logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पैदल मार्च कर सौंपा 23 सूत्रीय ज्ञापन प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भारी बारिश में भींगते हुए कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान "मेडिकल कॉलेज की यही कहानी, ऊपर से नीचे तक बेईमानी" और "अब नहीं सहेंगे अत्याचार, बंद करो ये भ्रष्टाचार" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आज बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को 23 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय और विजिलेंस जांच कराकर FIR दर्ज करने की मांग की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज इलाज का मंदिर नहीं बल्कि लूट का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि GeM पोर्टल पर Contract No. GEMC-511687764102923 के तहत 22 जून को महज 2 इमरजेंसी रिकवरी ट्रॉली 8 लाख रुपये में मंगाई गई हैं, वहीं 15 जुलाई के एक इवेंट के लिए 10 एसी 2 टन एक दिन के लिए लगभग 9 लाख 98 हजार 500 रुपये के किराए पर लिए गए, जिसका एक दिन का किराया एक लाख रुपये दिखाया गया है। इसी तरह एक साथ 4 लाख ग्लव्स का अनावश्यक स्टॉक मंगाकर सरकारी धन की बर्बादी की गई और शव वाहन के नाम पर 3 माह में 12 लाख रुपये का फर्जी डीजल भरवाया गया, जबकि GeM पर 1 लाख किलो कूरियर की आड़ में 6 लाख की खरीद पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि 100 बेड महिला अस्पताल में 10 में से 6 प्राइवेट रूम बंद पड़े हैं और पुरुष प्राइवेट वार्ड के पहले 15 रूम थे जो अब पूरी तरह बंद हैं जिससे सरकार को लाखों के राजस्व की हानि हो रही है। मरीजों से खुलेआम अवैध वसूली हो रही है, महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 3000 से 3500 रुपये, ऑर्थो विभाग में प्लेट-रॉड के नाम पर ओटी के अंदर से पैसा मांगकर बाहर से सामान मंगाने के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये और आंख विभाग में लेंस के नाम पर दलालों के जरिए वसूली की जा रही है, साथ ही डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाइयां लिखकर एमआर और मेडिकल स्टोर वालों से ऊंचा कमीशन लिया जा रहा है।महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप ने कहा कि भोजन का टेंडर लखनऊ की ग्रीन फूड कंपनी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी रिन्यू कर दिया गया है, बिल पूरे मरीजों का बनता है और खाना आधों को दिया जाता है, जबकि 5 वर्षों से सफाई टेंडर ही नहीं हुआ है और सफाईकर्मियों का 4 से 5 महीने का वेतन रोका गया है, रजिस्टर पर संख्या ज्यादा दिखाई जाती है और मौके पर आधे कर्मचारी ही रहते हैं। मेडिकल कॉलेज व इमरजेंसी में अग्निशमन कार्य का टेंडर मानकों के विपरीत अपने चहेते को देकर गुणवत्ताविहीन कार्य कराया जा रहा है जबकि यह कार्य GeM पोर्टल से होना चाहिए। कोरोना काल में मिले 19 वेंटिलेटर बेड में से एक भी क्रियाशील नहीं है और सभी गायब हैं, वहीं 24.50 करोड़ की लागत से बन रही 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट जिसका निर्माण 19 दिसंबर 2025 तक पूरा होना था, डेडलाइन के 9 महीने बाद भी अधूरा पड़ा है।जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने यह भी आरोप लगाया कि गैस्ट्रो, कार्डियो और न्यूरो जैसे 3 बड़े सुपर स्पेशियलिटी विभागों में आज तक एक भी डॉक्टर तैनात नहीं है, मेडिकल कॉलेज में आज तक एमआरआई मशीन तक नहीं है जिससे मरीज जांच के लिए बाहर भटकने को मजबूर हैं, एक्सरे विभाग में मरीजों से रसीद काटकर पैसा लेने के बाद एक्सरे का मोबाइल पर फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखाने को कहा जाता है, इतने बड़े कॉलेज में सीसीटीवी युक्त पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं है जिसके कारण आए दिन गाड़ियां चोरी हो रही हैं। CMS प्रतिदिन शाम 5 बजे बिना अनुमति के जिला मुख्यालय छोड़कर प्रयागराज चले जाते हैं जो नियम विरुद्ध है, इमरजेंसी नियमित डॉक्टरों की अनुपस्थिति में इंटर्न के भरोसे छोड़ दी गई है और जितने डॉक्टर तैनात हैं वे हफ्ते में मात्र दो दिन ओपीडी करते हैं, शेष दिन आते ही नहीं हैं, उपस्थिति के लिए अंगूठा लगाने वाली मशीन को कब्जे में लेकर जांच की जाए तो असलियत सामने आ जाएगी लेकिन ये लोग पूरे महीने का वेतन ले रहे हैं।जिला उपाध्यक्ष मौलाना वहीद ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संलग्न GeM कॉन्ट्रैक्ट की प्रति और समाचार पत्र की कटिंग के आधार पर पूरे मामले की स्वयं जांच कर उच्च स्तरीय विजिलेंस जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर मांगें नहीं मानी गईं तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक क्रमबद्ध तरीके से बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, महेंद्र शुक्ला,रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, विजय प्रताप त्रिपाठी, इन्द्रानंद तिवारी, हरिश्चंद्र सरोज, मो.हुजैफ, सुनीता सिंह पटेल,अंजली उपाध्याय, शाहिदा खातून, मीरा देवी भवानी शंकर दुबे, सुरेश कुमार सरोज, राजेंद्र वर्मा, बैजनाथ यादव, सुभाष तिवारी, उमेश तिवारी, हजारीलाल वर्मा, यश द्विवेदी, अशोक सिंह, शहजाद सलमानी, आलोक सिंह, सहर्ष सिंह, प्रतीक सिंह ओमप्रकाश सरोज, आशिक अली, रियाज सुल्तान, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद वसीम, रविंद्र मिश्रा, मोनू मिश्रा, विकास शुक्ला, राजू खान,डॉ सर्वेश शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, धर्मराज सिंह मो. असलम बाबा, रितेश सरोज, बृजेश सरोज, इमरान खान, राधेश्याम दुबे, हिमांशु गुप्ता, शाहिद खान, मो. इफ्तिखार, देवमणि पांडे, नूर आलम, त्रिपुरारी नाथ, अंबिका प्रसाद, डॉ. सतीश शुक्ल, संतोष यादव,पृथ्वी पाल गौतम, मो. इमरान एडवोकेट, सुभाष तिवारी, उमेश तिवारी, नरेन्द्र शुक्ल, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद इदरीसी, अरबाज आलम,इमरान खान, शैलेश पांडे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार की बाइट-*
    1
    *थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*

*अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार की बाइट-*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकारियों की हुई मौत। बाल बाल बची महिलाए प्रतापगढ़। रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकरियों की मौत, महिलाएं बाल-बाल बचीं प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र (कुंडा के पास) स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बकरियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां चरा रही महिलाएं ट्रेन को आता देख समय रहते ट्रैक से हट गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आरपीएफ (RPF) टीम ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक साफ कराया।
    1
    ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकारियों की हुई मौत। बाल बाल बची महिलाए 
प्रतापगढ़।
रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकरियों की मौत, महिलाएं बाल-बाल बचीं
प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र (कुंडा के पास) स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा हो गया।
लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बकरियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां चरा रही महिलाएं ट्रेन को आता देख समय रहते ट्रैक से हट गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आरपीएफ (RPF) टीम ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक साफ कराया।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ट्रेडिंग फ्रॉड का भंडाफोड़, 2 साइबर ठग गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट-
    1
    प्रतापगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ट्रेडिंग फ्रॉड का भंडाफोड़, 2 साइबर ठग गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट-
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिहार के विवेक सिंह ने 'अजगरा अष्ट' में अपना स्थान किया था सुरक्षित, प्रतिभा के सम्मान में ब्लॉक में निकाली गयी सम्मान यात्रा प्रतापगढ। बिहार ब्लॉक में 'अजगरा अष्ट' के प्रतिभागियों की आज पूरे जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देशन में सम्मान यात्रा 10 बजे निकाली गयीं। इसी क्रम में बिहार ब्लॉक सभागार में खण्डविकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह के संयोजन में सभागार में प्रतिभा का भव्य सम्मान,किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान संघ बिहार के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी सुग्गा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुशी की बात है कि हमारे ग्रुप के प्रधान का लड़का विजेता बना है। हमारी शुभकामनाएं है कि कल बिहार ब्लॉक का नाम रोशन करे। खण्ड विकास अधिकारी बिहार शिव बहादुर सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विबेक हमारी प्रतिभा है। इस बालक ने ब्लॉक का नाम रोशन किया है हमारी शुभकामनाएं है कि विकेक कल बिहार को जिताए, क्योकि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इसे सच कर दिखाया है बिहार ब्लॉक के इस होंनहार बालक विवेक सिंहने ।बताते चले कि प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एवं गोगौर के प्रधान *नवीन सिंह 'पिंटू' के होनहार पुत्र विवेक सिंह* ने अपनी वाकपटुता और ज्ञान से पूरे जिले में अपनी प्रतिभा व अपने ज्ञान का लोहा मनवा लिया है। अजगर महोत्सव' के तहत आयोजित सबसे प्रतिष्ठित अजगरा महान संवाद' और 'अजगरा महान डिबेट' प्रतियोगिता में विवेक ने ऐसा दम दिखाया कि अपना जिले में टॉप 8 में अपना स्थान सुरक्षित किया है। कल 17 सितंबर को फाइनल मुकाबले में विबेक अपनी दक्षता की परीक्षा देगा। विबेक ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि आप सबके आशीर्वाद से बिहार को जिताने का प्रयास करूं और बिहार जीतेगा भी.. विबेक के सम्मान में इंद्र देव ने भी कृपा करी और झमाझम बारिश के वावजूद लोगो का हुजूम विबेक के स्वगत में सम्मान यात्रा में शामिल दिखा। पूरी यात्रा को ब्लॉक से लेकर बाघराय बाजार में भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त प्रबुद्धजन, प्रधानगण, शिक्षक और गणमान्य नागरिक विवेकके कल की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दिया। सभी की निगाहे कल अब *17 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय फाइनल पर टिकी हैं,जो कि यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा में आयोजित किया जा रहा है। जहां यह बिहार का गौरव जनपद का प्रथम विजेता बनकर नया इतिहास रचने को तैयार है।
    1
    बिहार के विवेक सिंह ने 'अजगरा अष्ट' में अपना स्थान किया था सुरक्षित,
प्रतिभा के सम्मान में  ब्लॉक में निकाली गयी सम्मान यात्रा 
प्रतापगढ।
बिहार ब्लॉक में 'अजगरा अष्ट'  के प्रतिभागियों की आज पूरे जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देशन में  सम्मान  यात्रा  10 बजे निकाली गयीं। इसी क्रम में  बिहार ब्लॉक सभागार में  खण्डविकास अधिकारी  शिव बहादुर सिंह के संयोजन में सभागार में प्रतिभा का भव्य सम्मान,किया गया।  मुख्य अतिथि प्रधान संघ बिहार के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी सुग्गा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुशी की बात  है कि हमारे ग्रुप के प्रधान का लड़का विजेता बना है। हमारी शुभकामनाएं है कि कल बिहार ब्लॉक का नाम रोशन करे। खण्ड विकास अधिकारी बिहार शिव बहादुर सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए 
कहा कि विबेक हमारी प्रतिभा है। इस बालक ने ब्लॉक का नाम रोशन किया है हमारी शुभकामनाएं है कि विकेक कल बिहार को जिताए,  क्योकि  प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इसे सच कर दिखाया है बिहार ब्लॉक के इस होंनहार  बालक विवेक सिंहने ।बताते चले कि 
प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एवं गोगौर के प्रधान *नवीन सिंह 'पिंटू' के होनहार पुत्र विवेक सिंह* ने अपनी वाकपटुता और ज्ञान से पूरे जिले में अपनी प्रतिभा  व अपने ज्ञान का  लोहा मनवा लिया है।
अजगर महोत्सव' के तहत आयोजित सबसे प्रतिष्ठित अजगरा महान संवाद' और 'अजगरा महान डिबेट' प्रतियोगिता में विवेक ने ऐसा दम दिखाया कि 
अपना जिले में टॉप 8 में अपना स्थान सुरक्षित किया है।  कल 17 सितंबर को फाइनल मुकाबले में विबेक अपनी दक्षता की परीक्षा देगा। 
विबेक  ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि आप सबके आशीर्वाद से बिहार को जिताने का प्रयास करूं
और बिहार जीतेगा भी..
विबेक के सम्मान में इंद्र देव ने भी कृपा करी और झमाझम बारिश के वावजूद लोगो का हुजूम विबेक के स्वगत में सम्मान यात्रा में शामिल दिखा। पूरी यात्रा को ब्लॉक से लेकर बाघराय बाजार में भ्रमण कराया गया। 
कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त प्रबुद्धजन, प्रधानगण, शिक्षक और गणमान्य नागरिक विवेकके कल की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दिया। सभी की निगाहे कल  अब *17 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय फाइनल पर टिकी हैं,जो कि यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा में आयोजित किया जा रहा है। जहां यह  बिहार का गौरव  जनपद का प्रथम विजेता बनकर नया इतिहास रचने को तैयार है।
    user_कुमार अजय गुरु जी
    कुमार अजय गुरु जी
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • महेश लोधी के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल वर्तमान विधायक राहुल लोधी एवं उनके रिश्तेदार कृष्ण कुमार पर लगाए गए कई आरोप, S NEWS UP Digital आरोपों की पुष्टि नहीं करता नोट: वायरल वीडियो में महेश लोधी द्वारा लगाए गए आरोपों को S NEWS UP Digital केवल उनके बयान के रूप में प्रस्तुत करता है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि चैनल द्वारा नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    महेश लोधी के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
वर्तमान विधायक राहुल लोधी एवं उनके रिश्तेदार कृष्ण कुमार पर लगाए गए कई आरोप, 
S NEWS UP Digital आरोपों की पुष्टि नहीं करता
नोट: वायरल वीडियो में महेश लोधी द्वारा लगाए गए आरोपों को S NEWS UP Digital केवल उनके बयान के रूप में प्रस्तुत करता है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि चैनल द्वारा नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    13 hrs ago
  • रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के सेरी गांव में अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मांग पर नई मूर्ति स्थापित करवा दी है
    1
    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के सेरी गांव में अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मांग पर नई मूर्ति स्थापित करवा दी है
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार संग्रामपुर-अमेठी। थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी ने गांव के ही लोगों पर पांच बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक पीड़िता गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर की भूमिधर हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात कही, लेकिन गुमराह कर दस्तावेज में 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़िता की बहू ज्योति ने बताया कि एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन का सौदा तय हुआ था, लेकिन सास की दिमागी हालत ठीक न होने का फायदा उठाकर धोखे से पूरे 24 बिस्वा का बैनामा करा लिया गया। जानकारी होने पर वह संग्रामपुर थाने गई, लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया, जिसके बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उसके बेटे और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला का निवास उनके क्षेत्र में है, लेकिन रजिस्ट्री अमेठी में हुई है। मामला राजस्व से जुड़ा है, इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देना चाहिए। यदि धोखाधड़ी हुई है तो कार्रवाई संबंधित थाने से होगी।
    3
    पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार
पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार
संग्रामपुर-अमेठी। थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी ने गांव के ही लोगों पर पांच बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
शिकायती पत्र के मुताबिक पीड़िता गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर की भूमिधर हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात कही, लेकिन गुमराह कर दस्तावेज में 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया।
पीड़िता की बहू ज्योति ने बताया कि एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन का सौदा तय हुआ था, लेकिन सास की दिमागी हालत ठीक न होने का फायदा उठाकर धोखे से पूरे 24 बिस्वा का बैनामा करा लिया गया। जानकारी होने पर वह संग्रामपुर थाने गई, लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया, जिसके बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उसके बेटे और बहू को धमकियां दी जा रही हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला का निवास उनके क्षेत्र में है, लेकिन रजिस्ट्री अमेठी में हुई है। मामला राजस्व से जुड़ा है, इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देना चाहिए। यदि धोखाधड़ी हुई है तो कार्रवाई संबंधित थाने से होगी।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नरेंद्र मोदी ने पहले लोगों से कहा- UPI transaction करो, लेकिन अब उसी पर टैक्स लगा रहे हैं। • पिछले साल 2025-26 में टोटल UPI ट्रांजेक्शन था- ₹314 लाख करोड़ • जिसका 66% मतलब ₹207 लाख करोड़ ₹2000 वाले transaction से ज़्यादा था दरअसल, मोदी को वसूली की आदत है- वो जैसे ही लोगों को खर्च करते हुए देखते हैं, वसूली करने पहुंच जाते हैं। ये दिखाता है कि इनकी नीयत में ही खोट है। इन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है। : AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत जी
    1
    नरेंद्र मोदी ने पहले लोगों से कहा- UPI transaction करो, लेकिन अब उसी पर टैक्स लगा रहे हैं।
• पिछले साल 2025-26 में टोटल UPI ट्रांजेक्शन था- ₹314 लाख करोड़
• जिसका 66% मतलब ₹207 लाख करोड़ ₹2000 वाले transaction से ज़्यादा था  
दरअसल, मोदी को वसूली की आदत है- वो जैसे ही लोगों को खर्च करते हुए देखते हैं, वसूली करने पहुंच जाते हैं।
ये दिखाता है कि इनकी नीयत में ही खोट है। इन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है। 
: AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत जी
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.