14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत , जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी जिले में लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण और वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से आगामी 14 मार्च को 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महा-आयोजन की तैयारी और जन-जागरूकता के लिए आज जनपद न्यायालय परिसर से 'लोक अदालत जागरूकता वाहन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने इस जागरूकता रथ को रवाना करते हुए बताया कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपील की कि वादकारी अपने छोटे-मोटे फौजदारी विवाद, बैंक वसूली, वैवाहिक मामले और दीवानी मुकदमों को इस मंच पर लाकर हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ अभियान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जनपद के शीर्ष न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित प्रेमी - नोडल अधिकारी लोक अदालत / अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, यशपाल वर्मा -सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रदीप कुमार मिश्रा III - अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश , अनूप कुमार पाण्डेय - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतुल कुमार नायक - सिविल जज (सी.डि.) ,राहुल आनन्द व प्रभात कुमार दुबे - सिविल जज (जू.डि.), निरूआनन्द - न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) एवं मेघाली सिंह- न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) , रेनू गौतम - अपर सिविल जज एवं प्रज्ञा पाण्डेय - सिविल जज एफ.टी.सी व अमित कुमार - एल.डी.एम मौजूद रहें। निस्तारण का सुनहरा मौका सचिव यशपाल वर्मा ने जानकारी दी कि यह जागरूकता वाहन तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में बताएगा। 14 मार्च को होने वाली इस लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित मामलों की कोई अपील नहीं होती, जिससे विवाद का स्थायी समाधान हो जाता है।
14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत , जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी जिले में लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण और वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से आगामी 14 मार्च को 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महा-आयोजन की तैयारी और जन-जागरूकता के लिए आज जनपद न्यायालय परिसर से 'लोक अदालत जागरूकता वाहन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने इस जागरूकता रथ को रवाना करते हुए बताया कि लोक अदालत आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपील की कि वादकारी अपने छोटे-मोटे फौजदारी विवाद, बैंक वसूली, वैवाहिक मामले और दीवानी मुकदमों को इस मंच पर लाकर हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ अभियान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जनपद के शीर्ष न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का
संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित प्रेमी - नोडल अधिकारी लोक अदालत / अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, यशपाल वर्मा -सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रदीप कुमार मिश्रा III - अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश , अनूप कुमार पाण्डेय - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतुल कुमार नायक - सिविल जज (सी.डि.) ,राहुल आनन्द व प्रभात कुमार दुबे - सिविल जज (जू.डि.), निरूआनन्द - न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) एवं मेघाली सिंह- न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) , रेनू गौतम - अपर सिविल जज एवं प्रज्ञा पाण्डेय - सिविल जज एफ.टी.सी व अमित कुमार - एल.डी.एम मौजूद रहें। निस्तारण का सुनहरा मौका सचिव यशपाल वर्मा ने जानकारी दी कि यह जागरूकता वाहन तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में बताएगा। 14 मार्च को होने वाली इस लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित मामलों की कोई अपील नहीं होती, जिससे विवाद का स्थायी समाधान हो जाता है।
- अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- जिला चिकित्सालय भिनगा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी विजय कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष) द्वारा खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित बताया। CO भिनगा शभरत पासवान ने दी जानकारी 👇👇1
- जिले में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई डॉ0 अम्बेडकर जी की जयंती सभी को समान अधिकार दिलाना और शिक्षित बनाना ही उनका उद्देश्य-डीएम श्रावस्ती । प्रदेश सरकार के मंशानुसार जिले में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान 20 टीबी मरीजों को जिलाधिकारी ने पोषण पोटली भी प्रदान की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका उद्देश्य था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन का लोग अध्ययन कर उनके विचारों से जरूर सीख ले, उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे समय से निभाए। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ. अम्बेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र जी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को समता का अधिकार दिलाकर मजबूती प्रदान करना ही उनका उद्देश्य था। गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ अम्बेडकर जी की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिये।अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि देश के संविधान निर्माण में उनका बहुत बडा योगदान है। डॉ. अम्बेडकर संविधान समिति के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी डा0 अम्बेडकर जी के जीवनी पर आधारित अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर सहित अन्य समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद के सभी तहसीलों, विकास खण्डों के सरकारी कार्यालयों, परिषदीय विद्यालयों में भी डा0 अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनायी गई, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- दिनांक 14.04.2026* पुलिस अधीक्षक *राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम* व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा *भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिरसिया, श्रावस्ती की पुलिस टीम थाना सरसिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/26 धारा 137(2), 64, 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.04.2026 को बभनी के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत2
- Kashi Ram awash jail road gonda jail ke bagal me hai ye gandagi1
- सम्राट मीटर को लेकर लोगों में भ्रम, बिना उपभोक्ता की सहमति के नहीं लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर - अधीक्षण अभियंता विद्युत बहराइच। उत्तर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों से स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं बहराइच ज़िले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में फैले भ्रम को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. रामयश यादव ने बताया की स्मार्ट मीटर को लोगों के मन में फैले भ्रम को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा की उपभोक्ता यदि चाहें तो स्मार्ट मीटर को क्रॉस चेक कर सकते हैं जिसमें वह अपने परिसर में पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगा सकते हैं और दोनों मीटर की रीडिंग टैली कर सकते हैं।1
- इश्क, साजिश और कत्ल बलरामपुर में एक्सीडेंट के पीछे निकली डबल मर्डर की खौफनाक कहानी,पुलिस ने खोली डबल मर्डर की सनसनीखेज गुत्थी1
- breking news1
- Post by गिरधारी गुप्ता पत्रकार1