Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुम हुए 342 मोबाइल फोन (कीमत करीब 65 लाख रूपये) बरामद फोन *#SSPBareilly के निर्देशन में #bareillypolice के कम्प्यूटर ऑपरेटर व CCTNS कर्मी द्वारा CEIR पोर्टल व सर्विलांस टीम की सहायता से खोये /गुम हुए 342 मोबाइल फोन (कीमत करीब 65 लाख रूपये) बरामद करने के सम्बन्ध में पु0अ0नगर, श्री मानुष पारीक की बाइट।* #UPPolice
लाल सिंह
गुम हुए 342 मोबाइल फोन (कीमत करीब 65 लाख रूपये) बरामद फोन *#SSPBareilly के निर्देशन में #bareillypolice के कम्प्यूटर ऑपरेटर व CCTNS कर्मी द्वारा CEIR पोर्टल व सर्विलांस टीम की सहायता से खोये /गुम हुए 342 मोबाइल फोन (कीमत करीब 65 लाख रूपये) बरामद करने के सम्बन्ध में पु0अ0नगर, श्री मानुष पारीक की बाइट।* #UPPolice
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नवाबगंज। नवाबगंज के गांव मल्लहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पुनः खुलने पर ग्रामीणों ने एडवोकेट सुनीता गंगवार का स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संघर्ष के कारण ही यह विद्यालय दोबारा खुल सका है और बच्चों को उनका स्कूल वापस मिला है। ग्रामीण जुलाई से ही विद्यालय को खुलवाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। विभिन्न नेताओं और अधिकारियों से संपर्क करने के बाद निराश ग्रामीणों ने 'पैनी नजर संस्था' की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार से संपर्क किया। उनके प्रयासों के बाद विद्यालय दोबारा खोला जा सका, जिससे गांव में खुशी का माहौल था और बच्चे भी उत्साहित थे। इस अवसर पर सुनीता गंगवार ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है और इसका दमन करना कानूनी अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की 'गंदी राजनीति' के कारण ऐसा किया जा रहा था, जिसके लिए नेता और शिक्षा विभाग दोनों दोषी हैं। संस्था अध्यक्ष ने आगे कहा कि शिक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे क्षेत्र के अन्य बंद पड़े स्कूलों को भी खुलवाने का प्रयास करें, खासकर उन स्कूलों को जो एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर हैं। उन्होंने जोर दिया कि हर स्कूल का ताला खुलना चाहिए। गंगवार ने सरकारी स्कूलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनमें किसान और मजदूर वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं, जो निजी स्कूलों की महंगी फीस वहन करने में असमर्थ होते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि सरकारी स्कूलों को बंद करने के बजाय उनमें सुधार किया जाना चाहिए। इसमें अच्छी इमारतें, बेहतर सुविधाएं और आवश्यकतानुसार शिक्षकों की भर्ती शामिल है, ताकि स्कूल सुचारू रूप से चल सकें और ग्रामीण बच्चे अपने ही गांव में शिक्षा प्राप्त कर सकें।3
- *#SSPBareilly के निर्देशन में #bareillypolice के कम्प्यूटर ऑपरेटर व CCTNS कर्मी द्वारा CEIR पोर्टल व सर्विलांस टीम की सहायता से खोये /गुम हुए 342 मोबाइल फोन (कीमत करीब 65 लाख रूपये) बरामद करने के सम्बन्ध में पु0अ0नगर, श्री मानुष पारीक की बाइट।* #UPPolice1
- Post by समाचार Crime News1
- naga palika Pilibhit1
- "लोग कहते हैं ड्राइवर की जिंदगी आसान होती है... लेकिन किसी ने नहीं देखा, कि हम कितनी रातें सड़क पर गुजार देते हैं..."घर से दूर,अपने लोगों से दूर, बस जिम्मेदारियों के साथ जीते हैं🚛 हम थकते भी हैं, टूटते भी हैं... लेकिन रुकते नहीं... क्योंकि देश की हर चीज, हमारी ही गाड़ी से पहुंचती है 🚛🇮🇳" "एक ड्राइवर सिर्फ गाड़ी ही नहीं चलता, वह अपने परिवार और पूरे देश की जिम्मेदारी उठाता है🚛🇮🇳" "अगर आप भी ड्राइवर भाइयों की मेहनत समझते हो,तो एक ❤️ जरूर दें..."1
- बंगाल चुनाव रुझानों पर पूरनपुर में जश्न: आतिशबाजी, लड्डू वितरण और गूंजे जश्न के पटाखे पूरनपुर:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता नजर आने पर पूरनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया सुबह से ही भाजपा नगर कार्यालय पर कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाए हुए थे और जैसे-जैसे रुझान पार्टी के पक्ष में आते गए, माहौल उत्साहपूर्ण होता गया भाजपा मण्डल अध्यक्ष हर्ष प्रधान अपने समर्थकों के साथ नगर कार्यालय में मौजूद रहे और लगातार रुझानों पर नजर बनाए रखी शाम करीब 5 बजे जैसे ही भाजपा के पक्ष में बढ़त स्पष्ट होने लगी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का सिलसिला शुरू हो गया नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शहर के साईं बैंक्वेट हॉल गेट पर एकत्र हुए, जहां जमकर आतिशबाजी की गई इस दौरान ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारे लगाए गए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की गई जश्न का यह माहौल देर तक जारी रहा और आसपास के क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिला हालांकि, इस उत्सव का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा साईं बैंक्वेट हॉल के पास बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और आतिशबाजी के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ा इस मौके पर हर्ष प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का संकेत दिया है और भाजपा के प्रति विश्वास जताया है उन्होंने दावा किया कि वहां की कानून व्यवस्था से जनता असंतुष्ट थी और अब परिवर्तन चाहती है उन्होंने बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हितों के लिए कार्य करती रहेगी मण्डल अध्यक्ष ने भी इसे लोकतंत्र में जनसमर्थन की जीत बताया उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जनता शोषण, दबंगई और अव्यवस्था से परेशान थी, जिसके चलते यह जनादेश सामने आया है उन्होंने कहा कि यह रुझान देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देते हैं स्थानीय स्तर पर हुए इस जश्न ने राजनीतिक उत्साह के साथ-साथ जनजीवन पर भी असर डाला, जहां एक ओर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।1
- *थाना बारादरी पुलिस और शातिर गौकश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार* _आरोपी पर गौकशी, लूट, डकैती समेत 14 गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज_ *बारादरी (बरेली):* थाना बारादरी पुलिस और एक शातिर गौकश के बीच 5 मई 2026 की रात करीब 2:00 बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बता दें। रात्रि करीब 2:00 बजे थाना बारादरी पुलिस टीम हारुनगला-भरतौल रोड पर FCI गोदाम के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भरतौल की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह सकपका गया और गोदाम की तरफ तेज कदमों से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका और तेज़ी से आगे बढ़ने लगा।जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से *2 फायर* कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वसीम अहमद पुत्र कफील अहमद निवासी सेमलखेड़ा, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उम्र 34 वर्ष। पूछताछ में उसने खुद को शातिर गौकश बताया। इस के पास से 1अवैध तमंचा 315 बोर - 2 खोखा कारतूस 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसीम अहमद के खिलाफ गौकशी, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम सहित जनपद बरेली व शाहजहांपुर में पहले से 14 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना बारादरी पर *मु0अ0सं0 541/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम* के तहत नया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।4
- *थाना मीरगंज #bareillyPolice द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को 362 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 36 लाख रू0), 4.668 KG BENTONITE POWDER व 01 कार सहित गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में #SPSouth की बाइट।*1