सतना - कोटर तहसील क्षेत्र के रखौधा पहाड़ के आसपास हो रहे लेट्टाइड के अवैध उत्खनन 💥 *बड़ी खबर*💥 *उत्तराखंड में गिरफ्तार हुए सनाउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ आर्य की कहानी भी सलीम वास्तिक जैसी है* 18 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड की पौड़ी पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक सनाउर रहमान को गिरफ्तार किया है। वह यहां घूमने आया था। यह हिंदू व्यक्ति सत्यनिष्ठ आर्य उर्फ सत्यसाधु बनकर गाजियाबाद (यूपी) में वर्ष 2016 से रह रहा था। इसी नाम से उसने आधार कार्ड भी बनवा लिया था। सोशल मीडिया खंगालने पर यह भी पता चला कि सनाउर रहमान पहले नास्तिक बना, फिर वर्ष 2018 में नाम बदलकर सत्यनिष्ठ आर्य बन गया। इसने भी सलीम वास्तिक की तरह मुस्लिम/ईसाई समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बोलना शुरू कर दिया। धीरे–धीरे यह भी हिंदू संगठनों की आंख का तारा हो गया और UPI से चंदा मांगकर अपनी दुकान भी आगे बढ़ाने लगा। हिंदू संगठनों के प्रोग्राम में यह मंचों पर नजर आने लगा। कई बार इसके खिलाफ शिकायतें हुईं, लेकिन UP पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। "Videshi logo ka Bible hamare india me kya lega" ऐसा कहने वाला सनाउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ आर्य खुद एक बांग्लादेशी निकला। 10 साल से अवैध तरीके से पहचान छिपाकर भारत में रह रहा था। अब उत्तराखंड पुलिस ने जेल भेजा है।
सतना - कोटर तहसील क्षेत्र के रखौधा पहाड़ के आसपास हो रहे लेट्टाइड के अवैध उत्खनन 💥 *बड़ी खबर*💥 *उत्तराखंड में गिरफ्तार हुए सनाउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ आर्य की कहानी भी सलीम वास्तिक जैसी है* 18 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड की पौड़ी पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक सनाउर रहमान को गिरफ्तार किया है। वह यहां घूमने आया था। यह हिंदू व्यक्ति सत्यनिष्ठ आर्य उर्फ सत्यसाधु बनकर गाजियाबाद (यूपी) में वर्ष 2016 से रह रहा था। इसी नाम से उसने आधार कार्ड भी बनवा लिया था। सोशल मीडिया खंगालने पर यह भी पता चला कि सनाउर रहमान पहले नास्तिक बना, फिर वर्ष 2018 में नाम बदलकर सत्यनिष्ठ आर्य बन गया। इसने भी सलीम वास्तिक की तरह मुस्लिम/ईसाई समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बोलना शुरू कर दिया। धीरे–धीरे यह भी हिंदू संगठनों की आंख का तारा हो गया और UPI से चंदा मांगकर अपनी दुकान भी आगे बढ़ाने लगा। हिंदू संगठनों के प्रोग्राम में यह मंचों पर नजर आने लगा। कई बार इसके खिलाफ शिकायतें हुईं, लेकिन UP पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। "Videshi logo ka Bible hamare india me kya lega" ऐसा कहने वाला सनाउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ आर्य खुद एक बांग्लादेशी निकला। 10 साल से अवैध तरीके से पहचान छिपाकर भारत में रह रहा था। अब उत्तराखंड पुलिस ने जेल भेजा है।
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना से बड़ी खबर 🚨 राज्य अधिवक्ता संघ चुनाव में सतना की दावेदारी मजबूत, हरीश द्विवेदी को अंतरिम राहत के बाद हलचल तेज 📍 सतना। राज्य अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर सतना से बड़ी खबर सामने आई है। नामांकन निरस्त होने के बाद अधिवक्ता हरीश द्विवेदी की अपील पर हाई-पावर्ड इलेक्शन सुपरवाइजरी कमेटी द्वारा अंतरिम आदेश जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस घटनाक्रम ने पूरे अधिवक्ता जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। 🗣️ हरीश द्विवेदी ने अपने बयान में कहा कि “सत्य और न्याय की जीत होगी, अधिवक्ताओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।” 🎥 वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पांडेय ने अपने वीडियो बयान में कहा कि “सतना के अधिवक्ताओं की आवाज दबाई नहीं जा सकती, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और न्यायपूर्ण चुनाव के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।” ⚖️ चुनावी घटनाक्रम के बीच सतना बार में माहौल गरमाया हुआ है और अधिवक्ताओं के बीच इस मामले को लेकर व्यापक चर्चा जारी है। अंतरिम आदेश के बाद अब सभी की निगाहें आगामी फैसले और चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं। 🔥 सतना से उठी आवाज अब प्रदेश की राजनीति और अधिवक्ता चुनाव में नया मोड़ ला सकती है। ND NEWS | BREAKING UPDATE “सतना से चली आवाज, प्रदेश में मचा सियासी और कानूनी हलचल” सतना जिले से ND NEWS के लिए रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट।।3
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *उत्तराखंड में गिरफ्तार हुए सनाउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ आर्य की कहानी भी सलीम वास्तिक जैसी है* 18 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड की पौड़ी पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक सनाउर रहमान को गिरफ्तार किया है। वह यहां घूमने आया था। यह हिंदू व्यक्ति सत्यनिष्ठ आर्य उर्फ सत्यसाधु बनकर गाजियाबाद (यूपी) में वर्ष 2016 से रह रहा था। इसी नाम से उसने आधार कार्ड भी बनवा लिया था। सोशल मीडिया खंगालने पर यह भी पता चला कि सनाउर रहमान पहले नास्तिक बना, फिर वर्ष 2018 में नाम बदलकर सत्यनिष्ठ आर्य बन गया। इसने भी सलीम वास्तिक की तरह मुस्लिम/ईसाई समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बोलना शुरू कर दिया। धीरे–धीरे यह भी हिंदू संगठनों की आंख का तारा हो गया और UPI से चंदा मांगकर अपनी दुकान भी आगे बढ़ाने लगा। हिंदू संगठनों के प्रोग्राम में यह मंचों पर नजर आने लगा। कई बार इसके खिलाफ शिकायतें हुईं, लेकिन UP पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। "Videshi logo ka Bible hamare india me kya lega" ऐसा कहने वाला सनाउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ आर्य खुद एक बांग्लादेशी निकला। 10 साल से अवैध तरीके से पहचान छिपाकर भारत में रह रहा था। अब उत्तराखंड पुलिस ने जेल भेजा है।1
- सतना। शहर के ओवरब्रिज के ऊपर सिविल लाइन की ओर कार से कार की टक्कर। बीच सड़क में मारपीट,लगा जाम।1
- रिजर्व पुलिस लाइन चित्रकूट में 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन; मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग द्वारा ली गयी परेड की सलामी।* चित्रकूट पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार RTC पुलिस लाइन चित्रकूट को 450 रिक्रूट आरक्षी दिनांक 21.07.2025 से 09 माह के आधारभूत प्रशिक्षण हेतु आवंटित हुए थे । जिसमें JTC चित्रकूट के 237, JTC प्रतापगढ़ के 90, JTC प्रयागराज के 122 प्रशिक्षु शामिल थे । JTC चित्रकूट से एक प्रशिक्षु के अवकाश से अनुपस्थित हो जाने के कारण RTC में 449 रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक 21.07.2025 को आरम्भ हुआ था। आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद चित्रकूट के प्रांगण में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीय शेषमणि शुक्ला रहें। समारोह का मुख्य विवरण: कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की। मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन एवं सजीव प्रसारण: समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट सम्मान: रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्न रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बाह्य विषय ट्राफी व प्रमाण पत्र- रि0आ0 सर्वजीत (शारीरिक प्रशिक्षण), रि0आ0 आशुतोष कुमार यादव (पदाति प्रशिक्षण),रि0आ0 बृजा नन्द यादव(शस्त्र प्रशिक्षण ,जंगल प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, टैक्टिक्स), रि0आ0 रवि प्रसाद(भीड़ नियन्त्रण),रि0आ0 रितेश कुमार पटेल(यू0ए0सी0),रि0आ0 रामजनम सिंह(योगासन),रि0आ0 शारदा प्रसाद पाल (यातायात नियन्त्रण), रि0आ0 बृजा नन्द यादव (आंतकवाद व डकैती निरोधक प्रशिक्षण एवं वन मिनट ड्रिल),अमित कुमार गोंड विशिष्ट(तलाशी अभियान) अंत: विषय ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र- रि0आ0 सुरेश कुमार उपाध्याय (पुलिस का इतिहास, पुलिस संगठन, अन्तर्विभागीय समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन), रि0आ0 धीरज कुमार विश्वकर्मा-पुलिस विज्ञान- प्रथम (अपराध शास्त्र एवं अपराध नियन्त्रण, विवेचना, अभियोजन एवं पुलिस रेगुलेशन), रि0आ0 विवेक कुमार सिंह -पुलिस विज्ञान- द्वितीय (सुरक्षा, लोक व्यवस्था, आपदा प्रबन्धन, यातायात नियन्त्रण, पुलिस रेडियो एवं दूरसंचार, गार्द ड्यूटी, बन्दी स्कोर्ट, हवालात ड्यूटी) रि0आ0 आकाश कुमार (भारतीय संविधान, मानवाधिकार तथा बाल संरक्षण एवं लैंगिक संवेदनशीलता, पुलिस आचरण, व्यवहार एवं संवाद कौशल) रि0आ0 आकाश कुमार (अपराध विधि- भारतीय न्याय संहिता 2023/भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 2023/भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023), रि0आ0 शुभम यादव(विविध अधिनियम), रि0आ0 आशुतोष कुमार यादव(कम्प्यूटर साइंस एवं साइबर क्राइम), रि0आ0 विक्रम सिंह(विधि विज्ञान, विधि चिकित्सा शास्त्र, प्राथमिक उपचार) अन्य ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र- रि0आ0 सूरज कुमार यादव(परेड कमाण्डर 1),रि0आ0 शेख मोहम्मह शाहिद(परेड कमाण्डर 2)रि0आ0 अवनीश सिंह(परेड कमाण्डर 3),रि0आ0 चन्द्रकान्त यादव(आउटडोर के सभी समूहों में सर्वश्रेष्ठ)रि0आ0आशुतोष कुमार यादव (इन्डोर के सभी समूहों में सर्वश्रेष्ठ),रि0आ0 आशुतोष कुमार यादव(सर्वांग सर्वोत्तम),उ0नि0 मेवालाल मौर्य(सर्वश्रेष्ठ अध्यापक), मुख्य आरक्षी विरेन्द्र कुमार गुप्ता(सर्वश्रेष्ठ आई0टी0आई0),मुख्य आरक्षी रामकिशोर(सर्वश्रेष्ठ पी0टी0आई0) पद एवं गोपनीयता की शपथ: समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल,क्षेत्राधिकारी यातायात यामीन अहमद,प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।2
- Post by Prakash Pathak Satna1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट2
- चित्रकूट पहाड़ी के चकला भरकोर्रा मोड़ के पास बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय बालक घायल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना अंतर्गत पहाड़ी के चकला भरकोर्रा मोड़ के पास आज शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे का जहां बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम बालक घायल हो गया घायल बालक अंश पुत्र शिवशरण के परिजनों ने बताया कि अंश रोड किनारे स्थित आपने घर के सामने खड़ा था तभी वहीं गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा जिसकी परिजनों ग्रामीणों की सहायता से दौड़ाकर पकड़ लिया वहीं बाइक की टक्कर अंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजन पहले प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए और फिर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है जहां अंश का इलाज किया जा रहा है बता दें कि अंश के पैर में गंभीर चोट आई है2
- 💥*बड़ी ख़बर*💥 *व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉडेंट्स डिनर में जब गोली चली, उस समय का अफ़रातफ़री का माहौल* व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलियां चलीं। यहाँ अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस दोनों मौजूद थे।ट्रंप को तुरंत सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने सुरक्षा घेरा दिया और वहाँ से निकाल लिया।1