logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैतारण युथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु आपके अपने भाई Nemsa Gurjar को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर विजय बनाये। 👏👏 #AshokGehlot Sachin Pilot Shivprakash Gurjar Sirra Productions

4 hrs ago
user_नेमा गुर्जर
नेमा गुर्जर
Local Politician जैतारण, पाली, राजस्थान•
4 hrs ago

जैतारण युथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु आपके अपने भाई Nemsa Gurjar को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर विजय बनाये। 👏👏 #AshokGehlot Sachin Pilot Shivprakash Gurjar Sirra Productions

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डोडियाना-बीटन सड़क प्रोजेक्ट अटका: 60 करोड़ की सड़क मे गड्ढे और कीचड़; 90 लाख की पेनल्टी भी बेअसर, लोगों में रोष नागौर, पाली और जोधपुर जिलों को जोड़न े वाला डोडियाना से बीटन तक का 60 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण प्रोजेक्ट एक साल से अधिक समय से लंबित है। यह सड़क इन जिलों के कई शहरों, कस्बों और गांवों के लिए अहम मानी जाती है। हालांकि, वर्तमान मे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और अधूरा काम इसकी बदहाली बयां कर रहा है। परियोजना को पूरा करने की निर्धारित समय सीमा से एक साल से अधिक की देरी हो चुकी है। PWD के XEN चेतन साह ने स्वीकार किया है कि ठेकेदार पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके बावजूद, सड़क निर्माण का कार्य अभी भी ठप पड़ा है, जिसस स्थानीय लोगों में रोष है। कई स्थानो पर 7 मीटर से कम चौड़ाई डोडियाना से बीटन तक के इस प्रोजेक्ट मे सड़क की निर्धारित चौड़ाई 7 मीटर है। हालांकि, कई स्थानो पर इस 7 मीटर से कम कर संकरा कर दिया गया है। सथाना, रियांबड़ी, झींटियां, बड़ायली और भंवाल जैस गांवों मे सड़क निर्माण अभी भी अधूरा है। इन स्थानो पर नालों का निर्माण भी नहीं किया गया है, जिसस इन सभी गांवों में दिनभर गंदा पानी और कीचड सड़क पर बहता रहता है। इसस वाहन सवार फिसलकर और गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि इस निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आगामी बरसात के मौसम में अब तक बना हिस्सा भी सड़क पर बहन वाले पानी से क्षतिग्रस्त हो सकता है। निर्माण अभी भी अधूरा है। "सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर पालिका जिम्मेदार " वहीं, XEN चेतन साह ने बताया कि हा ये सही ह कि इस प्रोजेक्ट में देरी हुई हैं। कोशिश हैं कि जल्दी ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। सड़क की चौड़ाई को लेकर रियां बड़ी नगरपालिका जिम्मेदार हैं, उन्होंन जितनी जगह उपलब्ध करवाई, हम वहीं निर्माण कर सकते हैं। नाले भी जल्द ही बनाएंगे। वहीं इस पुरे मामले मे नगरपालिका ईओ धर्मेंद्र ने बताया कि इस प्रोजेक्ट मे सड़क निर्माण कार्य धीमा हो रहा हैं। नगरपालिका ने तो सहयोग कर अब तक कई अतिक्रमण हटाए ह और जैसे-जैस ये सड़क का काम करेंग तो आग भी अतिक्रमण हटा कर पूरी जगह उपलब्ध करवा दी जायेगी। ठेकेदार काम स्टार्ट कर नही रहा हऔर तोड़फोड़ करवाना चाहता हैं। पहले ऐसा करने पर कई महीनो तक शहरवासियों को परेशानियो का सामना करना पड़ा था।
    2
    डोडियाना-बीटन सड़क प्रोजेक्ट अटका: 60 करोड़ की सड़क मे गड्ढे और कीचड़; 90 लाख की पेनल्टी भी बेअसर, लोगों में रोष
नागौर, पाली और जोधपुर जिलों को जोड़न े वाला डोडियाना से बीटन तक का 60 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण प्रोजेक्ट एक साल से अधिक समय से लंबित है। यह सड़क इन जिलों के कई शहरों, कस्बों और गांवों के लिए अहम मानी जाती है। हालांकि, वर्तमान मे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और अधूरा काम इसकी बदहाली बयां कर रहा है। परियोजना को पूरा करने की निर्धारित समय सीमा से एक साल से अधिक की देरी हो चुकी है। PWD के XEN चेतन साह  ने स्वीकार किया है कि ठेकेदार पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके बावजूद, सड़क निर्माण का कार्य अभी भी ठप पड़ा है, जिसस  स्थानीय लोगों में रोष है।
कई स्थानो  पर 7 मीटर से कम चौड़ाई
डोडियाना से बीटन तक के इस प्रोजेक्ट मे सड़क की निर्धारित चौड़ाई 7 मीटर है। हालांकि, कई स्थानो पर इस  7 मीटर से कम कर संकरा कर दिया गया है। सथाना, रियांबड़ी, झींटियां, बड़ायली और भंवाल जैस  गांवों मे  सड़क निर्माण अभी भी अधूरा है।
इन स्थानो  पर नालों का निर्माण भी नहीं किया गया है, जिसस  इन सभी गांवों में दिनभर गंदा पानी और कीचड सड़क पर बहता रहता है। इसस वाहन सवार फिसलकर और गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि इस निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आगामी बरसात के मौसम में अब तक बना हिस्सा भी सड़क पर बहन  वाले पानी से क्षतिग्रस्त हो सकता है।
निर्माण अभी भी अधूरा है।
"सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर पालिका जिम्मेदार "
वहीं, XEN चेतन साह ने बताया कि हा  ये सही ह  कि इस प्रोजेक्ट में देरी हुई हैं। कोशिश हैं कि जल्दी ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। सड़क की चौड़ाई को लेकर रियां बड़ी नगरपालिका जिम्मेदार हैं, उन्होंन  जितनी जगह उपलब्ध करवाई, हम वहीं निर्माण कर सकते हैं। नाले भी जल्द ही बनाएंगे।
वहीं इस पुरे मामले मे  नगरपालिका ईओ धर्मेंद्र ने बताया कि इस प्रोजेक्ट मे  सड़क निर्माण कार्य धीमा हो रहा हैं। नगरपालिका ने तो सहयोग कर अब तक कई अतिक्रमण हटाए ह  और जैसे-जैस  ये सड़क का काम करेंग  तो आग  भी अतिक्रमण हटा कर पूरी जगह उपलब्ध करवा दी जायेगी। ठेकेदार काम स्टार्ट कर नही  रहा हऔर तोड़फोड़ करवाना चाहता हैं। पहले ऐसा करने पर कई महीनो तक शहरवासियों को परेशानियो का सामना करना पड़ा था।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Advertising Photographer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *ब्लॉक कांग्रेस ने किया संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय सप्ताह का शंखनाद* *महात्मा फुले के सत्यशोधक आदर्शों से मिलेगी लोकतंत्र बचाने की ताक़त* आज की ताजा खबर ब्यावर। 11 अप्रैल, 2026, शनिवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर सतपुलिया स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह का भव्य आगाज किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलते हुए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। सत्यशोधक समाज से लोकतंत्र बचाओ अभियान तक: श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज के माध्यम से शोषितों, दलितों, महिलाओं और किसानों को एकजुट कर समानता पर आधारित लोकतंत्र का सपना देखा था। उन्होंने शिक्षा को मुक्ति का हथियार बनाकर जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की थी, आज कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। यह अभियान गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत कर वंचित वर्गों को सशक्त करने का माध्यम बनेगा। वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत ने कहा कि देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। भाजपा राज में दलितों और पिछड़ों का शोषण किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने राजस्थान की वर्तमान सरकार को पर्ची सरकार बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद निकाय और पंचायती राज चुनाव टालना भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है। पूर्व विधायक माणक डाणी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि फुले जी की तरह समर्पित होकर संगठन को मजबूत करना ही आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। नगर अध्यक्ष भरत बाघमार ने महात्मा फुले के क्रांतिकारी विचारों की चर्चा की और संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 11 से 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) तक चलने वाले इस विशेष सप्ताह के दौरान कांग्रेसजन दलित व पिछड़ी बस्तियों में जाकर जनसंवाद करेंगे। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा और युवाओं को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर संगठन से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग ज़िलाध्यक्ष अज़मत काठात, ओबीसी प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, शिक्षक प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष नरसिंह गहलोत, सेवादल ज़िलाध्यक्ष विक्रम सोनी, अनु. जाति प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष बिरदीचन्द खोरवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुखराज सांखला, पृथ्वीराज गहलोत, चन्नू यादव, अजय मूंदड़ा, गोपाल डाणी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह गोरा, रवि डंडायत, मंडल अध्यक्ष हरीराम मेघवाल, महेन्द्र सामरिया , शेखर शर्मा, पूर्व पार्षद शोभा चौधरी, सम्पत्ति बोहरा, घनश्याम फुलवारी, राजेन्द्र तुनगरिया, मदनमोहन त्रिपाठी, जसोदा गुर्जर, रामस्वरूप डागर, अशोक साहू, राजेन्द्र अग्रवाल, नारायण मेहरडा, अनिल शर्मा, चेतन सांखला, चिराग़ शर्मा, हनुमान सांखला, भगवान दास तंवर सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकल न्यूज़ मगरा,।
    1
    *ब्लॉक कांग्रेस ने किया संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय सप्ताह का शंखनाद*
*महात्मा फुले के सत्यशोधक आदर्शों से मिलेगी लोकतंत्र बचाने की ताक़त*
आज की ताजा खबर ब्यावर।  11 अप्रैल, 2026, शनिवार 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर सतपुलिया स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह का भव्य आगाज किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलते हुए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
सत्यशोधक समाज से लोकतंत्र बचाओ अभियान तक:
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज के माध्यम से शोषितों, दलितों, महिलाओं और किसानों को एकजुट कर समानता पर आधारित लोकतंत्र का सपना देखा था। उन्होंने शिक्षा को मुक्ति का हथियार बनाकर जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की थी, आज कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। यह अभियान गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत कर वंचित वर्गों को सशक्त करने का माध्यम बनेगा।
वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन:
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रहार किया।
खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत ने कहा कि देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। भाजपा राज में दलितों और पिछड़ों का शोषण किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने राजस्थान की वर्तमान सरकार को पर्ची सरकार बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद निकाय और पंचायती राज चुनाव टालना भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है।
पूर्व विधायक माणक डाणी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि फुले जी की तरह समर्पित होकर संगठन को मजबूत करना ही आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
नगर अध्यक्ष भरत बाघमार ने महात्मा फुले के क्रांतिकारी विचारों की चर्चा की और संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने का आह्वान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 11 से 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) तक चलने वाले इस विशेष सप्ताह के दौरान कांग्रेसजन दलित व पिछड़ी बस्तियों में जाकर जनसंवाद करेंगे। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा और युवाओं को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर संगठन से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग ज़िलाध्यक्ष अज़मत काठात, ओबीसी प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, शिक्षक प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष नरसिंह गहलोत, सेवादल ज़िलाध्यक्ष विक्रम सोनी, अनु. जाति प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष बिरदीचन्द खोरवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुखराज सांखला, पृथ्वीराज गहलोत, चन्नू यादव, अजय मूंदड़ा, गोपाल डाणी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह गोरा, रवि डंडायत, मंडल अध्यक्ष हरीराम मेघवाल, महेन्द्र सामरिया , शेखर शर्मा, पूर्व पार्षद शोभा चौधरी, सम्पत्ति बोहरा, घनश्याम फुलवारी, राजेन्द्र तुनगरिया, मदनमोहन त्रिपाठी, जसोदा गुर्जर, रामस्वरूप डागर, अशोक साहू, राजेन्द्र अग्रवाल, नारायण मेहरडा, अनिल शर्मा, चेतन सांखला, चिराग़ शर्मा, हनुमान सांखला, भगवान दास तंवर सहित
अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लोकल न्यूज़ मगरा,।
    user_लोकल न्यूज़ मगरा ✅👑
    लोकल न्यूज़ मगरा ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • अजमेर के जनकपुरी गंज में अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा और भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 12 अप्रैल 2026, रविवार को विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस शिविर की खास बात यह रही कि अमेरिका के प्रसिद्ध डायबिटीज एवं हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. प्रकाश डिडवानिया अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। उनके साथ अजमेर के कई जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी अपनी सेवाएं दीं, जिनमें हृदय रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला, चर्म रोग, दंत रोग, शिशु रोग, न्यूरो, फिजिशियन और सर्जन शामिल रहे। शिविर में मरीजों के लिए बीएमआई, ब्लड शुगर, ईसीजी और पैरों की नसों (न्यूरोपैथी) की जांच मुफ्त में की गई। साथ ही शुगर रोगियों के लिए विशेष टीम द्वारा निशुल्क इलाज और परामर्श प्रदान किया गया। आधुनिक मशीनों की मदद से कमर दर्द, घुटना, गर्दन, कंधा, लकवा, गठिया और अन्य बीमारियों का भी उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश डिडवानिया ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और सही खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि डायबिटीज और हार्ट की बीमारियां आज के समय में तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। शिविर के सफल आयोजन में दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    अजमेर के जनकपुरी गंज में अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़ा और भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 12 अप्रैल 2026, रविवार को विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस शिविर की खास बात यह रही कि अमेरिका के प्रसिद्ध डायबिटीज एवं हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. प्रकाश डिडवानिया अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। उनके साथ अजमेर के कई जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी अपनी सेवाएं दीं, जिनमें हृदय रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला, चर्म रोग, दंत रोग, शिशु रोग, न्यूरो, फिजिशियन और सर्जन शामिल रहे।
शिविर में मरीजों के लिए बीएमआई, ब्लड शुगर, ईसीजी और पैरों की नसों (न्यूरोपैथी) की जांच मुफ्त में की गई। साथ ही शुगर रोगियों के लिए विशेष टीम द्वारा निशुल्क इलाज और परामर्श प्रदान किया गया। आधुनिक मशीनों की मदद से कमर दर्द, घुटना, गर्दन, कंधा, लकवा, गठिया और अन्य बीमारियों का भी उपचार किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रकाश डिडवानिया ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और सही खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि डायबिटीज और हार्ट की बीमारियां आज के समय में तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।
शिविर के सफल आयोजन में दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_92 R News
    92 R News
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अजमेर के होटल सम्राट स्थित बीयर बार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बिल भुगतान को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी।
    1
    अजमेर के होटल सम्राट स्थित बीयर बार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बिल भुगतान को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Mukesh Mewara
    1
    Post by Mukesh Mewara
    user_Mukesh Mewara
    Mukesh Mewara
    देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र में एक कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। बाइक से जा रहे युवक पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गिर पड़ा। बताया जा रहा है की कुत्ता लगातार युवक पर हमला करता रहा और वह मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन शुरुआत में कोई आगे नहीं आया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को भगाया और युवक को बचाया।
    1
    राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र में एक कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। बाइक से जा रहे युवक पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गिर पड़ा। बताया जा रहा है की कुत्ता लगातार युवक पर हमला करता रहा और वह मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन शुरुआत में कोई आगे नहीं आया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को भगाया और युवक को बचाया।
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • नितिन सिंह बने रिया सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन रिया बड़ी में आज मुरली जी के बडला स्थित रिया सिटी प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति/बहुमत से नितिन सिंह को रिया सिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता को मजबूत करने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि रिया क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाएगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी, पवन कुमार सागर, रूपेश कुमार, मुरली पारीक,नंदकिशोर कुमावत, महेंद्र नाथ योगी,सुनील दगदी, मदनलाल, प्रेम सिंह शेखावत, एडवोकेट सत्यनारायण कुमावत, लुकमान खान, वसीम कुरेशी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 🔖 Hashtags #RiyaBadi #PressClub #NitinSingh #Journalism #NewsUpdate #RajasthanNews #PressClubElection
    3
    नितिन सिंह बने रिया सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन
रिया बड़ी में आज मुरली जी के बडला स्थित रिया सिटी प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति/बहुमत से नितिन सिंह को रिया सिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता को मजबूत करने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि रिया क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाएगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।  इस अवसर पर
पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी,
पवन कुमार सागर, रूपेश कुमार, मुरली पारीक,नंदकिशोर कुमावत, महेंद्र नाथ योगी,सुनील दगदी, मदनलाल, प्रेम सिंह शेखावत,
एडवोकेट सत्यनारायण कुमावत, लुकमान खान, वसीम कुरेशी
सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
🔖 Hashtags
#RiyaBadi #PressClub #NitinSingh #Journalism #NewsUpdate #RajasthanNews #PressClubElection
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Advertising Photographer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अजमेर में पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने आज कारखाना थाने का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड और कानून व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर जिले में बढ़ते अपराधों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और पुलिसिंग को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखा जाए।
    1
    अजमेर में पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने आज कारखाना थाने का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड और कानून व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई।
इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर जिले में बढ़ते अपराधों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और पुलिसिंग को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखा जाए।
    user_92 R News
    92 R News
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Mukesh Mewara
    4
    Post by Mukesh Mewara
    user_Mukesh Mewara
    Mukesh Mewara
    देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.