Shuru
Apke Nagar Ki App…
PM आवास योजना में बड़ा खेल, ₹50,000 रिश्वत लेते अधिकारी अरेस्ट ! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
Hindustan Express News
PM आवास योजना में बड़ा खेल, ₹50,000 रिश्वत लेते अधिकारी अरेस्ट ! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Hindustan Express News1
- तेज रफ्तार बाइक के धक्के से महिला की हुई मौत, आमस थाना के पास जीटी रोड पर एक बेकाबू बाइकर ने महिला को धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल को फ़ौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति में इलाज शुरू किया परन्तु वह इलाज के दौरान ही दम तोड़ दी। जिसकी पहचान पथरा गांव निवासी राजेश यादव की 50 वर्षीया पत्नी कलांती देवी के रूप में हुई है। मृतका के देवर आशीष यादव ने बताया की हमारी भाभी सत्तू लेने मोड़ पर गई थी। रोड पार करने के दौरान एक तेज़ रफ़्तार बाइक वाले ने धक्का मार दीया।बाइक के धक्के से वह जीटी रोड पर बुरी तरह फेंका गई। एसएचओ धनंजय कुमार ने बताया की बाइक सवार बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। वाहन जब्त कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।शुक्रवार की दोपहर पोस्मार्टम के बाद शव घर आते ही पुत्र पवन कुमार, ललन कुमार और ददन कुमार सहिप पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।1
- संख्या-cm-297 01/05/2026 पटना, 01 मई 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु की विधिवत् पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने फल्गू नदी घाट का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और विमर्श किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने बोधि वृक्ष की भी पूजा की। पूजा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रज्ञा पुस्तक का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बोधगया मठ के मुख्य गद्दी परिसर में माता वराही देवी, माता अन्नपूर्णा देवी, शंकराचार्य जी की गद्दी तथा ठाकुरबाड़ी में अवस्थित देवताओं की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने वहां रखी भगवान बुद्ध की पुरानी मूर्तियों का भी अवलोकन किया। मंदिर समिति द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। सड़क मार्ग से जाने के क्रम में जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का भारी संख्या में लोगों ने स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह था। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, विधायक श्री विरेंद्र सिंह, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, विधायक श्रीमती ज्योति देवी, विधायक श्री विक्रम सिंह, विधायक श्री रोमित कुमार, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, वाणिज्य कर विभाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, मगध प्रमंडल के आयुक्त श्रीमती सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह, गया जिला के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार, बी०टी०एम०सी० की सचिव श्रीमती श्वेता महारथी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत अंतर्गत लेम्बोडीह गांव में शुक्रवार को बारिश के साथ वज्रपात होने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई है। घटना कोलकोले पंचायत के लेम्बोडीह गांव की है। जानकारी के अनुसार लेम्बोडीह गांव निवासी मोहन गंझू पिता डोमन गंझू के एक दुधारू गाय घर के किनारे प्रतिदिन की तरह चर रहे थे। अचानक बारिश होने से गाय एक पेड़ के नीचे बच रहे थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुई, और वज्रपात के चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई है। मोहन गंझू बताते हैं कि गाय के दूध से ही मेरे घर में पूरे परिवार का जीवन यापन हुआ करता था। अब बहुत आर्थिक संकट गहरा गया है। वहीं पीड़िता ने प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग से उचित मुआवजा की मांग की है।1
- Post by जन सेवक1
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को गयाजी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में था। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में हलचल देखी गई और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। गौरतलब है कि विष्णुपद मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते1
- चतरा के सिमरिया में सड़क हादसे के बाद पिछले 16 घंटों से जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। प्रशासन की ओर से मुआवजे के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया है।सिमरिया-टंडवा मार्ग पर गुरुवार शाम हुई महिला की मौत के बाद लगा जाम शुक्रवार सुबह 11 बजे अधिकारियों की पहल पर खुला। सिमरिया के co गौरव कुमार राज ने जानकारी दी कि मृतका के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में सड़क आपदा के तहत 1,25,000 रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से प्रदान की गई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यदि नए नियमों के तहत 4 लाख रुपये का प्रावधान लागू हो गया है, तो परिजनों को पूरी राशि दिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, सिमरिया बीडीओ की ओर से बीपीएल मद के तहत 20,000 रुपये दिए गए हैं। चूंकि मृतका अबु आवास योजना की लाभुक थी, इसलिए योजना के प्रावधानों के तहत परिजनों को 2 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी दिया जाएगा। करीब 16 घंटों तक सड़क पर डटे परिजनों और ग्रामीणों ने इन घोषणाओं के बाद प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन पुनः सुचारू हो सका।1