Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप" SDM को सौंपा ज्ञापन धौलपुर जिले के बसेड़ी में भारत गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी मैसेज तो आ जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि एजेंसी कर्मी उपभोक्ताओं को गुमराह कर डिलीवरी का OTP ले लेते हैं और बाद में वही सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, एजेंसी पर केवल एक रसीद खिड़की होने के कारण उपभोक्ताओं को 3 से 5 घंटे तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होम डिलीवरी व्यवस्था भी पूरी तरह ठप बताई जा रही है।
जोगेंद्र सागर
भारत गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप" SDM को सौंपा ज्ञापन धौलपुर जिले के बसेड़ी में भारत गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी मैसेज तो आ जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि एजेंसी कर्मी उपभोक्ताओं को गुमराह कर डिलीवरी का OTP ले लेते हैं और बाद में वही सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, एजेंसी पर केवल एक रसीद खिड़की होने के कारण उपभोक्ताओं को 3 से 5 घंटे तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होम डिलीवरी व्यवस्था भी पूरी तरह ठप बताई जा रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़ी। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने कहा कि देशभर में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में मिली जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन का परिणाम है। इस अवसर पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।2
- Post by Rinku upadhyay Dhaulpur1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- डॉ संतोष कुमार एक दृष्टि बंधु है जो पूर्व में इंग्लिश से एचडी एवं बहुत योग्य व्यक्ति हैं उनका वीडियो वायरल होती एनडीए विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला कर उनके पास तक पहुंच गई और उनको अपने साथ ले जाने का फैसला किया1
- जयपुर। पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी प्रदेश कार्यालय में भी साफ नजर आई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुरी का स्वाद लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बंगाल की सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए खास तौर पर झालमुरी परोसी गई, जिसे सभी ने बड़े उत्साह के साथ चखा। सीएम शर्मा ने इस दौरान कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। साथ ही उन्होंने भारत की विविध संस्कृति को एकता की ताकत बताते हुए इस तरह के आयोजनों को आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न पारंपरिक अंदाज में मनाया।2
- Post by Aman Saxena1
- विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बैठीं महिलाएं राजाखेड़ा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागर के ग्राम नागर की महिलाओं ने मनरेगा कार्य का भुगतान नहीं मिलने पर सोमवार को राजाखेड़ा पहुंचकर विरोध जताया। महिलाओं ने उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मजदूरी भुगतान दिलाने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर नाला सफाई का कार्य कराया गया था। इस कार्य में करीब 40 महिलाओं ने मजदूरी की थी। महिलाओं का आरोप है कि सरपंच एवं ग्राम सचिव द्वारा प्रति महिला 550 रुपये मजदूरी दर तय की गई थी, लेकिन कार्य पूर्ण होने के लगभग 17 माह बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया। आक्रोशित महिलाएं विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और वहीं बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरपंच और सचिव पर मजदूरी राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मैट राजपाल, बृजेश देवी, रामवती, रेशमा, रज्जी, सावित्री, सौंदेही, इंद्रावती, शीतल, लक्ष्मी, कमल, महादेवी, शीतल देवी, रमेश, गीता देवी, तेज सिंह मीणा, गुड्डी, सत्यवती, मीरा, ममता, रामबेटी, सीमा, शमशेर, समीना, बलराम, लाल सिंह, रामअवतार, सुदामा, रेखा सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।3
- Post by जोगेंद्र सागर1
- पश्चिम बंगाल में मिली राजनीतिक सफलता के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma सोमवार को प्रदेश कार्यालय पहुँचे, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच कार्यालय परिसर पूरी तरह जश्न के माहौल में नजर आया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की विजय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान कर स्पष्ट संदेश दिया है कि अब देश में सुशासन और पारदर्शिता ही प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम केवल एक राज्य की जीत नहीं, बल्कि पूरे देश में सकारात्मक राजनीति की दिशा में बढ़ता कदम है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को गति दें और जनता के बीच सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाएँ। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया। कार्यालय परिसर में मिठाइयाँ बाँटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।1