Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबाह में बीएसपी कोषाध्यक्ष के साथ हुई घटना पर सौंपा ज्ञापन, बीएसपी व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
अंबाह में बीएसपी कोषाध्यक्ष के साथ हुई घटना पर सौंपा ज्ञापन, बीएसपी व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटकर जताई खुशी जौरा। शहर में रजौधा हाउस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की खुशी में जश्न मनाया और मिठाई बांटी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा के निवास रजौधा हाउस पर भाजपा मंडल जौरा के मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, मंडल प्रभारी मनोज सिकरवार गुर्जा सहित सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान पूरे उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।1
- धौलपुर जिले के बसेड़ी में भारत गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी मैसेज तो आ जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि एजेंसी कर्मी उपभोक्ताओं को गुमराह कर डिलीवरी का OTP ले लेते हैं और बाद में वही सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, एजेंसी पर केवल एक रसीद खिड़की होने के कारण उपभोक्ताओं को 3 से 5 घंटे तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होम डिलीवरी व्यवस्था भी पूरी तरह ठप बताई जा रही है।1
- इनामी बदमाश को निहालगंज थाना पुलिस ने पकड़ा, 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश सर्वेश अग्निहोत्री को किया गिरफ्तार, करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती मामलों में चल रहा था फरार, 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से लूटे थे 21 लाख रुपये, की इनामी बदमाश को ग्वालियर से किया गिरफ्तार, इनामी को पकड़ने के लिए कॉन्स्टेबल रामदास, सौरव, धर्मेंद्र काफी समय से कर रहे थे पीछा सर्वेश अग्निहोत्री जालोंन यूपी से बामौर मध्यप्रदेश में रह रहा था इनामी बदमाश, निहालगंज थानाप्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई, एसपी विकास सांगवान, एडिशनल एसपी वैभव शर्मा, डीएसपी कृष्णराज जांगिड़ के निर्देश पर कार्यवाही।1
- बाड़ी। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने कहा कि देशभर में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में मिली जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन का परिणाम है। इस अवसर पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।2
- केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना- बघेल धौलपुर बसई नवाब- बाड़ी विधानसभा के मंडल बसई नवाब में मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत एक निजी मैरिज गार्डन में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं पंचायत समिति सैपऊ के प्रधान दुष्यंत सिंह बघेल रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल संयोजक केजी तिवारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार, सुंदर सिंह त्यागी, नत्थी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। मुख्य अतिथि दुष्यंत सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।भाजपा की नीतियां आमजन के हित में हैं और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। सुंदर सिंह त्यागी ने कहा कि हमें एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करनी है और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाना है। अध्यक्षता कर रहे केजी तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। मंडल सह-प्रभारी रामू सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में दिवाकर प्रजापति, बादल कुशवाहा , योगेश त्यागी,भागीरथ शर्मा, सियाराम , दीनदयाल शर्मा,विनोद सिकरवार ,पवन, रामगोपाल सिकरवार , मायाराम,अजय त्यागी पतरे जाटव ,भारत सिंह त्यागी, भगवती प्रसाद कुशवाहा, सुभाष त्यागी, गजेंद्र सिंह जादौन ,उदय सिंह, लक्ष्मीधर ,राजेश, हेत सिंह लोधा ,गोरेलाल लोधा ,टीकम सिंह लोधा भगवान सिंह जाटव आदि बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- ए हेड पंप करीबन 2 साल से खराब पड़ा है लाइट जाने के बाद लोग पानी के लिए परेशान होते हैं तो इसको जल्द से जल्द ठीक करवाने की कोशिश करें धन्यवाद2
- जौरा में फायरिंग के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, इलाके में बनाया गया सुरक्षा का माहौल जौरा। शहर के पगारा रोड पर 30 मई को खराद व्यापारी के यहां फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस निकाला। पुलिस द्वारा निकाले गए इस जुलूस का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश देना और अपराधियों में भय पैदा करना रहा। इस दौरान आरोपियों ने भविष्य में इस तरह की घटना न करने की कसम भी खाई। कार्रवाई के दौरान एसआई पंकज यादव, नीरज तोमर, सोनू, सत्यम सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने सभी आरोपियों को सख्ती से पकड़कर पूरे इलाके में घुमाया, जिससे आम लोगों में विश्वास और अपराधियों में खौफ का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।1
- धौलपुर। शहर कि निहाल गंज थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से लूट, डकैती प्रकरणों में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में कचहरी गली धौलपुर से 535000 रूपये व वर्ष 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से 2037900 रूपये की लूट की वारदात हुई थी. जाँच मे आरोपी सर्वेश अग्निहोत्री पुत्र प्रेमनारायण अग्निहोत्री ब्राह्मण निवासी देवनप्रखा थाना कुठोद जिला जालौन यूपी हाल नगर पालिका के पीछे बामौर मुरैना एमपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया गया।1
- विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बैठीं महिलाएं राजाखेड़ा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागर के ग्राम नागर की महिलाओं ने मनरेगा कार्य का भुगतान नहीं मिलने पर सोमवार को राजाखेड़ा पहुंचकर विरोध जताया। महिलाओं ने उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मजदूरी भुगतान दिलाने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर नाला सफाई का कार्य कराया गया था। इस कार्य में करीब 40 महिलाओं ने मजदूरी की थी। महिलाओं का आरोप है कि सरपंच एवं ग्राम सचिव द्वारा प्रति महिला 550 रुपये मजदूरी दर तय की गई थी, लेकिन कार्य पूर्ण होने के लगभग 17 माह बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया। आक्रोशित महिलाएं विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरपंच और सचिव पर मजदूरी राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मैट राजपाल, बृजेश देवी, रामवती, रेशमा, रज्जी, सावित्री, सौंदेही, इंद्रावती, शीतल, लक्ष्मी, कमल, महादेवी, शीतल देवी, रमेश, गीता देवी, तेज सिंह मीणा, गुड्डी, सत्यवती, मीरा, ममता, रामबेटी, सीमा, शमशेर, समीना, बलराम, लाल सिंह, रामअवतार, सुदामा, रेखा सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।3