Shuru
Apke Nagar Ki App…
‘लिखते-पढ़ते नहीं हैं’, TMC पर Rahul Gandhi की Post को लेकर BJP सांसद Sudhanshu Trivedi का पलटवार
Newindianews Network
‘लिखते-पढ़ते नहीं हैं’, TMC पर Rahul Gandhi की Post को लेकर BJP सांसद Sudhanshu Trivedi का पलटवार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ‘लिखते-पढ़ते नहीं हैं’, TMC पर Rahul Gandhi की Post को लेकर BJP सांसद Sudhanshu Trivedi का पलटवार1
- किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में मजार शरीफ पर भंडारा, हजारों जायरीन ने की शिरकत शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ बाराबंकी मसौली के। ग्राम पंचायत सुरसंडा स्थित हजरत मखदूम अब्दुल करीम शाह व हजरत फजल करीम शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार शरीफ पर नौचंदी चांद की चार तारीख एवं 11वीं शरीफ रबीउल आखिर के अवसर पर गुरुवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों जायरीन ने शिरकत की। भंडारे में जायरीन के लिए दाल, रोटी सहित विभिन्न खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई। मजार शरीफ पर पहुंचे लोगों ने दुआएं कीं और इसके बाद भंडारे में प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मजार परिसर में जायरीन की काफी भीड़ रही। भंडारे को सफल बनाने में किसान यूनियन भानु के प्रदेश महामंत्री खालिद खान, मंडल अध्यक्ष अयोध्या रवि, मंडल अध्यक्ष अयोध्या युवा सोनू, युवा सचिव अयोध्या पवन, मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या एतबार अली, मंडल महामंत्री रजी अहमद, मंडल सचिव अवस्थी, अली वारिस, मुन्ना कुरैशी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस दौरान पत्रकार शाहिद हुसैन खान, पत्रकार रहमान अली खान, भोलू, रिजवान, रेहान, मोनू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जायरीन की सेवा की तथा भोजन वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।3
- 🌳 कलमी आम के 10 पेड़ों के पातन के बाद अभिवहन पास की प्रक्रिया, मौके की स्थिति पर उठे सवाल बाराबंकी। बाराबंकी वन प्रभाग द्वारा कलमी आम वृक्षों के प्रकाष्ठ के अभिवहन पास जारी किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी, बाराबंकी रेंज को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के पत्र के अनुसार, श्री राकेश कुमार पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम शुक्लाई (मंजीठा), पोस्ट बड़ेल, थाना कोतवाली नगर, तहसील नवाबगंज की गाटा संख्या 21, रकबा 0.145 हेक्टेयर भूमि में कुल 10 कलमी आम वृक्ष बताए गए हैं। इनमें 5 सूखे खड़े तथा 5 हरे खड़े कलमी आम वृक्ष शामिल हैं। बताया गया है कि हरे कलमी आम के पांच पेड़ों के पातन के लिए अनुमति/परमिट की प्रक्रिया की गई थी। मौके के निरीक्षण को लेकर सामने आए विवरण के अनुसार, हरे पेड़ों में से करीब पांच पेड़ काटे जा चुके थे, जबकि पांच पेड़ मौके पर शेष बताए गए। हालांकि, मौके पर वास्तविक रूप से कितने पेड़ काटे गए और किन पेड़ों के पातन की अनुमति थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित वन विभाग की जांच/रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। प्रभागीय वनाधिकारी के पत्र में निर्देश दिया गया है कि शासनादेशों के अनुसार अनुसूची ‘ख’ में आवेदन प्राप्त कर प्रकाष्ठ की माप (बोटा लिस्ट) तैयार की जाए तथा आवश्यक आख्या/संस्तुति के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद अभिवहन पास जारी करने संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पत्र में वन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में देशी/तुकमी आम वृक्षों का पातन न होने पाए। इस मामले में मौके पर पेड़ों की वास्तविक स्थिति, अनुमति के अनुरूप पातन हुआ या नहीं तथा काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संबंधित अभिलेख और मौके की जांच के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पत्र की प्रतिलिपि उप जिलाधिकारी नवाबगंज, उप प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर तथा संबंधित आवेदक राकेश कुमार को भी भेजी गई है। जारीकर्ता: आकाश दीप बधावन, प्रभागीय वनाधिकारी, बाराबंकी वन प्रभाग, बाराबंकी। 🌳 कलमी आम के 10 पेड़ों के पातन के बाद अभिवहन पास की प्रक्रिया, मौके की स्थिति पर उठे सवाल बाराबंकी। बाराबंकी वन प्रभाग द्वारा कलमी आम वृक्षों के प्रकाष्ठ के अभिवहन पास जारी किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी, बाराबंकी रेंज को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के पत्र के अनुसार, श्री राकेश कुमार पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम शुक्लाई (मंजीठा), पोस्ट बड़ेल, थाना कोतवाली नगर, तहसील नवाबगंज की गाटा संख्या 21, रकबा 0.145 हेक्टेयर भूमि में कुल 10 कलमी आम वृक्ष बताए गए हैं। इनमें 5 सूखे खड़े तथा 5 हरे खड़े कलमी आम वृक्ष शामिल हैं। बताया गया है कि हरे कलमी आम के पांच पेड़ों के पातन के लिए अनुमति/परमिट की प्रक्रिया की गई थी। मौके के निरीक्षण को लेकर सामने आए विवरण के अनुसार, हरे पेड़ों में से करीब पांच पेड़ काटे जा चुके थे, जबकि पांच पेड़ मौके पर शेष बताए गए। हालांकि, मौके पर वास्तविक रूप से कितने पेड़ काटे गए और किन पेड़ों के पातन की अनुमति थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित वन विभाग की जांच/रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। प्रभागीय वनाधिकारी के पत्र में निर्देश दिया गया है कि शासनादेशों के अनुसार अनुसूची ‘ख’ में आवेदन प्राप्त कर प्रकाष्ठ की माप (बोटा लिस्ट) तैयार की जाए तथा आवश्यक आख्या/संस्तुति के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद अभिवहन पास जारी करने संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पत्र में वन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में देशी/तुकमी आम वृक्षों का पातन न होने पाए। इस मामले में मौके पर पेड़ों की वास्तविक स्थिति, अनुमति के अनुरूप पातन हुआ या नहीं तथा काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संबंधित अभिलेख और मौके की जांच के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पत्र की प्रतिलिपि उप जिलाधिकारी नवाबगंज, उप प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर तथा संबंधित आवेदक राकेश कुमार को भी भेजी गई है। जारीकर्ता: आकाश दीप बधावन, प्रभागीय वनाधिकारी, बाराबंकी वन प्रभाग, बाराबंकी।4
- पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स का भ्रमण कर शस्त्रागार परिवहन शाखाआदि का निरीक्षण किया गया। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए बाराबंकी।पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली एवं पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी, परेड और टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट चेक किया गया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 पीआरवी का निरीक्षण किया गया, वाहनों में मानक के अनुसार समस्त आपातकालीन उपकरण क्रियाशील रखने और वाहनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स का भ्रमण कर शस्त्रागार, परिवहन शाखाआदि का निरीक्षण किया गया। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आफताब आलम, प्रतिसार निरीक्षक ल राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत जहां एक ओर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है, वहीं दूसरी ओर कैसरगंज ब्लॉक क्षेत्र के कुछ परिवार वर्षों से आवास के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मामला विकासखंड कैसरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-दो का है। यहां की निवासी रामवती पत्नी रामसागर यादव, श्वेता पत्नी राकेश यादव, रिमझिम पत्नी बंसीलाल यादव और सोमवती पत्नी बंसीलाल यादव का आरोप है कि कई वर्षों से प्रधानमंत्री आवास की मांग के बावजूद उन्हें अभी तक पक्का मकान नहीं मिल सका है। स्थिति की जानकारी ली तो रामवती पत्नी रामसागर यादव का परिवार फूस के छप्पर में जीवन-यापन करता मिला। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र बाढ़ प्रभावित भी है, ऐसे में कच्चे और फूस के मकान में रहना परिवारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। परिवारों का कहना है कि उन्होंने आवास के लिए संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद क्या संबंधित अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर पात्र परिवारों की जांच कराकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाएंगे, या फिर इनकी फरियाद इसी तरह लंबित रहेगी? अब सुनिए, इन परिवारों की जुबानी उनकी समस्या1
- क्या हटाए जाएंगे: कांग्रेस अध्यक्ष 2 बड़े नेताओं के बीच 'कुर्सी' की खींचतान; आखिरी फैसला राहुल गांधी लेंगे या फिर1
- लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के ख्यामपुर बरा गांव में झांकियां का कार्यक्रम राजा रावत जी के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई इसके बाद राधा कृष्ण की झांकियों और भजनों ने सभी को भक्तिमय कर दिया इस अवसर पर राजा रावत ग्रुप के कलाकारों ने भगवान श्री कृष्णा और सुदामा की जीवन और उनके लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई गई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए1
- गणेश पूजा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद शशिकांत अवस्थी सक्सेस मीडिया दैनिक लखनऊ। गोमती नगर क्षेत्र के खरगापुर स्थित पीएस लॉन के निकट कौशलपुरी कॉलोनी में जयवर्धन तिवारी के आवास पर स्थापित श्री गणेश प्रतिमा की कई दिनों से चल रही पूजा-अर्चना का समापन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। पूजा-पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे में सब्जी-पूड़ी, छोला, चावल, मिठाई समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। दोपहर करीब 12 बजे से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते आयोजन स्थल भक्तों से भर गया। महिला, पुरुष और बच्चों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान श्री गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्री गणेश के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में कीर्ति, रुचि, नैंसी, रूबी, कान्हा, मिष्टी, गौरी, चंदन, राहुल, शिवम, आदर्श अवस्थी, प्रियांशु, शशिकांत अवस्थी पत्रकार सहित मित्रगणों ने प्रसाद वितरण और व्यवस्था में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सेवा में जुटे लोगों के उत्साह और श्रद्धालुओं की आस्था ने भंडारे को विशेष बना दिया। देर तक श्रद्धालुओं के आने-जाने और प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला चलता रहा। आयोजन के समापन पर आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।1