बदायूं के रुदायन कस्बे में हुई घटना से रोष बिलासपुर में सभासदों की अगुवाई में पहुंचें नागरिकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, कार्रवाई की मांग बदायूं के रुदायन कस्बे में बुजुर्गों के साथ हुई कथित मारपीट और धार्मिक अपमान की घटना को लेकर बिलासपुर में सभासदों ने नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।सोमवार की दोपहर सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोग एकत्र हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए स्थानीय तहसील पहुंच गए। तहसील में पहुंचकर सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरूण कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को सौंपा। इस दौरान सभासदों ने कहा कि बीती 16 फरवरी को रुदायन कस्बे में स्कूटी हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ। आरोप है कि वार्ड संख्या 8 निवासी अक्षय उर्फ छोटू ने तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मारपीट भी की। यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 की मूल भावना के विरुद्ध है। किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपमानित करना सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की साजिश है। लिहाजा मुख्यमंत्री से उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में सभासद परवेज खां मामू, नाजिम खां, भूरा खां, शानू खां, यामीन खान, नईम खान, जावेद अली, जोयब खान, वसीम अली, गुरप्रीत सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
बदायूं के रुदायन कस्बे में हुई घटना से रोष बिलासपुर में सभासदों की अगुवाई में पहुंचें नागरिकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, कार्रवाई की मांग बदायूं के रुदायन कस्बे में बुजुर्गों के साथ हुई कथित मारपीट और धार्मिक अपमान की घटना को लेकर बिलासपुर में सभासदों ने नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।सोमवार की दोपहर सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोग एकत्र हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए स्थानीय तहसील पहुंच गए। तहसील में
पहुंचकर सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरूण कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को सौंपा। इस दौरान सभासदों ने कहा कि बीती 16 फरवरी को रुदायन कस्बे में स्कूटी हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ। आरोप है कि वार्ड संख्या 8 निवासी अक्षय उर्फ छोटू ने तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मारपीट भी की। यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 की मूल
भावना के विरुद्ध है। किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपमानित करना सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की साजिश है। लिहाजा मुख्यमंत्री से उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में सभासद परवेज खां मामू, नाजिम खां, भूरा खां, शानू खां, यामीन खान, नईम खान, जावेद अली, जोयब खान, वसीम अली, गुरप्रीत सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
- बदायूं के रुदायन कस्बे में बुजुर्गों के साथ हुई कथित मारपीट और धार्मिक अपमान की घटना को लेकर बिलासपुर में सभासदों ने नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।सोमवार की दोपहर सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोग एकत्र हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए स्थानीय तहसील पहुंच गए। तहसील में पहुंचकर सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरूण कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को सौंपा। इस दौरान सभासदों ने कहा कि बीती 16 फरवरी को रुदायन कस्बे में स्कूटी हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ। आरोप है कि वार्ड संख्या 8 निवासी अक्षय उर्फ छोटू ने तीन मुस्लिम बुजुर्गों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मारपीट भी की। यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 की मूल भावना के विरुद्ध है। किसी की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपमानित करना सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की साजिश है। लिहाजा मुख्यमंत्री से उनकी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में सभासद परवेज खां मामू, नाजिम खां, भूरा खां, शानू खां, यामीन खान, नईम खान, जावेद अली, जोयब खान, वसीम अली, गुरप्रीत सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे।3
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- *सरकारी जमीनों से दबंगों का कब्ज़ा हटाए प्रशासन उस्मान* किसान यूनियन ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर उठाई मांग। सोमवार रामपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचा और वहां पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सोंपा ज्ञापन में दबंगों से सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करने जिले में नकली कृषि रसायन की बिक्री रोकने बैंकों में किसानों का शोषण रोकने बिना मानक के चल रही पीलिंग तथा आरा मशीनों को बंद कराने शहरी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने आदि मांगे शामिल हैं इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा ग्राम भंडपुरा तहसील सदर में राजस्व अभिलेखों में 16 तलाव हैं जबकि मौके पर केवल चार तालाब हैं बाकी तालाबों पर लेखपाल आदि से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है उन्होंने सरकारी जमीनें कब्जा मुक्त कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ज्ञापन देने वालों में जकी अहमद नावेद खान लालता प्रसाद बबलू जाकिर जुनैद खान बब्बू आदि लोग मौजूद रहे।1
- दि पंछी हेडलाइन्स समाचार #रामपुर दर्दनाक सड़क हादसे मे हाईसकूल की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रो की मौत,एक घायल #रामपुर में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार चार छात्रों को रौंदा, तीन की मौत। टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल मार्ग पर हुआ हादसा।एक बाइक पर सवार होकर हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे चारो साथी। हादसे में घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,परिवारो मे मचा कोहराम,सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे से सहमे लोग,रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्र ने जारी की मीडिया बाईट, #Headlines #highlightseveryonefollowers2026 #सड़क #हादसा1
- ग्राम पंचायत मकसूदपुर के मुजरा इस्लामनगर में गाटा संख्या 20 में मदरसा संचालक ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है जोकि ग्राम वासियों को हो रही है भारी दिक्कत शिकायत करने पर लेखपाल व अन्य अधिकारी आते हैं गोलमोल करके चले जाते हैं अब ग्राम वासियों ने एसडीएम या तहसीलदार स्वयं निरीक्षण करने की मांग उठाई है1
- बरेली मंडल के चार जिलों— बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत — में कुल 21 लाख 9 हजार 861 स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। लेकिन डेढ़ साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अब तक सिर्फ 3 लाख 34 हजार 945 स्मार्ट मीटर ही लगाए जा सके हैं। यह काम नवंबर 2023 में इंटेली स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था। अगस्त 2024 से काम शुरू हुआ और अगस्त 2026 तक इसे पूरा करना है। अब परियोजना पूरी करने के लिए केवल छह महीने का समय बचा है, ऐसे में लक्ष्य पूरा करना चुनौती बन गया है। बरेली जोन प्रथम और द्वितीय में अपेक्षा से कम प्रगति हुई है, वहीं बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी काम धीमा है। धीमी प्रगति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने कंपनी पर परियोजना लागत का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाने की संस्तुति शासन को भेजी है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि कई स्थानों पर उपभोक्ता स्वयं स्मार्ट मीटर लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।1
- बाजपुर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण, कल भगवामय होगा नगर बाजपुर ,बाजपुर नगर के टीचर कॉलोनी स्थित समाजसेवी मनोज जैन के निजी आवास पर आयोजित बैठक में बाजपुर में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम को लेकर नगर में पिछले कई दिनों से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं, जो अब लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। केशव बस्ती प्रभारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुगर फैक्ट्री स्थित चीनी मिल मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा। मंगलवार प्रातः नौ बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मातृशक्ति बड़ी संख्या में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संत-महात्माओं सहित कई दिग्गजों का आगमन प्रस्तावित है। गौरव शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। समाजसेवी नरेश गर्ग ने कहा कि यह हिंदू विराट सम्मेलन बाजपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा और नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है। बैठक में राजेंद्र कुमार शर्मा, नरेश गर्ग, राजकुमार, सागर शर्मा, मनोज गोयल, स्तुति गुप्ता, ममता जैन, बलवंत अग्रवाल और तुषार अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरव शर्मा, केशव बस्ती प्रभारी2
- बिलासपुर में अभिभावकों ने संत फ्रांसिस स्कूल पर मासूम बच्चों को धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन को दिए गए मासूम छात्र छात्राओं के बयानों को लेकर विद्यालय प्रबंधन तंत्र बच्चों और अभिभावकों को धमका रहा है। इसके अलावा 21 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया, जोकि अभिभावकों की ओर से न्यायिक कार्यों में पैरवी करेगी। सोमवार की दोपहर नैनीताल हाईवे स्थित गांव पंजाबनगर में एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कहते के गांव नवाबगंज स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री हरगोविंद साहिब के मुख्य बाबा संत अनूप सिंह, नानकपुरी टांडा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य बाबा संत गुरजंट सिंह समेत आदि गणमान्य नागरिक रहे। इसके अलावा बैठक में छेड़छाड़ के शिकार मासूम बच्चों के माता पिता भी शामिल हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिभावकों ने अपने हितों की रक्षा और कानूनी लड़ाई के लिए एक 21 सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया। इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के भीतर बच्चों को मानसिक रूप से प्रभावित कर उन्हें एक विशेष धर्म की ओर प्रेरित भी किया जा रहा था। इसकी जानकारी तब सामने आई जब बच्चों की गतिविधियों और उनके द्वारा बताई गई बातों से अभिभावकों को संदेह हुआ। विद्यालय में प्रार्थना सभाओं के नाम पर बच्चों को धर्म विशेष का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके अलावा मासूमों द्वारा की गई मामूली गलती को बड़ा रूप देकर उन्हें विद्यालय में बनाए गए एक विशेष कमरें में बंद कर दिया जाता था। यहां आरोपी प्रिंसिपल उन बच्चों के साथ सजा के नाम पर गंदी बात करता था। विद्यालय में बढ़ती इन घटनाओं को देखते हुए सैकड़ों छात्र छात्राएं अपने अपने कटवा कर दूसरे स्कूलों में चले गए। नाम कटवाने वाले बच्चों से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने भी इन काली करतूतों को सबके सामने खोलकर रख दिया। नाबालिग बच्चियों के साथ विद्यालय में अश्लीलता की जाती थी। कहा कि शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले प्रिंसिपल के साथ विद्यालय प्रबंधन खड़ा है, जोकि स्कूल के लिए शर्म की बात है। साथ ही जब बच्चों ने इस मामले को उजागर किया तो विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को धमकाना शुरू कर दिया।वहीं, कमेटी में शामिल जोगिंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि कमेटी का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रबंधन की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना, प्रभावित अभिभावकों को कानूनी सहायता प्रदान करना, शिक्षा के नाम पर हो रहे किसी भी प्रकार के धार्मिक प्रचार को रोकना समेत आदि शामिल हैं।2