logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Mukesh Mewara
Mukesh Mewara
देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
3 hrs ago
34a26680-b298-4af9-acc2-e9d3c91e2651
d76b2d54-3830-423c-8c96-63b548184cd1
9241624f-30cb-403e-84a8-f904ab2db298

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Mukesh Mewara
    1
    Post by Mukesh Mewara
    user_Mukesh Mewara
    Mukesh Mewara
    देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग ने पकड़ा जोर, हजारों पोस्टकार्ड के जरिए रेल मंत्री तक पहुंचेगी जनभावना पब्लिक न्यूज़ रिपोर्टर रायपुर जगदीश माली हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस मांग को तेज करते हुए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। स्थानीय गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान के तहत हजारों की संख्या में पोस्टकार्ड देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम भेजे जा रहे हैं। पोस्टकार्ड में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को दूर-दराज के स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिपुर स्टेशन के आसपास रायपुर, बर, कुशलपुरा, पिपलिया कला, रामपुर कला, झूठा सहित कई गांव स्थित हैं। इन गांवों से बड़ी संख्या में युवा और श्रमिक वर्ग रोजगार के लिए बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे तथा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में जाते हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होना क्षेत्र के विकास में बाधा बना हुआ है। पोस्टकार्ड में यह भी लिखा गया है कि हरिपुर स्टेशन पर ठहराव की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों एवं आम यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यहां ट्रेनों का ठहराव जल्द शुरू किया जाना आवश्यक है। इस अभियान की खास बात यह है कि केवल स्थानीय ग्रामीण ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी लोग भी इससे जुड़ रहे हैं। बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे सहित अन्य शहरों से भी सैकड़ों की संख्या में पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं, जिससे यह आंदोलन व्यापक रूप लेता जा रहा है। कार्यक्रम में मदन लाल कुमावत, मांगी लाल माली, महेंद्र सांखला, रमेश सैनी, प्रहलाद सिंह कालब, बद्रीलाल पालड़िया, गिरधारी लाल देवासी, माणक चन्द लोहार, हरीश माली, नेमीचंद डाबी, भगवान सिंह गोइंदा, सूर्यप्रकाश शर्मा, राकेश वैष्णव, महेंद्र बंजारा, अनिल शर्मा, गजेन्द्र सिंह सांखला, दिनेश देवासी, प्रवीण प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, विजय सिंह चौहान, मोहन शर्मा, वेणुगोपाल शर्मा, गिरवर सिंह, कैलाश माली पदम पुरी गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र ही हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    1
    हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग ने पकड़ा जोर, हजारों पोस्टकार्ड के जरिए रेल मंत्री तक पहुंचेगी जनभावना
पब्लिक न्यूज़ रिपोर्टर रायपुर 
जगदीश माली
हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस मांग को तेज करते हुए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। स्थानीय गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अभियान के तहत हजारों की संख्या में पोस्टकार्ड देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम भेजे जा रहे हैं। पोस्टकार्ड में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को दूर-दराज के स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि हरिपुर स्टेशन के आसपास रायपुर, बर, कुशलपुरा, पिपलिया कला, रामपुर कला, झूठा सहित कई गांव स्थित हैं। इन गांवों से बड़ी संख्या में युवा और श्रमिक वर्ग रोजगार के लिए बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे तथा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में जाते हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होना क्षेत्र के विकास में बाधा बना हुआ है।
पोस्टकार्ड में यह भी लिखा गया है कि हरिपुर स्टेशन पर ठहराव की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों एवं आम यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यहां ट्रेनों का ठहराव जल्द शुरू किया जाना आवश्यक है।
इस अभियान की खास बात यह है कि केवल स्थानीय ग्रामीण ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी लोग भी इससे जुड़ रहे हैं। बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे सहित अन्य शहरों से भी सैकड़ों की संख्या में पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं, जिससे यह आंदोलन व्यापक रूप लेता जा रहा है।
कार्यक्रम में मदन लाल कुमावत, मांगी लाल माली, महेंद्र सांखला, रमेश सैनी, प्रहलाद सिंह कालब, बद्रीलाल पालड़िया, गिरधारी लाल देवासी, माणक चन्द लोहार, हरीश माली, नेमीचंद डाबी, भगवान सिंह गोइंदा, सूर्यप्रकाश शर्मा, राकेश वैष्णव, महेंद्र बंजारा, अनिल शर्मा, गजेन्द्र सिंह सांखला, दिनेश देवासी, प्रवीण प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, विजय सिंह चौहान, मोहन शर्मा, वेणुगोपाल शर्मा, गिरवर सिंह, कैलाश माली पदम पुरी गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र ही हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • विश्व शांति संदेश रैली मातृशक्ति द्वारा विश्व शांति, सद्भावना मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। 12अप्रेल, 2026 स्थान/सम्राट अशोक उद्यान समय/7.00 प्रातः
    1
    विश्व शांति संदेश रैली
मातृशक्ति द्वारा विश्व शांति, सद्भावना मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
12अप्रेल, 2026
स्थान/सम्राट अशोक उद्यान 
समय/7.00 प्रातः
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्रेकिंग न्यूज़ | ब्यावर ब्यावर के जवाजा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। नरबदखेड़ा के पास सवामणी में जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को हाईवे एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग टुकड़ा गांव से शिवनगरी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। NEWS100RAJASTHAN | ब्यावर #BreakingNewsIndia #news100rajasthan #RajasthanNews #राजस्थान #LocalNews #beawar #LatestNews #news
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ब्रेकिंग न्यूज़ | ब्यावर
ब्यावर के जवाजा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया।
नरबदखेड़ा के पास सवामणी में जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को हाईवे एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की।
बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग टुकड़ा गांव से शिवनगरी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
NEWS100RAJASTHAN | ब्यावर
#BreakingNewsIndia #news100rajasthan #RajasthanNews #राजस्थान #LocalNews #beawar #LatestNews #news
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। रविवार सुबह करीब 4 बजे तरबूज से भरी पिकअप टायर फटने से सिरोही जिले के पालड़ी एम और पोसालिया के बीच पलट गई।हादसे में 8 लोग घायल हुए, जो राजसमंद से सिरोही के गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, पाली से दो गंभीर घालयों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुके और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को पहले पालड़ी एम से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में राजसमंद में रह रहे थे। वे तरबूज बेचने के लिए राजसमंद से शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना होकर सिरोही जिले में लगने वाले गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। हादसे में यूपी के फिरोजाबाद निवासी 28 साल के प्रकाश, 30 साल के सतराम, 32 साल के बुंदु पुत्र मुन्नालाल, 35 साल के सुनील, एमपी निवासी 22 साल के वीरेंद्र पुत्र गजसिंह, यूपी निवासी 48 साल के बलवीर, राजसमंद निवासी 65 साल के मनोज पुत्र सीताराम और एपी निवासी 32 साल के छोटू पुत्र देशराज घायल हुए हैं।घायलों में प्रकाश और सतराम की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।
    1
    पाली,मनीष राठौड़।  रविवार सुबह करीब 4 बजे तरबूज से भरी पिकअप टायर फटने से सिरोही जिले के पालड़ी एम और पोसालिया के बीच पलट गई।हादसे में 8 लोग घायल हुए, जो राजसमंद से सिरोही के गौतम ऋषि मेले जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, पाली से दो गंभीर घालयों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुके और एंबुलेंस को सूचना दी।
सभी घायलों को पहले पालड़ी एम से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में राजसमंद में रह रहे थे। वे तरबूज बेचने के लिए राजसमंद से शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना होकर सिरोही जिले में लगने वाले गौतम ऋषि मेले जा रहे थे।
हादसे में यूपी के फिरोजाबाद निवासी 28 साल के प्रकाश, 30 साल के सतराम, 32 साल के बुंदु पुत्र मुन्नालाल, 35 साल के सुनील, एमपी निवासी 22 साल के वीरेंद्र पुत्र गजसिंह, यूपी निवासी 48 साल के बलवीर, राजसमंद निवासी 65 साल के मनोज पुत्र सीताराम और एपी निवासी 32 साल के छोटू पुत्र देशराज घायल हुए हैं।घायलों में प्रकाश और सतराम की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • Post by Mukesh Mewara
    4
    Post by Mukesh Mewara
    user_Mukesh Mewara
    Mukesh Mewara
    देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.