logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई है। आग लगने के दौरान तेज धमाके के साथ फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर आग बुझाने की कवायद लगातार जारी है।

6 hrs ago
user_Durgesh maravi
Durgesh maravi
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई है। आग लगने के दौरान तेज धमाके के साथ फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर आग बुझाने की कवायद लगातार जारी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोरबा जिले में लापता हुई महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला के संबंध में अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
    1
    कोरबा जिले में लापता हुई महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला के संबंध में अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बारिश के कहर के चलते हसौद मुख्य मार्ग पर तीन फीट तक पानी भर गया है। इसके साथ ही ओडेकेरा के पास सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
    1
    बारिश के कहर के चलते हसौद मुख्य मार्ग पर तीन फीट तक पानी भर गया है। इसके साथ ही ओडेकेरा के पास सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • जांजगीर के अकलतरा में एक माह पहले पकड़े गए ISI स्लीपर सेल मामले में पुलिस ने आरोपी को 5 दिनों की रिमांड पर लिया है। पंजाब का रहने वाला यह आरोपी अकलतरा में पकड़ा गया था और उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को कई बड़ी जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल की साइबर जांच कराए जाने पर भी मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं।
    1
    जांजगीर के अकलतरा में एक माह पहले पकड़े गए ISI स्लीपर सेल मामले में पुलिस ने आरोपी को 5 दिनों की रिमांड पर लिया है। पंजाब का रहने वाला यह आरोपी अकलतरा में पकड़ा गया था और उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को कई बड़ी जानकारियां हाथ लगी हैं।

पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल की साइबर जांच कराए जाने पर भी मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की बाराद्वार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य के बालेश्वर से एक गुमशुदा/अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस बालक को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस सफल कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और प्रभावी समन्वय का परिणाम माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। इस संबंध में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी जानकारी और स्थानीय पुलिस के समन्वय से उड़ीसा के बालेश्वर में नाबालिग बालक का पता लगाया और उसे सकुशल बरामद कर नियमानुसार थाना बाराद्वार लाया, जिसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक अयूब खान तथा आरक्षक जितेंद्र सिदार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    1
    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की बाराद्वार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य के बालेश्वर से एक गुमशुदा/अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस बालक को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस सफल कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और प्रभावी समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। इस संबंध में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को उड़ीसा रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी जानकारी और स्थानीय पुलिस के समन्वय से उड़ीसा के बालेश्वर में नाबालिग बालक का पता लगाया और उसे सकुशल बरामद कर नियमानुसार थाना बाराद्वार लाया, जिसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक अयूब खान तथा आरक्षक जितेंद्र सिदार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    7 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5 नए एल्डरमैन ने शपथ ली है। इस दौरान अरुण साव और तोखन साहू मौजूद रहे।
    1
    छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5 नए एल्डरमैन ने शपथ ली है। इस दौरान अरुण साव और तोखन साहू मौजूद रहे।
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    29 min ago
  • छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ दो दिन पहले एक प्रेमी ने फांसी लगा ली थी। जैसे ही इस बात की खबर उसकी प्रेमिका को मिली, उसने भी उसी पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
    1
    छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ दो दिन पहले एक प्रेमी ने फांसी लगा ली थी। जैसे ही इस बात की खबर उसकी प्रेमिका को मिली, उसने भी उसी पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघा नदी पर बने विंध्यासर एनीकट में एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। पानी के तेज बहाव में बह गई अपनी चप्पल को पकड़ने की कोशिश युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। सूचना मिलने पर सकरी पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मुकेश उर्फ हेतराम साहू, पिता शिवकुमार साहू के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था। गुरुवार 23 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे वह विंध्यासर एनीकट पार कर रहा था, तभी उसकी चप्पल तेज बहाव में बह गई। चप्पल वापस लाने के प्रयास में पानी की ओर कदम बढ़ाते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एनीकट के गहरे हिस्से में गिरकर बह गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और SDRF की गोताखोर टीम ने तेज बहाव व गहराई के बीच कड़ी मशक्कत कर शाम लगभग 6 बजे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के मौसम में एनीकट पर पानी का बहाव अत्यधिक तेज रहने के बावजूद लोग जोखिम उठाकर इसे पार करते हैं। यह हादसा तेज बहाव वाले जलाशयों के आसपास अतिरिक्त सावधानी बरतने की याद दिलाता है।
    1
    बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघा नदी पर बने विंध्यासर एनीकट में एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। पानी के तेज बहाव में बह गई अपनी चप्पल को पकड़ने की कोशिश युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। सूचना मिलने पर सकरी पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय मुकेश उर्फ हेतराम साहू, पिता शिवकुमार साहू के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था। गुरुवार 23 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे वह विंध्यासर एनीकट पार कर रहा था, तभी उसकी चप्पल तेज बहाव में बह गई। चप्पल वापस लाने के प्रयास में पानी की ओर कदम बढ़ाते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एनीकट के गहरे हिस्से में गिरकर बह गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और SDRF की गोताखोर टीम ने तेज बहाव व गहराई के बीच कड़ी मशक्कत कर शाम लगभग 6 बजे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के मौसम में एनीकट पर पानी का बहाव अत्यधिक तेज रहने के बावजूद लोग जोखिम उठाकर इसे पार करते हैं। यह हादसा तेज बहाव वाले जलाशयों के आसपास अतिरिक्त सावधानी बरतने की याद दिलाता है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.