Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवायजपुर में फायरिंग की सूचना से हड़कंप, विधायक रानू के भतीजे विवेक पर ईंट से हमला विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना, सिर में चोट लगने से विवेक घायल; पुलिस ने शुरू की जांच सवायजपुर में फायरिंग की सूचना से हड़कंप, विधायक रानू के भतीजे विवेक पर ईंट से हमला विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना, सिर में चोट लगने से विवेक घायल; पुलिस ने शुरू की जांच
Babu Bajpai
सवायजपुर में फायरिंग की सूचना से हड़कंप, विधायक रानू के भतीजे विवेक पर ईंट से हमला विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना, सिर में चोट लगने से विवेक घायल; पुलिस ने शुरू की जांच सवायजपुर में फायरिंग की सूचना से हड़कंप, विधायक रानू के भतीजे विवेक पर ईंट से हमला विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की सूचना, सिर में चोट लगने से विवेक घायल; पुलिस ने शुरू की जांच
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सवायजपुर में फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप, विधायक के भतीजे विवेक घायल सवायजपुर में फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप, विधायक के भतीजे विवेक घायल सवायजपुर, हरदोई। थाना सवायजपुर क्षेत्र में बुधवार को फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, सवायजपुर निवासी अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह और जागेश्वर पाल के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष द्वारा छत के ऊपर से विवेक सिंह के सिर पर ईंट आदि से प्रहार किए जाने की बात पुलिस ने बताई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विवेक सिंह को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरदोई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घायल को कटियारी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार विवेक सिंह के सिर में चोट आई है और उन्हें गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बाद में घायल को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल संबंधी वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल विवेक सिंह, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रानू के भतीजे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़। शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़। शाहाबाद, हरदोई। बारावफात पर बुधवार को शाहाबाद नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। जुलूस के दौरान पूरा नगर धार्मिक माहौल से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रमुख मार्गों पर काफी चहल-पहल रही। जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने जुलूस के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस के संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।1
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.08.2026 को क्षेत्राधिकार नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के द्वारा बस स्टैंड हरदोई पर महिला सुरक्षा/महिला सम्मान के संबंध में जागरूकता एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित महसूस करने के लिए विश्वास दिलाया गया साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के संबंध में सतर्कता बरतने एवं किसी सहायता की आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क साधने के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,1930,181,108,102 आदि के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया । इसी क्रम में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत महिलाओं को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में तत्काल सूचित करने के लिए भी बताया गया है । इसी क्रम में बस स्टैंड पर उपस्थित विभिन्न रोडवेज बसों के ड्राइवर को भी यह बताया गया कि वह गाड़ी चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से दूर रहें । साथ ही क्षेत्राधिकार नगर के द्वारा सभी ड्राइवर से यह अनुरोध किया गया कि वह सतर्क रहें, किसी संदिग्ध व्यक्ति के बस में प्रवेश करने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, गाड़ी में फोटो एवं वीडियो ग्राफी भी की जाए ताकि संदिग्ध व्यक्ति किसी भी घटना को अंजाम न दे सकें यदि किसी घटना को अंजाम दिया जाता है तो उसकी पहचान करते हुए उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सके।1
- राष्ट्रीय बजरंग दल की ऐतिहासिक यात्रा हुई संपन्न परशुरामपुरी/आस्था के जनसैलाब से भगवामय हुआ परशुरामपुरी, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक परशुरामपुरी। आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम मंगलवार को परशुरामपुरी में देखने को मिला। राष्ट्रीय बजरंग दल के हिंदू नेता एड. अर्पित भामाशाह के नेतृत्व में 12वीं परंपरागत बाइक जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। यात्रा में बाइक, चार पहिया वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं के रूप में उमड़े विशाल जनसैलाब से पूरा नगर भगवामय नजर आया। यात्रा का शुभारंभ परशुरामपुरी स्थित बाबा हरदेव थान से हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। डीजे की धुन और जयकारों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में हजारों लोगों ने सहभागिता करते हुए भैंसठा कलां स्थित प्राचीन शिव मंदिर की ओर प्रस्थान किया। भैंसठा कलां स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय श्री परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा के नेतृत्वकर्ता एड. अर्पित भामाशाह ने कहा कि जलाभिषेक यात्रा के माध्यम से सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों को उठाने के साथ-साथ सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने और समाज में एकता एवं समरसता का संदेश देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा के माध्यम से प्रमुख मांग परशुरामपुरी को रामायण सर्किट योजना में सम्मिलित कर उसे इंटरनेशनल हब से जोड़ने की है। यात्रा में उपस्थित जनसैलाब ने इस मांग का एक स्वर में समर्थन किया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार जलालाबाद को मांगपत्र सौंपकर परशुरामपुरी को रामायण सर्किट में शामिल किए जाने की मांग की गई। यात्रा में हरिओम कौशल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, वीर प्रताप कुशवाहा, अभितेश सिंह, कल्लू यादव, राहुल पांडे, सचिन पांडे, अमित वाल्मीकि, भूपेंद्र सिंह राणा, अभिषेक सिंह, सनी गुप्ता, सत्यम गुप्ता, शालू पाठक, श्यामू गुप्ता, रामू राठौर, विशाल समर्थ, सत्येंद्र गुप्ता, सोनू राठौर, ईश्वर पाल राठौर, राजीव बाबू शर्मा, धर्मपाल सिंह, पंकज यादव, राम तीरथ यादव, धीरज शर्मा, सानू गुप्ता, नरेश शर्मा, संकेत, अभय परमार, अनुज सिंह, विपिन सिंह, अभिषेक सिंह प्रधान, सकटे सक्सेना, रोहित गुप्ता, ब्रजेश कठेरिया, रक्षपाल कुशवाहा, राहुल मिश्रा, आनंद सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा परशुरामपुरी क्षेत्र धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।1
- 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा! 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा!1
- नेपाल के रसुआ जिले की आबादी करीब 45 हजार है। लेकिन ये काठमांडू से 125 किलोमीटर ही दूर है। दूसरी बात इसी रूट से लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं। इसलिए इस जिले में हमेशा से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। नदियों के किनारे स्थिति यह है कि पूरा का पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है। इस इलाके को देखिए। यहां अच्छे और बड़े मकान थे, अब सब मलबे से भर गए।1
- थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।1
- बारावफात पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शाहजहांपुर पुलिस रही अलर्ट बारावफात पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शाहजहांपुर पुलिस रही अलर्ट शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बारावफात जुलूस के मार्ग, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पर्व को लेकर जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के साथ लगातार पैदल गश्त और भ्रमण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाहजहांपुर पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के चलते बारावफात पर्व जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में सहयोग के लिए आमजन का आभार जताया। शाहजहांपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।1