Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुबग्गा के मलहा गांव में लगी भीषण आग,दर्जन भर बकरियां आई आग की चपेट मे,दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पाया काबू लखनऊ दुबग्गा के मलहा गांव में लगी भीषण आग दर्जन भर बकरियां आग की चपेट में आई मवेशी बुरी तरह आग की लपटों में झुलसे दमकल,स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाय
Journalist prabhat kashyap
दुबग्गा के मलहा गांव में लगी भीषण आग,दर्जन भर बकरियां आई आग की चपेट मे,दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पाया काबू लखनऊ दुबग्गा के मलहा गांव में लगी भीषण आग दर्जन भर बकरियां आग की चपेट में आई मवेशी बुरी तरह आग की लपटों में झुलसे दमकल,स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाय
More news from Lucknow and nearby areas
- लखनऊ के दुबग्गा स्थित मलहा गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया जिस घर पर यह हादसा हुआ उसका नाम रामचंद्र बताया जा रहा है इंस्पेक्टर दुबग्गा के मुताबिक 13 बकरी की मौके पर ही मौत हो गई और एक भैंस बुरी तरह जलकर झुलस गई इस हादसे में 13 बकरियां जलकर मर गईं, जबकि एक भैंस बुरी तरह गंभीर रूप से झुलस गई हैं ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है पर अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चला1
- लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर जरारा इलाके में अजय नाम का युवक अपने घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- *राजधानी लखनऊ के चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे आज ऐसा नज़ारा देखने को मिला कि लोग कन्फ्यूज हो गए ये सड़क है या ऑटो स्टैंड ?* *ऑटो रिक्शा इतने आराम से लाइन लगाकर खड़े थे जैसे किसी ने सच में पार्किंग मोड ON कर दिया हो।* *हालात ऐसे कि सड़क कम और ऑटो पार्किंग ज्यादा लगने लगी अब बस एक बोर्ड की कमी है यहां बिना टेंशन के ऑटो खड़ा करें!* समीर नक़वी1
- पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा, तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन एंकर----- रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे परिजनों के गंभीर आरोप प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ। बाइट लीला बाई मृतक की बहन बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम4
- 20 Din Se Kuda Nahin saaf Hua Hai1
- भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस,एसडीएम कार्यालय सहित कई वाटर कुलर खराब,बोतल बंद पानी से काम चला रहे सरकारी नुमाइंदे, हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।1
- लखनऊ दुबग्गा के मलहा गांव में लगी भीषण आग दर्जन भर बकरियां आग की चपेट में आई मवेशी बुरी तरह आग की लपटों में झुलसे दमकल,स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाय2
- लखनऊ क्राइम सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना चिनहट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सनसनीखेज वारदात का खुलासा। नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में पिता और उसका साथी गिरफ्तार। आरोप है कि झाड़फूंक के बहाने Barabanki के बड्डूपुर ले जाकर गला घोंटकर हत्या की गई, फिर पहचान छुपाने के लिए एसिड से चेहरा जलाकर शव शारदा नहर में छिपाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन व मोबाइल फोन भी बरामद किया। जांच जारी।1
- *जिलाधिकारी ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक* ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर *गौतमबुद्धनगर 21 अप्रैल, 2026* जनपद के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बहुचरणीय बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और इनमें लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों के कार्यस्थल एवं आवासीय क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष हेल्थ कैंप आयोजित करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी समय की सुविधा अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द धरातल पर लागू की जाएं, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिक हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।1