विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस बैक करते समय स्कूटी सवार महिला आई चपेट में। 🚨 विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा विकासनगर के बाबूगढ़ क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक बस चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि चालक ने बिना पीछे देखे अचानक बस को बैक कर दिया, तभी पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सीधे स्कूटी के ऊपर चढ़ गई, जिससे स्कूटी बस के नीचे दब गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए महिला को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। ⚠️ लोगों में आक्रोश घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 सड़क पर सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस बैक करते समय स्कूटी सवार महिला आई चपेट में। 🚨 विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा विकासनगर के बाबूगढ़ क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक बस चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि चालक ने बिना पीछे देखे अचानक बस को बैक कर दिया, तभी पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सीधे स्कूटी के ऊपर चढ़ गई, जिससे स्कूटी बस के नीचे दब गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए महिला को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। ⚠️ लोगों में आक्रोश घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 सड़क पर सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
- पुलिस ने विकास नगर क्षेत्र के दो शातिर आदतन अपराधियों को गुंडा एक्ट के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) कर दिया है। पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों को ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब बॉर्डर तक ले जाकर जिले की सीमा से बाहर छोड़ा। अपराधियों के नाम: राहुल कश्यप (निवासी जीवनगढ़) और आसिफ (निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर)। आदेश: यह कार्रवाई जिलाधिकारी (DM) देहरादून के आदेश पर की गई है। अपराधिक रिकॉर्ड: ये दोनों अपराधी चोरी, लूट, नकबजनी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। पाबंदी: अगले 6 महीनों तक इनका देहरादून जिले की सीमा में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि वे इस अवधि के दौरान जिले में पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- जब जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले तंत्र पर ही सवाल उठने लगें, तो यह पूरे सिस्टम के लिए गंभीर चिंतन का विषय बन जाता है। आवश्यक है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा यदि कहीं भी लापरवाही या दुर्व्यवहार पाया जाए तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आज इस विषय को लेकर सीपीआईएम पार्टी के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने लॉयन ऑर्डर से की निष्पक्ष जांच की मांग ।1
- Post by Dpk Chauhan1
- #ऑपरेशन_प्रहार : हरिद्वार पुलिस का हुड़दंगियों पर करारा वार! "झगड़ा-फसाद का है शौक... तो कार्यवाही के लिए रहो तैयार!" धर्मनगरी हरिद्वार में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख जारी है। हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अब हुड़दंगियों पर कहर बनकर टूट रहा है। 📍 ताज़ा मामला पंतद्वीप पार्किंग का है, जहां पार्किंग शुल्क को लेकर दिल्ली और सहारनपुर के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। 🚨 सूचना मिलते ही रोडीबेलवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी किए हालात को काबू में किया। 👮♂️ पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 7 लोगों को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई की। 👉 चाहे दिल्ली से आए पिता-पुत्र हों या पार्किंग में काम करने वाले युवक… कानून की नजर में सब बराबर हैं। ⚖️ हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश — "अराजकता फैलाओगे, तो सीधे कानून से टकराओगे!" 📢 A BHARAT NEWS10 सबसे पहले आपकी आवाज1
- मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस अपने कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में लगातार चौतरफा कार्यवाही कर रही है जो आपराधिक तत्वों के लिए खौफ का सबब साबित हो रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया दिनांक 03 अप्रेल 2026 से दिनांक 03 मई 2026 तक का एक माह का आंकड़ा सार्वजनिक किया जिसमें पुलिस ने कुल 96 वांछित, 26 इनामी, 431 वारंटी सहित कुल 771 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 101 गुंडा तत्वों, 24 हिस्ट्रीशीटर्स, शांति व्यवस्था में खलल डाल रहे 843 व 280 अन्य असमाजिक तत्वों के खिलाफ गिरफ्तारी/चालानी कार्यवाही की गई। समाज के बीच बिना सत्यापन रह रहे संदिग्धों की पड़ताल करते हुए विभिन्न थाना पुलिस ने इस दौरान कुल 15666 लोगों का सत्यापन करते हुए BNS में 03, पुलिस एक्ट में 4006, BNSS में 394, 49 अन्य व 01 अवैध विदेशी नागरिक के विरुद्ध कार्यवाही की गई। देर रात अक्सर शांति भंग व आपराधिक वारदातों का कारण बन रहे बार, पब, क्लब, होटल, ढ़ाबे आदि की निगरानी करते हुए पुलिस ने इस दौरान कुल 3543 ईकाइयों को चैक किया गया तथा लापरवाही पाए जाने पर 96 ईकाइयों को पूर्ण रूप से बंद करते हुए 84 मालिकों व 216 अन्य के विरुद्ध कार्यावाही की गई। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 2543 चालान काटे गए। 68 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया जबकी 452 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस द्वारा 25 अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए।1
- रुड़की के अम्बर तालाब क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेहरू स्टेडियम के पीछे स्थित एक गिफ्ट सेंटर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान छूती लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।जानकारी के अनुसार “विन्नी गिफ्ट सेंटर” के गोदाम से पहले धुआं उठता दिखाई दिया जो कुछ ही मिनटों में भीषण आग में तब्दील हो गया। गोदाम में बड़ी मात्रा में रखे सजावटी और ज्वलनशील सामान के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और पूरा परिसर धू-धू कर जलने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर और भगवानपुर से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं। रिहायशी क्षेत्र में आग लगने से आसपास के मकानों पर खतरा मंडराने लगा जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।1
- 📢 The Aman Times 🚨 ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता देहरादून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 🔍 क्या है मामला? 03 मई 2026 को रायवाला निवासी सन्त बद्रीश महाराज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति पानी की मोटर चोरी कर ले गया। मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 👮 ऐसे हुई गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान 04 मई को रेलवे अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 👤 गिरफ्तार अभियुक्त राहुल (32 वर्ष), निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश 💧 बरामदगी चोरी की गई पानी की मोटर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली है। 👮♂️ पुलिस टीम उप निरीक्षक योगेन्द्र खोटियान हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह कांस्टेबल मुनीष कुमार ⚠️ संदेश: देहरादून पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। आम जनता से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- Post by Zeta News 24x71
- Post by Rajkumar freelance reporter1