logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगाल विजय की खुशी में सी एम भजनलाल शर्मा ने खाई बंगाल की फेमस झालमुरी जयपुर। पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी प्रदेश कार्यालय में भी साफ नजर आई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुरी का स्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बंगाल की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए खास तौर पर झालमुरी परोसी गई, जिसे सभी ने बड़े उत्साह के साथ चखा। सीएम शर्मा ने इस दौरान कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भारत की विविध संस्कृति को एकता की ताकत बताते हुए इस तरह के आयोजनों को आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न पारंपरिक अंदाज में मनाया।

2 hrs ago
user_प्रशांत शर्मा
प्रशांत शर्मा
Local News Reporter Bari, Dholpur•
2 hrs ago
9c0f9107-924f-4352-9f5c-7d6f348fe110

बंगाल विजय की खुशी में सी एम भजनलाल शर्मा ने खाई बंगाल की फेमस झालमुरी जयपुर। पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी प्रदेश कार्यालय में भी साफ नजर आई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुरी का स्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बंगाल की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए खास तौर पर झालमुरी परोसी गई, जिसे सभी ने बड़े उत्साह के साथ चखा। सीएम शर्मा ने इस दौरान कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भारत की विविध संस्कृति को एकता की ताकत बताते हुए इस तरह के आयोजनों को आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न पारंपरिक अंदाज में मनाया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर। शहर कि निहाल गंज थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती प्रकरणों में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में कचहरी गली धौलपुर से 535000 रूपये व वर्ष 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से 2037900 रूपये की लूट की वारदात हुई थी. जाँच मे आरोपी सर्वेश अग्निहोत्री पुत्र प्रेमनारायण अग्निहोत्री ब्राह्मण निवासी देवनप्रखा थाना कुठोद जिला जालौन यूपी हाल नगर पालिका के पीछे बामौर मुरैना एमपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    धौलपुर। शहर कि निहाल गंज थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती प्रकरणों में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में कचहरी गली धौलपुर से 535000 रूपये व वर्ष 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से 2037900 रूपये की लूट की वारदात हुई थी. जाँच मे आरोपी सर्वेश अग्निहोत्री पुत्र प्रेमनारायण अग्निहोत्री ब्राह्मण निवासी देवनप्रखा थाना कुठोद जिला जालौन यूपी हाल नगर पालिका के पीछे बामौर मुरैना एमपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया गया।
    user_जोगेंद्र सागर
    जोगेंद्र सागर
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • इनामी बदमाश को निहालगंज थाना पुलिस ने पकड़ा, 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश सर्वेश अग्निहोत्री को किया गिरफ्तार, करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती मामलों में चल रहा था फरार, 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से लूटे थे 21 लाख रुपये, की इनामी बदमाश को ग्वालियर से किया गिरफ्तार, इनामी को पकड़ने के लिए कॉन्स्टेबल रामदास, सौरव, धर्मेंद्र काफी समय से कर रहे थे पीछा सर्वेश अग्निहोत्री जालोंन यूपी से बामौर मध्यप्रदेश में रह रहा था इनामी बदमाश, निहालगंज थानाप्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई, एसपी विकास सांगवान, एडिशनल एसपी वैभव शर्मा, डीएसपी कृष्णराज जांगिड़ के निर्देश पर कार्यवाही।
    1
    इनामी बदमाश को निहालगंज थाना पुलिस ने पकड़ा, 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश सर्वेश अग्निहोत्री को किया गिरफ्तार, करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती मामलों में चल रहा था फरार, 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से लूटे थे 21 लाख रुपये, की इनामी बदमाश को ग्वालियर से किया गिरफ्तार, इनामी को पकड़ने के लिए कॉन्स्टेबल रामदास, सौरव, धर्मेंद्र काफी समय से कर रहे थे पीछा सर्वेश अग्निहोत्री जालोंन यूपी से बामौर मध्यप्रदेश में रह रहा था इनामी बदमाश, निहालगंज थानाप्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई, एसपी विकास सांगवान, एडिशनल एसपी वैभव शर्मा, डीएसपी कृष्णराज जांगिड़ के निर्देश पर कार्यवाही।
    user_Rinku upadhyay Dhaulpur
    Rinku upadhyay Dhaulpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बाड़ी। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने कहा कि देशभर में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में मिली जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन का परिणाम है। इस अवसर पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    2
    बाड़ी। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने कहा कि देशभर में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में मिली जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन का परिणाम है।
इस अवसर पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना- बघेल धौलपुर बसई नवाब- बाड़ी विधानसभा के मंडल बसई नवाब में मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत एक निजी मैरिज गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पंचायत समिति सैपऊ के प्रधान दुष्यंत सिंह बघेल रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल संयोजक केजी तिवारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार, सुंदर सिंह त्यागी, नत्थी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। मुख्य अतिथि दुष्यंत सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।भाजपा की नीतियां आमजन के हित में हैं और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। सुंदर सिंह त्यागी ने कहा कि हमें एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करनी है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना है। अध्यक्षता कर रहे केजी तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में दिवाकर प्रजापति, बादल कुशवाहा , योगेश त्यागी,भागीरथ शर्मा, सियाराम , दीनदयाल शर्मा,विनोद सिकरवार ,पवन, रामगोपाल सिकरवार , मायाराम,अजय त्यागी पतरे जाटव ,भारत सिंह त्यागी, भगवती प्रसाद कुशवाहा, सुभाष त्यागी, गजेंद्र सिंह जादौन ,उदय सिंह, लक्ष्मीधर ,राजेश, हेत सिंह लोधा ,गोरेलाल लोधा ,टीकम सिंह लोधा भगवान सिंह जाटव आदि बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना- बघेल 
धौलपुर बसई नवाब- बाड़ी विधानसभा के मंडल बसई नवाब  में मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत एक निजी मैरिज गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पंचायत समिति सैपऊ के प्रधान दुष्यंत सिंह बघेल रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल संयोजक केजी तिवारी ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार, सुंदर सिंह त्यागी, नत्थी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।
मुख्य अतिथि दुष्यंत सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।भाजपा की नीतियां आमजन के हित में हैं और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है।
सुंदर सिंह त्यागी ने कहा कि हमें एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करनी है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना है।
अध्यक्षता कर रहे केजी तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
बैठक में दिवाकर प्रजापति, बादल कुशवाहा , योगेश त्यागी,भागीरथ शर्मा, सियाराम , दीनदयाल शर्मा,विनोद सिकरवार ,पवन, रामगोपाल सिकरवार , मायाराम,अजय त्यागी पतरे जाटव ,भारत सिंह त्यागी, भगवती प्रसाद कुशवाहा, सुभाष त्यागी, गजेंद्र सिंह जादौन ,उदय सिंह, लक्ष्मीधर ,राजेश, हेत सिंह लोधा ,गोरेलाल लोधा ,टीकम सिंह लोधा भगवान सिंह जाटव आदि बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जौरा में भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर जौरा। शहर के रजौधा हाउस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जौरा की कामकाजी बैठक आयोजित की गई, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, मंडल प्रभारी मनोज सिकरवार गुर्जा, जिला उपाध्यक्ष शारदा मित्तल, डॉ. आसाराम कुशवाहा, प्रकाश त्यागी, नगर पालिका अध्यक्ष राजू अखिल महेश्वरी, मंडल महामंत्री रामबरन गुर्जर, मीडिया प्रभारी महेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर तक पहुंचकर जनता से सीधे संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर से लेकर हर कार्यकर्ता को जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीतियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
    1
    जौरा में भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर जोर
जौरा। शहर के रजौधा हाउस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जौरा की कामकाजी बैठक आयोजित की गई, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, मंडल प्रभारी मनोज सिकरवार गुर्जा, जिला उपाध्यक्ष शारदा मित्तल, डॉ. आसाराम कुशवाहा, प्रकाश त्यागी, नगर पालिका अध्यक्ष राजू अखिल महेश्वरी, मंडल महामंत्री रामबरन गुर्जर, मीडिया प्रभारी महेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर तक पहुंचकर जनता से सीधे संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर से लेकर हर कार्यकर्ता को जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीतियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पश्चिम बंगाल में मिली राजनीतिक सफलता के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma सोमवार को प्रदेश कार्यालय पहुँचे, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच कार्यालय परिसर पूरी तरह जश्न के माहौल में नजर आया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की विजय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर स्पष्ट संदेश दिया है कि अब देश में सुशासन और पारदर्शिता ही प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम केवल एक राज्य की जीत नहीं, बल्कि पूरे देश में सकारात्मक राजनीति की दिशा में बढ़ता कदम है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को गति दें और जनता के बीच सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाएँ। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया। कार्यालय परिसर में मिठाइयाँ बाँटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
    1
    पश्चिम बंगाल में मिली राजनीतिक सफलता के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma सोमवार को प्रदेश कार्यालय पहुँचे, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच कार्यालय परिसर पूरी तरह जश्न के माहौल में नजर आया।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की विजय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर स्पष्ट संदेश दिया है कि अब देश में सुशासन और पारदर्शिता ही प्राथमिकता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम केवल एक राज्य की जीत नहीं, बल्कि पूरे देश में सकारात्मक राजनीति की दिशा में बढ़ता कदम है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को गति दें और जनता के बीच सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाएँ।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया। कार्यालय परिसर में मिठाइयाँ बाँटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
    user_प्रशांत शर्मा
    प्रशांत शर्मा
    Local News Reporter Bari, Dholpur•
    4 hrs ago
  • विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बैठीं महिलाएं राजाखेड़ा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागर के ग्राम नागर की महिलाओं ने मनरेगा कार्य का भुगतान नहीं मिलने पर सोमवार को राजाखेड़ा पहुंचकर विरोध जताया। महिलाओं ने उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मजदूरी भुगतान दिलाने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर नाला सफाई का कार्य कराया गया था। इस कार्य में करीब 40 महिलाओं ने मजदूरी की थी। महिलाओं का आरोप है कि सरपंच एवं ग्राम सचिव द्वारा प्रति महिला 550 रुपये मजदूरी दर तय की गई थी, लेकिन कार्य पूर्ण होने के लगभग 17 माह बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया। आक्रोशित महिलाएं विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरपंच और सचिव पर मजदूरी राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मैट राजपाल, बृजेश देवी, रामवती, रेशमा, रज्जी, सावित्री, सौंदेही, इंद्रावती, शीतल, लक्ष्मी, कमल, महादेवी, शीतल देवी, रमेश, गीता देवी, तेज सिंह मीणा, गुड्डी, सत्यवती, मीरा, ममता, रामबेटी, सीमा, शमशेर, समीना, बलराम, लाल सिंह, रामअवतार, सुदामा, रेखा सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
    3
    विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बैठीं महिलाएं
राजाखेड़ा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागर के ग्राम नागर की महिलाओं ने मनरेगा कार्य का भुगतान नहीं मिलने पर सोमवार को राजाखेड़ा पहुंचकर विरोध जताया। महिलाओं ने उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मजदूरी भुगतान दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर नाला सफाई का कार्य कराया गया था। इस कार्य में करीब 40 महिलाओं ने मजदूरी की थी। महिलाओं का आरोप है कि सरपंच एवं ग्राम सचिव द्वारा प्रति महिला 550 रुपये मजदूरी दर तय की गई थी, लेकिन कार्य पूर्ण होने के लगभग 17 माह बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया।
आक्रोशित महिलाएं विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरपंच और सचिव पर मजदूरी राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में मैट राजपाल, बृजेश देवी, रामवती, रेशमा, रज्जी, सावित्री, सौंदेही, इंद्रावती, शीतल, लक्ष्मी, कमल, महादेवी, शीतल देवी, रमेश, गीता देवी, तेज सिंह मीणा, गुड्डी, सत्यवती, मीरा, ममता, रामबेटी, सीमा, शमशेर, समीना, बलराम, लाल सिंह, रामअवतार, सुदामा, रेखा सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Rinku upadhyay Dhaulpur
    1
    Post by Rinku upadhyay Dhaulpur
    user_Rinku upadhyay Dhaulpur
    Rinku upadhyay Dhaulpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.