कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत जहां एक ओर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है, वहीं दूसरी ओर कैसरगंज ब्लॉक क्षेत्र के कुछ परिवार वर्षों से आवास के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मामला विकासखंड कैसरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-दो का है। यहां की निवासी रामवती पत्नी रामसागर यादव, श्वेता पत्नी राकेश यादव, रिमझिम पत्नी बंसीलाल यादव और सोमवती पत्नी बंसीलाल यादव का आरोप है कि कई वर्षों से प्रधानमंत्री आवास की मांग के बावजूद उन्हें अभी तक पक्का मकान नहीं मिल सका है। स्थिति की जानकारी ली तो रामवती पत्नी रामसागर यादव का परिवार फूस के छप्पर में जीवन-यापन करता मिला। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र बाढ़ प्रभावित भी है, ऐसे में कच्चे और फूस के मकान में रहना परिवारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। परिवारों का कहना है कि उन्होंने आवास के लिए संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर पात्र परिवारों की जांच कराकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाएंगे, या फिर इनकी फरियाद इसी तरह लंबित रहेगी? अब सुनिए, इन परिवारों की जुबानी उनकी समस्या

- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 166018.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 166018.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 39395 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 107287, सरयू बैराज से 4103 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.49 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के काफी नीचे है।1
- साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बहराइच पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल बहराइच में काफी दिनों से सक्रिय था साइबर अपराध करने वाला गुरु पुलिस को मिली सफलता1
- अकबर शाह वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य सभी ग्राम वासियों को भारी मतों से विजय बनाएं अकबर शाह गायघाट वार्ड नंबर 121
- बॉडी स्लिम करने के नाम पर महिला से युवक ने की ठगी, फेसबुक पर महिला डॉक्टर बन महिला की नग्न तस्वीर लेकर किया ब्लैकमेल हुआ गिरफ्तार बहराइच। फेसबुक पर महिला डॉक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर महिला की नग्न तस्वीर लेकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठगी करने वाले युवक को बहराइच की दरगाह पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के मोबाइल से पीड़ित शिकायतकर्ता महिला की आपत्तिजनक तस्वीर और ढाई लाख नगदी के साथ अतिरिक्त पैसे से खरीदे गए कीमती सामान बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा किये गए पूछताछ में जो तथ्य प्रकाश में आये उसे सुनकर चौंक जाएंगे। बताया जा रहा है कि दरगाह इलाके की एक महिला ने पुलिस उपाधीक्षक एनडी मिश्रा शिकायत किया कि एक व्यक्ति के द्वारा उससे लाखों की ठगी की गई है। इस मामले में जब जाँच पड़ताल की गई तो मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा नजर आया। जानकारी मुताबिक हिमांशु तायल नाम के युवक ने महिला डॉक्टर के नाम पर फर्जी फेशबुक आईडी बनाई। उसके बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाली महिला का वजन कम करने और स्लिम फिट रखने के नाम पर नग्न तस्वीर मंगाई। जब महिला ने अपनी नग्न तस्वीर भेज दिया तो फर्जी डाक्टर बने युवक ने उसे ब्लैकमेलिंग करना सुरु कर दिया। फोटो वायरल करने के नाम पर युवक ने महिला से 10 लाख रुपए की मांग की जिसके एवज में 5 लाख 20 हज़ार रुपये ऐंठ लिए। दुबारा फिर महिला से जब बाकी के पैसे मांगे जाने पर पीड़िता अपने पति के साथ डीएसपी से शिकायत करते हुए आपबीती सुनाई। पुलिस ने जब फेसबुक आईडी की जांच की तो मामला खुलता नजर आया जिसमें पता चला कि दरगाह हिलाकर का रहने वाला हिमांशु तायल नाम का युवक फर्जी डॉक्टर के नाम पर फेसबुक आईडी बना रखा था और उसके द्वारा महिला से बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी। गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने हिमांशु तायल नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया और महिला से लिये गए 5 लाख 20 हज़ार में से ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए गए। बाकी पैसों से खरीदे गए एयर कंडीशनर, और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।4
- ‘लिखते-पढ़ते नहीं हैं’, TMC पर Rahul Gandhi की Post को लेकर BJP सांसद Sudhanshu Trivedi का पलटवार1
- बहराइच। जिले के थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज के गुजरपुरवा गांव में एक 24-25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान साईमा पत्नी सलमान के रूप में हुई है। मृतका के भाई सलाहुद्दीन ने बयान देते हुए बताया मेरी बहन है, नाम साईमा है, उम्र चौबीस-पच्चीस साल है। शाम को फोन किया, अचानक सुबह बहन से बात हुई थी, फिर शाम को ये लोग फोन किए बोले कि बेहोश है, बीपी लो हो गया। अब्बा बोले कि उसको हॉस्पिटल लेके जाओ हम लोग आ रहे हैं, फिर उसके बाद जब उसके यहाँ पहुँचे तो मृत थी। सलाहुद्दीन ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अलग-अलग बयान दे रहे हैं। ये लोग यही बता रहे हैं बीपी लो है और कोई कह रहा है फांसी लगा ली। ये लोग बयान अपना अलग-अलग दे रहे हैं। आरोप ये है कि उसको मार के लिटा दिए थे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी 20 नवंबर 2023 को हुई थी और शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद होता रहता था। रंजिश उसकी एक बड़ी ननद है, जब तक वो घर पर रहती है तब तक वो झगड़ा लड़ाई किया करती है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- डॉक्टर सर्वेश कुमार शुक्ला मेडिकल कॉलेज में हुई विदाई पार्टी जूनियर छात्रों ने सीनियर कुड़ी पार्टी बहराइच जनपद का डॉक्टर सर्वेश कुमार शुक्ला मेडिकल कॉलेज1
- बहराइच। साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन CyVajra के तहत 3 गिरफ्तार बहराइच। साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन CyVajra के तहत 3 गिरफ्तार Loan दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े खैरीघाट पुलिस और स्वाट टीम ने हाईवे किनारे राजापुर मोहल्ले से तीनों को दबोचा आरोपियों की पहचान सुफियान, समीर अहमद और कृष्ण मुरारी प्रसाद के रूप में हुई पुलिस ने 9 मोबाइल, 7 आधार कार्ड, 25 एटीएम कार्ड और 14 चेकबुक किया बरामद DL,पेन कार्ड, पासबुक, 12 विजिटिंग कार्ड और एक बैग भी पुलिस के हाथ लगा वैगनआर कार UP32HY0395 के साथ 3.90 लाख रुपये नकद बरामद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भेजा जेल। बाइट-: विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बहराइच।1
- *बुजुर्ग महिला को उठा ले गया तेंदुआ- खेत में मिला शव* उत्तर प्रदेश,बहराइच- सुजौली थाना क्षेत्र के सीताराम पुरवा में घर के अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया, जिसका शव खेत में मिला है l कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज का बताया जा रहा है, मृतका की पहचान फूलावती उम्र 86 वर्ष के रूप में हुई है, जो नहर के किनारे अपने घर में अकेली रहती थी, बेटा राजस्थान में रहता है, ग्रामीण बताते हैं कि बीती रात तेंदुआ घर में घुस गया, घर में दरवाजा नहीं था जिस के कारण तेंदुआ चारपाई से खींच ले गया हल्दी के खेत में ले गया, जहां उसने महिला पर हमला कर दिया, सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे तो हल्दी के खेत में महिला का शव पड़ा मिला, महिला के शरीर पर गंभीर जख्म के निशान थे, शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, सूचना पाकर सुजौली थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे l3