Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर अपनी सुबह की दिनचर्या से जुड़ा किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि रोज़ खाना खिलाने वाले उनके ‘दोस्तों’ को उनके जल्दी निकलने का पता चला तो वे मिलने आ गए.
SAROJ KUMAR
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर अपनी सुबह की दिनचर्या से जुड़ा किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि रोज़ खाना खिलाने वाले उनके ‘दोस्तों’ को उनके जल्दी निकलने का पता चला तो वे मिलने आ गए.
More news from बिहार and nearby areas
- प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर अपनी सुबह की दिनचर्या से जुड़ा किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि रोज़ खाना खिलाने वाले उनके ‘दोस्तों’ को उनके जल्दी निकलने का पता चला तो वे मिलने आ गए.1
- कैसा दिखता है हमारा बथनाहा आपलोग इस वीडियो के माध्यम से देख सकते है1
- तरियानी प्रखंड में शान से फहराया गया तिरंगा।1
- शिवहर में स्वतंत्रता दिवस का महाजश्न, शान से फहरा तिरंगा डिस्क्रिप्शन: शिवहर जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। डीएम श्रीमती प्रतिभा रानी एवं एसपी शैलेंद्र सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। नगर परिषद शिवहर में सभापति राजन नंदन सिंह ने ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने का संदेश दिया। वहीं तरियानी प्रखंड में प्रमुख प्रति सिंह एवं तरियानी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरे जिले में जगह-जगह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति का जज्बा दिखाया। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! #Shivhar #Sheohar #IndependenceDay शिवहर में स्वतंत्रता दिवस का महाजश्न, शान से फहरा तिरंगा डिस्क्रिप्शन: शिवहर जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। डीएम श्रीमती प्रतिभा रानी एवं एसपी शैलेंद्र सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। नगर परिषद शिवहर में सभापति राजन नंदन सिंह ने ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने का संदेश दिया। वहीं तरियानी प्रखंड में प्रमुख प्रति सिंह एवं तरियानी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरे जिले में जगह-जगह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति का जज्बा दिखाया। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! #Shivhar #Sheohar #IndependenceDay1
- हादसे में ट्रक चालक ने गंवाई जा/न, श/व पहुंचते ही परिजनों में मचा चीत्कार,अहियापुर के नेउरी पर गांव में मातम.1
- चोरौत अंचल कार्यालय में शिविर आयोजित, 32 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगित पर्चा चोरौत अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष शिविर के दौरान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के 32 भूमिहीन परिवारों के चेहरे पर उस समय खुशी छलक उठी, जब उन्हें बासगित भूमि का पर्चा सौंपा गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत और अंचल अधिकारी (सीओ) सुमीत कुमार ने संयुक्त रूप से सभी पात्र लाभार्थियों को पर्चे वितरित किए। सीओ सुमीत कुमार ने बताया कि प्रखंड की पांचों पंचायतों से चयनित रेवी देवी, भरत पासवान, अर्जुन पासवान, रामचंद्र पासवान, जय हिंद सदा और अशोक मेहतर सहित कुल 32 लाभुकों को प्रति परिवार 3-3 डिसमिल भूमि का बासगित पर्चा दिया गया है। शिविर में मौजूद भूमिहीन परिवारों को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. नागेंद्र प्रसाद राउत ने कहा कि राज्य सरकार की नीति के तहत 'बसेरा 2' योजना के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे बिहार के अंचल कार्यालयों में शिविर लगाकर भूमिहीनों को पर्चा देने का लक्ष्य तय किया गया था। इसी कड़ी में आज इन परिवारों को जमीन का अधिकार दिया गया है। विधायक ने सभी पर्चाधारियों को सलाह दी कि वे आगामी सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने कागजातों का दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) जल्द से जल्द करा लें। इस अवसर पर एनडीए के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय साह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वनाथ मिश्र, ओमप्रकाश राय, जवाहर राय, रामहृदय ठाकुर और अमर चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।4
- महावीरी झंडा को लेकर फेनहारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर फेनहारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने भी महावीरी झंडा पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का भरोसा दिलाया। इस संबंध में फेनहारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीरी झंडा पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। 📍 फेनहारा थाना परिसर से खबर ऑफ पॉइंट के लिए रिपोर्ट।1
- शिवहर जिले में शान फहराया गया तिरंगा।1