Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल में चुनाव है तो पीएम मोदी को झालमुढ़ी की याद आ रही है, बिहार चुनाव में सत्तू की याद आती है बंगाल में चुनाव है तो पीएम मोदी को झालमुढ़ी की याद आ रही है, बिहार चुनाव में सत्तू की याद आती है
Gaurav Kumar Mishra
बंगाल में चुनाव है तो पीएम मोदी को झालमुढ़ी की याद आ रही है, बिहार चुनाव में सत्तू की याद आती है बंगाल में चुनाव है तो पीएम मोदी को झालमुढ़ी की याद आ रही है, बिहार चुनाव में सत्तू की याद आती है
More news from Bihar and nearby areas
- बंगाल में चुनाव है तो पीएम मोदी को झालमुढ़ी की याद आ रही है, बिहार चुनाव में सत्तू की याद आती है1
- महाभारत कालीन ऐतिहासिक काली पहाड़ी की तराई में स्थित नहर के निकट रेलवे प्रशासन के प्रयास से बनाए गए प्याऊ को कुछ अ-सामाजिक तत्वों के द्वारा निशाना बनाया गया है। काली पहाड़ तथा नहर के आसपास के क्षेत्र में सैर सपाटा करने आने वाले राहगीरों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन के द्वारा प्याऊ का निर्माण कराया गया था। बीते दिनों कुछ काली पहाड़ी के नीचे रेलवे द्वारा जो प्याऊ बनाया गया है, किसी विक्षुब्ध मानसिकता वाले अ-समाजिक तत्व के द्वारा किसी धारदार हथियार से प्लास्टिक वाली नल की टोंटी को सटा कर काट दिया गया। माता यमला काली मंदिर के पुरोहित अमित मिश्रा तथा सामाजिक कार्यकर्ता अशीष शाह रायजादा ने बताया कि एक सप्ताह पहले काली पहाड़ी के नीचे मंदिर वाली बोरिंग हुई थी, जो मंदिर में पानी पाइप के माध्यम से आता है। उसका पैनल बोर्ड का जो तार है उसको भी नहर घाट से लेकर पहाड़ी के ऊपर तक का तार काट कर पूरा समेट दिया गया है। इस बाबत स्थानीय पुलिस तथा रेलवे प्रशासन को भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।1
- खगड़िया कटिहार रेलखंड के महेशखूंट स्थित रेल फाटक को सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब एक अनियंत्रित हाइवा ने धक्का मार दिया। जिससे रेल फाटक टूट गया। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। फाटक टूट जाने के कारण काफी देर तक वहां जाम की स्थिति भी बनी रही। हालांकि आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाईवा को जब्त कर लिया है। वहीं चालक को भी हिरासत में लेने की बातें सामने आई है। बता दें कि महेशखूंट के रेल केबिन ढाला काफी व्यस्त रहता है। इसी रास्ते से गोगरी और परबत्ता प्रखंड लोग जाते आते हैं। ढाला का फाटक टुट जाने के कारण वहां ढाला को बंद करने में परेशानियां हो गई। इधर महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि हाईवा को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई रेल पुलिस द्वारा की जा रही है।1
- बसुधा सीड्स के द्वारा झौआबहियार दियारा मे मक्का की फसल को लेकर किसानों को सम्मानित किया।1
- धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकुंड कुर्मी टोला में शुक्रवार शनिवार की देर रात्रि चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना शुक्रवार शनिवार रात्रि करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार,अज्ञात चोरों ने शिवकुण्ड गांव निवासी कंतलाल राय के पुत्र राजाराम राय के घर में घुसकर सोने की चेन,कान के झुमके सहित करीब 80 हजार रुपये नगद चोरी कर ली। वारदात के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बड़ी चालाकी दिखाते हुए रंजू देवी और उनकी बेटी सपना कुमारी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया,ताकि कोई बाहर निकलकर शोर न मचा सके। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे जब रंजू देवी की नींद खुली,तो उन्होंने पाया कि उनका कमरा बाहर से बंद है। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने उनकी सास के कमरे को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों की तलाशी ली। इसके बाद सोने के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। जिस कमरे में चोरी हुई, उस समय उनकी सास एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गई थीं, जबकि उनके पति और बेटा इलाज के लिए बेगूसराय गए हुए थे। परिजनों का कहना है कि घर के कई सदस्यों की अनुपस्थिति की जानकारी चोरों को पहले से थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के जरिए हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। तलाशी के दौरान एक सूटकेस शिवकुंड बांध के किनारे से बरामद किया गया। एफएसएल टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट के नमूने भी जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित राजाराम राय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- गोगरी के रजस्ट्रीमोड़ के समीप दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आज सर्व सहमति से गोगरी सेविका संघ प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें की बिना कुमारी को प्रखंड अध्यक्ष ,बबीता कुमारी को उपाध्यक्ष शहनाज बानो को कार्यकारिणी सदस्य से मनोनीत किया गया जिसमें की सर्व सहमति से सेविकाओं ने चुनाव किया है सभी नवनिर्मित नेत्रियों ने बताया कि मैं पूर्ण रूप से संगठन को मजबूत बनाऊंगी1
- बलिया में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा बेगूसराय कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास का फूलों की माला पहनकर भव्य रूप से किया गया स्वागत1
- मुंगेर जिरोमाइल के समीप टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक चालक घायल। दरहसल फोरलेन निर्माणाधीन सड़क पर एक टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बड़ी घटना होने से टल गई बताया जाता है की बाइक सवार को हल्की छोटे आई है।1