logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आवासित बच्चों के रहन-सहन, साफ-सफाई, शिक्षा, भोजन, सुरक्षा तथा प्रबंधन का डीएम ने लिया जायेजा विधि विवादित बच्चों को सृजनात्मक कार्यों में लगाने का निर्देश शेखपुरा - आज दिनांक 07.03.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सुरक्षित स्थान मटोखर में आवासित विधि विवादित बच्चों में कौशल विकास तथा सृजनात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता दिलाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में आयोजित चतुर्थ त्रैमासिक जिला निरीक्षण समिति की बैठक में उन्होंने मटोखर स्थित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आवासित बच्चों के रहन-सहन ,साफ-सफाई, शिक्षा, भोजन ,सुरक्षा तथा प्रबंधन का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सुरक्षित स्थान के प्रबंधन पर संतोष जाहिर किया तथा सुरक्षित स्थान के अधीक्षक सुदर्शन कुमार को निर्देश दिया कि जो बच्चे पठन-पाठन में रुचि नहीं लेते हैं उनके अंदर सृजनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जागरूक करें एवं उनके अंदर कौशल विकास की भावना को विकसित करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सिविल सर्जन संजय कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर अहमद, प्रभारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अभिजीत सोनल, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अधीक्षक सुदर्शन कुमार एवं बाल संरक्षण के अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे। बताते चले की विधि विवादित बच्चों के आवासन एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने को लेकर हर 3 महीने पर जिला स्तरीय निरीक्षण समिति की बैठक होती है इसमें जिला पदाधिकारी बच्चों के रखरखाव का निरीक्षण करते हैं एवं वहां पाए गए कमियों को दूर करने के लिए निर्देश देते हैं तथा बेहतर बनाने की कार्य योजना तय की जाती है।जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सुरक्षित स्थान को बेहतर बनाने के लिए वहां आवासित बच्चों में समाज के प्रति जवाबदेह नागरिक बनाने के लिए परामर्श एवं जागरूकता पर विशेष बल दिया ।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के मानकों का भी निरीक्षण किया गया जो संतोषप्रद पाया गया । सुरक्षित स्थान के परिसर को साफ सुथरा और आकर्षक बनाने पर विशेष बल दिया गया। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews

on 7 March
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
on 7 March
69be873d-36c6-408e-87dd-b935c82ab57c

आवासित बच्चों के रहन-सहन, साफ-सफाई, शिक्षा, भोजन, सुरक्षा तथा प्रबंधन का डीएम ने लिया जायेजा विधि विवादित बच्चों को सृजनात्मक कार्यों में लगाने का निर्देश शेखपुरा - आज दिनांक 07.03.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सुरक्षित स्थान मटोखर में आवासित विधि विवादित बच्चों में कौशल विकास तथा सृजनात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता दिलाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में आयोजित चतुर्थ त्रैमासिक जिला निरीक्षण समिति की बैठक में उन्होंने मटोखर स्थित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आवासित बच्चों के रहन-सहन ,साफ-सफाई, शिक्षा, भोजन ,सुरक्षा तथा प्रबंधन का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सुरक्षित स्थान के प्रबंधन

49653b81-01c6-40db-ac9b-353ccb61450d

पर संतोष जाहिर किया तथा सुरक्षित स्थान के अधीक्षक सुदर्शन कुमार को निर्देश दिया कि जो बच्चे पठन-पाठन में रुचि नहीं लेते हैं उनके अंदर सृजनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जागरूक करें एवं उनके अंदर कौशल विकास की भावना को विकसित करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सिविल सर्जन संजय कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर अहमद, प्रभारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अभिजीत सोनल, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अधीक्षक सुदर्शन कुमार एवं बाल संरक्षण के अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे। बताते चले की विधि विवादित बच्चों के आवासन एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने को लेकर हर

3 महीने पर जिला स्तरीय निरीक्षण समिति की बैठक होती है इसमें जिला पदाधिकारी बच्चों के रखरखाव का निरीक्षण करते हैं एवं वहां पाए गए कमियों को दूर करने के लिए निर्देश देते हैं तथा बेहतर बनाने की कार्य योजना तय की जाती है।जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सुरक्षित स्थान को बेहतर बनाने के लिए वहां आवासित बच्चों में समाज के प्रति जवाबदेह नागरिक बनाने के लिए परामर्श एवं जागरूकता पर विशेष बल दिया ।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के मानकों का भी निरीक्षण किया गया जो संतोषप्रद पाया गया । सुरक्षित स्थान के परिसर को साफ सुथरा और आकर्षक बनाने पर विशेष बल दिया गया। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews

More news from बिहार and nearby areas
  • चेवाड़ा में जनता दरबार आयोजित, तीन मामलों का हुआ निष्पादन। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में कुल मिलाकर कई मामलों की सुनवाई की गई। इसमें पूर्व से लंबित मामलों के साथ-साथ दो नए मामले भी प्रस्तुत किए गए। सुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व के तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली। वहीं नए आए मामलों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिन्हें जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जमीनी विवादों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर है। जनता दरबार के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया और उन्होंने प्रशासन के इस पहल की सराहना की।
    1
    चेवाड़ा में जनता दरबार आयोजित, तीन मामलों का हुआ निष्पादन। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
जनता दरबार में कुल मिलाकर कई मामलों की सुनवाई की गई। इसमें पूर्व से लंबित मामलों के साथ-साथ दो नए मामले भी प्रस्तुत किए गए। सुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद निर्णय लिया गया।
इस दौरान पूर्व के तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली। वहीं नए आए मामलों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिन्हें जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जमीनी विवादों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर है।
जनता दरबार के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया और उन्होंने प्रशासन के इस पहल की सराहना की।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by S.K SINGH
    1
    Post by S.K SINGH
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Doctor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • 17 अप्रैल से 1 में तक एप के माध्यम से आम पब्लिक स्वगणना। 17 अप्रैल से 1 में तक एप के माध्यम से आम पब्लिक स्वगणना। भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में अपर चार्ज गणना पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं चार्ज सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव आवास सहायक विकास मित्र एवं प्रखंड व पंचायत के समस्त कर्मियों के साथ भारत सरकार की जनकल्याण कार्यों में एक जनगणना को लेकर बैठक की गई जिसमें सभी कर्मियों को आम लोगों के बीच स्वगणना जो 17 अप्रैल से 1 में तक चलेगा इस अवधि में सभी नागरिकों को या सुविधा दी गई है की वह
    1
    17 अप्रैल से 1 में तक एप के माध्यम से आम पब्लिक स्वगणना।
17 अप्रैल से 1 में तक एप के माध्यम से आम पब्लिक स्वगणना।
भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में अपर चार्ज गणना पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं चार्ज सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव आवास सहायक विकास मित्र एवं प्रखंड व पंचायत के समस्त कर्मियों के साथ भारत सरकार की जनकल्याण कार्यों में एक जनगणना को लेकर बैठक की गई जिसमें सभी कर्मियों को आम लोगों के बीच स्वगणना जो 17 अप्रैल से 1 में तक चलेगा इस अवधि में सभी नागरिकों को या सुविधा दी गई है की वह
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 7 और 8 अप्रैल को भव्य अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। इसके अलावा इस महत्वपूर्ण आयोजन में सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 7 और 8 अप्रैल को भव्य अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।  महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे।
इसके अलावा इस महत्वपूर्ण आयोजन में सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: जनचेतना सह विकास समिति के आंदोलन ने लाई रंग, नवादा-पकरीबरावां रेल लाइन सर्वे को मिली मंजूरी
    1
    ऐतिहासिक उपलब्धि: जनचेतना सह विकास समिति के आंदोलन ने लाई रंग, नवादा-पकरीबरावां रेल लाइन सर्वे को मिली मंजूरी
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by सन ऑफ पासवान राजकुमार
    1
    Post by सन ऑफ पासवान राजकुमार
    user_सन ऑफ पासवान राजकुमार
    सन ऑफ पासवान राजकुमार
    Social worker Bind, Nalanda•
    20 hrs ago
  • मोकामा के लदमा में स्वर्गीय भारत केसरी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के महा दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दंगल का आयोजन मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहल पर किया गया, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।
    1
    मोकामा के लदमा में स्वर्गीय भारत केसरी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के महा दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दंगल का आयोजन मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहल पर किया गया, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • चेवाड़ा बीआरसी कार्यालय से विद्यालयों को पुस्तकों का वितरण। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इन पुस्तकों को संबंधित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि समय पर पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बीआरसी कार्यालय पहुंचे और आवश्यक पुस्तकों को प्राप्त किया। वितरण कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन बीआरसी कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर निवास कुमार एवं आईसीटी कोऑर्डिनेटर आयुष कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके निर्देशन में सभी विद्यालयों को आवश्यकतानुसार पुस्तकों का आवंटन किया गया। पुस्तक वितरण का यह कार्य सुबह से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इस पहल से प्रखंड के छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    1
    चेवाड़ा बीआरसी कार्यालय से विद्यालयों को पुस्तकों का वितरण। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इन पुस्तकों को संबंधित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि समय पर पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बीआरसी कार्यालय पहुंचे और आवश्यक पुस्तकों को प्राप्त किया। वितरण कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन बीआरसी कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर निवास कुमार एवं आईसीटी कोऑर्डिनेटर आयुष कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके निर्देशन में सभी विद्यालयों को आवश्यकतानुसार पुस्तकों का आवंटन किया गया।
पुस्तक वितरण का यह कार्य सुबह से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
इस पहल से प्रखंड के छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.