जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, एक आरोपी गिरफ्तार देश के विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल जयगढ़ जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह एक जापानी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। यह मामला इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है और इससे पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जयपुर शहर के हाई-प्रोफाइल पर्यटन स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। विदेशी मेहमानों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही अभद्रता देश की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। घटना जयगढ़ जाने वाले सुनसान मार्ग पर रविवार सुबह हुई, जिसने खासकर सुबह के समय अकेले घूमने आने वाले स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए, ताकि आमजन और पर्यटक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीमुद्दीन उर्फ आमिर (24) पुत्र मोहिद्दीन, निवासी बाबू का टीबा, थाना रामगंज के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके साथियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर कहा है कि आमेर महल परिसर में जगह-जगह कैमरे और सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित स्थानीय निवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, एक आरोपी गिरफ्तार देश के विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल जयगढ़ जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह एक जापानी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। यह मामला इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है और इससे पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जयपुर शहर के हाई-प्रोफाइल पर्यटन स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। विदेशी मेहमानों के साथ असामाजिक तत्वों
द्वारा की जा रही अभद्रता देश की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। घटना जयगढ़ जाने वाले सुनसान मार्ग पर रविवार सुबह हुई, जिसने खासकर सुबह के समय अकेले घूमने आने वाले स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए, ताकि आमजन और पर्यटक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीमुद्दीन उर्फ आमिर
(24) पुत्र मोहिद्दीन, निवासी बाबू का टीबा, थाना रामगंज के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके साथियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर कहा है कि आमेर महल परिसर में जगह-जगह कैमरे और सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित स्थानीय निवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बदहाल की स्थिति में मिला। सफाई व्यवस्था पिछले 3 दिन से चौपट पड़ी है।अस्पताल की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने लापरवाही पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के किसी भी कमरे की सफाई नहीं हो रही। अस्पताल में जगह-जगह कचरा फैला है। कमरों से दुर्गंध आ रही है। मच्छर-मक्खियां पनपने की आशंका बनी हुई है। गंदगी से मरीजों के ज्यादा बीमार होने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। कुण्डल के ग्रामीण ने बताया कि मेंने अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी से कहा कि अगर कोई बड़ा हादसा होता है या गंभीर स्थिति बनती है तो जिम्मेदारी कौन लेगा। इस पर जवाब मिला यहां कोई जिम्मेदार नहीं है। सफ़ाई कर्मचारी ने बताया कि ठेकेदार सफाई कर्मचारी कोपिछले 2 महीने से पैसे नहीं दे रहा। इसी वजह से सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आते। और सफ़ाई कर्मचारी ने ये भी कहा है कि मेंने ठेकेदार से बात किया तो उसने जून में देने की बात कही गई। लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रभारी की नियुक्ति हो। एवं हॉस्पिटल मैं डॉक्टरों की व व्यवस्था करवाई जाएं,सफाई व्यवस्था रोज़ाना चालू करवाई जाए। सुधार नहीं हुआ तो जिला कलेक्टर और जिला प्रभारी को ज्ञापन देंगे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।4
- thara bhai joginder froud1
- प्रयागराज (बहरिया थाना क्षेत्र के मिझूरा गांव, करनाईपुर इलाका) में मंगलवार (7 अप्रैल 2026) दोपहर को गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। 18-22 वर्षीय युवक सुमित कुमार (पिताः राजकुमार, कुछ रिपोर्ट्स में सुमित कुमार गौतम) थ्रेशर मशीन में गेहूं की बोरी डाल रहा था। अचानक उसका एक हाथ मशीन में फंस गया। खुद को बचाने की कोशिश में दूसरा हाथ भी फंस गया और पूरा शरीर मशीन के अंदर खिंच गया। थ्रेशर ने उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया। शव निकालने के लिए मशीन खुलवानी पड़ी। बाहर सिर्फ पैर दिख रहे थे। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना रोहित यादव के खेत में ट्रैक्टर से जुड़ी थ्रेशर मशीन के साथ हुई। सुमित 10वीं का छात्र था और पढ़ाई के साथ मजदूरी भी करता था। गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। सलाह : - - ऐसे हादसों से बचने के लिए थ्रेशर चलाते समय सतर्क रहें - ढीले कपड़े न पहनें - बच्चों/किशोरों को मशीन के पास न आने दें - मशीन बंद करके ही सफाई या बोरी डालें यह घटना बहुत ही रूह कंपा देने वाली है। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।1
- टोडाभीम। नांगल शेरपुर गांव में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने नांगल शेरपुर में कॉलेज खोलने, लपावली के पास गंभीर नदी पर एनिकट निर्माण,करीरी से गाजीपुर वाया खेड़ी राजौर तथा पथवारी से घासी राम बाबा देव स्थान तक सड़क निर्माण कराने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने अपने 45 मिनट के संबोधन में किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान पर जोर देते हुए सरकार को किसानों के लिए समर्पित बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल से अधिक कार्य किए हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहले भर्तियों में बार-बार पेपर लीक होते थे, लेकिन अब सख्त कार्रवाई कर इस पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना लागू की गई है। सीएम ने रामसेतु जल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को पानी मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी बताया। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में किसी प्रकार के विकास की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने रामसेतु योजना को किसानों के लिए बड़ा कदम बताया सम्मेलन में कॉलेज की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे बालघाट तहसील क्षेत्र के करीब 60 गांवों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। युवाओं को कॉलेज स्तर की पढ़ाई के लिए अब दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा गंभीर नदी पर एनिकट बनने से करीब 20 गांवों में जलस्तर बढ़ेगा और सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पहले पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, दिनेश मीना, हरि सिंह ठेकेदार सहित ग्रामीणों ने सीएम को हल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। -चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए करीब 1500 पुलिस कर्मियों को व्यवस्था के लिए लगाया गया। -कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन किसान सम्मेलन स्थल पर कृषि उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का सीएम भजनलाल शर्मा ने अवलोकन किया। -सम्मेलन में ये रहे मौजूद नांगल शेरपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ मंच पर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा, सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सपोर्टर विधायक हंसराज मीणा लालसोट विधायक रामविलास आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।4
- शाहपुरा थाना प्रभारी रिया चौधरी के साथ मिलकर 14 अप्रैल को होने वाले आयोजन के लिए आमंत्रित किया जय भीम#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- 🟥 बड़ी खबर | हाईकोर्ट से संत रामपाल जी महाराज को जमानत चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को संत रामपाल जी महाराज को केस नंबर 428 (देशद्रोह मामले) में जमानत दे दी है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में लंबे समय से सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद संत रामपाल जी महाराज को राहत देते हुए जमानत मंजूर की। इस फैसले को उनके अनुयायियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, वहीं कानूनी दृष्टि से भी यह एक अहम निर्णय माना जा रहा है। 👉 फिलहाल, मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी। #BreakingNews #SantRampalJiMaharaj #HighCourt #BailNews #IndiaNews #VkNewsRajasthan1
- इस वीडियो को इतना वायरल करे,महिला की पहचान हो सके,शाहपुरा के अलवर तिराहे पर सडक हादसा में एक की मौत और एक गंभीर घायल गंभीर घायल बच्ची को किया जयपुर रैफर अभी मृतक व गंभीर घायल बच्ची के परिजनों की जानकारी नहीं मिल पा रही है मृतक व बच्ची मोटरसाइकिल पर सवार थे...1
- राजस्थान के भिवाड़ी (टपूकड़ा) स्थित होंडा (HMSI) प्लांट में 8 अप्रैल 2026 को स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। करीब 100-120 श्रमिकों ने वेतन वृद्धि विरोध में प्लांट के बाहर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है1