logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसानों के खेत तक नहर का पानी नही पहुंचने पर किसान श्रमदान कर सफाई में जुटे विभाग पर उठा सवाल उक्त मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत अरु पंचायत कर कल्हेपाट डीपा टोली में देखने को मिला जहां वर्ष 2021-22 में नहर विभाग द्वारा जीणोद्धार कार्य कराया गया था परंतु समय से साफ सफाई नही होने के कारण नहर का पानी का बहाव थम गया था और किसानों के खेत तक पानी नही पहुंचने पर किसान के बीच संसाधन के बावजूद सिचाई का समस्या बना हुआ था जिसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के किसान वर्ग के लोग श्रमदान कर साफ सफाई में जुटे।

2 hrs ago
user_आलोक कुमार
आलोक कुमार
पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
2 hrs ago

किसानों के खेत तक नहर का पानी नही पहुंचने पर किसान श्रमदान कर सफाई में जुटे विभाग पर उठा सवाल उक्त मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत अरु पंचायत कर कल्हेपाट डीपा टोली में देखने को मिला जहां वर्ष 2021-22 में नहर विभाग द्वारा जीणोद्धार कार्य कराया गया था परंतु समय से साफ सफाई नही होने के कारण नहर का पानी का बहाव थम गया था और किसानों के खेत तक पानी नही पहुंचने पर किसान के बीच संसाधन के बावजूद सिचाई का समस्या बना हुआ था जिसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के किसान वर्ग के लोग श्रमदान कर साफ सफाई में जुटे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सस्ती दवा पर ताला! गुमला सदर अस्पताल में वर्षों से बंद जन औषधि केंद्र, मरीजों का सवाल– जिम्मेदार कौन?* गुमला। केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना का लाभ गुमला सदर अस्पताल के मरीजों को वर्षों से नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बाजार से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जन औषधि केंद्र बंद रहने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया है। मरीजों और उनके परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है—अस्पताल प्रबंधन या जन औषधि केंद्र का संचालक? लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर जन औषधि केंद्र को जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं का लाभ मिल सके। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो गरीब मरीजों की परेशानी और बढ़ती जाएगी।
    1
    सस्ती दवा पर ताला! गुमला सदर अस्पताल में वर्षों से बंद जन औषधि केंद्र, मरीजों का सवाल– जिम्मेदार कौन?*
गुमला। केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना का लाभ गुमला सदर अस्पताल के मरीजों को वर्षों से नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बाजार से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जन औषधि केंद्र बंद रहने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया है। मरीजों और उनके परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है—अस्पताल प्रबंधन या जन औषधि केंद्र का संचालक?
लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर जन औषधि केंद्र को जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं का लाभ मिल सके। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो गरीब मरीजों की परेशानी और बढ़ती जाएगी।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • बरवाडीह के मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती समारोह की शुरुआत (लातेहार)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बरवाडीह मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के मार्गदर्शन एवं संयोजक हेमंत कश्यप की अध्यक्षता में पहाड़ी शिव मंदिर, पंचमुखी मंदिर, शिव मंदिर सरईडीह, आदि शक्ति हनुमान मंदिर तथा काली मंदिर खुरा में श्रद्धापूर्वक दीप जलाकर संत रविदास जी को नमन किया गया।मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी तथा संत रविदास जी के पैतृक गांव से निकलने वाला कलश पूरे झारखंड का भ्रमण करेगा, जिससे उनके विचार जन-जन तक पहुंच सकें।विद्युत विभाग के जिला सांसद प्रतिनिधि सह पूर्वी जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को जाति-पांति से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया, जिसे अपनाने की आवश्यकता है। सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने युवाओं से गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विनय चंदेल, कमलेश यादव, अरुण सिंह, शिवेंदु कुमार एवं संजीव प्रसाद ने भी उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता और मानव सेवा के संकल्प के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    बरवाडीह के मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती समारोह की शुरुआत
(लातेहार)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बरवाडीह मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के मार्गदर्शन एवं संयोजक हेमंत कश्यप की अध्यक्षता में पहाड़ी शिव मंदिर, पंचमुखी मंदिर, शिव मंदिर सरईडीह, आदि शक्ति हनुमान मंदिर तथा काली मंदिर खुरा में श्रद्धापूर्वक दीप जलाकर संत रविदास जी को नमन किया गया।मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी तथा संत रविदास जी के पैतृक गांव से निकलने वाला कलश पूरे झारखंड का भ्रमण करेगा, जिससे उनके विचार जन-जन तक पहुंच सकें।विद्युत विभाग के जिला सांसद प्रतिनिधि सह पूर्वी जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को जाति-पांति से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया, जिसे अपनाने की आवश्यकता है। सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने युवाओं से गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विनय चंदेल, कमलेश यादव, अरुण सिंह, शिवेंदु कुमार एवं संजीव प्रसाद ने भी उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता और मानव सेवा के संकल्प के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    38 min ago
  • जेपीएससी जेएसएससी झारखण्ड राज्य,के युवाओं का सबसे बड़ा मुद्दा है। राँची: झारखंड राज्य में जेपीएससी जेएसएससी उत्पाद सिपाही, जैसे नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी मामले की विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनोखे अंदाज में युवा अपनी विरोध प्रदर्शन दर्ज करते हुए ।
    1
    जेपीएससी जेएसएससी झारखण्ड राज्य,के युवाओं का सबसे बड़ा मुद्दा है।
राँची: झारखंड राज्य में जेपीएससी जेएसएससी उत्पाद सिपाही, जैसे नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी मामले की विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनोखे अंदाज में युवा अपनी विरोध प्रदर्शन दर्ज करते हुए ।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन, कल्याण अस्पताल एवं जेटीडीएस योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री जनमन (PM JANMAN) योजना, कल्याण अस्पताल तथा जनजातीय विकास विभाग (JTDS) से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बताया गया कि स्वीकृत सड़कों में से 8 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। कुछ योजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं तथा कई सड़कों के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं कार्यदायी एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आधार कार्ड से वंचित लाभुकों के लिए 15 दिनों तक विशेष आधार पंजीकरण शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अधिकांश केंद्रों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान विद्युत एवं दूरसंचार से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कई क्षेत्रों में बीएसएनएल टावर स्थापित होने के बावजूद विद्युत आपूर्ति अथवा आवश्यक कनेक्टिविटी के अभाव में नेटवर्क संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर समस्या के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कल्याण अस्पताल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अस्पताल में एनसीडी (Non-Communicable Diseases) सेवाओं की स्थापना की जा चुकी है। साथ ही अस्पताल में डेंटल केयर एवं आई केयर यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की खरीद के संबंध में सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके उपरांत जनजातीय विकास विभाग (JTDS) द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से कृषक उत्पादक संगठन (FPO) की गतिविधियों की जानकारी ली। विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि एफपीओ से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनजातीय समुदाय के पात्र लाभुकों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अन्य विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित मॉनिटरिंग, आपसी समन्वय एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    1
    उपायुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन, कल्याण अस्पताल एवं जेटीडीएस योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री जनमन (PM JANMAN) योजना, कल्याण अस्पताल तथा जनजातीय विकास विभाग (JTDS) से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बताया गया कि स्वीकृत सड़कों में से 8 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। कुछ योजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं तथा कई सड़कों के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं कार्यदायी एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आधार कार्ड से वंचित लाभुकों के लिए 15 दिनों तक विशेष आधार पंजीकरण शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अधिकांश केंद्रों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान विद्युत एवं दूरसंचार से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कई क्षेत्रों में बीएसएनएल टावर स्थापित होने के बावजूद विद्युत आपूर्ति अथवा आवश्यक कनेक्टिविटी के अभाव में नेटवर्क संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर समस्या के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कल्याण अस्पताल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अस्पताल में एनसीडी (Non-Communicable Diseases) सेवाओं की स्थापना की जा चुकी है। साथ ही अस्पताल में डेंटल केयर एवं आई केयर यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की खरीद के संबंध में सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके उपरांत जनजातीय विकास विभाग (JTDS) द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से कृषक उत्पादक संगठन (FPO) की गतिविधियों की जानकारी ली। विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि एफपीओ से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनजातीय समुदाय के पात्र लाभुकों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अन्य विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित मॉनिटरिंग, आपसी समन्वय एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • JPSC को लेकर झारखंड में बड़ा प्रदर्शन, सरकार से जवाब की मांग? #BreakingNews #fbreelsfypシ゚viralシ #jharkhand #trending JPSC को लेकर झारखंड में बड़ा प्रदर्शन, सरकार से जवाब की मांग? #BreakingNews #fbreelsfypシ゚viralシ #jharkhand #trending
    1
    JPSC को लेकर झारखंड में बड़ा प्रदर्शन, सरकार से जवाब की मांग? #BreakingNews #fbreelsfypシ゚viralシ #jharkhand #trending
JPSC को लेकर झारखंड में बड़ा प्रदर्शन, सरकार से जवाब की मांग? #BreakingNews #fbreelsfypシ゚viralシ #jharkhand #trending
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    7 hrs ago
  • लातेहार जिला के गारू प्रखंड के कबरी ग्राम के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव की मौत दारु पीने से हो गयी । इस घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह 7:00 के करीब हुई जब एक सफाई कर्मी ने लातेहार पुलिस को यह सूचना दिया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा है । पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला यह शव गारू प्रखंड के कबरी ग्राम के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव का है । इसके बाद शव का आंतरिक परीक्षण कर परिजनों को सोपा गया।
    1
    लातेहार जिला के गारू प्रखंड के कबरी ग्राम के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव की मौत दारु पीने से हो गयी ।
इस घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह 7:00 के करीब हुई जब एक सफाई कर्मी ने लातेहार पुलिस को यह सूचना दिया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा है । पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला यह शव गारू प्रखंड के कबरी ग्राम के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव का है । इसके बाद शव का आंतरिक परीक्षण कर परिजनों को सोपा गया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी। शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके। अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा। सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा। आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
    1
    खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी।
शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके।
अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा।
आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    9 hrs ago
  • 13 वर्ष के बच्ची के साथ दुष्कर्म कर के फेंका था खेत में, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को लिया हिरासत में।
    1
    13 वर्ष के बच्ची के साथ दुष्कर्म कर के फेंका था खेत में, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को लिया हिरासत में।
    user_RAMSEWAK SAHU
    RAMSEWAK SAHU
    News Anchor Bero, Ranchi•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.