17 माह बाद भी नहीं मिला नरेगा कार्य का भुगतान, ग्राम नागर की महिलाओं ने जताया विरोध विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बैठीं महिलाएं राजाखेड़ा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागर के ग्राम नागर की महिलाओं ने मनरेगा कार्य का भुगतान नहीं मिलने पर सोमवार को राजाखेड़ा पहुंचकर विरोध जताया। महिलाओं ने उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मजदूरी भुगतान दिलाने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर नाला सफाई का कार्य कराया गया था। इस कार्य में करीब 40 महिलाओं ने मजदूरी की थी। महिलाओं का आरोप है कि सरपंच एवं ग्राम सचिव द्वारा प्रति महिला 550 रुपये मजदूरी दर तय की गई थी, लेकिन कार्य पूर्ण होने के लगभग 17 माह बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया। आक्रोशित महिलाएं विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरपंच और सचिव पर मजदूरी राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मैट राजपाल, बृजेश देवी, रामवती, रेशमा, रज्जी, सावित्री, सौंदेही, इंद्रावती, शीतल, लक्ष्मी, कमल, महादेवी, शीतल देवी, रमेश, गीता देवी, तेज सिंह मीणा, गुड्डी, सत्यवती, मीरा, ममता, रामबेटी, सीमा, शमशेर, समीना, बलराम, लाल सिंह, रामअवतार, सुदामा, रेखा सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
17 माह बाद भी नहीं मिला नरेगा कार्य का भुगतान, ग्राम नागर की महिलाओं ने जताया विरोध विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बैठीं महिलाएं राजाखेड़ा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागर के ग्राम नागर की महिलाओं ने मनरेगा कार्य का भुगतान नहीं मिलने पर सोमवार को राजाखेड़ा पहुंचकर विरोध जताया। महिलाओं ने उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मजदूरी भुगतान दिलाने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि 24 दिसंबर 2024
से 8 जनवरी 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर नाला सफाई का कार्य कराया गया था। इस कार्य में करीब 40 महिलाओं ने मजदूरी की थी। महिलाओं का आरोप है कि सरपंच एवं ग्राम सचिव द्वारा प्रति महिला 550 रुपये मजदूरी दर तय की गई थी, लेकिन कार्य पूर्ण होने के लगभग 17 माह बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया। आक्रोशित महिलाएं विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन
किया। महिलाओं ने सरपंच और सचिव पर मजदूरी राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मैट राजपाल, बृजेश देवी, रामवती, रेशमा, रज्जी, सावित्री, सौंदेही, इंद्रावती, शीतल, लक्ष्मी, कमल, महादेवी, शीतल देवी, रमेश, गीता देवी, तेज सिंह मीणा, गुड्डी, सत्यवती, मीरा, ममता, रामबेटी, सीमा, शमशेर, समीना, बलराम, लाल सिंह, रामअवतार, सुदामा, रेखा सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
- बाड़ी। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा नगर मंडल कार्यालय बाड़ी में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्रीमती वंदना शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन कुमार वर्मा एवं जिला महामंत्री अनिल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली, केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों तथा पार्टी संगठन की मजबूती को जीत का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है और उसी के समर्पण एवं मेहनत के बल पर चुनावों में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी और फिर व्यक्ति का स्थान आता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन कुमार वर्मा ने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए इसे संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं जिला महामंत्री अनिल गोयल ने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा, नरेश यादव, धनंजय शर्मा, रामकुमार कुशवाहा, सतीश प्रजापति, सुनील बंसल, श्रीनिवास मित्तल, प्रदीप भारद्वाज, मनोज कोहली, महेश कुशवाहा, सतीश चंद्र मंगल, नाजिया खान, अनीता सिंघल, आदित्य मित्तल, दीपक गोयल, मोहन मंगल, बीएल प्रजापति, दीनदयाल कोली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- धौलपुर जिले के बसेड़ी में भारत गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी मैसेज तो आ जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि एजेंसी कर्मी उपभोक्ताओं को गुमराह कर डिलीवरी का OTP ले लेते हैं और बाद में वही सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, एजेंसी पर केवल एक रसीद खिड़की होने के कारण उपभोक्ताओं को 3 से 5 घंटे तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होम डिलीवरी व्यवस्था भी पूरी तरह ठप बताई जा रही है।1
- इनामी बदमाश को निहालगंज थाना पुलिस ने पकड़ा, 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश सर्वेश अग्निहोत्री को किया गिरफ्तार, करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती मामलों में चल रहा था फरार, 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से लूटे थे 21 लाख रुपये, की इनामी बदमाश को ग्वालियर से किया गिरफ्तार, इनामी को पकड़ने के लिए कॉन्स्टेबल रामदास, सौरव, धर्मेंद्र काफी समय से कर रहे थे पीछा सर्वेश अग्निहोत्री जालोंन यूपी से बामौर मध्यप्रदेश में रह रहा था इनामी बदमाश, निहालगंज थानाप्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई, एसपी विकास सांगवान, एडिशनल एसपी वैभव शर्मा, डीएसपी कृष्णराज जांगिड़ के निर्देश पर कार्यवाही।1
- केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना- बघेल धौलपुर बसई नवाब- बाड़ी विधानसभा के मंडल बसई नवाब में मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत एक निजी मैरिज गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पंचायत समिति सैपऊ के प्रधान दुष्यंत सिंह बघेल रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल संयोजक केजी तिवारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार, सुंदर सिंह त्यागी, नत्थी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। मुख्य अतिथि दुष्यंत सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।भाजपा की नीतियां आमजन के हित में हैं और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। सुंदर सिंह त्यागी ने कहा कि हमें एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करनी है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना है। अध्यक्षता कर रहे केजी तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में दिवाकर प्रजापति, बादल कुशवाहा , योगेश त्यागी,भागीरथ शर्मा, सियाराम , दीनदयाल शर्मा,विनोद सिकरवार ,पवन, रामगोपाल सिकरवार , मायाराम,अजय त्यागी पतरे जाटव ,भारत सिंह त्यागी, भगवती प्रसाद कुशवाहा, सुभाष त्यागी, गजेंद्र सिंह जादौन ,उदय सिंह, लक्ष्मीधर ,राजेश, हेत सिंह लोधा ,गोरेलाल लोधा ,टीकम सिंह लोधा भगवान सिंह जाटव आदि बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- पश्चिम बंगाल में मिली बड़ी जीत के बाद राजस्थान में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। राजधानी जयपुर से लेकर धौलपुर, करौली और भरतपुर तक जश्न का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। प्रदेश कार्यालय में भी खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम देशभर में पार्टी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। धौलपुर समेत आसपास के इलाकों में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगहों पर रंग-गुलाल उड़ाकर उत्सव जैसा माहौल बना दिया गया। आम लोगों में भी इस जीत को लेकर चर्चा का विषय बना रहा।1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- डॉ संतोष कुमार एक दृष्टि बंधु है जो पूर्व में इंग्लिश से एचडी एवं बहुत योग्य व्यक्ति हैं उनका वीडियो वायरल होती एनडीए विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला कर उनके पास तक पहुंच गई और उनको अपने साथ ले जाने का फैसला किया1
- धौलपुर। शहर कि निहाल गंज थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती प्रकरणों में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में कचहरी गली धौलपुर से 535000 रूपये व वर्ष 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से 2037900 रूपये की लूट की वारदात हुई थी. जाँच मे आरोपी सर्वेश अग्निहोत्री पुत्र प्रेमनारायण अग्निहोत्री ब्राह्मण निवासी देवनप्रखा थाना कुठोद जिला जालौन यूपी हाल नगर पालिका के पीछे बामौर मुरैना एमपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया गया।1