logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विडियो देखें-उत्तराखंड (देहरादून) देहरादून शिक्षा निदेशालय में दिनदहाड़े हुए बवाल के बीच अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मामले को और गरमा दिया है। उसी विधायक से जुड़ा यह नया वीडियो नेहरू कॉलोनी के उस विवादित सामुदायिक केंद्र का है, जिस पर एमडीए का नोटिस लगाया गया था। आरोप है कि नोटिस किसी के द्वारा फाड़ दिया गया और उसके बाद निर्माण कार्य फिर से धड़ल्ले से शुरू हो गया। जब इस पूरे मामले की सच्चाई दिखाने पत्रकार मौके पर पहुंचा, तो माहौल अचानक बदल गया। सवालों का जवाब देने के बजाय कथित तौर पर विधायक की प्रतिनिधि को आगे कर पत्रकार पर दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश की गई। अब एक ही दिन में सामने आए ये दो बड़े विवाद कई सवाल खड़े कर रहे हैं क्या सत्ता के दम पर नियमों को चुनौती दी जा रही है? और क्या प्रशासन इन वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई करेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

2 hrs ago
user_नवीन चन्द्र आर्य
नवीन चन्द्र आर्य
Nainital, Uttarakhand•
2 hrs ago

विडियो देखें-उत्तराखंड (देहरादून) देहरादून शिक्षा निदेशालय में दिनदहाड़े हुए बवाल के बीच अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मामले को और गरमा दिया है। उसी विधायक से जुड़ा यह नया वीडियो नेहरू कॉलोनी के उस विवादित सामुदायिक केंद्र का है, जिस पर एमडीए का नोटिस लगाया गया था। आरोप है कि नोटिस किसी के द्वारा फाड़ दिया गया और उसके बाद निर्माण कार्य फिर से धड़ल्ले से शुरू हो गया। जब इस पूरे मामले की सच्चाई दिखाने पत्रकार मौके पर पहुंचा, तो माहौल अचानक बदल गया। सवालों का जवाब देने के बजाय कथित तौर पर विधायक की प्रतिनिधि को आगे कर पत्रकार पर दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश की गई। अब एक ही दिन में सामने आए ये दो बड़े विवाद कई सवाल खड़े कर रहे हैं क्या सत्ता के दम पर नियमों को चुनौती दी जा रही है? और क्या प्रशासन इन वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई करेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अल्मोड़ा। नगर में आयोजित 'विराट हिन्दू सम्मेलन' के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ और हिंसक टिप्पणी करने के आरोप में महामंडलेश्वर लाल बाबा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई आयोजन समिति के संयोजक मनोज सनवाल की शिकायत के आधार पर की गई है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद गहराया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में माँ नंदा हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से 22 फरवरी को सिमकनी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सम्मेलन की अध्यक्षता जागेश्वर स्थित चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर लाल बाबा ने की थी। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में लाल बाबा एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और उकसाने वाले बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके भाषण के दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद थे। भाषण सामने आने के बाद कार्यक्रम की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे। मामले में समिति के संयोजक मनोज सनवाल ने कोतवाली अल्मोड़ा में दी गई तहरीर में कहा है कि लाल बाबा को उनके धार्मिक पद और विद्वता को ध्यान में रखते हुए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनके वक्तव्य से आयोजन की मर्यादा को ठेस पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त बयान लाल बाबा की व्यक्तिगत राय हो सकती है और समिति का उससे कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    अल्मोड़ा। नगर में आयोजित 'विराट हिन्दू सम्मेलन' के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ और हिंसक टिप्पणी करने के आरोप में महामंडलेश्वर लाल बाबा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई आयोजन समिति के संयोजक मनोज सनवाल की शिकायत के आधार पर की गई है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद गहराया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में माँ नंदा हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से 22 फरवरी को सिमकनी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सम्मेलन की अध्यक्षता जागेश्वर स्थित चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर लाल बाबा ने की थी। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में लाल बाबा एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और उकसाने वाले बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके भाषण के दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद थे। भाषण सामने आने के बाद कार्यक्रम की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे। मामले में समिति के संयोजक मनोज सनवाल ने कोतवाली अल्मोड़ा में दी गई तहरीर में कहा है कि लाल बाबा को उनके धार्मिक पद और विद्वता को ध्यान में रखते हुए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनके वक्तव्य से आयोजन की मर्यादा को ठेस पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त बयान लाल बाबा की व्यक्तिगत राय हो सकती है और समिति का उससे कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • भाजपा हत्यारी पार्टी, जनता देगी करारा जवाब,अरविंद यादव बाजपुर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने बाजपुर स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।
    1
    भाजपा हत्यारी पार्टी, जनता देगी करारा जवाब,अरविंद यादव
बाजपुर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने बाजपुर स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    22 hrs ago
  • रामपुर में जनपद में आम नागरिकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया।उन्होंने उपलब्ध दवाओं की सूची,मूल्य निर्धारण प्रणाली एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर सभी आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा पारदर्शिता बनाए रखी जाए।उपस्थित नागरिकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह केंद्र विशेष रूप से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं,जिससे मरीजों के जेब से होने वाले खर्च में उल्लेखनीय कमी आएगी।उन्होंने कहा कि आमजन अधिकृत जन औषधि केंद्र से दवाएं प्राप्त कर योजना का लाभ उठाएं।ब्रांडेड दवाओं की अपेक्षा अत्यंत कम दरों पर उपलब्धता।सभी दवाएं निर्धारित गुणवत्ता परीक्षणों से प्रमाणित एवं आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची के अनुरूप।समाज के कमजोर एवं मध्यम वर्ग को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। दवाओं की दरें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप।अवसर पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगा।उन्होंने विश्वास जताया कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सकारात्मक सुधार होगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दीपा सिंह मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ.वी0 सी0 सक्सेना एवं वरिष्ठ चिकित्सकगण,चीफ फार्मासिस्ट/फार्मासिस्ट,मेट्रन, प्रबंधक,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    रामपुर में जनपद में आम नागरिकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया।उन्होंने उपलब्ध दवाओं की सूची,मूल्य निर्धारण प्रणाली एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर सभी आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा पारदर्शिता बनाए रखी जाए।उपस्थित नागरिकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह केंद्र विशेष रूप से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं,जिससे मरीजों के जेब से होने वाले खर्च में उल्लेखनीय कमी आएगी।उन्होंने कहा कि आमजन अधिकृत जन औषधि केंद्र से दवाएं प्राप्त कर योजना का लाभ उठाएं।ब्रांडेड दवाओं की अपेक्षा अत्यंत कम दरों पर उपलब्धता।सभी दवाएं निर्धारित गुणवत्ता परीक्षणों से प्रमाणित एवं आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची के अनुरूप।समाज के कमजोर एवं मध्यम वर्ग को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। दवाओं की दरें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप।अवसर पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगा।उन्होंने विश्वास जताया कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सकारात्मक सुधार होगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दीपा सिंह मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ.वी0 सी0 सक्सेना एवं वरिष्ठ चिकित्सकगण,चीफ फार्मासिस्ट/फार्मासिस्ट,मेट्रन, प्रबंधक,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंपावत:*डिजिटल जनगणना 2027, चम्पावत में जिला एवं चार्ज अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू*
    1
    चंपावत:*डिजिटल जनगणना 2027, चम्पावत में जिला एवं चार्ज अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • पंजाब के पठानकोट में बजरी कंपनी सम्राट टेलर की दुकान के सामने लकी पाजी शिवम पाजी राकेश प्रेम शंकर सबके सहयोग से शिव विवाह संपूर्ण किया गया हर हर महादेव के नारे लगाते हुए
    1
    पंजाब के पठानकोट में बजरी कंपनी सम्राट टेलर की दुकान के सामने लकी पाजी शिवम पाजी राकेश प्रेम शंकर सबके सहयोग से शिव विवाह संपूर्ण किया गया हर हर महादेव के नारे लगाते हुए
    user_Prem Shankar
    Prem Shankar
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम पंचायत शाहपुर डंडी के मजरा इस्लामनगर में 100 केवी का ट्रांसफार्मर है और वहां के स्थानीय लोगों का कहना है 200 कनेक्शन से ज्यादा है लोड ज्यादा होने के कारण 100 कवि का ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पता है जिससे गर्मी में वह ठंड में भारी दिक्कत का सामना उठाना पड़ता है आए दिन चोरों की भी दिक्कत बढ़ती जा रही है ग्राम वासियों ने विद्युत विभाग से की एक और ट्रांसफार्मर रखने की मांग अभी तक विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है
    1
    ग्राम पंचायत शाहपुर डंडी के मजरा इस्लामनगर में 100 केवी का ट्रांसफार्मर है और वहां के स्थानीय लोगों का कहना है 200 कनेक्शन से ज्यादा है लोड ज्यादा होने के कारण 100 कवि का ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पता है जिससे गर्मी में वह ठंड में भारी दिक्कत का सामना उठाना पड़ता है आए दिन चोरों की भी दिक्कत बढ़ती जा रही है ग्राम वासियों ने विद्युत विभाग से की एक और ट्रांसफार्मर रखने की मांग अभी तक विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है
    user_भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष
    भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तराखंड में खून चूस गैंग सक्रिय है यहॉं सुनवाई केवल सत्ता से मिलीभगत करने वालो के लिए होती है बाकी निवासियों को मौत के दल दल में धकेला जाता है। आम नागरिक की कोई सुनवाई नहीं आखिर कहां जाएं आम नागरिक। 4 महीने पहले लूट हुई थी फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    1
    उत्तराखंड में खून चूस गैंग सक्रिय है यहॉं सुनवाई केवल सत्ता से मिलीभगत करने वालो के लिए होती है बाकी निवासियों को मौत के दल दल में धकेला जाता है।
आम नागरिक की कोई सुनवाई नहीं आखिर कहां जाएं आम नागरिक।
4 महीने पहले लूट हुई थी फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के तहत एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और दलित व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के पिछड़े तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि टम्टा ने समाज में फैली असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा व जागरूकता को परिवर्तन का माध्यम बनाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समरसता और भाईचारे के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इन सिद्धांतों पर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से टम्टा के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, राधा बिष्ट, शहजाद कश्मीरी, तारा चंद्र साह, वैभव पांडेय, दीपक कुमार, निर्मल रावत, दानिश खान, पारितोष जोशी, जगदीश पांडेय, जगदीश तिवारी, ललित सतवाल, आनंद बिष्ट, कार्तिक साह, विश्वास टम्टा, मुकेश कुमार, नारायण दत्त पांडेय, मनोज वर्मा, आशा शर्मा, प्रकाश डसीला, बलवंत टम्टा, गजेंद्र फर्तियाल, बी के भट्ट, नरेंद्र बनोला और तारा मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के तहत एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और दलित व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के पिछड़े तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि टम्टा ने समाज में फैली असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा व जागरूकता को परिवर्तन का माध्यम बनाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समरसता और भाईचारे के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इन सिद्धांतों पर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से टम्टा के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, राधा बिष्ट, शहजाद कश्मीरी, तारा चंद्र साह, वैभव पांडेय, दीपक कुमार, निर्मल रावत, दानिश खान, पारितोष जोशी, जगदीश पांडेय, जगदीश तिवारी, ललित सतवाल, आनंद बिष्ट, कार्तिक साह, विश्वास टम्टा, मुकेश कुमार, नारायण दत्त पांडेय, मनोज वर्मा, आशा शर्मा, प्रकाश डसीला, बलवंत टम्टा, गजेंद्र फर्तियाल, बी के भट्ट, नरेंद्र बनोला और तारा मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • बदायूं के रुदायन कस्बे में बुजुर्गों के साथ हुई कथित मारपीट और धार्मिक अपमान की घटना को लेकर बिलासपुर में सभासदों ने नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।सोमवार की दोपहर सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोग एकत्र हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए स्थानीय तहसील पहुंच गए। तहसील में पहुंचकर सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरूण कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को सौंपा। इस दौरान सभासदों ने कहा कि बीती 16 फरवरी को रुदायन कस्बे में स्कूटी हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ। आरोप है कि वार्ड संख्या 8 निवासी अक्षय उर्फ छोटू ने तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मारपीट भी की। यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 की मूल भावना के विरुद्ध है। किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपमानित करना सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की साजिश है। लिहाजा मुख्यमंत्री से उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में सभासद परवेज खां मामू, नाजिम खां, भूरा खां, शानू खां, यामीन खान, नईम खान, जावेद अली, जोयब खान, वसीम अली, गुरप्रीत सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
    3
    बदायूं के रुदायन कस्बे में बुजुर्गों के साथ हुई कथित मारपीट और धार्मिक अपमान की घटना को लेकर बिलासपुर में सभासदों ने नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।सोमवार की दोपहर सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोग एकत्र हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए स्थानीय तहसील पहुंच गए। तहसील में पहुंचकर सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरूण कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को सौंपा। इस दौरान सभासदों ने कहा कि बीती 16 फरवरी को रुदायन कस्बे में स्कूटी हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ। आरोप है कि वार्ड संख्या 8 निवासी अक्षय उर्फ छोटू ने तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मारपीट भी की। यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 की मूल भावना के विरुद्ध है। किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपमानित करना सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की साजिश है। लिहाजा मुख्यमंत्री से उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में सभासद परवेज खां मामू, नाजिम खां, भूरा खां, शानू खां, यामीन खान, नईम खान, जावेद अली, जोयब खान, वसीम अली, गुरप्रीत सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.