Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगामी त्यौहार ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर नौगांव थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न आगामी त्यौहार ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर नौगांव थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बैठक में सभी नगर वासियों से अपील की गई की त्यौहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं ।
The best news
आगामी त्यौहार ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर नौगांव थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न आगामी त्यौहार ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर नौगांव थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बैठक में सभी नगर वासियों से अपील की गई की त्यौहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर। शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के सामने रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक खड़ी मोटरसाइकिल में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें और धुआं उठने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक एसपी कार्यालय के सामने खड़ी थी, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक मालिक की जानकारी जुटाई1
- Post by Vijay Kumar1
- हज़रत दीवान औलिया चिश्ती का 143वां उर्स का धूमधाम से शुभारम्भ1
- gram lohari block charkhari jila Mahoba Uttar Pradesh2
- आज के इस डिजिटल युग में, सोशल मीडिया का दुरुपयोग किसी के भी जीवन को प्रभावित कर सकता है1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *पन्ना पुलिस द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में अशोका होटल के सामने कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा, 02 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल जप्त* *पन्ना, रविवार 15 मार्च 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पन्ना पुलिस ने अशोका होटल के सामने कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में फरियादी विवेक शुक्ला पिता गोविन्द प्रसाद शुक्ला, उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पनगरा थाना सिंहपुर जिला सतना, हाल मैनेजर अशोका होटल पन्ना द्वारा थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 08.03.2026 को रात करीब 11:00 बजे मैं होटल का मेन गेट बंद कर गेस्ट रूम में चला गया था । इसी दौरान तेज आवाज सुनाई देने पर बाहर जाकर देखा तो तीन युवक मुँह पर कपड़ा बाँधे खड़े थे, जिनमें से दो के हाथ में कट्टा था । आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए होटल के गेट एवं आसमान की ओर 4–5 राउंड फायर किये तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 180/26 धारा 296(बी), 125, 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा द्वारा मामले की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा साइबर सेल की तकनीकी सहायता से संदेह के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई । मामले में पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 02 संदेही व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई जिनके द्वारा अपने नाम पता पुलिस टीम को बताये गये घटना के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर संदेहियों द्वारा बताया गया कि पूर्व में अशोका होटल के मालिक एवं होटल कर्मचारियों द्वारा उनके विरुद्ध हरिजन एक्ट की रिपोर्ट की गई थी, जिसकी रंजिश के चलते हमने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया । आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चारपहिया वाहन से पन्ना आकर रूपसी ढाबा के पास वाहन खड़ा किया और फिर अपाचे मोटरसाइकिल (MP35ZC9622) से अशोका होटल पहुंचकर कट्टों से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताये अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो नग देशी कट्टा (315 बोर), दो नग जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (MP35ZC9622) जप्त की गई है । मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का भी इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* - 1. सुनील यादव पिता प्रताप सिंह यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी डोभा थाना कोतवाली जिला पन्ना (म.प्र.) 2. दीपक सिंह राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम इटवाकला थाना कोतवाली पन्ना जिला पन्ना (म.प्र.) *जप्त मशरूका* – पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग देशी कट्टा (315 बोर) कीमती लगभग 10,000 रूपये , 02 नग जिंदा कारतूस कीमती लगभग 400 रूपये एवं 01अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP35ZC9622 कीमती लगभग 90,000 रूपये सहित कुल मशरूका कीमती करीब 01 लाख 400 रूपये का जप्त किया गया है । *सराहनीय भूमिका* - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, उप निरीक्षक कमल विक्रम पाठक, प्रधान आरक्षक वृषकेतु रावत, संतोष तोमर, आइमात सेन, अशोक सिंह, आरक्षक संदीप तिवारी, सत्यनारायण अग्निहोत्री, राहुल सूर्यवंशी, प्रसंग मिश्रा, सुजीत यादव, बृजगोपाल बागरी तथा पुलिस साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3
- छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र की रायपुरा घाटी में देर रात से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। घाटी के बीच एक ट्रक खराब हो जाने के कारण छतरपुर से कटनी जाने वाले बिजावर–किशनगढ़ मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार इस जाम में लगभग 1000 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। रात से ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और खराब ट्रक को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से जल्द जाम खुलवाने की मांग की है। Location: रायपुरा घाटी, किशनगढ़ थाना क्षेत्र, छतरपुर (मध्य प्रदेश)1
- Happy2
- रमजान का मुकद्दस महीना शुरू होते ही कस्बे की मस्जिदों में इबादत का माहौल बन गया था1