पैकौली लाला में प्रशासन के मानदंडों के अनुरूप निकला ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस कुशीनगर। पैकौली लाला गांव में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर मंगलवार को अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्ग से कानूनी अनुमति एवं प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश के मुबारक मौके पर अपनी अकीदत का इजहार किया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नात-ए-पाक, सलातो-सलाम और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जुलूस में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस को संपन्न कराया। मार्ग में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश प्यार, अमन, इंसानियत और भाईचारे का है। समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखना और एक-दूसरे के सम्मान का ख्याल रखना ही इस मुबारक अवसर की सच्ची भावना है। जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर ग्रामीणों और आयोजकों ने प्रशासन, पुलिसकर्मियों तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पैकौली लाला गांव में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
पैकौली लाला में प्रशासन के मानदंडों के अनुरूप निकला ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस कुशीनगर। पैकौली लाला गांव में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर मंगलवार को अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्ग से कानूनी अनुमति एवं प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश के मुबारक मौके पर अपनी अकीदत का इजहार किया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नात-ए-पाक, सलातो-सलाम और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जुलूस में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस को संपन्न कराया। मार्ग में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश प्यार, अमन, इंसानियत और भाईचारे का है। समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखना और एक-दूसरे के सम्मान का ख्याल रखना ही इस मुबारक अवसर की सच्ची भावना है। जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर ग्रामीणों और आयोजकों ने प्रशासन, पुलिसकर्मियों तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पैकौली लाला गांव में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
- 15 साल से बदहाल सड़क, नालियों की समस्या से ग्रामीण परेशान कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरधूस गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई गलियां लंबे समय से जर्जर हैं और करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टियां, ईंट के टुकड़े और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं और उनमें गंदगी जमा दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कागजों में तस्वीर बेहतर दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क और जलनिकासी की स्थिति अलग नजर आती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क की जांच कराकर आवश्यकतानुसार निर्माण कराने तथा नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को बदहाल सड़क व नालियों की समस्या से कब राहत मिलती है।1
- धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस हंगामा टाइम्स न्यूज़, कुशीनगर कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार एवं शांतिपूर्ण जुलूस निकाले गए, जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान पूरे जिले में अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और इस्लाम के शांति, प्रेम एवं भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। जुलूस के माध्यम से समाज में शांति, आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। खास बात यह रही कि जुलूस में बुजुर्गों के साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। जुलूस के मार्गों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, मीठे चावल सहित खाने-पीने की अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए सेवा और सहयोग की भावना का परिचय दिया। इससे जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूस के मार्गों की लगातार निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता तथा आयोजकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जिले में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर कुशीनगर की गंगा-जमुनी तहजीब, अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया।4
- नेपाल में भीषण बाढ़ आने से कुशीनगर जिला प्रशासन मुस्तैद, निरीक्षण हेतु पहुंचे। नेपाल के रसुवा जिले में ग्लेशियर जनित झील फटने की सूचना के बाद कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी (नारायणी) के जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। वाल्मीकि बैराज से करीब 2.50 से 3 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना को देखते हुए संभावित बाढ़ के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी ने शिवपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर नदी किनारे बसे संवेदनशील गांवों में ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली। ग्रामीणों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने तथा पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है। राहत-बचाव उपकरणों के साथ प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूरी तैयारी की जा रही है।1
- कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी1
- जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।1
- जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद1
- सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश बंजारी पट्टी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बंजारी पट्टी क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नात और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। त्योहार को लेकर युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व मानवता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। आयोजकों ने सभी लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।4
- नेपाल के भीषण बाढ़ में अब तक 16 लोगों की मौत, करीब 400 पर्यटक लापता, 130 भारतीय नागरिक लापता, 291 विदेशी, 80 नेपाली नागरिक लापता, यूपी, बिहार में अलर्ट। तिब्बत की ओर आई इस तबाही के मंजर में कई पॉवर प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आपात बैठक बुलाई, राहत बचाव के लिए सेना मैदान में उतरी है।1