बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब करवाई कालाखेत फलिया में छापा: 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब करवाई कालाखेत फलिया में छापा: 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बखतगढ़ चौकी छकतला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। घटना का विवरण: दिनांक 25 मार्च 2026 को चौकी छकतला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोन्दवानी के कालाखेत फलिया में एक व्यक्ति अपने निवास के समीप अवैध शराब का भंडारण कर उसे अन्यत्र ले जाने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी बखतगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी हुकला उर्फ मुकेश (पिता तेलिया वास्केल), निवासी ग्राम गोन्दवानी को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई। जब्त की गई मदिरा का विवरण इस प्रकार है— गोवा व्हिस्की: 43 पेटी (516 बोतल) माउन्ट बीयर: 10 पेटी (240 केन) लंदन प्राइड व्हिस्की व वोदका: 06 पेटी (192 क्वार्टर एवं 24 बोतल) एमडी व्हिस्की: 04 पेटी (192 क्वार्टर) पुलिस द्वारा कुल 594.12 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,500 रुपये बताई गई है। आरोपी के पास शराब भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिलने पर थाना बखतगढ़ में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 34(2) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उपनिरीक्षक राहुल चौहान, सउनि लक्ष्मण परमार, सउनि अमर सिंह जूनवाल, आरक्षक दिनेश रावत, चंदन चौहान, सुनील सिसोदिया, गोविंद यादव एवं जगदीश जामोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- धार मे करणी सेना जिलाध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले के विरोध मे करणी सेना ने किया नौगांव थाने का घेराव1
- मध्य प्रदेश के धार जिले में डीजल/ पेट्रोल/गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायत दर्ज करें और तत्काल समस्या का समाधान प्राप्त करें3
- पीथमपुर-धार के बीच रेल इंजन का सफल ट्रायलः केंद्रीय मंत्री ठाकुर और विधायक वर्मा ने किया सफर; औद्योगिक केंद्र को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 पीथमपुर न्यूज/धार जिले के पीथमपुर से धार के बीच गुरुवार को पहली बार रेल इंजन का सफल परिचालन किया गया। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब रेल परियोजना के तहत इंजन चलाकर पटरियों का परीक्षण हुआ। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और धार विधायक नीना विक्रम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने रेल इंजन में बैठकर किया सफर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और धार विधायक नीना विक्रम वर्मा ने पीथमपुर से धार तक रेल इंजन में बैठकर यात्रा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती और अन्य कार्यकर्ताओं ने परियोजना की शुरुआत का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने इस ट्रायल को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।औद्योगिक केंद्र पीथमपुर को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी अधिकारियों ने बताया कि यह रेल परियोजना धार जिले को देश के मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पीथमपुर जैसे बड़े औद्योगिक केंद्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। विशेषज्ञों ने बताया कि इस मार्ग पर रेल सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के आर्थिक और व्यापारिक विकास को नई गति मिलेगी।यह रहे उपस्थित रेल इंजन के इस पहले परिचालन के दौरान जिला उपाध्यक्ष अमृत जैन, सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल और जिला मंत्री सुभाष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अधिकारियों ने इंजन के सफल ट्रायल के बाद आगे की प्रक्रियाओं पर चर्चा की। इस परियोजना के पूर्ण होने से धार जिले का लंबे समय का इंतजार समाप्त होगा।4
- हमारे बाजाना क्षेत्र से बहुत गंदी बड़ा हो रहा है कोई इसके ध्यान नहीं दे रहा है एसएससी मंत्री उपसरपंच क कोई कर्मचारी को इस माध्यम से गौ माता यह आवश्यकता खसरा का जाती है इस माध्यम से इसकी मौत हो जाती है कचरा खाने के बाद गौ माता पनीर भी खा जाती है इसकी मौत हो जाती है इसकी वजह से कोई कर्मचारी बड़े-बड़े बातें करते हैं गौ माता की रक्षा कोई भी नहीं कर सकते दिमाग तो बहुत लगाते हैं काम नहीं करते इस माध्यम से जल्दी से जल्दी उसका खसरा हटाए1
- कुशलगढ़ में अमृत जल योजना के तहत 3 करोड़ 75 लाख रुपए की पाइपलाइन डालने का कार्य दो माह पहले शुरू हुआ, लेकिन सड़क खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया। थांदला मार्ग पर फैली मिट्टी से लगातार धूल उड़ रही है, जिससे व्यापारियों व रहवासियों को भारी परेशानी हो रही है और सामान खराब हो रहा है। सड़क पर मिट्टी के ढेरों से मार्ग संकरा होने के कारण रोज जाम लग रहा है और आवागमन बाधित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है। जगदीश पटेल, अश्विन कोठारी, अनिल नाहटा व अशोक जोशी ने धूल, व्यापार प्रभावित होने और स्वास्थ्य खतरे की समस्या बताई। अमर सिंह ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।1
- परिवहन विभाग कर रहा हे वाहनों की संघन जाँच 300 के करीब वाहनों को किया जब्त1
- पानसेमल थाना क्षेत्र के डीजल पेट्रोल पम्पों पर लगी भीड़ के बाद प्रशासन ने किसी भी अफवाह से बचने की बात कही है।इस दौरान थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने पेट्रोल/डीजल पंप संचालकों से चर्चा की ओर क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जितनी जरूरत है उतना ही ईंधन खरीदे,किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।1
- *धार – अविश्वास प्रस्ताव पर हाईकोर्ट की रोक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी; अपहरण मामले में थाना प्रभारी को दिया आवेदन, निष्पक्ष जांच की मांग* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार जिले के नालछा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। जनपद पंचायत नालछा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेन्द्र मालीवाड से जुड़े अविश्वास प्रस्ताव मामले में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। न्यायालय के आदेश के बाद नालछा एवं आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय और लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अधिकारों की रक्षा हुई है। उनका आरोप है कि अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया जल्दबाजी और नियमों के विरुद्ध की गई थी, जिस पर न्यायालय ने रोक लगाकर उचित निर्णय दिया है। इसी बीच, क्षेत्र में सामने आए कथित अपहरण प्रकरण को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर इस मामले में कुछ निर्दोष लोगों को जानबूझकर फंसाए जाने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि जिन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और बेगुनाह लोगों को न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं, तो गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि न्यायालय ने 18 मार्च 2026 को जारी विवादित सूचना के आधार पर सभी आगामी कार्यवाहियों पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद निर्धारित की गई है। फिलहाल, एक ओर जहां कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी ओर अपहरण मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और हलचल बनी हुई है।3
- छींच गांव के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। किसानों का आरोप है कि ब्रह्मा मंदिर विकास के लिए मिले बजट का पूरा उपयोग नहीं हो पाया, जिससे विकास कार्य अधूरे रह गए हैं। इसके साथ ही छींच-लक्ष्मीपुरा मार्ग का सड़क निर्माण कार्य पिछले एक साल से अधर में लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने गांव में गेहूं खरीद केंद्र नहीं खोले जाने और गेहूं की तुलाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। किसान मानेंग डांगी और किसान नेता अर्जुन सिंह मसाणी ने कहा कि किसानों की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे आम आदमी भी परेशान है। उन्होंने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।1