logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ट्रेडिंग फ्रॉड का भंडाफोड़, 2 साइबर ठग गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट-

2 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रतापगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ट्रेडिंग फ्रॉड का भंडाफोड़, 2 साइबर ठग गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट-

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकारियों की हुई मौत। बाल बाल बची महिलाए प्रतापगढ़। रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकरियों की मौत, महिलाएं बाल-बाल बचीं प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र (कुंडा के पास) स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बकरियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां चरा रही महिलाएं ट्रेन को आता देख समय रहते ट्रैक से हट गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आरपीएफ (RPF) टीम ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक साफ कराया।
    1
    ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकारियों की हुई मौत। बाल बाल बची महिलाए 
प्रतापगढ़।
रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकरियों की मौत, महिलाएं बाल-बाल बचीं
प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र (कुंडा के पास) स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा हो गया।
लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बकरियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां चरा रही महिलाएं ट्रेन को आता देख समय रहते ट्रैक से हट गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आरपीएफ (RPF) टीम ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक साफ कराया।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ट्रेडिंग फ्रॉड का भंडाफोड़, 2 साइबर ठग गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट-
    1
    प्रतापगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ट्रेडिंग फ्रॉड का भंडाफोड़, 2 साइबर ठग गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट-
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिहार के विवेक सिंह ने 'अजगरा अष्ट' में अपना स्थान किया था सुरक्षित, प्रतिभा के सम्मान में ब्लॉक में निकाली गयी सम्मान यात्रा प्रतापगढ। बिहार ब्लॉक में 'अजगरा अष्ट' के प्रतिभागियों की आज पूरे जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देशन में सम्मान यात्रा 10 बजे निकाली गयीं। इसी क्रम में बिहार ब्लॉक सभागार में खण्डविकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह के संयोजन में सभागार में प्रतिभा का भव्य सम्मान,किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान संघ बिहार के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी सुग्गा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुशी की बात है कि हमारे ग्रुप के प्रधान का लड़का विजेता बना है। हमारी शुभकामनाएं है कि कल बिहार ब्लॉक का नाम रोशन करे। खण्ड विकास अधिकारी बिहार शिव बहादुर सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विबेक हमारी प्रतिभा है। इस बालक ने ब्लॉक का नाम रोशन किया है हमारी शुभकामनाएं है कि विकेक कल बिहार को जिताए, क्योकि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इसे सच कर दिखाया है बिहार ब्लॉक के इस होंनहार बालक विवेक सिंहने ।बताते चले कि प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एवं गोगौर के प्रधान *नवीन सिंह 'पिंटू' के होनहार पुत्र विवेक सिंह* ने अपनी वाकपटुता और ज्ञान से पूरे जिले में अपनी प्रतिभा व अपने ज्ञान का लोहा मनवा लिया है। अजगर महोत्सव' के तहत आयोजित सबसे प्रतिष्ठित अजगरा महान संवाद' और 'अजगरा महान डिबेट' प्रतियोगिता में विवेक ने ऐसा दम दिखाया कि अपना जिले में टॉप 8 में अपना स्थान सुरक्षित किया है। कल 17 सितंबर को फाइनल मुकाबले में विबेक अपनी दक्षता की परीक्षा देगा। विबेक ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि आप सबके आशीर्वाद से बिहार को जिताने का प्रयास करूं और बिहार जीतेगा भी.. विबेक के सम्मान में इंद्र देव ने भी कृपा करी और झमाझम बारिश के वावजूद लोगो का हुजूम विबेक के स्वगत में सम्मान यात्रा में शामिल दिखा। पूरी यात्रा को ब्लॉक से लेकर बाघराय बाजार में भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त प्रबुद्धजन, प्रधानगण, शिक्षक और गणमान्य नागरिक विवेकके कल की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दिया। सभी की निगाहे कल अब *17 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय फाइनल पर टिकी हैं,जो कि यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा में आयोजित किया जा रहा है। जहां यह बिहार का गौरव जनपद का प्रथम विजेता बनकर नया इतिहास रचने को तैयार है।
    1
    बिहार के विवेक सिंह ने 'अजगरा अष्ट' में अपना स्थान किया था सुरक्षित,
प्रतिभा के सम्मान में  ब्लॉक में निकाली गयी सम्मान यात्रा 
प्रतापगढ।
बिहार ब्लॉक में 'अजगरा अष्ट'  के प्रतिभागियों की आज पूरे जिले में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देशन में  सम्मान  यात्रा  10 बजे निकाली गयीं। इसी क्रम में  बिहार ब्लॉक सभागार में  खण्डविकास अधिकारी  शिव बहादुर सिंह के संयोजन में सभागार में प्रतिभा का भव्य सम्मान,किया गया।  मुख्य अतिथि प्रधान संघ बिहार के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी सुग्गा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खुशी की बात  है कि हमारे ग्रुप के प्रधान का लड़का विजेता बना है। हमारी शुभकामनाएं है कि कल बिहार ब्लॉक का नाम रोशन करे। खण्ड विकास अधिकारी बिहार शिव बहादुर सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए 
कहा कि विबेक हमारी प्रतिभा है। इस बालक ने ब्लॉक का नाम रोशन किया है हमारी शुभकामनाएं है कि विकेक कल बिहार को जिताए,  क्योकि  प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इसे सच कर दिखाया है बिहार ब्लॉक के इस होंनहार  बालक विवेक सिंहने ।बताते चले कि 
प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एवं गोगौर के प्रधान *नवीन सिंह 'पिंटू' के होनहार पुत्र विवेक सिंह* ने अपनी वाकपटुता और ज्ञान से पूरे जिले में अपनी प्रतिभा  व अपने ज्ञान का  लोहा मनवा लिया है।
अजगर महोत्सव' के तहत आयोजित सबसे प्रतिष्ठित अजगरा महान संवाद' और 'अजगरा महान डिबेट' प्रतियोगिता में विवेक ने ऐसा दम दिखाया कि 
अपना जिले में टॉप 8 में अपना स्थान सुरक्षित किया है।  कल 17 सितंबर को फाइनल मुकाबले में विबेक अपनी दक्षता की परीक्षा देगा। 
विबेक  ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास होगा कि आप सबके आशीर्वाद से बिहार को जिताने का प्रयास करूं
और बिहार जीतेगा भी..
विबेक के सम्मान में इंद्र देव ने भी कृपा करी और झमाझम बारिश के वावजूद लोगो का हुजूम विबेक के स्वगत में सम्मान यात्रा में शामिल दिखा। पूरी यात्रा को ब्लॉक से लेकर बाघराय बाजार में भ्रमण कराया गया। 
कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त प्रबुद्धजन, प्रधानगण, शिक्षक और गणमान्य नागरिक विवेकके कल की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दिया। सभी की निगाहे कल  अब *17 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय फाइनल पर टिकी हैं,जो कि यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा में आयोजित किया जा रहा है। जहां यह  बिहार का गौरव  जनपद का प्रथम विजेता बनकर नया इतिहास रचने को तैयार है।
    user_कुमार अजय गुरु जी
    कुमार अजय गुरु जी
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महेश लोधी के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल वर्तमान विधायक राहुल लोधी एवं उनके रिश्तेदार कृष्ण कुमार पर लगाए गए कई आरोप, S NEWS UP Digital आरोपों की पुष्टि नहीं करता नोट: वायरल वीडियो में महेश लोधी द्वारा लगाए गए आरोपों को S NEWS UP Digital केवल उनके बयान के रूप में प्रस्तुत करता है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि चैनल द्वारा नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    महेश लोधी के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
वर्तमान विधायक राहुल लोधी एवं उनके रिश्तेदार कृष्ण कुमार पर लगाए गए कई आरोप, 
S NEWS UP Digital आरोपों की पुष्टि नहीं करता
नोट: वायरल वीडियो में महेश लोधी द्वारा लगाए गए आरोपों को S NEWS UP Digital केवल उनके बयान के रूप में प्रस्तुत करता है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि चैनल द्वारा नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    11 hrs ago
  • रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के सेरी गांव में अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मांग पर नई मूर्ति स्थापित करवा दी है
    1
    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के सेरी गांव में अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मांग पर नई मूर्ति स्थापित करवा दी है
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में—* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*
    1
    *ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में—*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार की बाइट। *प्रेस नोट दिनांक: 16 सितम्बर 2026* *संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश : फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार-* जनपद प्रतापगढ़ की क्राईम ब्रान्च द्वारा दिनांक 15.09.2026 को की गई कार्यवाही में एक संगठित साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों — शाकिब खान पुत्र स्व0 सगीर खान, निवासी फ्रेजर रोड, पटना (मूल निवासी थाना लासा, जनपद वाराणसी) तथा संदीप कुमार पुत्र टुनटुन लाल रजक, निवासी बन्दर बगीचा, पटना, बिहार — को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 318(4)/319(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ पर दिनांक 16.07.2026 को वादी डॉ0 सुमनेश सिंह पुत्र महादेव सिंह, निवासी भुवालपुर डोमीपुर के बड़ौदा यू0पी0 बैंक, शाखा मोहनगंज स्थित बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से बिना सूचना के ₹2,50,000/- निकाले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 0190/2026, धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। *बरामदगी का विवरण-* *अभियुक्तगण की तलाशी व उनके वाहन की जांच में पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अभिलेख व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:* * 01 लैपटॉप (लेनोवो) मय चार्जर तथा 01 POS मशीन मय चार्जर * 06 मोबाइल फोन (एक खराब स्थिति में), जिनकी प्रारंभिक जांच में विभिन्न सिम व IMEI नम्बरों से जुड़े होने की पुष्टि हुई * 06 पेन ड्राइव, 01 कार्ड रीडर, 01 डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस तथा 01 चिप (8 जीबी) कई बैंकों की चेकबुकें, ATM, QR कोड इत्यादि *अपराध की कार्यप्रणाली-* पूछताछ व साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि अभियुक्त शाकिब खान अपने पिता के विज्ञापन (एडवरटाइजिंग) व्यवसाय की आड़ में एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का संचालन कर रहा था। गिरोह की कार्यप्रणाली मुख्यतः निम्न चरणों में सामने आई: *गिरोह का एक सहयोगी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट, फर्जी ट्रेडिंग/निवेश स्कीमों, कोरियर के नाम पर ठगी व वायरस-युक्त APK फाइलों के माध्यम से साइबर फ्रॉड संचालित करता था तथा पुलिस से बचने हेतु विदेशी/फर्जी सिम व बदले हुए पतों का प्रयोग करता था।* इस नेटवर्क को अपने संग्रहित/धोखे से प्राप्त फर्जी दस्तावेजों (जाली किरायानामा, फर्जी उद्यम/एमएसएमई/जीएसटी पंजीकरण) के आधार पर विभिन्न व्यक्तियों — अधिकांशतः अपने अनपढ़ या आश्रित कर्मचारियों व परिचितों — के नाम पर फर्जी फर्में पंजीकृत कर बैंकों में करेण्ट व कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर उपलब्ध कराए जाते थे, क्योंकि ऐसे खाते सामान्य बचत खातों की तुलना में बड़ी व संदिग्ध राशि के लेन-देन पर आसानी से बैंकों द्वारा फ्रीज नहीं किए जाते। *जांच में एक ही पते पर कई-कई फर्मों के तथा एक ही मोबाइल नम्बर पर कई फर्जी फर्मों के पंजीकरण की पुष्टि हुई है, जिससे स्पष्ट है कि सभी खातों का वास्तविक नियंत्रण अभियुक्तगण के पास ही केंद्रित था, जबकि कागजों में खाते अलग-अलग व्यक्तियों के नाम दर्शाए गए थे।* इन फर्जी फर्मों/खातों के आधार पर बैंक खाते, उनसे जुड़े सिम कार्ड व ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने के एवज में अभियुक्तगण को कुल लेन-देन राशि में कमीशन में प्राप्त होता था। प्रारंभिक विश्लेषण में एक वर्ष की अवधि में अभियुक्तों द्वारा नियंत्रित खातों के माध्यम से लगभग ₹42.65 करोड़ (₹426523649/-) की साइबर फ्रॉड राशि का लेन-देन होना पाया गया है, तथा कुल 109 फर्मों के खाते विभिन्न बैंकों में सक्रिय पाए गए हैं। *समन्वय पोर्टल विश्लेषण —* अखिल भारतीय स्तर पर संलिप्तता- गृह मंत्रालय के समन्वय (Samanvaya) पोर्टल पर की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि अभियुक्तगण द्वारा संचालित/नियंत्रित बैंक खाते व मोबाइल नम्बर देशभर में 500 से अधिक साइबर अपराध शिकायतों से लिंक पाए गए हैं। यह तथ्य गिरोह की गतिविधियों की व्यापकता तथा अखिल भारतीय स्तर पर पीड़ितों की संख्या को दर्शाता है। सम्बंधित राज्यों की साइबर क्राइम इकाइयों से समन्वय स्थापित कर अग्रिम विवेचना की जा रही है। *विधिक कार्यवाही-* अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के अतिरिक्त, विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 336(3), 338, 340(2), 112(2), 61(2), 45 व 3(5) की भी बढ़ोतरी की गई है।
    2
    थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार की बाइट।
*प्रेस नोट दिनांक: 16 सितम्बर 2026*
*संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश : फर्जी फर्मों के नाम पर करेण्ट/कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड व साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार-*
जनपद प्रतापगढ़ की क्राईम ब्रान्च द्वारा दिनांक 15.09.2026 को की गई कार्यवाही में एक संगठित साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों — शाकिब खान पुत्र स्व0 सगीर खान, निवासी फ्रेजर रोड, पटना (मूल निवासी थाना लासा, जनपद वाराणसी) तथा संदीप कुमार पुत्र टुनटुन लाल रजक, निवासी बन्दर बगीचा, पटना, बिहार — को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 318(4)/319(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* 
थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ पर दिनांक 16.07.2026 को वादी डॉ0 सुमनेश सिंह पुत्र महादेव सिंह, निवासी भुवालपुर डोमीपुर के बड़ौदा यू0पी0 बैंक, शाखा मोहनगंज स्थित बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से बिना सूचना के ₹2,50,000/- निकाले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 0190/2026, धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। 
*बरामदगी का विवरण-* 
*अभियुक्तगण की तलाशी व उनके वाहन की जांच में पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अभिलेख व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:*
* 01 लैपटॉप (लेनोवो) मय चार्जर तथा 01 POS मशीन मय चार्जर
* 06 मोबाइल फोन (एक खराब स्थिति में), जिनकी प्रारंभिक जांच में विभिन्न सिम व IMEI नम्बरों से जुड़े होने की पुष्टि हुई
* 06 पेन ड्राइव, 01 कार्ड रीडर, 01 डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस तथा 01 चिप (8 जीबी) कई  बैंकों की चेकबुकें, ATM, QR कोड  इत्यादि
*अपराध की कार्यप्रणाली-* 
पूछताछ व साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि अभियुक्त शाकिब खान अपने पिता के विज्ञापन (एडवरटाइजिंग) व्यवसाय की आड़ में एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का संचालन कर रहा था। गिरोह की कार्यप्रणाली मुख्यतः निम्न चरणों में सामने आई:
*गिरोह का एक सहयोगी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट, फर्जी ट्रेडिंग/निवेश स्कीमों, कोरियर के नाम पर ठगी व वायरस-युक्त APK फाइलों के माध्यम से साइबर फ्रॉड संचालित करता था तथा पुलिस से बचने हेतु विदेशी/फर्जी सिम व बदले हुए पतों का प्रयोग करता था।*
इस नेटवर्क को अपने संग्रहित/धोखे से प्राप्त फर्जी दस्तावेजों (जाली किरायानामा, फर्जी उद्यम/एमएसएमई/जीएसटी पंजीकरण) के आधार पर विभिन्न व्यक्तियों — अधिकांशतः अपने अनपढ़ या आश्रित कर्मचारियों व परिचितों — के नाम पर फर्जी फर्में पंजीकृत कर बैंकों में करेण्ट व कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर उपलब्ध कराए जाते थे, क्योंकि ऐसे खाते सामान्य बचत खातों की तुलना में बड़ी व संदिग्ध राशि के लेन-देन पर आसानी से बैंकों द्वारा फ्रीज नहीं किए जाते।
*जांच में एक ही पते पर कई-कई फर्मों के तथा एक ही मोबाइल नम्बर पर कई फर्जी फर्मों के पंजीकरण की पुष्टि हुई है, जिससे स्पष्ट है कि सभी खातों का वास्तविक नियंत्रण अभियुक्तगण के पास ही केंद्रित था, जबकि कागजों में खाते अलग-अलग व्यक्तियों के नाम दर्शाए गए थे।*
इन फर्जी फर्मों/खातों के आधार पर बैंक खाते, उनसे जुड़े सिम कार्ड व ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने के एवज में अभियुक्तगण को कुल लेन-देन राशि में कमीशन  में प्राप्त होता था। प्रारंभिक विश्लेषण में एक वर्ष की अवधि में अभियुक्तों द्वारा नियंत्रित खातों के माध्यम से लगभग ₹42.65 करोड़ (₹426523649/-) की साइबर फ्रॉड राशि का लेन-देन होना पाया गया है, तथा कुल 109 फर्मों के खाते विभिन्न बैंकों में सक्रिय पाए गए हैं।
*समन्वय पोर्टल विश्लेषण —* 
अखिल भारतीय स्तर पर संलिप्तता- गृह मंत्रालय के समन्वय (Samanvaya) पोर्टल पर की गई प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि अभियुक्तगण द्वारा संचालित/नियंत्रित बैंक खाते व मोबाइल नम्बर देशभर में 500 से अधिक साइबर अपराध शिकायतों से लिंक पाए गए हैं। यह तथ्य गिरोह की गतिविधियों की व्यापकता तथा अखिल भारतीय स्तर पर पीड़ितों की संख्या को दर्शाता है। सम्बंधित राज्यों की साइबर क्राइम इकाइयों से समन्वय स्थापित कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
*विधिक कार्यवाही-* 
अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत धारा 318(4)/319(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के अतिरिक्त, विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 336(3), 338, 340(2), 112(2), 61(2), 45 व 3(5) की भी बढ़ोतरी की गई है।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शादीशुदा प्रेमिका ने घर में फांसी लगाकर दी जान, प्रेमी ने अपने घर पर खाया जहर एक ही गांव से उठीं दो अर्थियां, प्रेम प्रसंग से जुड़ी मौतों ने मचाया हड़कंप प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा कुंभापुर गांव में एक दर्दनाक घटना से हर कोई स्तब्ध है। एक ही गांव के पड़ोसी युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है और घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतकों की पहचान आंचल (25 वर्ष) और विनय कुमार गौतम (23 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती की शादी कहीं और तय होने के बाद विवाद की स्थिति बनी और इसके बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई। सबसे झकझोर देने वाला पहलू एक ही गांव और पड़ोसी परिवारों से एक साथ दो अर्थियां उठीं। इस दृश्य ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। हालांकि, दोनों की मौत की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। #प्रतापगढ़ #रानीगंज #PratapgarhNews #Raniganj #UPNews #foryou #trendingpratapgah #vairal #BreakingNews #LocalNews #TragicNews #Heartbreaking #PremPrasang #nonfollowers
    1
    शादीशुदा प्रेमिका ने घर में फांसी लगाकर दी जान, प्रेमी ने अपने घर पर खाया जहर
एक ही गांव से उठीं दो अर्थियां, प्रेम प्रसंग से जुड़ी मौतों ने मचाया हड़कंप
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा कुंभापुर गांव में एक दर्दनाक घटना से हर कोई स्तब्ध है। एक ही गांव के पड़ोसी युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है और घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मृतकों की पहचान आंचल (25 वर्ष) और विनय कुमार गौतम (23 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती की शादी कहीं और तय होने के बाद विवाद की स्थिति बनी और इसके बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई।
सबसे झकझोर देने वाला पहलू
एक ही गांव और पड़ोसी परिवारों से एक साथ दो अर्थियां उठीं। इस दृश्य ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। हालांकि, दोनों की मौत की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#प्रतापगढ़ #रानीगंज #PratapgarhNews #Raniganj #UPNews #foryou #trendingpratapgah #vairal #BreakingNews #LocalNews #TragicNews #Heartbreaking #PremPrasang #nonfollowers
    user_Up khabar24express
    Up khabar24express
    Media company रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.