Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी- कानपुर में दवा व्यवसायी शशिरंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धी-सिद्धी की गला काटकर हत्या कर दी शशिरंजन मिश्रा ने वेस्ट बंगाल की रेशमा छेत्री से लव-मैरिज की थी. रेशमा एक सैलून में कर्मचारी थी,उनके जुड़वां बेटियों के अलावा एक 6 साल का बेटा भी था, मिश्रा को रेशमा के चरित्र पर शक था वह शराब पीकर रेशमा को पीटने लगा था, बेटियां पिता के साथ सोई थी. सुबह देखा तो दोनों के लहूलुहान शव पड़े हुए मिले रेशमा ने हत्यारे पिता के लिए फांसी की सजा की मांग की है
Anurag Kashyap
यूपी- कानपुर में दवा व्यवसायी शशिरंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धी-सिद्धी की गला काटकर हत्या कर दी शशिरंजन मिश्रा ने वेस्ट बंगाल की रेशमा छेत्री से लव-मैरिज की थी. रेशमा एक सैलून में कर्मचारी थी,उनके जुड़वां बेटियों के अलावा एक 6 साल का बेटा भी था, मिश्रा को रेशमा के चरित्र पर शक था वह शराब पीकर रेशमा को पीटने लगा था, बेटियां पिता के साथ सोई थी. सुबह देखा तो दोनों के लहूलुहान शव पड़े हुए मिले रेशमा ने हत्यारे पिता के लिए फांसी की सजा की मांग की है
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में देर रात्रि तक शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखी जा रही है। कम दृश्यता के बीच यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ड्यूटी की जा रही है, जिससे दूर से ही उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो रही है तथा यातायात सुरक्षित, अनुशासित एवं नियंत्रित रूप से संचालित हो रहा है। रूट मार्शल एवं सेंटर प्रभारी के माध्यम से चौराहों पर सघन निगरानी रखते हुए यातायात का सुचारू संचालन किया जा रहा है। कानपुर वासियों से अपील की जा रही है कि वे रात्रि में विशेष सतर्कता बरतें, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।1
- उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा भगवान श्री परशुराम के मंदिर की स्थापना कर परशुराम जन्मोत्सव के दिन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का किया भव्य आयोजन आपको बताते चलें कि उन्नाव सदर से लोकप्रिय विधायक पंकज गुप्ता द्वारा ब्राह्मण समाज की मांग को लेकर भगवान परशुराम के एक भव्य मंदिर की स्थापना कर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के दिन बहुत ही भव्यता एवं दिव्यता के साथ श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया एवं इस पावन दिन के अवसर पर नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई इस अवसर पर सर्व समाज से हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही उपस्थित लोगों द्वारा भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त कर हवन पूजन में प्रतिभाग किया गया एवं आयोजित भव्य भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया इस पावन अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर भगवान परशुराम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई साथ ही उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा गया कि आप लोगों द्वारा बताए जाने वाले हर एक समस्या एवं बात को गंभीरता से लेते हुए मैं सदैव आप लोगों के जिम्मेदारियां को निभाने के लिए कर्तव्य वध हूँ मैं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं एवं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आप लोगों ने मुझे इस काबिल बनाया जिससे आप लोगों के आवाहन पर मैं हर एक काम के लिए सदैव उपस्थित हूं इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, MLC अरविन्द त्रिपाठी, विमल द्विवेदी, अमित मिश्रा, अवनीश गुप्ता, अनुज पाण्डेय,मोना पाण्डेय, बउआ अवस्थी, गोपाल अवस्थी, ब्रजेश पाण्डेय, सुशील तिवारी,अमित शुक्ला सहित अधिक से अधिक लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य एवं दिब्य बनाया कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन सदर विधायक प्रतिनिधि एवं सहयोगी प्रदीप सिंह एवं पवन सिंह द्वारा किया गया1
- उन्नाव में मानवता की मिसाल — अमितेश सिंह ‘नंदू’ बने जीवन रक्षक उन्नाव। देर रात अमितेश सिंह ‘नंदू’ अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्रीय भ्रमण से लौट रहे थे इसी दौरान दही चौकी स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार कई यात्री अंदर बुरी तरह फंस गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई हादसे को देखते ही अमितेश सिंह ‘नंदू’ तुरंत गाड़ी से उतरे और बिना देर किए राहत कार्य में जुट गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने अपने साथियों के साथ हथौड़ा और छेनी की मदद से बस की बॉडी तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। लगातार प्रयास करते हुए कई घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत स्थानीय प्रशासन व एम्बुलेंस को सूचना देकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार उस रात का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था—1
- कानपुर, 19 अप्रैल 2026 पूरे उत्तर प्रदेश में दहशत का पर्याय बन चुकी कुख्यात "उल्टी गैंग" का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। कानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता में इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। यह गैंग बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाती थी। गैंग के सदस्य ऑटो में सवारी बनकर बैठते थे। टारगेट तय करने के बाद एक सदस्य अचानक सवारी के ऊपर उल्टी करने का नाटक करता था। जैसे ही पीड़ित सवारी का ध्यान उल्टी साफ करने में भटकता, गैंग के बाकी सदस्य बड़ी सफाई से उसके गहने, पर्स और कीमती सामान पार कर देते थे। पुलिस के मुताबिक, इस गैंग ने हाल ही में बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में एक महिला को इसी तरीके से लूटा था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों की मदद से पूरे नेटवर्क को ट्रैक किया। डीसीपी साउथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि "उल्टी गैंग" सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं थी। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा समेत प्रदेश के कई जिलों में इनके खिलाफ टप्पेबाजी और चोरी के केस दर्ज हैं। गैंग हर जिले में ऑटो बदलकर वारदात को अंजाम देती थी ताकि पकड़ में न आए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के गहने, कई पर्स और नकदी भी बरामद की है। सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी के बाद ऑटो में होने वाली टप्पेबाजी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। डीसीपी ने जनता से अपील की है कि ऑटो या सार्वजनिक वाहन में सफर करते समय अपने सामान को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें1
- उन्नाव टैम्पो स्टैंड बना शराबियों का अड्डा, खुलेआम छलक रहे जाम महिलाओं के सामने शराबखोरी, उन्नाव में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल दुकानदार ही बना रहे शराबखाना! टैम्पो स्टैंड पर खुला खेल बेखौफ शराबी, बेबस प्रशासन—उन्नाव टैम्पो स्टैंड की हकीकत वीडियो वायरल: सरेआम शराब पीते लोग, जिम्मेदार मौन टैम्पो स्टैंड पर शराब पार्टी, आम जनता परेशान उन्नाव में नियमों की उड़ रही धज्जियाँ, सार्वजनिक जगह पर शराबखोरी दुकानदारों की मिलीभगत? टैम्पो स्टैंड पर खुली शराबबाजी महिलाओं की मौजूदगी में जाम, उन्नाव की तस्वीर शर्मनाक कानून को ठेंगा दिखाते शराबी, टैम्पो स्टैंड बना ‘दारू स्पॉट’ ग्रामीण दृष्टि हिंदी समाचार पत्र की खास रिपोर्ट1
- खौफनाक: निघासन में 'गैस माफिया' का नंगा नाच! जनता बूंद-बूंद को तरसी, कबाड़ी की दुकान के पास 'यमराज' भर रहे हैं गाड़ियों में गैस निघासन, लखीमपुर खीरी: निघासन क्षेत्र में इन दिनों हाहाकार मचा है। आम आदमी को अपनी रसोई के लिए एक सिलेंडर मयस्सर नहीं हो रहा, वहीं निघासन-लालपुर रोड पर कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 'मौत का कारोबार' फल-फूल रहा है। एक कबाड़ी की दुकान के पास खुलेआम चार पहिया वाहनों (Cars & Vans) में घरेलू गैस की रिफिलिंग की जा रही है। आम जनता बेहाल, माफिया मालामाल हैरानी की बात यह है कि पूरे निघासन क्षेत्र में गैस की भारी किल्लत है। घरेलू उपभोक्ता गैस के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन गैस माफियाओं के पास सिलेंडरों का अंबार लगा है। इन सिलेंडरों को ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचकर और गाड़ियों में अवैध रूप से भरकर लाखों की काली कमाई की जा रही है। लालपुर रोड बना 'बारूद का ढेर' जिस जगह यह रिफिलिंग हो रही है, वहां सुरक्षा के नाम पर एक बाल्टी पानी तक नहीं है। चार पहिया गाड़ियों में खुलेआम नोजल लगाकर गैस पलटी जा रही है। यह लापरवाही न सिर्फ गैर-कानूनी है, बल्कि चलती-फिरती 'मानवीय मिसाइलों' को जन्म दे रही है। अगर रिफिलिंग के दौरान एक चिंगारी भी उठी, तो पूरी निघासन-लालपुर रोड श्मशान बन सकती है। रसद विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल? सड़क किनारे सरेआम गाड़ियों की कतारें लगाकर घरेलू गैस की चोरी की जा रही है, लेकिन पूर्ति विभाग (Supply Department) ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। जनता सवाल पूछ रही है कि क्या इन माफियाओं को प्रशासन का 'अभयदान' प्राप्त है? आखिर क्यों अब तक इस कबाड़ी की दुकान और अवैध रिफिलिंग सेंटर पर छापेमारी नहीं हुई?1
- पनकी के गंगागंज इलाके में नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते पर उस समय हमला हो गया, जब टीम आईजीआरएस शिकायत के आधार पर कुत्ते पकड़ने पहुंची थी। अचानक भीड़ ने दस्ते को घेर लिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए और कैटल कैचिंग वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में चालक समेत चार कर्मचारी,समीर, सत्येन्द्र यादव, विकास झा और विकास सोनवानी घायल बताए जा रहे है सूचना पर देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे आए पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हमलावरों की पहचान के लिए घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि गंगागंज निवासी की शिकायत पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- खबर उन्नाव से है जहां शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंगरोसी निवासी राजकुमार पुत्र होरीलाल के रूप में हुई है। उनका शव हिरन नगर के पास एक घर में पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घर के अंदर राजकुमार का शव संदिग्ध हालत में देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार पूर्व में एक निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने गांव सिंगरोसी में रह रहे थे। क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी और वे सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें स्वाभाविक मौत, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की आशंका भी शामिल है। सदर कोतवाली प्रभारी सीके मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होa रहा है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।1