छतरपुर एसपी कार्यालय के सामने बाइक में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप छतरपुर। शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय छतरपुर। शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के सामने रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक खड़ी मोटरसाइकिल में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें और धुआं उठने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक एसपी कार्यालय के सामने खड़ी थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक मालिक की जानकारी जुटाई

- आगामी त्यौहार ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर नौगांव थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बैठक में सभी नगर वासियों से अपील की गई की त्यौहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं ।1
- Post by Jatin Rai1
- UP Police SI परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर नया विवाद सामने आया है। लिखित परीक्षा में एक सवाल पूछा गया – “अवसर के मुताबिक बदलने वाले के लिए एक शब्द बताइए” और इसके पहले विकल्प में “पंडित” लिखा गया था। इस सवाल के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इस तरह के सवालों से ब्राह्मण समाज को टारगेट किया जा रहा है। आपको बता दें कि 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 4543 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। अब इस सवाल को लेकर छात्रों और संगठनों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। वीडियो में देखिए पूरा मामला।1
- परिजन द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं की विभाग के भूपेंद्र प्रजापति फाइल का देख कर रहे थे और अभी तक यह फाइल सागर नहीं पहुंची1
- *श्मशान घाट की भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों में आक्रोश* जनपद पंचायत पलेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कलरा में अतिक्रमणकारियों ने श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा कर लिया है। शासकीय भूमि खसरा नंबर 479/2 रकवा 0.494 हेक्टेयर पर अतिक्रमणकारियों ने फसल बोकर कब्जा किया है, जिससे शव जलाने के लिए जगह नहीं बची है। ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और शासन प्रशासन को उनकी सीधी चुनौती है। शासन के आदेश हैं कि मरघट और श्मशान घाट पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, लेकिन बाहुबलियों ने शासन के आदेशों की अवहेलना की है। मौके पर हालात यह है कि अगर किसी भी व्यक्ति की मौत होती है तो शव जलाने के लिए और निकलने के लिए जगह नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।2
- चरखारी में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक1
- श्रीमती जयंती संतराम राजपूत ने फीता काटकर किया होंडा एजेंसी का शुभारंभ 🏍️ पनवाड़ी कस्बे के राठ रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बगल में नई होंडा मोटर साइकिल एजेंसी का शुभारंभ समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। एजेंसी के संचालक राजकुमार प्रभाकर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हमीरपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती संतराम राजपूत ने फीता काटकर एजेंसी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नई एजेंसी खुलने से लोगों को अब बेहतर वाहन सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। समारोह में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष चांद बाबू मंसूरी, दैनिक जागरण कानपुर से मोनू अग्रवाल, महेश नायक तथा हरि सिंह वर्मा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उद्घाटन के दौरान एजेंसी परिसर में लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। स्थानीय लोगों ने नई होंडा एजेंसी खुलने पर खुशी जताई और कहा कि अब मोटर साइकिल खरीदने व सर्विस की सुविधा पनवाड़ी में ही आसानी से मिल सकेगी।1
- छतरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो अच्छा लगे तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।1