logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात, शिव–पार्वती विवाह का दिव्य आयोजन महाशिवरात्रि के अवसर पर तारापुर नगर सहित आसपास के विभिन्न शिवालयों से रविवार की देर रात्रि भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। बाबा तारेश्वर नाथ महादेव, बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर रणगांव, बाबा बिरनोधानाथ महादेव मंदिर माधोडीह, मनोकामना स्थान महादेव मंदिर तारापुर, बैजूधाम मंदिर मोहनगंज, शिव मंदिर देवगांव, बिहमा, खानपुर एवं बेलबिहमा से गाजे-बाजे के साथ निकली बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति के गुड्डा चौधरी, हरे कृष्ण वर्मा, संजय पोद्दार, टीपू पोद्दार, गोविंद स्वर्णकार, सोनु कसेरा व संतोष स्वर्णकार के नेतृत्व में निकली झांकियों में शिव–पार्वती, ब्रह्हा, विष्णु, राम–सीता–लक्ष्मण, हनुमान, नंदी, यमराज, इंद्र, रावण व भूत-प्रेत की आकर्षक प्रस्तुति रही। पूजा पंडाल बारात का मुख्य आकर्षण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी संकेत कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मार्ग में त्रिदेव सेवा सदन के पास सुल्तानगंज से आए पंडितों द्वारा शिव महाआरती व खीर का भंडारा किया गया, वहीं कई स्थानों पर शर्बत व फलाहार की व्यवस्था रही। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव–पार्वती विवाह सम्पन्न हुआ और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

4 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
4 hrs ago

धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात, शिव–पार्वती विवाह का दिव्य आयोजन महाशिवरात्रि के अवसर पर तारापुर नगर सहित आसपास के विभिन्न शिवालयों से रविवार की देर रात्रि भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। बाबा तारेश्वर नाथ महादेव, बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर रणगांव, बाबा बिरनोधानाथ महादेव मंदिर माधोडीह, मनोकामना स्थान महादेव मंदिर तारापुर, बैजूधाम मंदिर मोहनगंज, शिव मंदिर देवगांव, बिहमा, खानपुर एवं बेलबिहमा से गाजे-बाजे के साथ निकली बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति के गुड्डा चौधरी, हरे कृष्ण वर्मा, संजय पोद्दार, टीपू पोद्दार, गोविंद स्वर्णकार, सोनु कसेरा व संतोष स्वर्णकार के नेतृत्व में निकली झांकियों में शिव–पार्वती, ब्रह्हा, विष्णु, राम–सीता–लक्ष्मण, हनुमान, नंदी, यमराज, इंद्र, रावण व भूत-प्रेत की आकर्षक प्रस्तुति रही। पूजा पंडाल बारात का मुख्य आकर्षण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी संकेत कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मार्ग में त्रिदेव सेवा सदन के पास सुल्तानगंज से आए पंडितों द्वारा शिव महाआरती व खीर का भंडारा किया गया, वहीं कई स्थानों पर शर्बत व फलाहार की व्यवस्था रही। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव–पार्वती विवाह सम्पन्न हुआ और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर के प्राचीन रंगगांव स्थित श्री श्री 108 बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर सम्राट चौधरी ने सात दिवसीय मेले का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति ने माला व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय हो गया। सभा में उन्होंने कहा कि बचपन से इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी है और हर महत्वपूर्ण कार्य से पहले यहां आशीर्वाद लेने आते हैं। जनता द्वारा ऐतिहासिक मतों से मिली जीत के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बाईपास सड़क, सुल्तानगंज–देवघर फोरलेन, हल्दिया–रक्सौल कॉरिडोर, नई सड़क, रेलवे लाइन सर्वे व प्रस्तावित एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए क्षेत्र को विकास का बड़ा केंद्र बनाने की बात कही। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। मेले के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल है।
    1
    तारापुर के प्राचीन रंगगांव स्थित श्री श्री 108 बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर सम्राट चौधरी ने सात दिवसीय मेले का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति ने माला व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय हो गया।
सभा में उन्होंने कहा कि बचपन से इस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी है और हर महत्वपूर्ण कार्य से पहले यहां आशीर्वाद लेने आते हैं। जनता द्वारा ऐतिहासिक मतों से मिली जीत के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बाईपास सड़क, सुल्तानगंज–देवघर फोरलेन, हल्दिया–रक्सौल कॉरिडोर, नई सड़क, रेलवे लाइन सर्वे व प्रस्तावित एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए क्षेत्र को विकास का बड़ा केंद्र बनाने की बात कही। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। मेले के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • दिल्ली में लालू यादव केस की सुनवाई पर मीसा भारती बोलीं – कोर्ट पर पूरा भरोसा, न्याय जरूर मिलेगा दिल्ली में RJD चीफ लालू यादव से जुड़े मामले की सुनवाई के बीच RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि मामला अदालत में है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही केस में कई केस बनाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
    1
    दिल्ली में लालू यादव केस की सुनवाई पर मीसा भारती बोलीं – कोर्ट पर पूरा भरोसा, न्याय जरूर मिलेगा
दिल्ली में RJD चीफ लालू यादव से जुड़े मामले की सुनवाई के बीच RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि मामला अदालत में है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही केस में कई केस बनाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार के कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेला बाजार हाट में रविवार (15 फरवरी) को भीषण आग की घटना सामने आ रही है. आग लगने से 200 के करीब दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. इस भयंकर आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
    1
    बिहार के कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेला बाजार हाट में रविवार (15 फरवरी) को भीषण आग की घटना सामने आ रही है. आग लगने से 200 के करीब दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. इस भयंकर आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • हजारों,लाखों नहीं करोड़ों का नुकसान घंटों तक धू-धू- कर जलता रहा लोगों का सपना पूरा कुर्सेला मार्केट जल कर स्वाहा
    1
    हजारों,लाखों नहीं करोड़ों का नुकसान घंटों तक धू-धू- कर जलता रहा लोगों का सपना पूरा कुर्सेला मार्केट जल कर  स्वाहा
    user_Md Zafir Mansoor Four wheeler
    Md Zafir Mansoor Four wheeler
    कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • कुर्सेला में लगा विशन आज की चपेट में आने से कोई अनसुनी खबर अभी तक नहीं मिली है खबरों के मुताबिक आपको बता दे की आज की लहर काफी गहरी है और घातक भी
    1
    कुर्सेला में लगा विशन आज की चपेट में आने से कोई अनसुनी खबर अभी तक नहीं मिली है खबरों के मुताबिक आपको बता दे की आज की लहर काफी गहरी है और घातक भी
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Bhagalpur•
    15 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • तारापुर शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में मनाया गया। शहीद स्मारक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने 34 अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर 100 फीट ऊँचे तिरंगे को रिमोट के माध्यम से फहराया। इस अवसर पर मुंगेर के डीआईजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निपनिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही शहीद थाना परिसर में पुराने भवन के जीर्णोद्धार एवं संग्रहालय सह पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जलियांवाला बाग के बाद तारापुर का बलिदान स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटना है और अगले वर्ष से शहीदों की गाथा स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अपने कर्तव्यों का शत-प्रतिशत ईमानदारी से निर्वहन करना है। डीएम निखिल धनराज निपनिकर ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बेहतर पुलिसिंग और जनता की सेवा का संकल्प दोहराया। अंत में शहीदों के सपनों का विकसित और समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
    1
    तारापुर शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में मनाया गया। शहीद स्मारक पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने 34 अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर 100 फीट ऊँचे तिरंगे को रिमोट के माध्यम से फहराया। इस अवसर पर मुंगेर के डीआईजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निपनिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही शहीद थाना परिसर में पुराने भवन के जीर्णोद्धार एवं संग्रहालय सह पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जलियांवाला बाग के बाद तारापुर का बलिदान स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटना है और अगले वर्ष से शहीदों की गाथा स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अपने कर्तव्यों का शत-प्रतिशत ईमानदारी से निर्वहन करना है। डीएम निखिल धनराज निपनिकर ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बेहतर पुलिसिंग और जनता की सेवा का संकल्प दोहराया। अंत में शहीदों के सपनों का विकसित और समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 day ago
  • (बांका बिहार )होली से पहले बांका के बौसी थाना क्षेत्र में बौसी थाना पुलिस और उत्पाद विभाग बांका की संयुक्त टीम ने तेल टैंकर से 6188 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पेट्रोल-डीजल की आड़ में तस्करी की जा रही थी। पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
    1
    (बांका बिहार )होली से पहले बांका के बौसी थाना क्षेत्र में बौसी थाना पुलिस और उत्पाद विभाग बांका की संयुक्त टीम ने तेल टैंकर से 6188 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पेट्रोल-डीजल की आड़ में तस्करी की जा रही थी। पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.