Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर: पुलिस मेडिएशन सेंटर के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने बुजुर्ग की दाढ़ी पकड़कर लटकाया तलाक का विवाद या जंग का मैदान? मध्यस्थता केंद्र के बाहर समधी-समधन पक्ष में हाथापाई, बुजुर्ग की दाढ़ी पर लटकी महिला यूपी के बुलंदशहर में अनोखा विवाद: मेडिएशन सेंटर के बाहर महिला ने बुजुर्ग का पकड़ा कॉलर नहीं, बल्कि पकड़ ली दाढ़ी! बुलंदशहर पुलिस स्टेशन के बाहर भिड़े रिश्तेदार, सुलह के बीच महिला ने लड़की के पिता की दाढ़ी नोची
Bulandshahr Times News
बुलंदशहर: पुलिस मेडिएशन सेंटर के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने बुजुर्ग की दाढ़ी पकड़कर लटकाया तलाक का विवाद या जंग का मैदान? मध्यस्थता केंद्र के बाहर समधी-समधन पक्ष में हाथापाई, बुजुर्ग की दाढ़ी पर लटकी महिला यूपी के बुलंदशहर में अनोखा विवाद: मेडिएशन सेंटर के बाहर महिला ने बुजुर्ग का पकड़ा कॉलर नहीं, बल्कि पकड़ ली दाढ़ी! बुलंदशहर पुलिस स्टेशन के बाहर भिड़े रिश्तेदार, सुलह के बीच महिला ने लड़की के पिता की दाढ़ी नोची
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर में मां की ज्योति लेने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, आठ घायल बुलंदशहर। जिले में NH-34 पर सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जुनैदपुर गांव के पास जाट चौक और बिलसुरी के बीच श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी धीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से मां की ज्योति लेने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मां की ज्योति लेने निकले श्रद्धालुओं के सफर में हादसे के बाद मातम छा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।2
- बुलंदशहर: सिकंदराबाद में बिना लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहा था हुक्काबार, दो पर FIR सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित भाटी कैफे में संचालित हो रहा था हुक्काबार। ऊपरी मंजिल पर धुएं के छल्ले उड़ाते युवाओं का वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस। सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडेय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR।1
- बुलंदशहर: पुलिस मेडिएशन सेंटर के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने बुजुर्ग की दाढ़ी पकड़कर लटकाया तलाक का विवाद या जंग का मैदान? मध्यस्थता केंद्र के बाहर समधी-समधन पक्ष में हाथापाई, बुजुर्ग की दाढ़ी पर लटकी महिला यूपी के बुलंदशहर में अनोखा विवाद: मेडिएशन सेंटर के बाहर महिला ने बुजुर्ग का पकड़ा कॉलर नहीं, बल्कि पकड़ ली दाढ़ी! बुलंदशहर पुलिस स्टेशन के बाहर भिड़े रिश्तेदार, सुलह के बीच महिला ने लड़की के पिता की दाढ़ी नोची1
- क्षेत्रीय श्री रामलीला मंच परवाना महमूदपुर के तत्वावधान में गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को गांव परवाना महमूदपुर में श्री रामलीला मंचन के दूसरे दिन का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के साथ क्षेत्रीय श्री रामलीला मंच परवाना महमूदपुर में रामलीला का शुभारंभ परवाना महमूदपुर। क्षेत्रीय श्री रामलीला मंच परवाना महमूदपुर के तत्वावधान में गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को गांव परवाना महमूदपुर में श्री रामलीला मंचन के दूसरे दिन का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखावटी निवासी पंडित राहुल भारद्वाज, टाइल सेनेट्री एवं खाद-बीज भंडार, उनके साथी चौधरी देवेंद्र राठी तथा सेगा जगतपुर निवासी चौधरी अवनेश उपस्थित रहे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ‘जीतू भैय्या’, हुकम सिंह गौतम, जगत सिंह गौतम एवं राजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रामलीला के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पत्रकार धर्मेंद्र राजपूत, पत्रकार कैलाश कुमार गौतम, सोनू पाठक, कमेटी सचिव ललित पाठक, बलवीर नेताजी, भरत सिंह उर्फ भर्ता मेडिकल वाले, मास्टर विजय प्रकाश माहुर तथा रज्जाक सैफी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि श्री रामलीला के आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग का संदेश समाज तक पहुंचाना है। रामलीला को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज के मंचन में राम जन्म, विश्वामित्र यज्ञ, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इन धार्मिक प्रसंगों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है। पत्रकार समीर चौधरी परवाना4
- तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों के झुंड को कुचला, 14 भेड़ों की मौके पर मौत तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़ों के झुंड को कुचला, 14 भेड़ों की मौके पर मौत फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के मलवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कुंवरपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे भेड़ों के झुंड को रौंद दिया। हादसे में 14 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 40 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भेड़पालक अपने झुंड के साथ सड़क किनारे गुजर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आया एक अनियंत्रित ट्रक सीधे भेड़ों के झुंड में घुस गया। ट्रक को अपनी ओर आता देख भेड़पालक ने किसी तरह खाई में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जबकि पूरा झुंड ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद सड़क पर मृत और घायल भेड़ें बिखर गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में भेड़पालक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर मलवां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- हत्या की घटना में वांछित बदमाश के साथ थाना खुर्जा देहात पुलिस की हुई मुठभेड़ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार कब्जे से अवैध असलहा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद बुलन्दशहर : में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना खुर्जा देहात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 27/08/2026 को युवती पिंकी की हत्या करने की घटना में वांछित अभियुक्त रिंकू, शहबाजपुर क्योलीकलां के पास आम के बाग में मौजूद है मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार घायल अभियुक्त की पहचान रिंकू पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम शहबाज पुर बहाल थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया है अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार वांछित अभियुक्त रिंकू पुत्र प्रताप सिंह द्वारा दिनांक 27/08/2026 को जनपद अलीगढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक युवती की हत्या करने की घटना कारित की गई थी, जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू ने पूछताछ में बताया कि लगभग एक वर्ष से गांव की पिंकी पत्नी रामकुमार से प्रेम प्रसंग था दिनांक 25/08/2026 को अपने साढ़ू राजेश पुत्र कृष्णपाल निवासी रामपुर लधउवा थाना अकराबाद जिला अलीगढ की मदद से प्रशान्त पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम रामपुर लधउवा के साथ मोटर साइकिल से भेज दिया था जिसके दो दिन बाद वह स्वयं पिंकी से मिलने ग्राम रामपुर लधउवा गया था अभियुक्त के साढू राजेश ने पिंकी को अपने ट्यूबबैल पर रखा था जहां से रिंकू पिंकी को लेने गया था परन्तु पिंकी वापस घर आने को तैयार नहीं थी रास्ते में रिंकू ने अपने साढू राजेश को बुला लिया और राजेश तथा रिंकू ने मिलकर पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वहीं पास में गड्डा खोदकर गाड दिया अभियुक्त राजेश पुत्र कृष्णपाल की निशादेही पर थाना अकराबाद की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मृतक पिंकी के शव कंकाल हड्डियों को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है तथा अभियुक्त राजेश को गिरफ्तार किया जा चुका है पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु भेजा जा चुका है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता रिंकू पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम शहबाज पुर बहाल थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर घायल बरामदगी एक तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस मोबाइल फोन भियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खुर्जा देहात पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा गिरफ्तार करने वाली थाना खुर्जा देहात पुलिस टीम थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उ.नि. मोहसिन अहमद, एस आई अंकुश चौधरी, एस आई शिवा कुमार, जयवीर सिंह,।1
- आज छतारी में राम बारात के मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित देवेंद्र भारद्वाज जी। आज छतारी में भव्य राम बारात निकाली गई जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र भारद्वाज जी रहे ।सभी साथियों ने पंडित देवेंद्र भारद्वाज जी का भव्य स्वागत किया। जिनके साथ में सचिन शर्मा Rd फ्लेक्स गोलू भाई छतारी कपिल गौड़ जी कमल सिंह प्रधान जी मोहित शर्मा जी,1
- शिकारपुर में घर के अंदर मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव वैरी में महिला का शव घर के अंदर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मिथलेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि मिथलेश की शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। मृतका के पिता जोगिंदर, निवासी दादरी, ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई और कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।4