logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा: नगर निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी लिंक और QR कोड से रहें सावधान नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के मद्देनजर राजस्थान पुलिस ने मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने आमजन से चुनावी प्रक्रिया के दौरान सक्रिय साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है। ​प्रमुख दिशा-निर्देश व बचाव के उपाय ​फर्जी वोटर लिंक से बचाव: 'वोटर लिस्ट में नाम देखें' या 'पोलिंग बूथ बदल गया है' जैसे WhatsApp/SMS लिंक पर क्लिक न करें। मतदाता सूची की जानकारी के लिए केवल State Election Commission, Rajasthan और CEO Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें। ​OTP व गोपनीय जानकारी साझा न करें: चुनाव आयोग का अधिकारी बनकर वोटर कार्ड अपडेट या सत्यापन के नाम पर आने वाली कॉल्स पर OTP, बैंक विवरण या UPI PIN न दें। ​डीपफेक और फेक न्यूज पर रोक: सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो, वीडियो या भाषणों की सत्यता जांचे बिना उन्हें फॉरवर्ड न करें। ​प्रत्याशी रखें 2FA ऑन: चुनाव प्रत्याशी और राजनीतिक कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (Facebook, X, Instagram, WhatsApp) पर Two-Step Verification अनिवार्य रूप से सक्रिय रखें। ​चुनावी चंदे के नाम पर QR कोड फ्रॉड: ध्यान रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिए कभी UPI PIN दर्ज नहीं करना पड़ता। चंदा या डोनेशन भेजते समय लिंक और QR कोड की पूरी जांच करें। ​WhatsApp ग्रुप एडमिन रहें सतर्क: चुनावी व प्रचार ग्रुप्स में भ्रामक सामग्री रोकने के लिए 'Only Admins' सेटिंग का उपयोग करें। ​चुनाव कार्मिकों के लिए निर्देश: संवेदनशील चुनावी डेटा या EVM/VVPAT से जुड़ी जानकारी निजी डिवाइस या पब्लिक वाई-फाई पर साझा न करें। ​ठगी होने पर तुरंत यहां करें शिकायत ​हेल्पलाइन नंबर: 1930 (गोल्डन ऑवर में कॉल करें) ​राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क: 9256001930 / 9257510100 ​ऑनलाइन पोर्टल / थाना: राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन।

19 hrs ago
user_Khemraj Joshi
Khemraj Joshi
Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
19 hrs ago
72c1ddbe-d818-4d66-b065-a47a67fe8c9e

दौसा: नगर निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी लिंक और QR कोड से रहें सावधान नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के मद्देनजर राजस्थान पुलिस ने मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने आमजन से चुनावी प्रक्रिया के दौरान सक्रिय साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है। ​प्रमुख दिशा-निर्देश व बचाव के उपाय ​फर्जी वोटर लिंक से बचाव: 'वोटर लिस्ट में नाम देखें' या 'पोलिंग बूथ बदल गया है' जैसे WhatsApp/SMS लिंक पर क्लिक न करें। मतदाता सूची की जानकारी के लिए केवल State Election Commission, Rajasthan और CEO Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें। ​OTP व गोपनीय जानकारी साझा न करें: चुनाव आयोग का अधिकारी बनकर वोटर कार्ड अपडेट या सत्यापन के नाम पर आने वाली कॉल्स पर OTP, बैंक विवरण या UPI

6c19add3-f5f5-4c4b-bd66-71ee869fa83e

PIN न दें। ​डीपफेक और फेक न्यूज पर रोक: सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो, वीडियो या भाषणों की सत्यता जांचे बिना उन्हें फॉरवर्ड न करें। ​प्रत्याशी रखें 2FA ऑन: चुनाव प्रत्याशी और राजनीतिक कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (Facebook, X, Instagram, WhatsApp) पर Two-Step Verification अनिवार्य रूप से सक्रिय रखें। ​चुनावी चंदे के नाम पर QR कोड फ्रॉड: ध्यान रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिए कभी UPI PIN दर्ज नहीं करना पड़ता। चंदा या डोनेशन भेजते समय लिंक और QR कोड की पूरी जांच करें। ​WhatsApp ग्रुप एडमिन रहें सतर्क: चुनावी व प्रचार ग्रुप्स में भ्रामक सामग्री रोकने के लिए 'Only Admins' सेटिंग का उपयोग करें। ​चुनाव कार्मिकों के लिए निर्देश: संवेदनशील चुनावी डेटा या EVM/VVPAT से जुड़ी जानकारी निजी डिवाइस या पब्लिक वाई-फाई पर साझा न करें। ​ठगी होने पर तुरंत यहां करें शिकायत ​हेल्पलाइन नंबर: 1930 (गोल्डन ऑवर में कॉल करें) ​राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क: 9256001930 / 9257510100 ​ऑनलाइन पोर्टल / थाना: राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्याम सरोवर मेरिज गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संवाद वार्ता का आयोजन लालसोट उपखंड में कुलदीप नगर स्थित श्याम सरोवर गार्डन में नगर परिषद लालसोट से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवारों के संवाद वार्ता के लिए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा की अगुवाई में संवाद वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के सिंबल को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं लोगों के बारे में उचित निष्कर्ष लिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद वार्ता में शामिल हुए। और अपना-अपना पक्ष मजबूती के साथ कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया।
    3
    श्याम सरोवर मेरिज गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संवाद वार्ता का आयोजन
लालसोट उपखंड में कुलदीप नगर स्थित श्याम सरोवर गार्डन में नगर परिषद लालसोट से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवारों के संवाद वार्ता के लिए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा की अगुवाई में संवाद वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के सिंबल को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं लोगों के बारे में उचित निष्कर्ष लिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता  संवाद वार्ता में शामिल हुए। और अपना-अपना पक्ष मजबूती के साथ कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गोकुलपुरा विद्यालय में प्रभुदयाल मीणा ने संभाला प्रधानाचार्य का पदभार लालसोट । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गोकुलपुरा में प्रधानाचार्य पद पर प्रभुदयाल मीणा तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर मनराज गुर्जर ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता शम्भूलाल गोकुलपुरा ने बताया कि प्रधानाचार्य प्रभुदयाल मीणा ने पदभार संभालने के साथ ही विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की पहल शुरू कर दी। उन्होंने स्वयं पहल करते हुए विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा भवन के रंग-रोगन के लिए ग्रामवासियों के सहयोग से करीब एक लाख रुपए की राशि जुटाई। इससे विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ विद्यालय के वातावरण और परिसर के स्वरूप में भी बदलाव किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों ने विद्यालय के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व सरपंच रामसहाय मीणा, हजारीलाल, नेता रामु, ठेकेदार श्रीनारायण मीणा, एसएमसी अध्यक्ष सांवलराम सीर्रा, फैलीराम पटेल, हरलाल, प्रभुलाल, भरतलाल, मनराज, शिवनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
    1
    गोकुलपुरा विद्यालय में प्रभुदयाल मीणा ने संभाला प्रधानाचार्य का पदभार
लालसोट । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गोकुलपुरा में प्रधानाचार्य पद पर प्रभुदयाल मीणा तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर मनराज गुर्जर ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सामाजिक कार्यकर्ता शम्भूलाल गोकुलपुरा ने बताया कि प्रधानाचार्य प्रभुदयाल मीणा ने पदभार संभालने के साथ ही विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की पहल शुरू कर दी। उन्होंने स्वयं पहल करते हुए विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा भवन के रंग-रोगन के लिए ग्रामवासियों के सहयोग से करीब एक लाख रुपए की राशि जुटाई। इससे विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ विद्यालय के वातावरण और परिसर के स्वरूप में भी बदलाव किया जाएगा।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों ने विद्यालय के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पूर्व सरपंच रामसहाय मीणा, हजारीलाल, नेता रामु, ठेकेदार श्रीनारायण मीणा, एसएमसी अध्यक्ष सांवलराम सीर्रा, फैलीराम पटेल, हरलाल, प्रभुलाल, भरतलाल, मनराज, शिवनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
    user_Kamlesh kumar
    Kamlesh kumar
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ कर रहे हैं प्रगति की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित
    2
    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर 

जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक 
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज दौसा जिले के दौरे पर 
जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कर रहे हैं समीक्षा बैठक 
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ कर रहे हैं प्रगति की समीक्षा
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित,  अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ में चल रहा सर्कस में कलाकारों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना दिखाई करतब
    1
    बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ में चल रहा सर्कस में कलाकारों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना दिखाई करतब
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव में भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों के बहिष्कार का निर्णय अग्रवाल समाज समिति की बैठक में लिया निर्णय
    1
    गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव में भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों के बहिष्कार का निर्णय अग्रवाल समाज समिति की बैठक में लिया निर्णय
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • मीना बड़ौदा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला:शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीना बड़ौदा गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित* छात्राओं के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अंग्रेजी, गणित जैसे कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई को लेकर बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। *प्रधानाचार्य भी चुनाव ड्यूटी पर* विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बीच प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूल में पहले ही शिक्षक कम हैं, ऐसे में प्रधानाचार्य के चुनाव ड्यूटी पर रहने से विद्यालय की व्यवस्था पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है। *परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता* छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए छात्राओं में चिंता है। उनका कहना है कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक होना जरूरी है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए। *मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जताया विरोध* शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है। ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। *छात्राओं ने स्कूल के बाहर लगाए नारे,* शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध कर रही छात्राओं ने स्कूल परिसर के बाहर नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं ने “हमें शिक्षक चाहिए”, “शिक्षकों की कमी दूर करो”, “हमारी पढ़ाई सुचारु करो” और “शिक्षा व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए है। छात्रा ने कहा: “हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। हमारी मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षक लगाए जाएं, ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।” एक अन्य छात्रा ने कहा: “हम पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण हमें परेशानी हो रही है। हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं है, हम सिर्फ चाहते हैं कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक लगाए जाएं और हमारी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।” छात्राओं ने कहा कि परीक्षा नजदीक होने के कारण शिक्षकों की कमी को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। *शिक्षा विभाग से तत्काल समाधान की मांग* छात्राओं और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की स्थिति का जायजा लेकर विषयवार पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य की चुनाव ड्यूटी के दौरान विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई। अब छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजरें टिकी हैं।
    2
    मीना बड़ौदा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला:शिक्षकों की कमी से नाराज़ छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीना बड़ौदा गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध जताया। छात्राओं ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक लगाने की मांग की।
*शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित* 
छात्राओं के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण अंग्रेजी, गणित जैसे कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई को लेकर बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है।
*प्रधानाचार्य भी चुनाव ड्यूटी पर* 
विद्यालय में शिक्षकों की कमी के बीच प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि जब स्कूल में पहले ही शिक्षक कम हैं, ऐसे में प्रधानाचार्य के चुनाव ड्यूटी पर रहने से विद्यालय की व्यवस्था पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है।
*परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंता* 
छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए छात्राओं में चिंता है। उनका कहना है कि सभी विषयों की नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक होना जरूरी है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए।
*मुख्य द्वार पर ताला लगाकर जताया विरोध* 
शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध दर्ज कराया। छात्राओं ने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय की व्यवस्था बाधित करना नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना है।
ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
*छात्राओं ने स्कूल के बाहर लगाए नारे,* 
शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध कर रही छात्राओं ने स्कूल परिसर के बाहर नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं ने “हमें शिक्षक चाहिए”, “शिक्षकों की कमी दूर करो”, “हमारी पढ़ाई सुचारु करो” और “शिक्षा व्यवस्था सुधारो” जैसे नारे लगाए। छात्राओं का कहना था कि उनका विरोध पढ़ाई की व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए है।
छात्रा ने कहा: “हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से प्रधानाचार्य को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। हमारी मांग है कि स्कूल में जल्द पर्याप्त शिक्षक लगाए जाएं, ताकि हमारी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।”
एक अन्य छात्रा ने कहा: “हम पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण हमें परेशानी हो रही है। हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं है, हम सिर्फ चाहते हैं कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक लगाए जाएं और हमारी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।”
छात्राओं ने कहा कि परीक्षा नजदीक होने के कारण शिक्षकों की कमी को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की।
*शिक्षा विभाग से तत्काल समाधान की मांग* 
छात्राओं और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की स्थिति का जायजा लेकर विषयवार पर्याप्त शिक्षक लगाने की मांग की। साथ ही प्रधानाचार्य की चुनाव ड्यूटी के दौरान विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई।
अब छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजरें टिकी हैं।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • आस्था का इम्तिहान: भक्ति में हुड़दंग नहीं, संयम और समझदारी की दरकार कावड़, डिग्गी कल्याण, रामदेवरा और बालाजी पदयात्राओं का दौर अपने चरम पर है। सड़कों पर आस्था का सैलाब है, लेकिन इसी के साथ प्रशासन और आम जनता दोनों की जिम्मेदारी भी कई गुना बढ़ गई है। भक्ति और कानून-व्यवस्था के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए कुछ कड़वे सच और जरूरी सबक: ​आस्था के नाम पर अराजकता मंजूर नहीं: डीजे के कानफोड़ू शोर, सड़क घेरकर निकलने की जिद और नियमों को धता बताना भक्ति नहीं, घोर लापरवाही है। जनता को समझना होगा कि धार्मिक उत्साह दूसरों के लिए सिरदर्द या दुर्घटना का सबब न बने। ​वर्दी पर दबाव, लेकिन आपा खोना विकल्प नहीं: दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद पुलिस बल पर व्यवस्था संभालने का भारी दबाव है। तनाव के पलों में संयम खोना या लाठी भांजना हल नहीं, बल्कि संवेदनशील और सख्त प्रबंधन ही स्थिति को नियंत्रण में रख सकता है। ​संयम ही असली समाधान: जब आस्था में अनुशासन खत्म होता है और प्रशासन में धैर्य, तब व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। दोनों पक्षों को टकराव छोड़कर आपसी सहयोग से काम लेना होगा ताकि यात्राएं हादसों या विवादों की भेंट न चढ़ें। लालसोट थाना अधिकारी हरलाल मीणा व्यवस्था को सही यातायात व्यवस्था और सामाजिक तत्वों से बचाव के लिए पुलिस मुस्तैद रही
    3
    आस्था का इम्तिहान: भक्ति में हुड़दंग नहीं, संयम और समझदारी की दरकार


कावड़, डिग्गी कल्याण, रामदेवरा और बालाजी पदयात्राओं का दौर अपने चरम पर है। सड़कों पर आस्था का सैलाब है, लेकिन इसी के साथ प्रशासन और आम जनता दोनों की जिम्मेदारी भी कई गुना बढ़ गई है। भक्ति और कानून-व्यवस्था के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए कुछ कड़वे सच और जरूरी सबक:
​आस्था के नाम पर अराजकता मंजूर नहीं: डीजे के कानफोड़ू शोर, सड़क घेरकर निकलने की जिद और नियमों को धता बताना भक्ति नहीं, घोर लापरवाही है। जनता को समझना होगा कि धार्मिक उत्साह दूसरों के लिए सिरदर्द या दुर्घटना का सबब न बने।
​वर्दी पर दबाव, लेकिन आपा खोना विकल्प नहीं: दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद पुलिस बल पर व्यवस्था संभालने का भारी दबाव है। तनाव के पलों में संयम खोना या लाठी भांजना हल नहीं, बल्कि संवेदनशील और सख्त प्रबंधन ही स्थिति को नियंत्रण में रख सकता है।
​संयम ही असली समाधान: जब आस्था में अनुशासन खत्म होता है और प्रशासन में धैर्य, तब व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। दोनों पक्षों को टकराव छोड़कर आपसी सहयोग से काम लेना होगा ताकि यात्राएं हादसों या विवादों की भेंट न चढ़ें। लालसोट थाना अधिकारी हरलाल मीणा व्यवस्था को सही यातायात व्यवस्था और सामाजिक तत्वों से बचाव के लिए पुलिस मुस्तैद रही
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पुलिस ने किया फ्लेग मार्च, भय मुक्त मतदान का दिया संदेश लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस उप अधीक्षक सत्यनारायण यादव की अगवाई में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों पर होकर फ्लैग मार्च किया तथा लोगों को भय मुक्त होकर मतदान का संदेश दिया।
    2
    पुलिस ने किया फ्लेग मार्च, भय मुक्त मतदान का दिया संदेश
लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस उप अधीक्षक सत्यनारायण यादव की अगवाई में पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों पर होकर फ्लैग मार्च किया तथा लोगों को भय मुक्त होकर मतदान का संदेश दिया।
    user_Kamlesh kumar
    Kamlesh kumar
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    4
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.