलमान को त्यौहार है इतना तेज पानी बरस रहा है
    user_Usman Qureshi
    Usman Qureshi
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशो के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ गाजियाबाद मेरठ के व्यापारी से स्कॉर्पियो स्वर बदमाशो ने तकरीबन 25 लाख रुपये की लूट को दिया था अंजाम। मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी। दोनो बदमाश सद्दाम और आसिफ को किया गिरफ्तार। कब्जे से लूट के 5 लाख रुपये अवैध असलाह एवम बाइक बरामद। थाना वेवसीटी क्षेत्र में हुई मुठभेड़। वेव सिटी लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार **गाजियाबाद।** वेव सिटी थाना क्षेत्र में 22 अगस्त को गिलमान निवासी मेरठ से हुई 24 लाख 85 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्वाट टीम अपराध शाखा, स्वाट टीम नगर जोन और थाना वेव सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। *एसीपी वेव सिटी प्रिय श्री पाल* ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर राज जी रोड पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को घिरता देख दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ओसामा पुत्र आफाक, निवासी साहिबाबाद और आसिफ पुत्र एहसान, निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के पांच लाख रुपये, दो अवैध तमंचे .315 बोर, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
    1
    व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशो के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़
गाजियाबाद
मेरठ के व्यापारी से स्कॉर्पियो स्वर बदमाशो ने तकरीबन 25 लाख रुपये की लूट को दिया था अंजाम।
मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी।
दोनो बदमाश सद्दाम और आसिफ को किया गिरफ्तार।
कब्जे से लूट के 5 लाख रुपये अवैध असलाह एवम बाइक बरामद।
थाना वेवसीटी क्षेत्र में हुई मुठभेड़।
वेव सिटी लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
**गाजियाबाद।** वेव सिटी थाना क्षेत्र में 22 अगस्त को गिलमान निवासी मेरठ से हुई 24 लाख 85 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्वाट टीम अपराध शाखा, स्वाट टीम नगर जोन और थाना वेव सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
*एसीपी वेव सिटी प्रिय श्री पाल* ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर राज जी रोड पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को घिरता देख दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान ओसामा पुत्र आफाक, निवासी साहिबाबाद और आसिफ पुत्र एहसान, निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के पांच लाख रुपये, दो अवैध तमंचे .315 बोर, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब। गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब। अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है। इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है। *अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी -* गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा - "अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।" गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
    1
    गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब।
गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब।
अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है।
इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है।
*अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी -*
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा -
"अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।"  गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    1 hr ago
  • दिव्यांगों को सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी सरकार में मिला बीजेपी नेता संतोष यादव का बड़ा दावा
    1
    दिव्यांगों को सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी सरकार में मिला बीजेपी नेता संतोष यादव का बड़ा दावा
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली देने का मामला गरमाया, ओबीसी महासभा ने की कार्रवाई की मांग अयोध्या, नेशनल न्यूज चैनल पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र के निवासी कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में ओबीसी महासभा ने थाना-कैंट, जनपद अयोध्या को पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील निषाद की ओर से दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि डीडी न्यूज पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक व्यक्ति द्वारा मां-बहन की गालियां दी गईं। पत्र में कहा गया है कि इस घटना से निषाद समाज समेत ओबीसी समाज में आक्रोश है। महासभा ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय चैनल के मंच पर इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर किसी व्यक्ति का अपमान करने का अधिकार नहीं है। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ओबीसी महासभा का कहना है कि इससे पहले भी संबंधित व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय चैनल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के आरोप सामने आ चुके हैं। संगठन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली देने का मामला गरमाया, ओबीसी महासभा ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या, नेशनल न्यूज चैनल पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र के निवासी कुंवर निषाद को कथित रूप से गाली दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में ओबीसी महासभा ने थाना-कैंट, जनपद अयोध्या को पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील निषाद की ओर से दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि डीडी न्यूज पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक व्यक्ति द्वारा मां-बहन की गालियां दी गईं। पत्र में कहा गया है कि इस घटना से निषाद समाज समेत ओबीसी समाज में आक्रोश है।
महासभा ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय चैनल के मंच पर इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर किसी व्यक्ति का अपमान करने का अधिकार नहीं है। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ओबीसी महासभा का कहना है कि इससे पहले भी संबंधित व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय चैनल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के आरोप सामने आ चुके हैं। संगठन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है। इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है, वहीं अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी में कहा कि अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।" गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
    1
    गौतम अडानी की पहल - अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय को मिली आधुनिक कंप्यूटर लैब
अयोध्या। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई है।
इस लैब के माध्यम से गुरुकुल में पढ़ रहे छात्र आज की आधुनिक तकनीक से सीधे जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह छात्रों की एक छोटी सी इच्छा थी, जिसे गौतम अडानी ने पूरा किया है, वहीं अडानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी में कहा कि  अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब के माध्यम से तकनीक से जुड़ते देखना सुखद है। उनकी एक छोटी-सी इच्छा पूरी करने में हम सहभागी बन सके, यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ने का यह विनम्र प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों के और करीब लाए और उनके लिए सीखने के नए अवसर खोले, यही कामना है।"  गुरुकुल के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विधायक के सौजन्य से बनी इंटरलॉकिंग एक माह में दरकी, निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल (हैरिंग्टनगंज/मिल्कीपुर) विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घूरेहटा मजरे पूरेपलिया धर्मपुर में करीब एक माह पहले बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क की हालत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते इंटरलॉकिंग जगह-जगह दरकने लगी है। इतनी कम अवधि में सड़क पर आई दरारें जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 200 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क स्वर्गीय रामबचन के घर से सियाराम मौर्या के घर तक स्वीकृत हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार यह कार्य विधायक चंद्रभान पासवान के सौजन्य से पास हुआ था, लोगों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में बेहतर और टिकाऊ सड़क का निर्माण होगा, लेकिन निर्माण पूरा होने के महज एक महीने के भीतर ही सड़क की इंटरलॉकिंग में दरारें नजर आने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में यदि गुणवत्ता का सही तरीके से पालन किया गया होता और निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल हुआ होता तो इतनी जल्दी सड़क की हालत खराब नहीं होती। साथ ही साथ उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में कथित तौर पर गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका खामियाजा अब सड़क के रूप में सामने दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक महीने में ही इंटरलॉकिंग सड़क जवाब देने लगी तो आने वाले वर्षों में इसकी स्थिति क्या होगी? क्या संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की तकनीकी जांच कराएंगे? क्या निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच होगी? और यदि जांच में खामियां सामने आती हैं तो जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी या सरकारी धन से हुए इस कार्य पर लीपापोती कर दी जाएगी? ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच टीम भेजी जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही दोष मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क को मानक के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराया जाए। फिलहाल एक माह में इंटरलॉकिंग में आई दरारें विकास कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल बन गई हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाता है। ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    विधायक के सौजन्य से बनी इंटरलॉकिंग एक माह में दरकी, निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
(हैरिंग्टनगंज/मिल्कीपुर) 
विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घूरेहटा मजरे पूरेपलिया धर्मपुर में करीब एक माह पहले बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क की हालत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते इंटरलॉकिंग जगह-जगह दरकने लगी है। इतनी कम अवधि में सड़क पर आई दरारें जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक करीब 200 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क स्वर्गीय रामबचन के घर से सियाराम मौर्या के घर तक स्वीकृत हुई थी। 
ग्रामीणों के अनुसार यह कार्य विधायक चंद्रभान पासवान के सौजन्य से पास हुआ था, लोगों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में बेहतर और टिकाऊ सड़क का निर्माण होगा, लेकिन निर्माण पूरा होने के महज एक महीने के भीतर ही सड़क की इंटरलॉकिंग में दरारें नजर आने लगीं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में यदि गुणवत्ता का सही तरीके से पालन किया गया होता और निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल हुआ होता तो इतनी जल्दी सड़क की हालत खराब नहीं होती। 
साथ ही साथ उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में कथित तौर पर गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका खामियाजा अब सड़क के रूप में सामने दिखाई दे रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक महीने में ही इंटरलॉकिंग सड़क जवाब देने लगी तो आने वाले वर्षों में इसकी स्थिति क्या होगी? 
क्या संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की तकनीकी जांच कराएंगे? क्या निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच होगी? और यदि जांच में खामियां सामने आती हैं तो जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी या सरकारी धन से हुए इस कार्य पर लीपापोती कर दी जाएगी?
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच टीम भेजी जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। 
साथ ही दोष मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क को मानक के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराया जाए।
फिलहाल एक माह में इंटरलॉकिंग में आई दरारें विकास कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल बन गई हैं। 
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाता है।
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    12 hrs ago
  • एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा। अयोध्या कांग्रेस की प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक न्यूज़ चैनल के एक इंटरव्यू के माध्यम से राजू दास जो हनुमानगढ़ी के सेवादार हैं उन्होंने प्रवक्ता को गालियां दी जबकि एंकर बार-बार उनको भाषा शैली सुधारने की विदाई दे रही थी लेकिन इसके बावजूद भी राजू दास नहीं माने और गलियों पर गाली देते चले गए जिनकी तहरीर जनपद अयोध्या के थाना कैंट में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है जिसमें समस्त निषाद समाज में दर्ज कराई है।
    4
    एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा।
एक चैनल के माध्यम से राजू दास ने निषाद समाज के कांग्रेस प्रवक्ता को गलियों से नवाजा।
अयोध्या कांग्रेस की प्रवक्ता कुंवर निषाद को एक न्यूज़ चैनल के एक इंटरव्यू के माध्यम से राजू दास जो हनुमानगढ़ी के सेवादार हैं उन्होंने प्रवक्ता को गालियां दी जबकि एंकर बार-बार उनको भाषा शैली सुधारने की विदाई दे रही थी लेकिन इसके बावजूद भी राजू दास नहीं माने और गलियों पर गाली देते चले गए जिनकी तहरीर जनपद अयोध्या के थाना कैंट में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है जिसमें समस्त निषाद समाज में दर्ज कराई है।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.