Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-उत्तराखंड (उधमसिंहनगर) महीने पहले लूट की आज तक सुनवाई नहीं। उत्तराखंड में खून चूस गैंग सक्रिय है यहॉं सुनवाई केवल सत्ता से मिलीभगत करने वालो के लिए होती है बाकी निवासियों को मौत के दल दल में धकेला जाता है। आम नागरिक की कोई सुनवाई नहीं आखिर कहां जाएं आम नागरिक। 4 महीने पहले लूट हुई थी फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-उत्तराखंड (उधमसिंहनगर) महीने पहले लूट की आज तक सुनवाई नहीं। उत्तराखंड में खून चूस गैंग सक्रिय है यहॉं सुनवाई केवल सत्ता से मिलीभगत करने वालो के लिए होती है बाकी निवासियों को मौत के दल दल में धकेला जाता है। आम नागरिक की कोई सुनवाई नहीं आखिर कहां जाएं आम नागरिक। 4 महीने पहले लूट हुई थी फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- विडियो देखें-उत्तराखंड (देहरादून) देहरादून शिक्षा निदेशालय में दिनदहाड़े हुए बवाल के बीच अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मामले को और गरमा दिया है। उसी विधायक से जुड़ा यह नया वीडियो नेहरू कॉलोनी के उस विवादित सामुदायिक केंद्र का है, जिस पर एमडीए का नोटिस लगाया गया था। आरोप है कि नोटिस किसी के द्वारा फाड़ दिया गया और उसके बाद निर्माण कार्य फिर से धड़ल्ले से शुरू हो गया। जब इस पूरे मामले की सच्चाई दिखाने पत्रकार मौके पर पहुंचा, तो माहौल अचानक बदल गया। सवालों का जवाब देने के बजाय कथित तौर पर विधायक की प्रतिनिधि को आगे कर पत्रकार पर दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश की गई। अब एक ही दिन में सामने आए ये दो बड़े विवाद कई सवाल खड़े कर रहे हैं क्या सत्ता के दम पर नियमों को चुनौती दी जा रही है? और क्या प्रशासन इन वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई करेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा?1
- Post by Surendra Kumar1
- विद्युत विभाग के अभियन्ता निचले स्तर के कर्मचारियों की कार्यशैली पर रखें पैनी नज़र, सांसद अजय भट्ट सांसद अजय भट्ट ने सर्किट हाउस सभागार पहुंचकर सिंचाई, लोनिवि, विद्युत विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की व जानकारियां ली। सांसद ने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि बरसात के दौरान गोला पुल को नुकसान न पहुँचे, इसलिए एहतियात जो भी सावधानियां बरतनी है या कार्य किए जाने हैं, समय से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर गोला नदी से भू-कटाव रोकने हेतु तत्काल डीपीआर शासन में भेजने तथा डीपीआर की एक प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने युद्धगति से काम करते हुए 15 मार्च तक पन चक्की-कटघरिया नहर कवरिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समयबद्धता तथा गुणवत्ता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बच्ची नगर नहर कवरिंग हेतु प्रस्ताव शासन में भेजने तथा एस्टिमेट की एक प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपीसीएल (विद्युत विभाग) के कार्यों की समीक्षा के दौरान नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अभियंता अपने अधीनस्थ कर्मियों की कार्य शैली पर पैनी नज़र रखें, जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही व चूक न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत बिल ज्यादा आने की शिकायत पर नियमानुसार सब मीटर लगाकर जाँच की जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल व झूलते हुए तारों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल प्रदीप कुमार व संदीप कुमार गुप्ता, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सहायक अभियंता सिंचाई चंद्रशेखर आर्या, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, राजीव जायसवाल, हिमांशु मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कमल नयन जोशी आदि उपस्थित थे।1
- Post by Talib Khan1
- दरोगा के घर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की इस घटना से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई थी। अब पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।1
- अल्मोड़ा। नगर में आयोजित 'विराट हिन्दू सम्मेलन' के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ और हिंसक टिप्पणी करने के आरोप में महामंडलेश्वर लाल बाबा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई आयोजन समिति के संयोजक मनोज सनवाल की शिकायत के आधार पर की गई है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद गहराया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में माँ नंदा हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से 22 फरवरी को सिमकनी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सम्मेलन की अध्यक्षता जागेश्वर स्थित चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर लाल बाबा ने की थी। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में लाल बाबा एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और उकसाने वाले बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके भाषण के दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद थे। भाषण सामने आने के बाद कार्यक्रम की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे। मामले में समिति के संयोजक मनोज सनवाल ने कोतवाली अल्मोड़ा में दी गई तहरीर में कहा है कि लाल बाबा को उनके धार्मिक पद और विद्वता को ध्यान में रखते हुए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनके वक्तव्य से आयोजन की मर्यादा को ठेस पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त बयान लाल बाबा की व्यक्तिगत राय हो सकती है और समिति का उससे कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- बाजपुर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण, कल भगवामय होगा नगर बाजपुर ,बाजपुर नगर के टीचर कॉलोनी स्थित समाजसेवी मनोज जैन के निजी आवास पर आयोजित बैठक में बाजपुर में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम को लेकर नगर में पिछले कई दिनों से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं, जो अब लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। केशव बस्ती प्रभारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुगर फैक्ट्री स्थित चीनी मिल मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा। मंगलवार प्रातः नौ बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मातृशक्ति बड़ी संख्या में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संत-महात्माओं सहित कई दिग्गजों का आगमन प्रस्तावित है। गौरव शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। समाजसेवी नरेश गर्ग ने कहा कि यह हिंदू विराट सम्मेलन बाजपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा और नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है। बैठक में राजेंद्र कुमार शर्मा, नरेश गर्ग, राजकुमार, सागर शर्मा, मनोज गोयल, स्तुति गुप्ता, ममता जैन, बलवंत अग्रवाल और तुषार अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरव शर्मा, केशव बस्ती प्रभारी2
- विडियो देखें-पानीपत पानीपत Refinery में मजदूरों ने किया पुलिस पर पथराव। जान बचाते घायल पुलिसवाले और CISF जवान भागते हुए आए नज़र। गाड़ियाॅं तोड़ी कई प्रॉजेक्ट्स पर लगभग 40 हजार मजदूर करते हैं काम, आरोप लगाते बताई मांगे बोले 8 घंटे ड्यूटी टाइम हो, शौचालय नहीं है, कैंटीन नहीं, वेतन कटौती का हिसाब नहीं। ठेकेदारो और सुरक्षाबलों का व्यवहार ठीक नहीं, पानीपत SP भूपेंद्र सिंह पहुॅंचे मौके वारदात पर।1