Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरठ व्यूरो रिपोर्ट मेरठ स्थित शिव शांति हॉस्पिटल में बुधवार देर रात मरीज के परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया
द कहर न्यूज़ एजेंसी
मेरठ व्यूरो रिपोर्ट मेरठ स्थित शिव शांति हॉस्पिटल में बुधवार देर रात मरीज के परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 🚨 झारखंड में छात्रों के जश्न के बीच रिपोर्टर से कथित बदसलूकी, वीडियो वायरल झारखंड में छात्रों की जीत के बाद जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में छात्र नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान इंडिया टीवी से जुड़े एक रिपोर्टर को छात्रों ने चारों ओर से घेर रखा था। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसी दौरान पीछे से किसी व्यक्ति ने रिपोर्टर को लात मार दी। लात लगने के बाद भीड़ नारे लगाती रही। रिपोर्टर ने पीछे मुड़कर देखने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के बीच यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसे किसने मारा। घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे पत्रकार के साथ बदसलूकी बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे मीडिया कवरेज को लेकर छात्रों की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, यह दावा कि रिपोर्टर को किसी विशेष खबर या कथित गलत रिपोर्टिंग की वजह से ही मारा गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर किसी व्यक्ति या पूरे मीडिया संस्थान पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। पत्रकारों से असहमति हो सकती है, लेकिन किसी भी स्थिति में मारपीट या हिंसा उचित नहीं है। विरोध दर्ज कराने का रास्ता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होना चाहिए। #Jharkhand #StudentProtest #IndiaTV #Journalist #ViralVideo #BreakingNews #StudentPower #MediaNews1
- *शिवसेना जिला प्रमुख नजरबंद किए गए*शिव सैनिकों को रोक कर जिला प्रमुख के निवास पर ही नजरबंद कर दिया। मेरठ, हरिहर मंदिर संभल में जलाभिषेक की घोषणा के बाद दर्जनों की संख्या में शिव सैनिक शिवसेना यूबीटी जिला प्रमुख संदीप गर्ग के फूल बाग कालोनी स्थित निवास पर एकत्रित हुए और वहां से जैसे ही हरिहर मंदिर को प्रस्थान करने ही वाले थे कि थाना नौचंदी पुलिस उनके निवास पर पहुंच गई और जिला प्रमुख सहित सभी शिव सैनिकों को रोक कर जिला प्रमुख के निवास पर ही नजरबंद कर दिया। जिससे शिव सैनिक आक्रोशित हो गये और कहने लगे जब कोर्ट उस स्थल को विवादित मानता है तो वहां नमाज क्यों हो रही है? और यदि नमाज हो रही है तो जलाभिषेक क्यों नहीं करने दिया जा रहा ? इस अवसर पर महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य व महानगर अध्यक्ष सनी प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी कमल प्रजापति, प्रतीक कपूर जसवीर सिंह, सचिन चौधरी, कुंदन, पियुष कश्यप, विशन सिंह आदि दर्जनों शिवसेना नजरबंद कर दिए गये।1
- जिस सूर्य की उपासना हमारी परंपरा करती आई है, उसकी पहली किरण जापान की धरती पर पड़ती है। जिस सूर्य की उपासना हमारी परंपरा करती आई है, उसकी पहली किरण जापान की धरती पर पड़ती है। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच Tourism एवं People-to-People Exchange को और मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- 🚨 बड़ी खबर: रुड़की में टला बड़ा रेल हादसा एंकर/रिपोर्टर: 29 अगस्त 2024 को उत्तराखंड के रुड़की रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक, जम्मू तवी से गुवाहाटी जा रही लोहित एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15652, रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर ट्रेन के एक AC कोच के कंट्रोल आर्म के टूटे हुए बोल्ट पर पड़ी। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी और ट्रेन को रोककर तकनीकी जांच शुरू की। जांच में खराबी गंभीर पाई गई। अगर ट्रेन इसी स्थिति में आगे चलती रहती, तो डिरेलमेंट यानी ट्रेन के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो सकता था। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खराब कोच को ट्रेन से अलग कर दिया और यात्रियों को सुरक्षित दूसरे कोच में भेजा गया। इसके बाद खराब कोच की मरम्मत की गई। रेलवे कर्मचारियों की समय पर दिखाई गई सतर्कता और तेजी से लिए गए फैसले की अधिकारियों ने भी सराहना की। सबसे राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। रिपोर्टर: यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण है। राजपूत मीडिया भारत के लिए — रिपोर्ट।1
- *सरधना से बसपा ने चौधरी विनीत भराला को बनाया प्रत्याशी, 2027 की चुनावी तैयारी शुरू* मेरठ: बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सरधना सीट से चौधरी विनीत भराला को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बुधवार को दौराला क्षेत्र के वलिदपुर गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने इसकी घोषणा की। प्रत्याशी घोषित होने के बाद चौधरी विनीत भराला ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन के साथ मिलकर आगामी चुनाव की तैया*सरधना से बसपा ने चौधरी विनीत भराला को बनाया प्रत्याशी, 2027 की चुनावी तैयारी शुरू* मेरठ: बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सरधना सीट से चौधरी विनीत भराला को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बुधवार को दौराला क्षेत्र के वलिदपुर गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने इसकी घोषणा की। प्रत्याशी घोषित होने के बाद चौधरी विनीत भराला ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन के साथ मिलकर आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।1
- मेरठ व्यूरो रिपोर्ट मेरठ स्थित शिव शांति हॉस्पिटल में बुधवार देर रात मरीज के परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया1
- अस्पताल में बच्चों की देखरेख को लेकर अस्पताल मालिक ने की मारपीट शिव शांति हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों से मारपीट बच्चे की देखरेख को लेकर शिकायत करने पर की मारपीट अस्पताल संचालक और स्टाफ पर बाहरी लोगों को बुलाने का आरोप परिजनों के मुताबिक करीब 20 हथियारबंद लोग अस्पताल पहुंचे लाठी-डंडों से लैस लोगों पर परिजनों से मारपीट का आरोप महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप घटना में परिवार के कई लोगों के घायल होने की बात पीड़ित परिवार ने पुलिस से की शिकायत आरोपियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल थाना भावनपुर इलाके के शिव शांति हॉस्पिटल का मामला2
- मेरठ प्रगति नगर में लड़की पर हुई तो नहीं घुसने दिया घर में शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च, इसके बाद कथित तौर पर 30 लाख रुपये की मांग पूरी करने के बावजूद एक नवविवाहिता को ससुराल की चौखट पर ही अपने हक के लिए धरना देना पड़ा। बुधवार को नंगलाबट्टू निवासी ऋतु गुप्ता आठ माह की बेटी को गोद में लेकर पति अनमोल गुप्ता के घर पहुंची, लेकिन ससुरालियों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस मौके पर पहुंची तो भी अंदर से कुंडी नहीं खुली। ऋतु ने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। उसने पति पर नशा करने और किसी अन्य युवती से संबंध होने का भी आरोप लगाया। घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ऋतु पक्षों को सिविल लाइन थाने ले गई। यहां ऋतु के परिवार ने एसएचओ अखिलेश कुमार गौड़ को तहरीर दी। सिकंदराबाद निवासी मोनू पुत्र सुधीर ने बताया कि उनकी बहन ऋतु गुप्ता की शादी 18 फरवरी, 2025 को मेरठ के नंगलाबट्टू निवासी अनमोल गुप्ता के साथ हुई थी। परिवार का दावा है कि गाजियाबाद के एक बड़े मंडप में हुई शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। आरोप है कि शादी के बाद भी ससुराल पक्ष की मांग खत्म नहीं हुई। 30 लाख रुपये की मांग की गई, जिसे परिवार ने पूरा कर दिया। इसके बावजूद ऋतु को परेशान किया जाता रहा। डिलीवरी से पहले मायके भेजा, बेटी हुई तो नहीं बुलाया मोनू के मुताबिक, ऋतु की डिलीवरी से ठीक पहले उसे उसकी सास उर्वशी के द्वारा मायके भेज दिया गया। 23 दिसंबर, 2025 को ऋतु ने एक बेटी को जन्म दिया। परिवार का आरोप है कि बेटी का जन्म ससुराल पक्ष को नागवार गुजरा। इसके बाद ऋतु को वापस ससुराल नहीं बुलाया गया और वह लगातार मायके में रहने को मजबूर रही। बुधवार को परिवार ने तय किया कि ऋतु को उसके पति के घर पहुंचाकर पूरे मामले का समाधान कराया जाए। इसी के बाद वह बेटी को लेकर ससुराल पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद, पुलिस भी पहुंची ऋतु के पहुंचते ही ससुराल पक्ष ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। ऋतु और उसके परिवार ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन अनमोल पक्ष ऋतु को घर के अंदर प्रवेश देने को तैयार नहीं हुआ। ऋतु ने पति पर नशा करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। परिवार का आरोप है कि शादी में भारी रकम खर्च करने और बाद में 30 लाख रुपये देने के बावजूद उनकी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। पति के दूसरी युवती से संबंध का आरोप मोनू ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार को जानकारी हुई कि अनमोल का किसी अन्य युवती से संबंध है। उनका आरोप है कि इसी वजह से अनमोल ऋतु को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। हालांकि यह आरोप परिवार की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है। मोनू ने यह भी बताया कि अनमोल शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी नेता नवीन गुप्ता का सगा भांजा है। उनके मुताबिक नवीन गुप्ता ने ही ऋतु और अनमोल का रिश्ता कराया था। विवाद की जानकारी मिलने के बाद नवीन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनके लिए भी दरवाजा नहीं खोला। सास बोलीं- अनमोल को बेदखल कर चुके हैं मौके पर पुलिस की मौजूदगी में अनमोल की मां उर्वशी ने कहा कि वह अपने बेटे अनमोल को बेदखल कर चुकी हैं और अब उनका अनमोल तथा ऋतु दोनों से कोई रिश्ता नहीं है। इस पर ऋतु के भाई मोनू ने सवाल खड़ा कर दिया। उसने कहा कि यदि अनमोल को घर से बेदखल किया जा चुका है तो वह घर के अंदर कैसे मौजूद है? इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ।2