रफीगंज के कासमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर देशी महुआ शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार, एक बाईक जब्त रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्राही मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान सफेद रंग के बोरे में रखे 10 उजले रंग के पॉलीथीन में कुल 60 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। प्रत्येक पॉलीथीन में करीब 6-6 लीटर शराब भरी हुई थी। मौके से एक मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, नंबर BR02BU2982) भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल शराब की ढुलाई में किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चालक अमरेश कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता रणविजय यादव एवं रंजीत कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता अलखदेव यादव, दोनों निवासी भिण्डीस थाना गुरुआ जिला गया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।
रफीगंज के कासमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर देशी महुआ शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार, एक बाईक जब्त रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्राही मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान सफेद रंग के बोरे में रखे 10 उजले रंग के पॉलीथीन में कुल 60 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। प्रत्येक पॉलीथीन में करीब 6-6 लीटर शराब भरी हुई थी। मौके से एक मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, नंबर BR02BU2982) भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल शराब की ढुलाई में किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चालक अमरेश कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता रणविजय यादव एवं रंजीत कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता अलखदेव यादव, दोनों निवासी भिण्डीस थाना गुरुआ जिला गया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।
- रफीगंज शहर के कलाली मोड़ के समीप नल-जल की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार संध्या विधायक प्रमोद कुमार सिंह को अवगत कराया। दरअसल, विधायक सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित 24वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद लौटने के क्रम में एक शिष्टमंडल ने उन्हें क्षेत्र में व्याप्त जल संकट की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर नल-जल योजना बाधित है और कई चापाकल भी बंद पड़े हैं, जिससे गर्मी के मौसम में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर बंद पड़े चापाकलों और नलों की मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराते हुए गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।1
- चार लीटर शराब के साथ दो विधि विरुद्ध किशोर को किया गया निरुद्ध। गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुधई खुर्द मोड़ के समय से 4 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो विधि विरुध किशोर को निरोध किया है। साथ ही एक स्प्लेंडर बाइक को भी जब्त किया गया है। जानकारी देते हुए शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे उपहारा थाना अध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो विधि विरुद्ध किशोर स्प्लेंडर बाइक से शराब लेकर जा रहा है, उक्त सूचना के आलोक में पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो डिक्की से 4 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। तथा मौके से एक बाइक को भी जब्त किया गया। इस मामले में शराब अधिनियम के तहत दोनों विधि विरुद्ध किशोर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।1
- परसामा गांव में अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद हुए शामिल कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसामा गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन शनिवार शाम को विधिवत संपन्न हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा गांव भक्ति के रस में सराबोर रहा।इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कीर्तन में नागेंद्र कुमार राही ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। शुक्रवार को रामनवमी के दिन अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई शनिवार शाम को 24 घंटे पूरे होने के बाद कीर्तन का समापन हुआ। इस आयोजन में परसामा और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कीर्तन की समाप्ति के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रामनवमी के मौके पर हर साल यहाँ श्रद्धा और विश्वास के साथ कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ-साथ आम जनता की भारी भीड़ उमड़ती है। वही मौके पर पंचायत के मुखिया दीलीप कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।1
- गया जिला के आमस थाना क्षेत्र स्थित बिशुनपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर NH 19 किनारे तीन बाइक सवार अनियंत्रित होकर जा गिरे।जिसे आस पास के ग्रामीणों ने डायल 112 को कॉल पर घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही 112 की टीम घटना स्थल पहुंच सभी घायलों को आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।जहां उपस्थित डॉक्टर सुनंदा कुमारी के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।बाइक सवार नादौरी गांव निवासी रामशीष रविदास ने बताया कि हमलोग तीनों एक बाइक पर सवार होकर शिवगंज मेला से घर जा रहे थे उसी समय सुनेश्वर चौधरी को आंख झपकने से बाइक अनियंत्रित हो गया जिसे हम तीनों सड़क किनारे जा गिरे जिसमें तीनों जख्मी हो गए।घायलों का पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के नड़ौरा गांव निवासी रामदेव चौधरी के पुत्र सुनेश्वर चौधरी,सुनेश्वर चौधरी के पुत्र चंदन कुमार व रामाशीष रविदास शामिल है।सभी को इलाज के बाद स्थित सामान्य बताया जा रहा है।1
- Post by ER ANAND SINGH1
- औरंगाबाद में नवरात्रि शोभायात्रा को लेकर मुखिया सुजीत सिंह का सराहनीय प्रयास... नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में पंचायत के मुखिया सुजीत सिंह द्वारा नवरात्रि शोभायात्रा के दौरान झंडा खड़ा करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुजीत सिंह स्वयं इस धार्मिक आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और ग्रामीणों को भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके इस पहल से पूरे इलाके में धार्मिक भावना और एकता का माहौल मजबूत हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखिया सुजीत सिंह हमेशा से ही हिन्दू धर्म और परंपराओं के प्रति गहरी आस्था और सहानुभूति रखते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी वे नवरात्रि के आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने में जुटे हुए हैं। झंडा स्थापना को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें युवाओं और बुजुर्गों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। यह शोभायात्रा क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है। मुखिया सुजीत सिंह के इस प्रयास से न सिर्फ धार्मिक आयोजन को मजबूती मिल रही है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी फैल रहा है।1
- 👉 औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में प्रशासन सक्रिय हो गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। 👉 इस खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।1
- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्राही मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान सफेद रंग के बोरे में रखे 10 उजले रंग के पॉलीथीन में कुल 60 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। प्रत्येक पॉलीथीन में करीब 6-6 लीटर शराब भरी हुई थी। मौके से एक मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, नंबर BR02BU2982) भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल शराब की ढुलाई में किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चालक अमरेश कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता रणविजय यादव एवं रंजीत कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष), पिता अलखदेव यादव, दोनों निवासी भिण्डीस थाना गुरुआ जिला गया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।1