Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत प्रधान पद के भावी उम्मीदवार खास बातचीत इन्होंने बताया हम अपनी पंचायत में प्लेग्राउंड भ
Media fast news 24
ग्राम पंचायत प्रधान पद के भावी उम्मीदवार खास बातचीत इन्होंने बताया हम अपनी पंचायत में प्लेग्राउंड भ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *शिवसेना जिला प्रमुख नजरबंद किए गए* मेरठ, हरिहर मंदिर संभल में जलाभिषेक की घोषणा के बाद दर्जनों की संख्या में शिव सैनिक शिवसेना यूबीटी जिला प्रमुख संदीप गर्ग के फूल बाग कालोनी स्थित निवास पर एकत्रित हुए और वहां से जैसे ही हरिहर मंदिर को प्रस्थान करने ही वाले थे कि थाना नौचंदी पुलिस उनके निवास पर पहुंच गई और जिला प्रमुख सहित सभी शिव सैनिकों को रोक कर जिला प्रमुख के निवास पर ही नजरबंद कर दिया। जिससे शिव सैनिक आक्रोशित हो गये और कहने लगे जब कोर्ट उस स्थल को विवादित मानता है तो वहां नमाज क्यों हो रही है? और यदि नमाज हो रही है तो जलाभिषेक क्यों नहीं करने दिया जा रहा ? इस अवसर पर महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य व महानगर अध्यक्ष सनी प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी कमल प्रजापति, प्रतीक कपूर जसवीर सिंह, सचिन चौधरी, कुंदन, पियुष कश्यप, विशन सिंह आदि दर्जनों शिवसेना नजरबंद कर दिए गये।4
- *मेरठ।* न्यू मुल्तान नगर की गली नंबर-4, भोला रोड में टूटी सड़क और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गली में जगह-जगह जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी भरे रास्ते से होकर गुजरने के कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जलभराव का पानी आसपास के खाली प्लाटों में भरने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि मच्छरों के कारण बच्चों में डेंगू सहित अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। *वार्ड-15 के पार्षद कपिल राय* के प्रति भी लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द टूटी सड़क की मरम्मत कराने के साथ जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो 2027 के चुनाव में इसका जवाब दिया जाआगा1
- भारत के आधुनिक जादू शो का भव्य आयोजन जादूगर बादशाह परंपरागत जादू और आधुन भारत के आधुनिक जादू शो का भव्य आयोजन जादूगर बादशाह परंपरागत जादू और आधुनिक तकनीक का यह संगम दर्शकों को एक बिल्कुल नया रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा1
- MP=आनंदपुर पंचायत में गंदगी देख सीईओ ने दिए सफाई के निर्देश1
- पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश घायल, तमंचे और बाइक बरामद, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो आरोपी, के पैर में गोली लगने से घायल, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मदीना कॉलोनी की तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगने से घायल होगा घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान याद इलाही (35) पुत्र अलाउद्दीन, निवासी लक्खीपुरा गली 18 थाना लिसाड़ी गेट और याकूब (38) पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 19 अगस्त की सुबह लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फतेहउल्ला रोड पर गौकशी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 19 और 20 अगस्त की रात पुलिस टीम मदीना कॉलोनी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल हो गए, पूछताछ में गौकशी की घटना में शामिल होने की बात सामने आई घायल आरोपियों की पहचान याद इलाही निवासी लिसाड़ी गेट और याकूब निवासी लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सुबह हुई गौकशी की घटना में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस अब उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से दोनों के पास से .315 बोर के दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2
- खून से लथपथ युक्ति का गन्ने के खेत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मेरठ सरधना में खून से लथपथ युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस थाना सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव में गुरुवार दोपहर एक युवती का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव ज्वालगढ़नकी तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। युवती के चेहरे और गर्दन पर गहरी चोट के निशान हैं। उत्पीड़न या शोषण जैसी किसी वारदात की आशंक से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने सभी संभावनाओं के चलते फॉरेंसिक टीम को भी मौके कर बुलाया और साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल मृतका की पहचान को लेकर है। इसके लिए पुलिस आसपास के थाने से संपर्क करने के साथ-साथ सोशल पर भी सर्च कर रही है। वहीं इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बाइट एसपी देहात अभिजीत कुमार सिंह4
- मेरठ व्यूरो रिपोर्ट मेरठ स्थित शिव शांति हॉस्पिटल में बुधवार देर रात मरीज के परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया1
- हस्तिनापुर में बुजुर्ग पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में बुजुर्ग जगवीर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक गूंगी-बहरी महिला को कथित रूप से जबरन ले जाने के विरोध में बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि इसी से नाराज कुछ दबंग लोगों ने बुजुर्ग जगवीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे जगवीर को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, जगवीर की ओर से घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ थाना मवाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल मामले में हस्तिनापुर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग का उपचार जारी है।3