Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुराने शहर में गूंजा संघ का घोष, मारू निनाद के तहत निकला भव्य संचलन पुराने शहर में गूंजा संघ का घोष, मारू निनाद के तहत निकला भव्य संचलन जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुराना शहर द्वारा मारू निनाद कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को घोष का भव्य संचलन निकाला गया। यह संचलन चांदपोल स्थित गौर के मैदान से प्रारंभ होकर रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर से होते हुए व्यास पार्क और नव चौकिया से प्रदर्शन करते हुए मेहरानगढ़ की प्राचीर फतेहपोल द्वार पर समाप्त हुआ। संचलन में संघ के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए। इस दौरान महानगर सहकार्यवाह अशोक जांगिड़, महानगर प्रचारक ओमप्रकाश , गोविंद सोनी और संघचालक देवीलाल का सानिध्य रहा। कार्यक्रम की विस्तृत रचना के बारे में ओमप्रकाश ने जानकारी दी।
NEWS JAN AWAZ
पुराने शहर में गूंजा संघ का घोष, मारू निनाद के तहत निकला भव्य संचलन पुराने शहर में गूंजा संघ का घोष, मारू निनाद के तहत निकला भव्य संचलन जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुराना शहर द्वारा मारू निनाद कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को घोष का भव्य संचलन निकाला गया। यह संचलन चांदपोल स्थित गौर के मैदान से प्रारंभ होकर रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर से होते हुए व्यास पार्क और नव चौकिया से प्रदर्शन करते हुए मेहरानगढ़ की प्राचीर फतेहपोल द्वार पर समाप्त हुआ। संचलन में संघ के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए। इस दौरान महानगर सहकार्यवाह अशोक जांगिड़, महानगर प्रचारक ओमप्रकाश , गोविंद सोनी और संघचालक देवीलाल का सानिध्य रहा। कार्यक्रम की विस्तृत रचना के बारे में ओमप्रकाश ने जानकारी दी।
More news from Rajasthan and nearby areas
- श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान, 680 दावेदारों ने ठोकी ताल1
- नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आए सैलाब ने उखाड़ फेंका रसुवा नदी का पुल1
- टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर 7 दिवसीय धरना शुरू टोहाना। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समाज ने टोहाना में 7 दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। यह धरना रतिया रोड पर साहिबजादा बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के नाम से बने गेट के सामने लगाया गया है। यह प्रदर्शन 27 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक चलेगा। - 'बंदी सिंघां दी रिहाई लई समूह भाईचारा वल्लों 7 दिनां दा धरना'। आयोजकों ने बताया कि यह धरना सर्व भाईचारे द्वारा सांझे तौर पर लगाया गया है। धरने में शामिल सिख नेता कुलविंद्र सिंह ने कहा कि अदालतों के आदेश के बावजूद कई सिख नौजवान अपनी सजा पूरी होने के बावजूद अभी भी जेलों में बंद हैं। मानवता के आधार पर उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से अपील की है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रही। धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आयोजकों का कहना है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।1
- सोफिया स्कूल चौराहे पर दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार वाहन ने एक को कुचला हादसे में मौके पर हुई मौत1
- Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Jay Gurudev Babaji aadharit videos spiritual video duniya ki sabse sundar sabse acchi video man ko Shant karne wali video #Rajasthan. # Jhunjhunu Sikar Churu Jaipur Jodhpur Jaisalmer Barmer Dhaulpur #spiritual video # aadhyatmik video1
- मंडावा: नगर पालिका चुनाव: पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं मंडावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का कार्य शुरू हुआ। नगर पालिका चुनाव रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम विश्वामित्र मीना ने बताया कि उपखंड कार्यालय मंडावा में नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य शुरू हुआ तथा पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नही किया, वही 26 नाम निर्देशन पत्र वितरित किए गए। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी चुनावी प्रक्रिया की जा रही है तथा शुक्रवार को रक्षाबंधन अवकाश के चलते नामांकन का काम नहीं होगा, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहे।नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी।1
- निवारगरों में अकीदत और शानो-शौकत से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी निवारगरों में अकीदत और शानो-शौकत से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी जोधपुर। मोहल्ला निवारगरों में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का मुबारक कार्यक्रम बड़ी अकीदत, उत्साह और शानो-शौकत के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुजरात से तशरीफ़ लाए हज़रत मौलाना पीर ग़ुलाम हाशमी साहब ने दिलनशीन ख़िताब पेश करते हुए पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद की सीरत, अख़लाक और तालीमात पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में क़ौम के सदर मजरुल इस्लाम, मौलाना ग़ुलाम मुस्तफ़ा, मौलाना अली हसन, मौलाना इंज़माम-उल-हक़, मौलाना हमीद, मौलाना अहमद, नातख़्वाँ फ़िरदोस अहमद, शहादत हुसैन और अब्दुल वाजिद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर नात-ए-पाक और तक़रीर के माध्यम से पैग़म्बर-ए-इस्लाम की ज़िंदगी और उनकी शिक्षाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। महफ़िल में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और पूरा माहौल अकीदत, मोहब्बत और भाईचारे से सराबोर रहा। क़ौम के सदर मजरुल इस्लाम ने बताया कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में लगातार 12 रोज़ तक जलसे और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन लंगर का आयोजन किया जाता है और मुल्क में अमन-चैन, शांति, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाती है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी मेहमानों, उलमा-ए-किराम और समाज के लोगों का आभार जताया। महफ़िल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।1
- आपदा के बाद कुछ ऐसा मंज़र देखने को मिला सबका दिल दहला देना वाला मामला सामने आया सोचने पर मजबूर कर दिया कि बचाने से ज्यादा लूटना 🤔🤔🤔1
- टोहाना में रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर, प्राइवेट बसों को लेकर असमंजस, अड्डा इंचार्ज बोले निजी बसो को लेकर आरटीए की तरफ से कोई आदेश नहीं टोहाना। रक्षाबंधन पर्व को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री बस सेवा देने के आदेश के बाद टोहाना बस अड्डे पर भीड़ उमड़ पड़ी है, लेकिन निजी बसों में सफर को लेकर महिलाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार के आदेशों को लेकर जानकारी देते हुए अड्डा स्टेशन सुपरवाइजर सुरेश दहिया ने बताया कि सरकार की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और उनके साथ 15 साल तक के बच्चे को फ्री यात्रा की सुविधा दी गई है। यह सुविधा केवल हरियाणा क्षेत्र, चंडीगढ़ और दिल्ली तक के सफर के लिए मान्य होगी। यह सुविधा आज दोपहर 12 बजे से शुरू होकर कल रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। सुपरवाइजर दहिया ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर टोहाना डिपो से 56 बसें चलाई गई हैं, जबकि भीड़ को देखते हुए 4 बसें अतिरिक्त रिजर्व में रखी गई हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बस अड्डे पर सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई, कई बसों में खिड़कियों से सामान चढ़ाने की होड़ लगी रही। निजी बसो को लेकर आरटीए ने जारी नहीं किया पत्र वहीं निजी बसों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राइवेट बस ऑपरेटरों के लिए सरकार की तरफ से अभी तक कोई स्पष्ट आदेश नहीं आए हैं। जब तक सरकार का आदेश नहीं आता, तब तक यह फ्री सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की बसों में ही मान्य रहेगी। आदेश आने पर निजी ऑपरेटरों को भी उसका पालन करना होगा।1