logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ा हादसाः मुरादाबाद में पड़ोस में चल रही खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। खुदाई से नींव कमजोर हो गई थी, जिसके चलते बल्लियां लगाकर मकान को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन वह भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि मलबे में दबे एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सवाल यह है कि आखिर बिना सुरक्षा मानकों के खुदाई की इजाजत क्यों दी जा रही है? क्या यह लापरवाही रोज हादसों को न्योता दे रही है?

18 hrs ago
user_Sagar K.
Sagar K.
finance, account Jalaun, Uttar Pradesh•
18 hrs ago

बड़ा हादसाः मुरादाबाद में पड़ोस में चल रही खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। खुदाई से नींव कमजोर हो गई थी, जिसके चलते बल्लियां लगाकर मकान को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन वह भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि मलबे में दबे एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सवाल यह है कि आखिर बिना सुरक्षा मानकों के खुदाई की इजाजत क्यों दी जा रही है? क्या यह लापरवाही रोज हादसों को न्योता दे रही है?

  • user_Ravi Lohra
    Ravi Lohra
    चैनपुर, गुमला, झारखंड
    khudai kar ke bakchodi kar raha tha ghar ki malik
    9 hrs ago
  • user_User4908
    User4908
    Kanpur, Kanpur Nagar
    😔
    8 hrs ago
  • user_User7854
    User7854
    Gumla, Jharkhand
    🙏
    10 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से बड़ी ही अजीबोगरीब खबर है दरअसल जालौन जिले के समीपवर्ती औरैया जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपने जीवित रहते अपनी खुद की त्रयोदशी भोजन की जिसमें एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए
    1
    द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से बड़ी ही अजीबोगरीब खबर है 
दरअसल जालौन जिले के समीपवर्ती औरैया जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपने जीवित रहते अपनी खुद की त्रयोदशी भोजन की जिसमें एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद औरैया के नगर पंचायत अटसू में नामित सभासदों ने उठाए बड़े सवाल बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल के द्वारा अभी तक सभासद नामित होने के बाद अभी तक स्वागत सम्मान तो छोड़ो बधाई संदेश तक नहीं दिया गया। अभी तक नगर पंचायत में बुलाया भी नहीं गया। जबकि लगभग सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों में ये औपचारिकता कब की पूरी हो चुकी है। लेकिन अटसू नगर पंचायत में अभी तक बधाई संदेश तक नहीं दिया गया। जिससे नगर पंचायत की जनता में पार्टी के लिए अच्छा संदेश तो नहीं जा रहा है। नगर की जनता में भी इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई है। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष भी भारतीय जनता पार्टी से ही जुड़ी हुई हैं। ऐसे में नगर का विकास कैसे संभव है। ये बड़ा सवाल जरूर उठता दिखाई दे रहा है।
    1
    जनपद औरैया के नगर पंचायत अटसू में नामित सभासदों ने उठाए बड़े सवाल बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू गुप्ता नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल के द्वारा अभी तक सभासद नामित होने के बाद अभी तक स्वागत सम्मान तो छोड़ो बधाई संदेश तक नहीं दिया गया। अभी तक नगर पंचायत में बुलाया भी नहीं गया। जबकि लगभग सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों में ये औपचारिकता कब की पूरी हो चुकी है। लेकिन अटसू नगर पंचायत में अभी तक बधाई संदेश तक नहीं दिया गया। जिससे नगर पंचायत की जनता में पार्टी के लिए अच्छा संदेश तो नहीं जा रहा है। नगर की जनता में भी इस विषय पर चर्चा शुरू हो गई है। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष भी भारतीय जनता पार्टी से ही जुड़ी हुई हैं। ऐसे में नगर का विकास कैसे संभव है। ये बड़ा सवाल जरूर उठता दिखाई दे रहा है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अन्तः पुरी इंटर कालेज के पास कलिका मंदिर मेले में उमड़ा जनसैलाब, रात को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम डेरापुर तहसील क्षेत्र में आस्था और उल्लास का संगम देखने को मिला, जब अन्तःपुरी इंटर कॉलेज सबलपुर के पास स्थित कलिका मंदिर सबलपुर पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन हुआ। सोमवार को मेले का दूसरा दिन रहा, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तों ने माँ के दरबार में झंडा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जो हर एकादशी के शुभ अवसर पर शुरू होता है। आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचते हैं और माँ कलिका के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। स्थानीय मान्यता है कि इन पावन दिनों में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत माँ अवश्य पूरी करती हैं, यही विश्वास लोगों को हर साल यहां खींच लाता है। मेले में श्रद्धा के साथ-साथ उत्सव का रंग भी देखने को मिला। दुकानों की कतारें, बच्चों की खिलखिलाहट और भक्तों की उमंग से पूरा क्षेत्र मेले में तब्दील हो गया। आयोजकों ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मेले के समापन के बाद रात में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी रंगीन बनाएंगे।
    1
    अन्तः पुरी इंटर कालेज के पास कलिका मंदिर मेले में उमड़ा जनसैलाब, रात को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
डेरापुर तहसील क्षेत्र में आस्था और उल्लास का संगम देखने को मिला, जब अन्तःपुरी इंटर कॉलेज सबलपुर के पास स्थित कलिका मंदिर सबलपुर पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन हुआ। सोमवार को मेले का दूसरा दिन रहा, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तों ने माँ के दरबार में झंडा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जो हर एकादशी के शुभ अवसर पर शुरू होता है। आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचते हैं और माँ कलिका के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। स्थानीय मान्यता है कि इन पावन दिनों में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत माँ अवश्य पूरी करती हैं, यही विश्वास लोगों को हर साल यहां खींच लाता है।
मेले में श्रद्धा के साथ-साथ उत्सव का रंग भी देखने को मिला। दुकानों की कतारें, बच्चों की खिलखिलाहट और भक्तों की उमंग से पूरा क्षेत्र मेले में तब्दील हो गया। आयोजकों ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मेले के समापन के बाद रात में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी रंगीन बनाएंगे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया। दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से सोमवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पद संचलन उत्साह और अनुशासन के साथ प्रारंभ हुआ। यह संचलन शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक सड़कों के किनारे एकत्रित हुए। पूरे आयोजन के दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए, जिससे वातावरण में संगठन की एकता और व्यवस्था का स्पष्ट संदेश देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखाई दिया। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे संचलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। पद संचलन के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा स्वयंसेवकों का स्वागत भी किया गया। कई जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन को अनुशासन, संगठन और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया। यह पद संचलन न केवल संगठन की गतिविधियों का प्रदर्शन था, बल्कि समाज में जागरूकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का भी एक प्रयास माना जा रहा है। कुल मिलाकर कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफल रहा, जिसने शहरवासियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
    1
    औरैया। दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से सोमवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पद संचलन उत्साह और अनुशासन के साथ प्रारंभ हुआ। यह संचलन शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक सड़कों के किनारे एकत्रित हुए। पूरे आयोजन के दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए, जिससे वातावरण में संगठन की एकता और व्यवस्था का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखाई दिया। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे संचलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
पद संचलन के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा स्वयंसेवकों का स्वागत भी किया गया। कई जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन को अनुशासन, संगठन और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया।
यह पद संचलन न केवल संगठन की गतिविधियों का प्रदर्शन था, बल्कि समाज में जागरूकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का भी एक प्रयास माना जा रहा है। कुल मिलाकर कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफल रहा, जिसने शहरवासियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया शहर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया । पथ संचलन में दंड लेकर पूर्ण गड़वेश के स्वयंसेवक एकत्रित हुए। यहां से पथ संचलन शुरू हुआ, जहां जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।
    2
    औरैया शहर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया
। पथ संचलन में दंड लेकर पूर्ण गड़वेश के स्वयंसेवक एकत्रित हुए। यहां से पथ संचलन शुरू हुआ, जहां जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे स्थित सिल्हौला बंबा के पास रविवार देर रात करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी कुछ लोग कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सिल्हौला बंबा के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कांधी चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे स्थित सिल्हौला बंबा के पास रविवार देर रात करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी कुछ लोग कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सिल्हौला बंबा के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कांधी चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन करने वाले सभी लोग ग्राम चमारी के निवासी बताए जा रहे हैं, जो गांव का नाम बदले जाने की खबरों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव का नाम परिवर्तन किए जाने की चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे वे आशंकित हैं। उनका आरोप है कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के इस तरह का कोई भी निर्णय लिया जाना उचित नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि वे अपने गांव की पहचान और इतिहास से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। धरने के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। इसके बाद उन्होंने एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें गांव का नाम न बदलने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई भी एकतरफा फैसला लेता है, तो ग्रामीणों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और किसी भी निर्णय से पहले सभी पक्षों की राय पर विचार किया जाएगा।
    1
    जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन करने वाले सभी लोग ग्राम चमारी के निवासी बताए जा रहे हैं, जो गांव का नाम बदले जाने की खबरों को लेकर चिंतित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव का नाम परिवर्तन किए जाने की चर्चाएं सामने आ रही हैं, जिससे वे आशंकित हैं। उनका आरोप है कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के इस तरह का कोई भी निर्णय लिया जाना उचित नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि वे अपने गांव की पहचान और इतिहास से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे।
धरने के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। इसके बाद उन्होंने एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें गांव का नाम न बदलने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई भी एकतरफा फैसला लेता है, तो ग्रामीणों को आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और चिंताओं को गंभीरता से लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और किसी भी निर्णय से पहले सभी पक्षों की राय पर विचार किया जाएगा।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के भौतापुर ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला गरमाया। बंजारन का डेरा गांव में ग्राम प्रधान पर राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से हो रहा मकान निर्माण।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी राजस्व निरीक्षक ने निर्माण रुकवाने की कोई कार्रवाई नहीं की।ग्राम समाज की जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर गांव में भारी आक्रोश और विरोध देखने को मिला।लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी से अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच कर अवैध निर्माण रुकवाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।मामला बढ़ने पर तहसील प्रशासन में हड़कंप, शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई की संभावना।
    1
    औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के भौतापुर ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला गरमाया।
बंजारन का डेरा गांव में ग्राम प्रधान पर राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से हो रहा मकान निर्माण।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी राजस्व निरीक्षक ने निर्माण रुकवाने की कोई कार्रवाई नहीं की।ग्राम समाज की जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर गांव में भारी आक्रोश और विरोध देखने को मिला।लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी से अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद।ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच कर अवैध निर्माण रुकवाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।मामला बढ़ने पर तहसील प्रशासन में हड़कंप, शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई की संभावना।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.